http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन सोमवार 7 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शहडोल जिले में छूट प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
जारी आदेश में जिला अंतर्गत समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित गतिविधियों में सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन एवं मेले आदि से कार्यक्रम जिसमें जनसमूह एकत्रित होता है। स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लासेस चल सकेगी।
सभी सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, थिएटर, पिकनिक स्पॉट, ऑडिटोरियम, सभागृह बंद रहेंगे। सभी धार्मिक, पूजा स्थल पर एक समय में 4 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे, अत्यावश्यक सेवाएं का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 100% अधिकारियों एवं 50% कर्मचारियों के साथ संचालित किए जा सकेंगे।
अत्यावश्यक सेवा में जिला कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत, प्रदाय सार्वजनिक, परिवहन, कोषालय, पंजीयन, बैंक, डाकघर सम्मिलित हैं।
विवाह में 20 तथा अंतिम संस्कार में 10 लोगों को होगी अनुमति
अधिकतम 10 लोगों के साथ अंतिम संस्कार की अनुमति रहेगी। विवाह में दोनों पक्षों को मिलाकर अधिकतम 20 लोगों के साथ ही अनुमति रहेगी। इस प्रयोजन के लिए आयोजक को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट को अतिथियों के नाम की सूची आयोजन के तीन दिवस के पूर्व तक प्रदान किया जाना अनिवार्य होगा।
कलेक्टर ने छूट हेतु जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश शनिवार की रात्रि 10:00 बजे से सोमवार प्रातः 6:00 बजे तक रहेगा जनता कर्फ्यू
संपूर्ण शहडोल जिले में प्रत्येक शनिवार की रात्रि 10:00 बजे से सोमवार की प्रातः 6:00 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा, संपूर्ण शहडोल जिले में प्रत्येक दिवस (सोमवार से शुक्रवार) रात्रि 10:00 से प्रातः 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा तथा रूल ऑफ़ सिक्स- अनुमत्य गतिविधियों के अतिरिक्त किसी भी सार्वजनिक स्थल पर 6 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध होगा।
कलेक्टर ने जिला अंतर्गत समस्त नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंध से मुक्त गतिविधियों में से समस्त प्रकार के उद्योग एवं औद्योगिक गतिविधियां चालू रहेंगी। इस कार्य हेतु उद्योग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रमिकों को वैध आईडी कार्ड के साथ आने जाने की अनुमति रहेगी।
साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। उद्योगों के लिए कच्चा माल एवं तैयार माल के आवागमन पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी।
अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल, इंश्योरेंस कंपनीज अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं पशु चिकित्सा सेवाएं चालू रहेंगे।
केमिस्ट, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान है सुबह 9:00 बजे से लेकर सायं 6:00 बजे तक खोले जाने की अनुमति होगी। पेट्रोल, डीजल पंप, गैस स्टेशन, रसोई गैस पूरी तरह से चालू रहेंगे।
सभी कृषि गतिविधियों को अनुमति होगी, कृषि उपज मंडी खोले जाने की अनुमति होगी। बैंक, बीमा कार्यालय एवं एटीएम प्रारंभ रहेंगे। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा केवल ऑपरेशंस की अनुमति रहेगी।
बैंक इंश्योरेंस से जुड़े संस्थानों के कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी, कैश मैनेजमेंट एजेंसी संचालक एवं आवागमन की अनुमति है, सभी प्रकार के सामानों और माल की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक के जारी रहेगी। सार्वजनिक परिवहन, निजी, बसों, ट्रेनों के माध्यम से कोविड-19 के दिशा निर्देशों के साथ अनुमति होगी।
कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउसिंग की सर्विस की अनुमति रहेगी। ई-कॉमर्स कंपनियों से तथा अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।
येलो तथा ग्रीन जोन के ग्रामों में समस्त मनरेगा कार्य, ग्रामीण विकास कार्य एवं अन्य विभागों के निर्माण कार्य तथा तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य कोविड-19 महामारी की रोकथाम के एसओपी का पालन करते हुए जारी रखे जाने की अनुमति होगी। जिला अंतर्गत परंपरागत रूप से लेबर मार्केट कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन की शर्ते पर चालू किए जा सकेंगे।
एंबुलेंस ऑक्सीजन, टैंकर्स का आवागमन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। अस्पताल एवं नर्सिंग होम और टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिकों एवं कर्मियों को छूट रहेगी।
मेंटेनेंस सर्विस देने वाले, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, आईटी सर्विस, प्रोवाइडर आदि के आवागमन पर रोक नहीं होगी।
