http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शनिवार 12 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत शहडोल जिले के नगर पालिका परिषद शहडोल में गत दिवस नगर के वार्ड नंबर 26, 27, 28 एवं 29 में नगर सेवा अभियान के अंतर्गत साफ सफाई कराई गई। इसके साथ साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्डों का भ्रमण कर प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
नगर सेवा अभियान अंतर्गत 10 जून को वार्ड नंबर 26, 27 दिनांक 11 जून को वार्ड नंबर 28 एवं 29 में साफ सफाई कार्य, ट्रेक्टर ट्राली से कचड़ा उठाव कार्य, कीट नाशक पाउडर छिड़काव का कार्य एवं जल भराव स्थानों पर मिट्टी डालने का कार्य, बिजली के खंभों की लाइट का सुधार, पाइप लाइन लीकेज का सुधार कार्य एवं अन्य कार्य अभियान अंतर्गत कार्य कराए गए हैं।
इसी प्रकार नगर परिषद खांड ( बाणसागर) ब्योहारी में नगर सेवा अभियान के छठवें दिन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खांड, परियोजना चिकित्सालय, थाना परिसर बाणसागर एवं टीकाकरण स्थल इसके पश्चात वार्ड नंबर 13 मे सेंनेटाइजेसन का कार्य कराया गया एवं समस्त वार्ड में नाली की सफाई, गाजर घास की कटाई करा कर कचड़ा उठाया गया।
वार्ड में नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 12 में 10 नग खराब स्ट्रीट लाइट को बदला गया एवं कुछ लाइटों की रिपेयरिंग की गई एवं वार्ड क्रमांक 12 में 2 नग हैंडपंप की रिपेयरिंग कर चालू किया गया।
नगर सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद ब्यौहारी जिला शहडोल में गत दिवस हॉस्पिटल रोड, शुक्लान टोला एवं नगरिया टोला वार्ड क्रमांक 13 में सैनिटाइजेशन नालियों की सफाई सड़क सफाई कचरे का उठाव एवं निष्पादन का कार्य किया गया।
वार्ड 13 में दवाई का छिड़काव कार्य कराया गया एवं वार्ड वासियों के शिकायतों का निराकरण भी किया गया।
इसी प्रकार अनूपपुर जिले के जैतहरी में नगर सेवा अभियान अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में तहसील के सामने मैन जैतहरी रोड की नालियों का स्वच्छीकरण का कार्य किया गया है और सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई कि अपने प्रतिष्ठान में डस्टबिन रखे।
नगर पालिका के कचरा वाहन में कचरा डाले जिससे हमारा शहर साफ एवं सुन्दर हो।
इसी प्रकार उमरिया जिले के विभिन्न नगर परिषदों में साफ सफाई का कार्य किया गया। यह अभियान 15 जून 2021 तक सतत रूप से जारी रहेगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने काउंसलर की भूमिका निभाई
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं देश में भी फिजिकल डिस्टेंस संक्रमण की चेन तोड़ने का प्रमुख आधार थी तब मध्य प्रदेश में संवाद के जरिये कोरोना महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी, मास्क नहीं-तो सामान नहीं, मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा जैसे प्रभावशाली संदेश के साथ कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने सभी वर्गों से संवाद को प्रमुख अस्त्र बनाया।
यह भी सही है कि परिवार का मुखिया हो या प्रदेश का मुखिया वह अपने आचरण से ही दूसरों को प्रेरित कर सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कसौटी पर भी अपने को खरा उतारा। समाज का शायद ही ऐसा कोई वर्ग छूटा हो जिनसे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवाद न किया हो।
उन्होंने सर्व प्रथम स्वास्थ्य आग्रह के माध्यम से प्रदेश की जनता को यह संदेश दिया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शासन-प्रशासन के साथ आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
इसी क्रम में उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता को जागरूक करने के लिये सीधा संवाद कर कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताये। संचार की आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सोशल मीडिया के द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम आयोजित कर अधिकांश वर्गों से संवाद का क्रम बनाये रखा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवाद का जो क्रम अप्रैल माह से शुरू किया उसमें सांसद, विधायक, शहरी क्षेत्र में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद, ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के जन-प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों, धर्म गुरूओं, समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, व्यापारियों, शहरी एवं ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स, किसान भाइयों, संबल योजना के हितग्राहियों, तेंदूपत्ता संग्राहक, विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया, बैगा और भारिया की महिलाओं, जिला- तहसील और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट के समूहों, म.प्र. जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयकों और मैदानी अमले के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वेच्छा से कोरोना वॉलेंटियर्स बने कार्यकर्ताओं से संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये प्रभावी और प्रेरक संवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस मुहिम की खूबी यह भी रही कि उन्होंने न केवल संवाद के दौरान कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका से अवगत करवाया, बल्कि एक सजग अभिभावक और परिवार के बड़े बुजुर्ग के रूप में महामारी से बचाव के लिये प्रेरित भी किया।
