बलिदान दिवस 24 जून के अवसर
अदम्य शीर्ष, देश भक्त और अप्रतिम जनहितैषीः साम्राज्ञी वीरांगना महारानी दुर्गावती
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 23 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। वीरांगना महारानी दुर्गावती की राष्ट्रवादी सोच, शौर्य, पराक्रम, जनहित चिन्तन और सशक्त मनोबल की छवि जनमानस में इतनी गहराई तब समाई, जिसे लोग सदियों बाद भी नहीं भुला पाए ।
यह छवि बुलंदियों की उस ऊंचाई पर जा पहुंची, जिसे जानकर लोग श्रद्धा से सिर झुकाने के साथ दातों तले उंगलियां दबा लेते हैं।
उस युग में जब बड़े-बड़े राजा-महाराजाओं के मुकुट मुगल सल्तनत के चूम रहे थे, तब शौर्य की मूर्ति महारानी दुर्गावती ने राष्ट्र की रक्षार्थ और स्वाभिमान की खातिर तत्कालीन विश्व के सबसे शक्तिशाली मुगल साम्राज्य के विरोध में न केवल शस्त्र उठाए, बल्कि स्वयं हाथी पर सवार होकर अपने मुट्ठी भर सैनिकों के साथ अकबर की एक बहुत बड़ी सेना के कई बार दांत भी खट्टे किए और अंत में लड़ते हुए आत्म बलिदान भी कर दिया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
उनके युद्ध की घटना केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि विश्व के इतिहास की एक अमर घटना बन गई । भारतीय इतिहास में नारियों के गौरवपूर्ण स्थान में महारानी दुर्गावती का नाम सबसे अग्रनण्य है।
महारानी दुर्गावती ने आत्म बलिदान के जिस पथ को आलोकित किया, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और रामगढ़ की रानी अवंतीबाई भी उसका अनुगमन कर धन्य हो गई । यदि उन्हें देश का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी कहा जाए, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ।
महारानी दुर्गावती का जन्म चंदेल राजवंश के कालिंजर राजा कीरत सिंह के यहां 1524 ई. में दुर्गा अष्टमी के दिन हुआ था। वे कालिंजर नरेश कीरत सिंह की एकमात्र संतान थीं।
उस समय गौंड साम्राज्य के राजा दलपति शाह अपनी सुन्दरता, योग्यता, शक्ति और सहिष्णुता के लिए विख्यात हो गए थे।
कहते है कि कालिंजर नरेश की उस अत्यन्त सुन्दर, शीलवती और वीर राजकुमारी दुर्गावती को यह जानकारी थी और उन्होंने प्रेमाकर्षित होकर दलपति शाह के पास कालिंजर से गढ़ा (आज का जबलपुर ) वरण के लिए पत्र भेजा था।
इस तरह दलपति शाह का 1542 ई. में दुर्गावती के साथ विवाह हो गया। उसके बाद उनके एक पुत्र वीरनारायण हुआ। जब वीरनारायण तीन-चार वर्ष का था, तभी 1548 में दलपति शाह का आकस्मिक निधन हो गया ।
महारानी ने अपने नाबालिग पुत्र की ओर से राज्य शासन संभाल लिया। नारी होने पर भी उन्होंने असाधारण साहस, योग्यता, राजनयज्ञता, पुरुषोचित धैर्य, निर्णय शक्ति और चातुर्य का परिचय दिया। महारानी दुर्गावती श्रेष्ठ घुड़़सवार और निपुण योद्धा होने के साथ ही वह कुशल बंदूकची और अच्छी तीरंदाज थीं।
महारानी दुर्गावती ने पति के देहान्त के बाद गढ़ा राज्य को सुव्यवस्थित किया और वह पड़ोस के विदेशी शासकों से लोहा लेती रहीं। मालवा के सुल्तान बाज बहादुर ने महारानी को कमजोर समझकर 1555 और 1560 के बीच उनके ऊपर दो बार आक्रमण किया, लेकिन उसे दोनों बार महारानी से परास्त होकर अकेले अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
जिस समय महारानी ने गढ़ा राज्य की बागडोर हाथ में ली, तब गढ़ा राज्य में आज के बैतूल, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला, छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और राजनादगांव के पूरे जिले, पन्ना जिले का दक्षिण भाग, विजय राघोगढ़ क्षेत्र को छोड़कर जबलपुर जिला, बिलासपुर जिले का उत्तरी भाग, भण्डारा जिले का उत्तरी अर्द्धांश, नागपुर जिले का उत्तरी भाग और होशंगाबाद जिले की सोहागपुर तहसील आते थे ।
इस क्षेत्र की पूर्व-पश्चिम लम्बाई लगभग 475 कि.मी. तथा उत्तर-दक्षिण चौड़ाई लगभग 400 कि.मी. थी। मुगल सल्तनत के बाद इतना विस्तृत देशी राज्य तब मध्य और उत्तर भारत में कोई नहीं था ।
गढ़ा राज्य की समृद्धि और महारानी के यश एवं अतुलनीय सौन्दर्य की सूचना मुगल दरबार तक पहुंची। गढ़ा राज्य इतना समृद्धिशाली था, कि लोग अपना लगान स्वर्ण मुद्राओं और हाथियों में चुकाते थे। अकबर नर्मदा की इस उपजाऊ घाटी को हड़पने न जाने कब से लोलुप दृष्टि लगाए बैठा था।
