रोटरी क्लब एवं व्यापारिक संगठन की सहभागिता बनी बेमिसाल, कलेक्टर ने गांधी स्टेडियम वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 23 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। स्थानीय गांधी स्टेडियम शहडोल में कोविड-19 वैक्सीनेशन के सत्र लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। व्यापारिक संघ एवं रोटरी क्लब की सामूहिक सहभागिता तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह का मार्ग दर्शन लोगों में उत्साह एवं उमंग पैदा कर रहा है और गांधी स्टेडियम में लगातार 18 वर्ष के ऊपर व्यक्ति वैक्सीनेशन करा रहे हैं।
गांधी स्टेडियम में कोविड वैक्सीनेशन के
लिए उत्साह पूर्वक लगातार आ रहे हैं लोग
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने गांधी स्टेडियम में आयोजित टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 88 व्यक्तियों ने अपना टीकाकरण करा लिया है तथा लगातार लोग टीकाकरण हेतु आ रहे हैं। गांधी स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भारी संख्या में लोगों की भीड़ थी।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों से कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण की एकमात्र सुरक्षा कवच है, आप सभी इस कवच को स्वयं अपनाएं तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी टीकाकरण का सुरक्षा कवच अपनाने की समझाइश देने हेतु कहा।
टीकाकरण शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशासन के साथ-साथ अध्यक्ष रोटरी क्लब विनय दुबे, व्यापारिक संघ अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, शशांक गुप्ता, नरेश सिंघल, संजय जैन एवं ऋतुराज गुप्ता के साथ-साथ अन्य संगठन के सदस्य अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
ग्राम पंचगांव में आयोजित टीकाकरण स्थल पर टीका लगवाने लगी लंबी कतार, कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर पंचगांव का किया निरीक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचगांव में स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टीकाकरण सत्र का आयोजन टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर 18 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों की लंबी कतार टीका लगवाने के लिए पहुंची। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने टीकाकरण सत्र पंचगांव का निरीक्षण किया एवं टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों तथा टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें समझाया कि कोविड टीकाकरण कोरोना महामारी से बचने के लिए कितना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिए की वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को टीकाकरण केंद्र पर लाना सुनिश्चित करें एवं उसके पश्चात उन्हें घर भी छुड़वाना सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 71 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, भीड़ देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यहां लगभग 400 से ऊपर टीकाकरण आज लोग करवाएंगे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण कर आए हुए लोगों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए समझाया कि टीकाकरण के पश्चात भी मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक जाने से बचे।
निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजैरे, सचिव मनोज द्विवेदी, पवन चौधरी एवं रोजगार सहायक सुशील पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जुगवारी ग्राम वासियों का टीकाकरण हेतु देखा गया अलग उत्साह, ग्राम वासियों का उत्साह देखकर कलेक्टर ने रखवाया विशेष टीकाकरण सत्र
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह को जानकारी प्राप्त हुई कि उप स्वास्थ्य केंद्र जुगवारी में ग्रामवासी कोविड-19 टीकाकरण के लिए उत्साहित होकर पहुंच रहे हैं। तत्काल कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र जुगवारी का निरीक्षण किया और जिला टीकाकरण अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी सिंहपुर को जुगवारी में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उत्साहित ग्राम वासियों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए टीकाकरण के फायदे के बारे में समझाया एवं ग्राम वासियों को कहां कि घर के सभी सदस्यों का जो 18 वर्ष से ऊपर हैं, उनका टीकाकरण करवा कर कोरोना महामारी से खुद एवं परिवार को सुरक्षित करें। ग्राम जुगवारी में कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए सघन प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए जुगवारी में सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए।
कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों को मास्क वितरण करते हुए समझाइश दी कि टीकाकरण के साथ मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा बार बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोना अपनी दिनचर्या में शामिल करें तभी कोरोना हारेगा और हम जीतेंगे।
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा, रोजगार सहायक रवि पांडेय, सचिव श्रीअजय प्रताप सिंह तथा प्रभारी खंड विस्तार प्रशिक्षक राघवेंद्र शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
उप स्वास्थ्य केंद्र बोडरी में आयोजित वैक्सीनेशन सत्र का किया निरीक्षण, मतदाता सूची लेकर घर-घर दस्तक दे बीएलओ- कलेक्टर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र बोड़री में आयोजित टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया।
कलेक्टर को अवगत कराया गया कि 200 व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उनका टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान बोडरी उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर टीकाकरण कराने के लिए ग्राम वासियों की काफी भीड़ इकट्ठी थी। कलेक्टर ने उन्हें समझाइश दी खुद टीका लगवाए एवं परिवार के सदस्यों का भी टीकाकरण करवाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतीक्षा कक्ष एवं ऑब्जरवेशन कक्ष में बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची लेकर घर-घर दस्तक देकर जो 18 वर्ष से ऊपर लोग हैं और टीकाकरण से वंचित हैं उनका टीकाकरण कराएं।
वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को टीकाकरण स्थल पर ले आएं और और उनका टीकाकरण करवा कर उन्हें कोरोना महामारी से सुरक्षित करें।
उन्होंने कहा कि मानवता के इस पुनीत कार्य पर सभी की सहभागिता आवश्यक है। हम मिलकर ही समाज एवं परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण ही इसका सुरक्षा कवच है, यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश मिश्रा, बीएलओ उपेंद्र तिवारी, अमर प्रसाद पटेल, कामता प्रसाद तिवारी एवं राम सिंह, सीएचओ श्रीमती तैयव्वा खान सहित स्वास्थ्य विभाग अमला उपस्थित था।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
राजेंद्रा कॉलोनी सामुदायिक भवन में कोविड टीकाकरण कराने व्यक्तियों में देखा गया उत्साह
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के राजेंद्रा कालोनी के समुदाय भवन में टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित कोविड टीकाकरण सत्र का अवलोकन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने किया।
कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 18 वर्ष से ऊपर 190 एवं 45 वर्ष से ऊपर 51 व्यक्तियों ने टीकाकरण करा लिया है। सामुदायिक भवन में टीकाकरण हेतु अपनी बारी के इंतजार में भारी भीड़ इकट्ठा थी।
कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां टीकाकरण के प्रति उत्साह को देखते हुए वैक्सीन आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए और व्यक्तियों के बैठने की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने टीकाकरण हेतु आए व्यक्तियों तथा टीकाकरण कराई व्यक्तियों से मिलकर उन्हें टीकाकरण के फायदे के बारे में समझाया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती ममता मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश मिश्रा, रोजगार सहायक राजकुमार राजकुमार जयसवाल, सीएचओ श्रीमती शिवांगा पटेल, बीपीएच एन सुश्री वंदना डोंगरे सहित चिकित्सकीय में उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
बाल श्रमिकों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं अधिकारी- डाॅ. सतेन्द्र सिंह
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई।
बैठक में कलेक्टर ने बाल श्रम की रोकथाम एवं पुनर्वास के संबंध में चर्चा करते हुए जिले के श्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल श्रम की रोकथाम, किशोर श्रमिक के विनिमय पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने क्षेत्रीय श्रम निरीक्षकों द्वारा बाल श्रम संभावित क्षेत्रों जैसे बस स्टैंड, होटल, नगर के प्रमुख चैराहों, ढाबा, प्रमुख उद्योगों एवं दुकान आदि का निरीक्षण करें तथा किशोर श्रमिकों को खतरनाक नियोजनों जैसे ईटा, भट्ठा, मोटर गैरेज, ढाबा इत्यादि से विमुक्त कराने एवं उनके शैक्षणिक व आर्थिक पुनर्वास हेतु टास्क फोर्स समिति के सदस्यों के साथ समवन्य कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक
में कार्यवाही करने के दिये निर्देश
