http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन सोमवार 7 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में चलाए जा रहें नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत शहडोल संभाग के सभी जिलों में नालियों की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, सड़कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों से कचरे का उठाव करना, ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव करना, मच्छररोधी दवा का छिडकावं कार्य तेजी से किया जा रहा है, वहीं नगरीय क्षेत्रों के बिजली खम्बों का भी मेंटेनेंस किया जा रहा है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
संभागीय मुख्यालय शहडोल में विराट मंदिर के पास बाणगंगा पार्क के सामने वर्षाे से अतिक्रमण की गई करोडो़ं रूपये मूल्य की शासकीय भूमि को कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मुक्त कराया गया है।
कलेक्टर द्वारा आज कमिश्नर शहडोल संभाग को अतिक्रमण से मुक्त की गई भूमि का अवलोकन कराया गया था अतिक्रमण की गई भूमि पर कराये जाने वाले निर्माण कार्याें के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा नगर सेवा अभियान के तहत किये जा रहें इस कार्य की सराहना की गई।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना काल में चिकित्सकों ने चिकित्सकीय सेवा के उच्च मापदण्ड स्थापित किये- कमिश्नर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि, मेडिकल कालेज शहडोल के चिकित्सकों की टीम ने कोरोना काल में चिकित्सा सेवा के उच्च मापदण्ड स्थापित किये है।
चिकित्सकों ने कठिन समय में बहुत अच्छा कार्य किया, क्षमता से कार्य कर अपनी जान पर खेल कर लोगों का जीवन बचाया, मैं इस पुनीत और पवित्र कार्य के लिए सभी चिकित्सकों को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि, कई चिकित्सकों ने मौन रहकर कठोर परिश्रम किया। मेडिकल कालेज की चिकित्सकों की टीम ने बेहतर सेवा देकर लोगों का जीवन बचाया।
कमिश्नर ने कहा है कि, दुनिया हमारा सम्मान करे, इसे पूर्व हमें स्वयं अपना सम्मान करना सिखना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज मेडिकल कालेज शहडोल में आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहें थें।
चिकित्सक ब्रिलियंट और जीनियस होते है, उनकी आपस में लड़ाई अच्छी स्थिति नही है
कमिश्नर ने कहा कि, मैं बहुत खुश रहूंगा कि मुझे बार-बार मेडिकल कालेज न आना पडे़, मेडिकल कालेज में संकट था, तो हम आए है। कमिश्नर ने कहा कि डाक्टरों का समाज में बहुत सम्मान है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय पेशे की गरिमा बनी रहनी चाहिए, एक डाक्टर के गलत आचरण के कारण सभी का सिर झुकता है। उन्होंने कहा कि, मेडिकल कालेज के डीन चिकित्सकों के साथ बैठे और चिकित्सकों की समस्याओं का शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं।
कमिश्नर ने कहा कि, मेडिकल कालेज के चिकित्सकों में किसी भी प्रकार गुटबाजी नही होनी चाहिए, चिकित्सक ब्रिलियंट और जीनियस होते है उनकी आपस में लड़ाई अच्छी स्थिति नही है।
चिकित्सा महाविद्यालय को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाएं
उन्होंने कहा कि, मेडिकल कालेज को और अधिक आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए डाक्टर्स अच्छे सुझाव दे सकते है।
उन्होंने कहा कि, मेडिकल कालेज परिसर में चिकित्सकों एवं परिवारजनों के लिए खेल गतिविधियां प्रारंभ करने की आवश्यकता है।
कमिश्नर ने कहा कि, मेडिकल कालेज परिसर में वृहत स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा इसकी कार्ययोजना बनाई जा चुकी है।
कमिश्नर ने कहा कि, मेडिकल कालेज को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने के लिए हम सब को मिलकर निरंतर प्रयास करने होगें।
मेडिकल कालेज में शीघ्र प्रारंभ होगी टेली मेडीसीन की सुविधा
उन्होंने कहा कि, मेडिकल कालेज में टेली मेडीसीन की भी सुविधा प्रारंभ करें, इससे दूर-दराज के लोगों को सीधा लाभ होगा। संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि, कोरोना काल में मेडिकल कालेेज के चिकित्सको ने सेवाभाव से कार्य कर सेवा और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
