http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन रविवार 13 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलों की जिलेवार कोविड-19 महामारी की स्थितियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कोरोना महामारी की तीसरी लहर को हरहाल में रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जिलों के प्रत्येक समितियों द्वारा वैक्सीनेशन अभियान चलाएं, बिना टीके के व्यापारी व ग्राहक घर से बाहर न घूमें और मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव स्लोगन से सभी को वैक्सीनेशन कराएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहनों में माइक से कोरोना वैक्सीनेशन हेतु प्रचार करे, शहरी क्षेत्रो में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम आपदा समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधि पैदल चल कर लोगों को वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक करें तथा अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार प्रचार कराएं।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 का टीका लगवाने हेतु क्षेत्रीय भाषाओं के लोकगीतो के माध्यम से प्रचार करें एवं प्रदेश में संक्रमण को रोकने हेतु अलग माडल बनायें।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, अनुकंपा नियुक्त सेवा योजना, विशेष अनुग्रह योजना, कोविड उपचार योजना, निःशुल्क राशन योजना आदि लोगों की सुविधाओं के लिए चलाई जा रही है।
ग्रामीण क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को सक्रिय करे तथा वें अपने क्षेत्रों में योग को रोग प्रतिरोधक क्षमता के रूप से 21 जून 2021 विश्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकसित करें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करे हेतु एक महिला और एक पुरूष को प्रशिक्षित कर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लगाए।
इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर भी तीन लोगों को रोग प्रतिरोधक कार्याें हेतु लगाएं ये लोग अन्य रोगों को रोकने में भी कार्य करेगें। तीसरी लहर से बचने हर संभव प्रयास करे तथा स्वास्थ्य की जो व्यवस्थाए है उन्हें सुदृढ करते हुए अधिक समस्या आने पर उससे निपटने हेतु तैयार रहें, पूर्व से ऐसा प्रयास करे कि तीसरी लहर आए ही नही और यदि आती है तो वह विकट न हो।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल जिले में वैक्सीनेशन के तीव्र गति से कराए जा रहें कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह चमत्कारी कार्य शहडोल जिले जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के लोगों ने मिलकर किया है इसे निरंतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने में लगे रहें।
विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने और अधिक वैक्सीन का डोज उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आवश्स्त करते हुए कहा कि, शहडोल जिले के कार्य को देखते हुए वैक्सीन के डोज को बढा़या जाएगा।
इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, ब्यौहारी शरद कोल, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी जी.जनार्दन, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिलारकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रभारी सीएमएचओ डाॅ. व्हीएस बारिया, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, जिला टीकाकरण डाॅ. अंशुमन सोनारे सहित अन्य जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य राजेश्वर उदानिया, महेश भागदेव, प्रदीप सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, शानउल्ला खान, श्रीनिवास पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
नगर सेवा अभियान के अंतर्गत निरंतर किया जा रहा साफ-सफाई का कार्य
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान के अंतर्गत शहडोल जिले के नगर सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद खांड ( बाणसागर) शनिवार को प्रातः 7:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खांड,परियोजना चिकित्सालय, थाना परिसर बाणसागर मैग्नेटाइजेशन का कार्य कराया गया।
इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 13 मे सेंनेटाइजेसन कराया गया एवं समस्त वार्ड में नाली की सफाई, गाजर घास की कटाई करा कर कचड़ा उठाया गया वार्ड में नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया इसके साथ ही वार्ड में 08 नग खराब स्ट्रीट लाइट को बदला गया एवं वार्ड क्रमांक 12 में हैंडपंप की रिपेयरिंग कर चालू किया गया।
इसी तरह अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी में आज नगर सेवा अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 रहवासी क्षेत्र में भ्रमण कर आम जन से संपर्क कर जनशिकायत का अवलोकन कर शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।
वार्ड में निर्मित नालियों की साफ-सफाई/मलवा निकासी कार्य, ट्रेक्टर ट्राली से कचड़ा/मलवा उठाव कार्य, तत्पश्चात कीट नाशक छिड़काव का कार्य कराया गया।
इसी प्रकार उमरिया जिले में भी नगर सेवा अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई कराया जा रहा है। यह अभियान 15 जून 2021 तक सतत रूप से जारी रहेगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
”जहां चाह वहां राह” शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराकर स्वर्णिम इतिहास रचा आदिवासी बाहुल्य ग्राम जमुई ने
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। सच ही कहा गया है कि जहां चाह वहां राह ये कहावत और भी परिणाम मूलक हो जाती है, जब कठिन राह पर चलते हुए मानव कल्याण एवं समाजहित की भावना के साथ सभी कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सहभागिता राष्ट्र एवं जनहित में निभाएं।
यह कहानी चतितार्थ किया है संभागीय मुख्यालय शहडोल से 08 किलो मीटर दूर बुढार रोड पर स्थिति ग्राम पंचायत जमुई, जो बैगा एवं गोंड आदिवासी बाहुल्य ग्राम है जिसकी जनसंख्या 3180 तथा 18 वर्ष से ऊपर के 1855 व्यक्ति है।