अचानक उसने महारानी को संदेश भिजवाया कि वह अपना राज्य मुगल साम्राज्य को समर्पित कर दें, लेकिन स्वाभिमानी महारानी ने अकबर को दो टूक शब्दों में ऐसा नकारात्मक प्रत्युत्तर भेजा कि वह तिलमिला गया, उसने अपने विश्वस्त सिपहसालार आसफ खां को गढ़ा राज्य पर चुपके से चढ़ाई करने का निर्देश दे दिया ।
आसफ खां ने जून 1564 में 50 हजार सेना और घुड़सवारों, बन्दूकों एवं अनेक तोपों के साथ गढ़ा राज्य पर आक्रमण कर दिया। उस समय महारानी की सेना राजधानी के बाहर इधर-उधर फैली थी और उनके पास केवल 500 सैनिक ही थे, उन्होंने शीघ्र लगभग दो हजार सैनिक एकत्र कर लिए, किन्तु ये अतिरिक्त सैनिक प्रशिक्षित नहीं थे ।
अपूर्ण तैयारी के बावजूद महारानी को युद्ध के लिए तैयार देखकर उनके दीवान अधार सिंह ने आसफ खां से संधि करने की सलाह दी, महारानी ने युद्ध भूमि से मुंह मोड़ने से साफ इनकार कर दिया।
उन्होंने सामरिक दृष्टि से जबलपुर के पास नर्रई और बारहा क्षेत्र में मोरचा लिया। पहले पहल महारानी की जीत हुई और उन्होंने घाटी से निकलकर भागती हुई मुगल सेना का पीछा किया।
महारानी ने मध्य रात्रि में शत्रु पर पुनः हमला करना चाहा, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि दूसरे दिन शत्रु उन पर नई शक्ति से सम्पन्न होकर भयानक आक्रमण करेगा, लेकिन महारानी के बार-बार कहने के बावजूद उनके थके-मांदे सैन्य अधिकारी और सैनिक हमला करने को तैयार नहीं हुए ।
रात्रि में आसफ खां ने आनन-फानन में चुपचाप अपनी सेना तोपखाने सहित नर्रई के दर्रे के प्रवेश मार्ग पर पहुंचा दी। महारानी को तब पता चला जब अचानक तोप के गोले बरसने लगे। महारानी का सैन्य दल विचलित हो उठा । अनेक नौसिखिए सैनिक शिविर छोड़कर भाग खड़े हुए।
महारानी ने हिम्मत न हारी और अपने हाथी शर्मन पर सवार होकर मुट्ठी भर सैनिकों के साथ मुगल सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए और उनकी तोपों को नष्ट कर दिया।
उनके पुत्र वीरनारायण ने अत्यन्त पराक्रम से युद्ध किया और उसने तीन बार शत्रु सेना को पीछे खदेड़ दिया, किन्तु तीसरे आक्रमण में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महारानी ने अपने कुछ विश्वस्त सैनिकों के साथ उसे चौरागढ़ (आज के नरसिंहपुर जिले में) के किले में भेज दिया ।
वीर नारायण के साथ अनेक सैनिकों के चले जाने से महारानी की सेना में काफी कमी आ गई। अचानक महारानी की दायीं कनपटी में एक तीर आ लगा। उन्होंने साहस के साथ उसे बाहर निकाल फेंका, किन्तु उसकी नोंक घाव ही में रह गई ।
इस तीर की पीड़ा सहन करती हुई महारानी लगातार युद्ध में लगी रहीं कि, तभी एक और तीर उनकी गर्दन में घुस गया । उन्होंने साहस पूर्वक उसे भी निकाल फेंका।
उनके शरीर के अन्य भागों पर भी लगे तीरों के घाव थे। तभी नर्रई नाले में अचानक इतनी बाढ़ आ गई कि, उसे पार करना कठिन हो गया और युद्ध संचालन गड़बड़ा गया।
जब महारानी को प्रतीत होने लगा कि अब पराजय नजदीक है। शत्रु के हाथों जीवित पड़कर अपना आत्म सम्मान खोने के बदले उन्होंने मरना अधिक श्रेष्यकर समझा। लगभग 36 वर्षीया महारानी ने महावत गनू की कटार छीनकर अपने वज्र हाथ से सीने में भोंक ली और 24 जून सन् 1564 को देश की बलिबेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
आज बारहा गांव (जबलपुर के पास) के समीप महारानी दुर्गावती, उनके हाथी और गनू की पक्की समाधि बनी हुई है। इस विजय के बाद आसफ खां चौरागढ़ को जीतने के लिए निकल पड़ा, जहां गौंड शासकों की असीमित सम्पत्ती रखी हुई थी, तथा जहां युद्ध में घायल होने के पश्चात वीरनारायण स्वास्थ्य लाभ ले रहा था।
वीर नारायण जौहर का आदेश देकर मात्र सौ सैनिकों की एक टुकड़ी के साथ हजारों की संख्या में मुगल सैनिकों का मुकाबला करने के लिए किले से बाहर निकला, किन्तु वह वीरता पूर्वक युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया। मृत्यु के समय उसकी आयु मात्र 19 वर्ष की थी।
चौरागढ़ पर अधिकार करने के बाद आसफ खां को वहां सोने एवं चांदी के अनगिनत सिक्के, जवाहरात, रत्न, मोती, ठोस सोना-चांदी, नक्काशीदार बर्तन, पशुओं की ठोस सोने की आकृतियां, दुर्लभ वस्तुएं, एक हजार हाथी तथा अलाउद्दीन के समय के सोने की अशर्पियों से भरे सौ बड़े-बड़े घड़े मिले। इस तरह 1564 ई. में महारानी दुर्गावती के संरक्षण में वीरनारायण के 16 वर्ष के राज्य काल का अंत हुआ ।