चिकित्सकों के दल ने लोगों का जीवन बचाया इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। कलेक्टर ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के पूर्व मेडिकल कालेज शहडोल के चिकित्सक उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग सुनिश्चित कराएं तथा तीसरी लहर के पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर ने कहा कि, मेडिकल कालेज शहडोल में संसाधनो के विकास के लिए लगभग 1 करोड 26 लाख रूपये की राशि सीएसआर मद से स्वीकृत की गई है। वहीं विधायक निधि से लगभग 15 लाख रूपये की राशि मेडिकल काॅलेज के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि, बीते दिनों मेडिकल काॅलेज में जो घटना घटी उसकी पुर्नरावति नही होना चाहिए।
संवाद कार्यक्रम में डीन मेडिकल कालेज ने चिकित्सको से अपील करते हुए कहा कि, चिकित्सकों का पेशा पुनित और पवित्र पेशा है लोग चिकित्सकों पर भगवान की तरह विश्वास करते है।
उन्होंने कहा कि, मानव सेवा के लिए ईश्वर ने हम सभी को चुना है हम चिकित्सकीय पेशे के उच्च मापदण्डों को स्थापित करते हुए लोगों की सेवा करें।
चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल का उत्तरोतर विकास हो इसमें सहयोग प्रदान करें। संवाद कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं चिकित्सक उपस्थित रहें।
शहडोल संभाग में नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत समस्याओं का हो रहा निराकरण
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं।
नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत आज अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह सबंधित वार्ड प्रीतिनिधि एवं निकाय कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक 09 में भ्रमण कर आम जन से संपर्क कर जन शिकायत का अवलोकन कर त्वरित निराकरण किया गया।
साथ ही श्री सिंह के निर्देशानुसार वार्ड में विशेष साफ सफाई कार्य, ट्रेक्टर ट्राली से कचड़ा उठाव कार्य एवं कीटनाशक छिड़काव का कार्य कराया गया।
इसी प्रकार शहडोल जिले के नगर सेवा अभियान नगर परिषद ब्यौहारी में गत दिवस बनसुकली चौक पास एवं पंचायती मंदिर वार्ड क्रमांक 8 में सैनिटाइजेशन नालियों की सफाई सड़क सफाई कचरे का उठाव एवं निष्पादन का कार्य किया गया वार्ड 8 पंचायती मंदिर एवं हनुमान गंज घर के दवाई का छिड़काव कार्य कराया गया।
इसी प्रकार शहडोल नगर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी द्वारा बाणगंगा मैदान का साफ-सफाई एवं वहां के नालियों का रखरखाव व्यवस्थित किया गया तथा घर-घर जाकर लोगों की परेशानियां सुनी गई।
सभी कार्यों के साथ वार्ड के नागरिकों से द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में लिया गया एवं उनकी शिकायतों का निराकरण भी किया गया।
इसी प्रकार उमरिया के नगर सेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद नौरोजाबाद में आज वार्ड नंबर 7 की नालियों की साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कार्य, एवं गाजर घास कटाई कार्य कराया जा रहा है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मेडिकल कालेज में टेली कांफ्रेंसिंग से डाक्टरों में संवाद हेतु बनाएं व्यवस्था- कमिश्नर राजीव शर्मा
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने गत दिवस चिकित्सा, शिक्षा एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु कमिश्नर कार्यालय के सभागार में चिकित्सा से जुडे़ अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि, मेडिकल कालेज में टेली काॅन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था बनाएं जिसके माध्यम से चिकित्सक गण विषम परिस्थितियों में अन्य स्थानों के चिकित्सा विशेषज्ञों से सम्पर्क कर सलाह ले सकें इस हेतु एक विशेष नम्बर स्थापित किया जाएं तथा उसमें संवाद की व्यवस्था चालू कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि, आगे इस व्यवस्था को ब्लाक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढा़या जाएं, जिससे गंभीर मरीजों के रोगों संबंधी चिकित्सकीय उपचार के बारे में चिकित्सक आपस में जानकारी साझा कर सकें और भर्ती मरीज को शीघ्र उपचार सुलभ कराया जा सकें।
कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता मेडिकल काॅलेज से संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने हेतु तैयारियों व कार्यवाहियों की भी जानकारी ली।
कमिश्नर को बताया गया कि, इस संबंध में जन-जागरूकता व जन चेतना के माध्यम से आम लोगों को सतर्क व जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, केसों की टेस्टिंग आवश्यक है साथ ही बच्चों की भी टेस्टिंग आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि, 10 एवं 40 बेड का अलग-अलग वार्ड तीसरी लहर हेतु तैयार कराया गया है इनमें उपकरण इत्यादि का मांग पत्र भेजा जा चुका है, दवाइयां आदि की व्यवस्था करा ली गई है तथा जुलाई तक नर्सिंग व अन्य स्टाफ की भर्ती भी की जा सकेगी।
इस मौके पर कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने कहा कि, सीएसआर मद से प्राप्त 126 लाख रूपये की स्वीकृत में से वेंटिलेटर की जगह अन्य आवश्यक उपकरण खरीद जाएं।
डीन ने बताया कि, मेडिकल काॅलेज में वर्तमान में आईसीयू के 70, आक्सीजन के 242, पीआईसीयू के 10, एसएनसीयू (बारमर युक्त) के 10 बेड तैयार है तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुलभ है।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, मेडिकल काॅलेज द्वारा कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य लाभ दिलाने में बेहतर भूमिका का निर्वहन चिकित्सकीय अमलें द्वारा किया गया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है।
कोविड-19 संक्रमण रोकने के साथ अन्य रोगों की ओपीडी को करें सक्रिय
उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज में अन्य रोगों की भी ओपीडी प्रारंभ कराकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।
जिससे आम जन को मेडिकल काॅलेज का पूरा-पूरा लाभ मिलना शुरू हो जाएं। बैठक में डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिलारकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डाॅ. एमएस सागर सहित अन्य चिकित्सकीय अधिकारी एवं संभाग के सभी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कमिश्नर ने क्रीडांगन अभियान को मूर्त रूप देने के दिए निर्देश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने गत दिवस कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर संभाग के स्कूलों में खेल के मैदानों की स्थितियों की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि, सभी स्कूलों में जहां पर खेल के मैदान सुलभ है उन्हें सक्रिय बनाएं तथा हर गांव में एक खेल मैदान बनाने की पहल करे जिसमें सभी तरह की खेलों का आयोजन हो सकें साथ ही एक स्पोर्ट क्लब भी हर गांव में बनाकर उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने संभाग के खेल प्रतिभा से सम्पन्न युवाओं को प्रदेशिक, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर पहल करें।
कमिश्नर ने निर्देशित किया कि, प्रत्येक गांव में एक फुटबाल क्लब बनाया जाए तथा ग्राम पंचायतों में पंजी पर संधारण कर खेल से जुडे सामग्रियों की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजवाना सुनिश्चित करें।
कमिश्नर ने कहा है कि 30 दिसम्बर तक कम से कम 100 एक्टिव फुटबाल क्लब संभाग में तैयार हो जाने चाहिए और खेल का बढावा देकर युवाओं को इससे जोड़ने का कार्य प्रारंभ होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि, जब युवा खेल और शैक्षणिक गतिविधियों में संलग्न हो जाते है तो उन्हें अन्य बूरे कार्य का अवसर नही मिलता और वे विकसित सोच के तथा आगे बढ़ने की प्रवृत्ति के अदी हो जाते है।
इसलिए युवा वर्ग को गांव से लेकर शहरों तक खेल गतिविधियों में जोडा़ जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, विभिन्न खेलों में हिस्सेदारी निभाने से युवा स्वस्थ्य होगे और कोविड-19 संक्रमण जैसी अन्य वैश्विक आपदाओं से भी वे लड़ने के लिए मजबूत होगें।