परीक्षा केंद्र में आने जाने वाले विद्यार्थी तथा परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारीगण के आवागमन पर छूट रहेगी। उपार्जन गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी तथा सतत रूप से उपार्जन संचालित किया जाएगा। निजी सुरक्षा सेवाओं की अनुमति होगी।
घरेलू सेवा देने वाले यथा- धोबी, ड्राइवर, हाउस हेल्प, मेड, कुक आदि के आवागमन पर रोक नहीं होगी। फायर ब्रिगेड, टेलीकम्युनिकेशन, विद्युत प्रदाय, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन टैंकर, होम डिलीवरी सेवाएं, दूध, एकत्रीकरण वितरण फल सब्जी के परिवहन एवं कोरियर सेवाओं के आवागमन पर कोई बाधा नहीं होगी।
जिले के व्यक्तियों और वस्तुओं के अन्य जिलों एवं राज्यों में आवागमन निर्बाध रूप से संचालित रहेगा। जिले में अन्य जिलों एवं राज्यों से प्रवेश करने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जारी आदेश में कहा है की दुकानों में गोला बनाकर ग्राहकों के मध्य पर्याप्त दूरी सुनिश्चित कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
"नो मास्क नो सर्विस" अर्थात जिस ग्राहक ने फेस मास्क नहीं पहन रखा होगा तो उसको दुकानदार द्वारा कोई सामान विक्रय नहीं किया जाएगा। दुकानदार स्वयं भी अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करेंगे।
यदि कोई दुकानदार "नो मास्क नो सर्विस" प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता पाया गया तो दुकानदार को नियमानुसार सील करने की कार्यवाही की जाएगी।
प्रतिबंधित से मुक्त दुकान एवं संस्थानों तथा अन्य सभी सेवाओं में संलग्न व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि स्वत: अपना वैक्सीनेशन कराकर प्रमाण पत्र स्वरूप वैक्सीनेशन कार्ड अपने पास रखें एवं यह भी सुनिश्चित करें कि आने वाले ग्राहकों का वैक्सीनेशन भी शत-प्रतिशत हो।
शहडोल जिले में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में उपरोक्त निर्णय लिए गए हैं जो इस प्रकार हैं। शहडोल जिले के नगरी क्षेत्रों में सोमवार के दिन बाय तरक्की दुकानें एवं अगले दिन मंगलवार को दाएं तरफ की दुकानें और इसी क्रम में आगे बुधवार एवं गुरुवार तक दुकानें खोले जाने का निर्णय लिया गया है।
इसके बाद जिले की परिस्थितियों पर पुनः विचार कर आगे निर्णय लिया जाएगा। दाएं एवं बाएं के संबंध में शहडोल जिले के नगरी क्षेत्रों में नोडल प्वाइंट मुड़ना नदी से रेलवे स्टेशन की रोड़ होगी एवं इसी तारतम्य में हर गली एवं रोड का मोड़ माना जाएगा।
शहडोल जिला अंतर्गत अन्य नगरी क्षेत्रों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, प्रशासक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं व्यापारी संघ दाएं बाएं के संबंध में बैठकर निर्णय लेंगे। उक्त का उल्लंघन करते पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों को 15 जून 2021 तक सील किया जा सकेगा।
जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि "नो मास्क नो सर्विस" एवं "नो वैक्सीनेशन नो सर्विस" का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
शहडोल जिले के समस्त नगरी क्षेत्रों में स्थित चौपाटी रख बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है, शहडोल जिले के समस्त मेडिकल एवं चिकित्सा संबंधी प्रतिष्ठान इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, जिला अंतर्गत समस्त नगरी क्षेत्रों में सब्जी विक्रेता को होम डिलीवरी अथवा डोर टू डोर सुविधा के माध्यम से संचालित किए जाने की अनुमति होगी।
जिला अंतर्गत समस्त नगरी क्षेत्रों में सब्जी मंडियां लगाने पर पूर्णत: प्रतिबंध होगा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समझता हाट बाजार पूर्णत: बंद रहेंगे।
जिला अंतर्गत समस्त निजी कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ खोले जाने की अनुमति होगी। समस्त सिविल निर्माण कार्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित किए जा सकेंगे।
समस्त रेस्टोरेंट एवं भोजनालय केबल टेक होम डिलीवरी के लिए खोले जाने की अनुमति होगी। अनावश्यक रूप से घूम रहे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि कोविड उपयुक्त व्यवहार- फेस मास्क पहनना एक आवश्यक निवारक उपाय है फेस माक्स पहनने में निम्न का पालन किया जाना चाहिए।
अपना मास्क लगाने से पहले साथ ही इसे उतारने से पहले और बाद में और किसी भी समय इसे छूने के बाद अपने हाथों को साफ करें। सुनिश्चित करें कि आपकी नाक, मुंह, ठुड्डी पूरी तरह से कवर करें।
जब भी आप मास्क उतारते हैं तो उसे साफ प्लास्टिक बैग में स्टोर करें तथा कपड़े का मास्क है, तो उसे प्रतिदिन धो लें और मेडिकल मार्क्स को कूड़ेदान में फेंक दें। सभी सार्वजनिक व कार्य स्थलों एवं परिवहन के दौरान फेस मास्क अपनाना अनिवार्य होगा। नो मास्क नो मूवमेंट का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जहां तक संभव हो प्रत्येक परिवार घर के अंदर ही रहे एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों से मेलजोल कम रखें। जिससे कोविड संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