महारानी दुर्गावती की वीरता की विश्व के इतिहास में कोई दूसरी मिसाल नहीं है। वे अपना बलिदान कर आनेवाली पीढ़ियों को स्वाधीनता का पाठ पढ़ा गईं तथा संपूर्ण राष्ट्र को बलिदान के प्रति श्रद्धानत कर गई ।
राष्ट्र की स्वतंत्रता की रक्षार्थ किया गया यह आत्मबलिदान देश युगों-युगों तक स्मरण करता रहेगा। महारानी दुर्गावती के शौर्य और जनप्रिय शासन की कहानी जनमानस में इस तरह अंकित हुई है कि उसकी याद शताब्दियों के बाद भी अब तक अक्षुण्य है।
लोकगीतों में सजकर यह स्मृति सुदूर अंचलों में जीवित है । आज जब भी कोई रानीमाता दुर्गावती की समाधि के पास से गुजरता है तो उसका सिर स्वतः श्रृद्धा से झुक जाता है ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
स्मार्ट बिजली एप के माध्यम से विद्युत उपभोक्ता कर सकेंगे बिजली बिल प्राप्त
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल ने जानकारी दी है कि विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग द्वारा प्रत्येक परिसर में स्थापित मीटरों की रीडिंग प्राप्त कर उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जारी किए जा रहे हैं।
बिजली बिलों में स्वयं की संतुष्टि एवं पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं को यह भी सुविधा दी जा रही है कि वह स्वयं अपने मीटर की वास्तविक रीडिंग स्मार्ट बिजली एप के माध्यम से अपलोड कर वास्तविक खपत का बिजली बिल प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए अपने मोबाइल में स्मार्ट बिजली एप डाउनलोड कर एलटी बिल ऑप्शन में जाकर मीटर की फोटो खींचकर अपलोड करे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिले में 201.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 23 जून 2021 तक 201.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 249.0, बुढार में 184.0, गोहपारू में 273.0 जैतपुर में 217.0, चन्नौडी में 140.0 ब्यौहारी में 196.0, जयसिंहनगर में 151.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
विधायक एवं एसडीएम द्वारा नगर में भ्रमण कर लोगों को वैक्सीनेशन हेतु कर रहे है प्रेरित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। विधायक ब्यौहारी शरद कोल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर ने ब्यौहारी नगर के गोदावल रोड के 05 एवं 06 वार्डों सहित अन्य वार्डों में जाकर लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु प्रेरित किया।
विधायक ने लोगों को समझाइश दी कि खुद टीका लगवाए एवं परिवार के सदस्यों को भी टीकाकरण करवाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि जो 18 वर्ष से ऊपर के लोग हैं और टीकाकरण से वंचित हैं उनका टीकाकरण कराएं एवं वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को टीकाकरण स्थल पर ले आएं और उनका टीकाकरण करवा कर उन्हें कोरोना महामारी से सुरक्षित करें।
उन्होंने कहा कि मानवता के इस पुनीत कार्य पर सभी की सहभागिता आवश्यक है। हम सब मिलकर ही समाज एवं परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण ही इसका सुरक्षा कवच है।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भवंर ने लोगों से कहा कि कोविड टीकाकरण महा अभियान में सहभागिता निभाकर अपने वार्ड को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट कराने में सहयोग करें।
प्रियांशी भवंर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षा कवच है, आप सभी इस कवच को स्वयं अपनाएं तथा अपने परिवार एवं चिर- परिचितों को भी टीकाकरण का सुरक्षा कवच अपनाने की समझाइश। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
टीकाकरण महा अभियान के दूसरे दिवस हजारों लोगों ने लगवाया टीका, ग्रामीण टीकाकरण केन्द्रों में उमड़ी भीड़
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कोविड टीकाकरण महा अभियान के दूसरे दिन 23 जून 2021 को शहडोल जिले के टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचकर हजारों लोगों ने टीका लगवाया।