कोरोना महामारी के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण कराकर यह ग्राम देश एवं प्रदेश स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है। ग्राम जमुई में प्रारंभ में कई टीकाकरण सत्र आयोजित किये गए लेकिन वहां के व्यक्ति असमजंस्य की स्थिति में खुद को महसूस कर अपना टीकाकरण नही करा पा रहे थें।
जब भावना मानव कल्याण की हो व्यक्ति और समाज की सुरक्षा का सवाल हो तो समन्वय एवं सहभागिता से इस महामारी को हराने के लिए ग्रामं जमुई के सरपंच भईया लाल बैगा उप सरपंच मीनू सिंह व समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के साथ आत्म मंथन कर उन कारणों को जाना जिसके कारण जमुई के लोग टीकाकरण नही करा रहे थे, उनके मनोस्थिति को समझते हुए घर-घर दस्तक देकरं टीकाकरण के फायदें बताकर मिशन की तरह सभी ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कर्मठ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के मूल मंत्र ग्राम वासियों के भावनाओं का आदर करते हुए उनके मन में विश्वास पैदा करे जिससे उन्हें आत्म विश्वास प्राप्त हो।
इस भावना को आत्मसात करते हुए सभी ने अपनी सहभागिता पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए यह संकल्प लिया कि, ग्राम जमुई में एक भी व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर है कोविड-19 के टीका से वंचित न रहें क्योंकि इस महामारी से सभी की रक्षा करना परंम कर्तव्य है।
इस पुनीत कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए 6 जून से 12 जून 2021 तक लगातार उप स्वास्थ्य केन्द्र जमुई में कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किये गए सभी के प्रयासों से प्रथम दिन से ही सफलता प्रदर्शित होने लगी और प्रथम ही 297 व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर के थे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक अपना टीकाकरण कराया।
आज दिनांक तक ग्राम जमुई के 1900 व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर है उनको कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। ग्राम जमुई में दिव्यांगजनों ने भी बढ चढकर हिस्सा लिया और ग्राम जमुई के 09 दिव्यांगजनों ने कोरोना महामारी से बचावं का टीका लगवाया और सभी केा टीकाकरण करवाने का संदेश भी दिया।
गत दिवस जब जिला स्तरीय टीम ग्राम जमुई के टीकाकरण का निरीक्षण एवं सत्यापन करने पंहुची तो उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि, गंभीर बीमारियों से पीड़ित 06 व्यक्ति टीकाकरण करवाने में असमर्थता दिखा रहे है तो तत्काल जिला स्तरीय टीम ने घर-घर जाकर उनको समझाइश देकर उनका भी टीकाकरण कराया।
ग्राम जमुई में गर्भवती माताएं तथा कुछ ऐसे व्यक्ति जो कोरोना पाॅजिटिव है उनका टीकाकरण अभी शासन के प्रोटोकाल के अनुसार अभी नही हुआ है लेकिन सजग गांव के सजग, समाजसेवियों के प्रयासों तथा सत्त सम्पर्क से यह जानकारी सामने आ रही है कि, निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर वो भी टीका लगवाने के लिए तैयार है।
यदि दृढं संकल्प हो और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो, सभी की सक्रिय सहभागिता हो तो कठिन से कठिन राह में भी रास्ते निकल ही आते है। ग्राम जमुई में जिला प्रशासन के टीम के साथ-साथ वहां के समाज सेवियों ने जो संकल्प लेकर ग्राम जमुई के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का संकल्प रखा और उसे यर्थाथ में अमलीजामा पहनाया जाना सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
========
कोरोना वालेंटियर घर-घर जाकर टीकाकरण कराने लोगों को कर रहें प्रेरित
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहें ' मै कोरोना वालेंटियर' अभियान के तहत जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शहडोल विवेक पाण्डे ने जानकारी दी है कि, मै कोरोना वालेंटियर अभियान के अन्तर्गत जिले में कोरोना वालेंटियरों द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं।
इसी क्रम मे आज बुढार नगर के वार्ड नंबर 6 इमली टोला पतरियाटोला मे लोगों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करते हुये वालेंन्टियर्स द्वारा मास्क भी बाँटें गये साथ ही आमजन को वैक्सीन के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर में भी वॉलिंटियर तन्मयता से अपना सहयोग प्रदान करते हुए, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व साबुन से बार-बार हाथ धोंने, घर से बाहर अनावश्यक न निकले की समझाइश भी सतत रूप से दी जा रही है जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है।
इस कार्य में शैलजा तिवारी, रोहिणी वर्मन मीनू जैन ,सौम्या मिश्रा, प्रियंका, आस्था नामदेव, शुभम गुप्ता, शीतल लखेरा, पूजा मिश्रा, मोहिनी मिश्रा, रिशु जैन, राजेश गुप्ता सहित जिले के अन्य मैं कोरोना वालेंटियरो का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
अभी तक 10075 कोरोना मरीज 13 जून 2021को 04 मरीज हुए स्वस्थ्य मरीज एवं परिजनों ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सको को दिया धन्यवाद
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिले में आज तक 10075 कोरोना मरीज मिले जिसमें आज 13 जून 2021को मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे मरीजों एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों धन्यवाद देते हुए कहा कि, उनके सजग एवं त्वरित प्रयास से वें ठीक हुए है। जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों की सजगता तथा तत्काल चिकित्सकीय प्रबंधन कोविड-19 संक्रमण महामारी को रोकने में सहायक होगी।
आज 00 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए और आज 308 सैंपल की जांच की गई, अभी तक जिले में कुल 9929 स्वस्थ हुए जिसमें कुल 33 मरीज अभी एक्टिव है जो कोविड केयर सेंटर में 16 एवं होम आइसोलेशन में 17 चिकित्सकीय लाभ प्राप्त कर रहे है।
होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे। होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे।
आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओ एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