सार्वजनिक स्थानों में प्रत्येक 6 फीट यानी 2 गज की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। भीड़ भाड़ वाली जगह विशेषकर बाजारों, सार्वजनिक परिवहन एवं स्थलों में सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।
स्थलों के प्रभारी व्यक्तियों द्वारा श्रमिक एवं कर्मियों के बीच पर्याप्त दूरी पारियों को बदलने में पर्याप्त अंतराल तथा लंच ब्रेक में उपायुक्त अंतराल आदि के माध्यम से सामाजिक दूरी को सुनिश्चित किया जाए।
सभी व्यक्तियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने ऐसी सतह जो सार्वजनिक संपर्क में है को छूने के उपरांत साबुन और पानी से हाथ धोने अथवा सैनिटाइज करें।
उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों (जैसे 10 व्यक्तियों की उपस्थिति में शव यात्रा अथवा 20 व्यक्तियों की उपस्थिति में विवाह का आयोजन) में सामाजिक दूरी का पालन किया जाना अनिवार्य होगा हैंडवॉश, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हो तथा सभी शामिल व्यक्ति फेस मास्क लगाएं। इसकी व्यवस्था आयोजकों द्वारा सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति इन लॉकडाउन उपायों एवं कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा शासन के अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वीवीपैट स्टोर रूम, बैलट यूनिट स्टोर रूम, कंट्रोल रूम एवं यूनिट स्टोर रूम का बाहरी निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया।
इस दौरान कलेक्टर ने वेयर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड रूम के व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देशित किया कि सिक्योरिटी रूम में चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ-साथ कूलर भी लगवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर को निर्देशित किया कि मुख्य मार्ग से वेयरहाउस पहुंच मार्ग को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाते हुए वेयरहाउस के आसपास के मलबे आदि को हटवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर एवं लिंक ऑफिसर धर्मेंद्र मिश्रा निर्वाचन सुपरवाइजर एम०एल० रैकवार, उपयंत्री जी०के० पांडेय, कंप्यूटर प्रभारी संजय खरे, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि विष्णु प्रताप सिंह एवं रविंद्र वर्मा उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
विभागीय अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ साथ जुड़ी हुई समितियों का कराएं वैक्सीनेशन- कलेक्टर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कोरोना महामारी संक्रमण रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत कराएं।
उन्होंने कहा कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ पीडीएस की राशन दुकानों में विक्रेता के साथ साथ राशन लेने आने वाले सभी कार्डधारी वैक्सीनेशन कराएं, इसके लिए खाद्यान्न देने के पूर्व उनका टीकाकरण कार्ड अवश्य रूप से जांच किया जाए।
इसी प्रकार सहकारी समिति, क्रेडिट कार्ड धारी, मछुआरों, किसान मित्र, कृषको, श्रमिकों, वन समिति के सदस्यों तथा स्व-सहायता समूह एवं ठेकेदारों के अधीनस्थ कार्य करने वाले श्रमिकों, क्रेशर मशीनों में कार्य करने वाले मजदूर, मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूर सभी का वैक्सीनेशन कराने के लिए एक कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराएं। उक्त निर्देश आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने समय-सीमा की बैठक में दिए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अगली समय-सीमा की बैठक में सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वैक्सीनेशन की स्थिति का डेटाबेस लेकर आए, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग के मैदानी कार्यकर्ता अभी पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड नहीं हो पाए हैं।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हर ब्लॉक में 5-5 पंचायतें एवं क्षेत्र में दो-दो बार चिन्हित कर 18 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए 2 दिन पूर्व से ही प्रचार प्रसार, मुनादी कराने के साथ-साथ संगोष्ठी बैठक करके उन्हें समझाइश देते हुए वैक्सीनेशन कार्य करवाए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि अपने अनुभव स्तर पर सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव एवं रोजगार सहायक तथा मैदानी कार्यकर्ताओं आदि की बैठक लेकर उन्हें वैक्सीनेशन करवाने की समझाइश दें।
साथ ही सेक्टर अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्राम स्तरीय टीम मतदाता सूची लेकर जो व्यक्ति वैक्सीनेशन नहीं कराए हैं, उन्हें चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार दिव्यांगजन का भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं तथा वैक्सीनेशन के पश्चात उनका अनुसरण भी करें।
वायुदूत बनकर सभी लगाएं एक पेड़ और पर्यावरण संतुलन में निभाए सहभागिता