बैठक में जिला बाल कल्याण समिति द्वारा सुझाव दिया गया कि समय-समय पर जिले में बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं श्रम विभाग द्वारा संयुक्त टीम गठित कर बालश्रम संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करें तथा पुष्टि होने पर पर्याप्त कार्य बल के साथ निरीक्षण कर कार्यवाही करें।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि श्रम विभाग द्वारा संचालित पेंसिल पोर्टल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि बाल श्रम से संबंधित दर्ज शिकायतों का निराकरण किया जा सके।
बैठक में जिला बाल समिति के सदस्य प्रदीप सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती नीलम सिंह, विशेष किशोर पुलिस इकाई अश्वनी शुक्ला, अध्यक्ष कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी श्रीमती कल्याणी, बाजपेई जिला नोडल अधिकारी श्रम श्रीमती चरणा गुप्ता एवं श्रम निरीक्षक ए०एस० तिवारी श्रीमती उर्मिला तिवारी श्रीमती एकता तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान में छूटे हुए लोगो ने लगवाया टीका
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने हेतु चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महा- अभियान के जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कंचनपुर, लालपुर में टीका लगवाने हेतु लोगों का जन शैलाव टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचा।
दोपहर 2ः10 बजे तक ग्राम कंचनपुर में 110 लोगों ने, दोपहर 2ः30 बजे तक लालपुर में 151 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। वहीं इन केन्द्रों में लोगों का आना जारी था।
वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में जहां एक ओर कोरोना से बचने की उत्कंठा झलक रही थी, वहीं जो व्यक्ति वैक्सीन लगवाकर घर-घर के लिए प्रस्थान हो रहे थें उनके चेहरे पर प्रसन्नता की झलक भी दिखाई दे रही थी।
ग्राम कंचनपुर की 75 वर्षीय दृष्टिबधित सिग्मतिया केवट ने बताया कि, मैं शुरू से ही टीका लगवाने के लिए तैयार थी परन्तु दूर टीकाकरण केन्द्र में दृष्टिहीनता के कारण जाने में कठिनाई के कारण टीका नही लगवा पाई।
आज जब मेरे घर के लोगों को गांव में ही टीका लगवाने हेतु कैंप की जानकारी मिली थी तो मैं बहू को लेकर सीधे टीकाकरण केन्द्र आई और मैनें अपना वैक्सीनेशन कराया।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
नगर पालिका बुढार में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का मुहिम जारी, कलेक्टर ने नगरीय निकाय बुढार में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने हेतु घर-घर दस्तक देने के दिए निर्देश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नगरपालिका बुढार क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डाें में कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।
नगरीय निकाय बुढार में शत-प्रतिशत 18 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के लिए मतदाता सूची लेकर घर-घर दस्तक देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य कराने के निर्देश आज बुढार भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने नगर पालिका अधिकारी बुढार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए और कहा कि दिव्यांग एवं वृद्वजन जो टीकाकरण केन्द्र तक नही पहुंच पा रहे उन तक हम पहुंचकर चलित कोविड-19 एम्बुलेंस के माध्यम से घर-घर पहुंचकर उनका टीकाकरण कराएं।
कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर ने अवगत कराया कि टीम द्वारा नगर पालिका बुढार के वार्डाें में मतदाता सूची लेकर घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण से वंचित 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का कराया जा रहा है।
नगर पालिका बुढार के भुती टोला के वार्ड क्रमांक 1, 3,10 एवं 11 में टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है, साथ ही चलित कोविड-19 एम्बुलेंस के माध्यम से घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण से वंचित लोगों का कराया जा रहा है।
नगरीय क्षेत्र बुढार में यह प्रयास किया जा रहा है कि आज शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण कार्य कराकर नगरीय निकाय बुढार जिले एवं प्रदेश स्तर पर अपना नाम दर्ज कर सकें।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल, डी0पी0सी0 डाॅ. मदन त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती सुहाना पटेल, समाजसेवी साहिल खान, पुष्पेंद्र ताम्रकार, ग्रीन रंगरेज, राकेश त्रिपाठी, नगर पालिका, स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