इस तरह से उन्होंने महामारी से लोगों को डराया नहीं। उन्होंने बचाव के लिये न केवल लोगों को तैयार किया बल्कि उन्हें बचाव के तरीके भी उन्हीं की उनकी भाषा में समझाये। इसी का नतीजा था कि मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर उम्मीद से काफी पहले काबू पाने में सरकार सफल रही।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने राजनैतिक कार्यक्रमों को तो स्थगित किया ही साथ ही अधिकांश प्रशासनिक कवायद भी उन्होंने वर्चुअली ही की।
इस तरह कोविड एप्रोपिएट बिहेवियर का पालन करने के उद्देश्य से वर्चुअली काम काज को प्रमुखता देने की प्रेरणा भी मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने कार्यों के जरिये प्रदेश वासियों खासतौर से शासन-प्रशासन के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों को देने में सफल रहे हैं।
अप्रैल और मई 2021 की पूरी अवधि इस बात की गवाह है कि प्रदेश में सारे प्रशासनिक काम बदस्तूर सीमित अमले के साथ जारी रहे। टोटल लॉकडाउन की जगह पर कोरोना कर्फ्यू जैसी नई और कारगर व्यवस्था मध्यप्रदेश में लागू रही।
इस व्यवस्था का उजला पहलू यह रहा कि यह कर्फ्यू सरकार द्वारा थोपा हुआ नहीं होकर जन-स्फूर्त या यूं कहें कि स्व-स्फूर्त था। यहीं कारण रहा कि लॉकडाउन की तुलना में कोरोना कर्फ्यू महामारी की लड़ाई में ज्यादा उपयोगी और परिणामकारी रहा।
कोरोना कर्फ्यू ने महामारी से प्रदेश की लड़ाई में लोगों को अपनी भूमिका अदा करने का मौका भी दिया। राज्य, जिला, गाँव और छोटे नगरों में वार्ड स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ और उनके द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण में निभाई गई भूमिका और बढ़-चढ़ कर किये गये कार्य, सरकार के साथ समाज के खड़े होने के आने वाले कई वर्षो तक उदाहरण बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन-भागीदारी रणनीति ने मध्यप्रदेश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने में अहम रोल अदा किया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से लोगों ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में भागीदारी सुनिश्चित की वह पूरे देश में सुर्खियों में रही। यहाँ तक कि कई प्रान्तों ने इसे अपनाया भी है और केन्द्र सरकार ने सराहना भी की है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
नगर सेवा अभियान का चक्र पहुंचा वार्ड नंबर 18
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। 12 जून 20 21 कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे के निर्देशन में शहडोल नगर पालिका द्वारा नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं।
नगर सेवा अभियान मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी के मार्ग दर्शन में तिथि एवं क्रमानुसार वार्ड जन सुविधा के कार्य कराए जा रहे हैं।
इसके साथ साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्डों का भ्रमण कर प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 18 में नगर सेवा अभियान अंतर्गत के तहत नाला नाली की साफ-सफाई कर ट्रेक्टर ट्राली से कचड़ा उठाव कार्य।
कीट नाशक पाउडर छिड़काव का कार्य एवं जल भराव स्थानों पर मिट्टी डालने का कार्य, बिजली के खंभों की लाइट का सुधार, पाइप लाइन लीकेज का सुधार कार्य एवं अन्य कार्य अभियान अंतर्गत कार्य कराए गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे द्वारा नगर सेवा अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 18 में चल रहे कार्यों का वार्ड पार्षद एवं सभापति संतोष लोहानी के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा वार्ड वासियों की समस्याओं से अवगत होकर निराकरण कराया गया।
साथ ही नपा अध्यक्ष द्वारा पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था की समस्या होने पर तत्काल स्थल पर खड़े होकर हैंडपंप एवं लाइट सुधार कार्य कराया गया। तथा वर्षों से लंबित वार्ड वासियों की मांग अनुरूप पार्षद लोहानी द्वारा स्वीकृत कराई गई नाली निर्माण का कार्य भी नगर सेवा अभियान के माध्यम से चालू किया गया।
पार्षद द्वारा आयुष्मान कार्ड, एवं वैक्सीनेशन संबंधी जन जागरूकता का कार्य अभियान अंतर्गत किया गया। जिससे मोहल्ले वासियों धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
पार्षद संतोष लोहानी द्वारा कमिश्नर की इस नगर सेवा अभियान के पहल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसी प्रकार पूरे प्रदेश में माडल के रूप में अभियान चलाए जाने हेतु प्रदेश के मुखिया से आग्रह किया गया है। ताकि निश्चित समय अवधि में आम नागरिकों को सुविधा प्राप्त हो सके।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी ने अपील करते हुए कहा है कि आप सभी मास्क का उपयोग करें सामाजिक दूरियों का पालन करें तथा साबुन एवं सैनिटाइजर से हाथ अवश्य रूप से धोएं।
उन्होंने कहा कि अगर कोई आवश्यक काम है तो घर से निकले अन्यथा घर पर ही रहे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन एक सरल उपाय है आप सभी लोग वैक्सीनेशन जरूर कराएं
साथ ही बताया गया कि नगर सेवा अभियान 15 जून तक लगातार इसी क्रम से चलता रहेगा।
नगर सेवा अभियान में निकाय के सहायक यंत्री बृजेंद्र वर्मा उपयंत्री देव कुमार गुप्ता सुखेंद्र सिंह तोमर स्वच्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह अनिल महोबिया स्वच्छता पर्यवेक्षक आनंद यादव स्वच्छता प्रभारी विद्युत प्रभारी जल प्रदाय प्रभारी वार्ड के निवासी पत्रकार संजीव निगम कृष्णा शुक्ला संविदा कार अरुण तिवारी बसंत सिंह व वार्डवासी उपस्थित रहे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