बैठक में कलेक्टर ने पर्यावरण प्रदूषण के लिए संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से अभिनव कार्यक्रम अंकुर कार्यक्रम की शुरुआत की है, इसके अंतर्गत सभी वायुदूत बनकर रजिस्ट्रेशन कराएं और एक पेड़ अवश्य लगाएं।
सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा कर्मचारी, नागरिक स्वयंसेवी संस्था सभी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं तथा दूसरों को इस हेतु प्रोत्साहित करें और इस कोरोना काल में पर्यावरण संतुलन स्थापित कर ऑक्सीजन की उपलब्धता वायुमंडल में बढ़ाना सुनिश्चित करें।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने वनाधिकार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें उनके अनुभाग क्षेत्र में एक भी प्रकरण लंबित ना रहे, उसे डीएलसीसी में भिजवा ना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्रों की सुदृढ़ीकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 1 सप्ताह के अंदर सभी एनआरसी में बेड पूर्ण रूप से भरे जाएं। साथ ही उसकी रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू को निर्देशित किया कि खन्नौधी सहकारी समिति के पास का अतिक्रमण आज ही हटवाए और मनरेगा चबूतरा भी बनवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने गौशाला निर्माण, चालू एवं बंद हैंड पंप, स्वच्छता परिसर, जिले में बिजली, आपूर्ति खाद्यान्न का उठाव परिवहन एवं भुगतान एवं जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला आयुष अधिकारी को निर्देशित किया कि आयुर्वेद एवं आयुष के चिकित्सक जिन ग्रामों में कोरोना के पॉजिटिव केस निकल रहे हैं वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग कर काढ़ा बटवाने के साथ-साथ वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।
बैठक में कलेक्टर ने जिला समन्वयक जन अभियान परिषद के श्री विवेक पांडेय को निर्देशित किया कि अपनी पूरी टीम के साथ एवं कोरोना वॉलिंटियर के साथ इस अंकुर कार्यक्रम में जुड़ कर अधिक से अधिक पेंड लगवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा, उप संचालक कृषि आर०पी० झारिया, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी संजीव कुल्हारे, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग प्रदीप खरे, कार्यपालन यंत्री एमपीवी आर०सी० पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, खनिज अधिकारी सुश्री फरहाद जहां, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग एम.एस. अंसारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे सहित जिले के अन्य विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
अति वर्षा एवं बाढ़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अति वर्षा एवं उस से निर्मित होने वाली बाढ़ आदि से निपटने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूर्व से ही सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। अति वर्षा के पूर्व शहरी क्षेत्रों में नदी नाले की साफ-सफाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच मार्ग में बनी हुई पुलिया आज की आज मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
जिले में बाढ़ की स्थिति सामान्यतः निर्मित नहीं होती लेकिन सोन एवं मुड़ना नदी के संगम तथा बाणसागर डैम से लगी हुई बस्तियों एवं ग्रामों में अति वर्षा के पूर्व सभी तैयारियां कर ले।
यह निर्देश आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने अति वर्षा एवं बाढ़ के पूर्व तैयारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ऐसे ग्रामों को चिन्हित कर ले जिनमें अति वर्षा की स्थिति में बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है ग्रामों में खाद्यान्न की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्कूल एवं छात्रावास में पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ मछुआरों टॉर्च, नाव, रस्सी व ट्यूब अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, जिससे बाढ़ की स्थिति में लोगों को आपदा से बचाया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अति वर्षा एवं बाढ़ से बचने हेतु आवश्यक सभी तैयारियां का संबंधित अधिकारी जायजा लेकर आवश्यक संसाधन की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
बैठक में कलेक्टर ने नगर सेना के अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुभाग स्तर पर अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें।
ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए मछुआरों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मोबाइल नंबर भी सूचीबद्ध करे तथा इसके लिए गांव के साहसी एवं तैराक युवकों को वॉलिंटियर के रूप में चिन्हित कर उनका भी मोबाइल नंबर भी रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहयोग लिया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि बांस एवं बल्ली की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी संजीव कुल्हारे, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग एम.एस. अंसारी एवं नगर सेना के अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सीआईआई द्वारा कलेक्टर को 3000 मेडिकल किट किया गया प्रदाय