शहडोल जिले में बारिश के बावजूद टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहडोल जिले के ग्राम पंचगांव, कंचनपुर, लालपुर, गोरतरा टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगाने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह द्वारा टीकाकरण कार्य की सतत माॅनिटरिंग की गई। कलेक्टर द्वारा शहडोल जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों को निरीक्षण किया गया। टीकाकरण केन्द्रों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को पे्ररित किया गया।
शहडोल जिले के शहडोल नगर बुढार, ब्यौहारी, जयसिंहनगर, खाड, गोहपारू, धनपुरी, जैतपुर में बनाए गए कोविड टीकाकरण सेंटरों में भी काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर सहर्ष टीका लगवाया।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
अपर कलेक्टर ने किया ब्यौहारी क्षेत्र के बाणसागर, चचाई, खांड, कुमिया, ब्योहारी सहित अन्य वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के दूरस्थ जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर बाणसागर, चचाई, खांड, कुमिया, ब्योहारी सहित अन्य वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड वैक्सीनेशन कराने आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व समझाते हुए कहा कि मानवता के इस पुनीत कार्य पर सभी की सहभागिता आवश्यक है। हम मिलकर ही समाज एवं परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण ही इसका सुरक्षा कवच है, यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
ग्रामीणों को कोरोना का टीका
लगवाने का समझाया महत्व
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। अपर कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से जिले वासियों को बचाने के लिये टीकाकरण महाअभियान चलाया गया है। इससे न केवल गांव बल्कि पूरा जिला कोरोना संक्रमण से बच सकेगा। अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण के लिये जो जन-भागीदारी दिख रही है, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उत्साह एवं उमंग के साथ वैक्सीनेशन
सेंटर में उमड़ा भीड़
अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने चचाई वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण किया तथा वहां के व्यवस्थाओं के संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा कवच है एवं वैक्सीनेशन कोरोना से लड़ाई जीतने का सबसे मजबूत हथियार है।
उन्होंने केंद्र पर उपस्थित नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अमित मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ब्यौहारी आनंद श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक रामचंद्र शुक्ला, मनीष तिवारी, शिवांश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
आज तक 10079 कोरोना मरीज 23 जून 2021 को 01 मरीज हुआ स्वस्थ्य, मरीज एवं परिजनो ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सको को दिया धन्यवाद
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले में 23 जून 2021 तक 10079 कोरोना मरीज मिले जिसमें आज 01 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटा मरीज एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सको धन्यवाद देते हुए कहा कि, उनके सजग एवं त्वरित प्रयास से वें ठीक हुए है। जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों की सजगता तथा तत्काल चिकित्सकीय प्रबंधन कोविड-19 संक्रमण महामारी को रोकने में सहायक होगी।
आज 00 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए और 23 जून 2021 को 973 सैंपल की जांच की गई, अभी तक जिले में कुल 9952 स्वस्थ हुए, जिसमें कुल 09 मरीज अभी एक्टिव है, जो कोविड केयर सेंटर में 6 एवं होम आइसोलेशन में 3 चिकित्सकीय लाभ प्राप्त कर रहे है।
होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे।
होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे, आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओं एवं आवश्यक सेवायें भी प्रदान करेगी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