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह को सीआईआई के स्वेता शर्मा के द्वारा प्रदत मेडिकल किट को श्यामला मेडिकल स्टोर के संचालक सुनील शर्मा द्वारा 3000 मेडिकल किट प्रदान किया गया।
जिले में कोविड केयर सेंटरों को उक्त मेडिकल किट प्रदान की जाएगी। मेडिकल किट में कोरोना महामारी के होम आइसोलेशन के पॉजिटिव मरीजों को आवश्यक दवाइयां मेडिकल किट में रखी गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया औचक निरीक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला कोषालय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोषालय व्यवस्था का जायजा लिया एवं लिंक ऑफिसर एवं एसडीएम जैतपुर को निर्देशित किया कि कोषालय कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार की आवश्यकता को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि कोषालय कार्यालय का भवन भी साफ सुथरा रहे।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर एवं लिंक ऑफिसर धर्मेंद्र मिश्रा निर्वाचन सुपरवाइजर एम०एल० रैकवार, उपयंत्री जी०के० पांडेय उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिला स्तरीय मलेरिया उन्मूलन प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु समिति गठित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय मलेरिया उन्मूलन प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु समिति गठित की है।
समिति गठित में जिला कलेक्टर अध्यक्ष, जिला मलेरिया अधिकारी सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अधिकारी अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, उप संचालक कृषि विभाग, जिला उद्योग अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला अधिकारी वन विभाग, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा विभाग, जिला अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नगर निगम आयुक्त, अन्य संयोजित सदस्य, समिति के सदस्य होंगे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने महात्मा गांधी स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय वैक्सीनेशन कार्य में निभाई सहभागिता
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में चल रहे रोटरी क्लब शहडोल एवं जिला व्यापारी संघ द्वारा तीन दिवसीय वैक्सीनेशन कार्य के समापन अवसर पर सहभागिता निभाते हुए कहा कि, समाज के हर वर्ग इसी तरह बढ चढकर वैक्सीनेशन में सहयोगी बने तो हम अपने जिले को निर्धारित समय से पूर्व शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर सकेगे।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। इसके पश्चात भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी पालन एवं सेनेटाइज का उपयोग करना न चुके।
कोरोना वारियर्स को स्मृति चिन्ह व प्रस्ति पत्र देकर किया उत्साहित, 3000 से अधिक के लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
बताया गया कि, इस वैक्सीनेशन सेंटर में 03 दिन से लगातार लोग वैक्सीनेशन करा रहें है आज तक 3000 से ऊपर लोगो ने वैक्सीनेशन कराया।
कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने कोरोना वारियर्स सुभाषिनी गौतम, प्रियंका पटेल, रमा पाण्डेय तथा राखी गुप्ता को उत्कृष्ट सेवाएं देने पर रोटरी क्लब एवं जिला व्यापारी संघ द्वारा प्रस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट किया तथा उनके द्वारा की जाने वाली सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप निगम, व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अजय बिजरा तथा कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
पंचायती मंदिर के वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना वारियर्स को कलेक्टर ने दिया स्मृति चिन्ह, 850 से अधिक के लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज अभयानंद ट्रस्ट के पंचायती मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य के समापन अवसर पर कलेक्टर ने कोरोना वारियर्स प्रेमलता पटेल, लक्ष्मी बुनकर, निर्मला पासी तथा सुभद्रा वर्मन को प्रस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट किया।
इस वैक्सीनेशन सेंटर के सहयोगियों को अनुशासित एवं कड़ी मेहनत कर लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ दिलाने पर उनकी प्रशंसा की। इस वैक्सीनेशन सेंटर में तीन दिनों में 850 से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन का लाभ उठाया।
इस कार्य में समाजसेवी राजेश्वर उदानिया, सतेन्द्र सोनी, शशांक ताम्रकार, अमित जैन, जितेन्द्र बत्रा, उमाकांत ताम्रकार सहित अन्य लोगों ने वैक्सीनेशन कार्य में अपना सहयोग देकर सफल बनाया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