कमिश्नर ने युवा वर्ग के विकास, सरंक्षण व सवर्धन हेतु उनके खेल गतिविधियों में शामिल होने और बढावा देने हेतु समाज के प्रबुद्व जनों को भी सहभागिता निभाने के लिए कहा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शहडोल संभाग के विभिन्न निस्तार डिपो एवं काष्ठागारों में जलाऊ चट्टे उपलब्ध
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य वन संरक्षक, वन वृत्त शहडोल ने जानकारी दी है कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए शवदाह हेतु वन वृत्त शहडोल के अंतर्गत विभिन्न निस्तार डिपो एवं काष्ठागारों में जलाऊ चट्टे उपलब्ध कराये गये है।
उन्होंने बताया कि, शहडोल संभाग के शहडोल जिले में काष्ठागार नरसरहा, वन परिक्षेत्र बुढार, वन परिक्षेत्र जैतपुर, वन परिक्षेत्र खन्नौधी, वन परिक्षेत्र गोहपारू के अस्थाई डिपो लफदा, काष्ठागार ब्यौहारी, वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर में जलाऊ चट्टे की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कराए गए है।
इसी प्रकार उमरिया जिले के काष्ठागार उमरिया एवं वन परिक्षेत्र घुनघुटी के अस्थाई डिपो अमिलिहा एवं अनूपपुर जिले में वन परिक्षेत्र अमरकंटक, वन परिक्षेत्र जैतहरी, वन परिक्षेत्र अनूपपुर, वन परिक्षेत्र राजेन्द्रग्राम, वन परिक्षेत्र कोतमा, वन परिक्षेत्र बिजुरी, वन परिक्षेत्र अहिरगवां में जलाऊ चट्टे की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मुख्यमंत्री श्री चौहान के बुलंद हौंसले और पुख्ता इंतजामों से कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। किसी भी राज्य को यह एहसास भी न था कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर इतनी घातक होगी। दूसरी लहर में जिस गति से कोरोना ने अपने पैर पसारे, उससे सभी राज्य हतप्रभ रह गये। मध्यप्रदेश भी उन्हीं में से एक था।
अचानक कोरोना के संक्रमण का बढ़ना सभी के लिये चिंता का विषय था। इन कठिन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुलंद हौंसले और पुख्ता इंतजामों के साथ प्रदेश की जनता को कोरोना से बचाने के लिये सुरक्षा कवच प्रदान किया।
जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा था, ऐसे में इंतजामों के लिये समय बहुत कम था। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हार नहीं मानी। प्रतिदिन लगभग 20 घंटे जाग कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाई और प्रदेश के हर जिले में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया।
कोरोना संक्रमण के प्रकरणों को देखते हुए शासकीय अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाते हुए जरूरी औषधियों की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई।
इसी बीच कोरोना वायरस ने अपना रौद्र रूप लेकर मरीजों के लंग्स पर असर डालना शुरू कर दिया। इस स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की जरूरत पड़ने लगी। स्थिति गंभीर हो रही थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने हार नहीं मानी।
दिन-रात एक कर वे ऑक्सीजन की व्यवस्था में जुट गये। राज्य स्तर पर होने वाले सभी प्रयत्न किये गये। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से संवाद कर ऑक्सीजन की कम समय में आपूर्ति करवाई।
राज्य के बाहर से आने वाली आक्सीजन के लिये टैंकरों को इंडियन एयर फोर्स के विमानों से झारखंड और राजस्थान भेजा गया। जहाँ से रेल एवं सड़क मार्ग द्वारा आक्सीजन मध्यप्रदेश को मिली और कोरोना मरीजों के लिये जीवन दायिनी बनी।
आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के प्रभावी प्रयास
जरूरत के समय आक्सीजन बाहर से मंगाना मजबूरी थी। इस मजबूरी को खत्म करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया कि प्रदेशवासियों के हित में आक्सीजन की उपलब्धता प्रदेश में ही करेंगे। इस दिशा में उन्होंने तेजी से प्रयास करने प्रांरभ कर दिये।
इसमें केन्द्र सरकार का सहयोग लिया गया और ऑक्सीजन बनाने वाली कम्पनियों से भी सम्पर्क किया गया। सच्चे मन से किये गये प्रयास अब रंग लाना शुरू हो गये हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर आज मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 96 आक्सीजन प्लांट्स का कार्य निर्माणाधीन है। इनमें से कुछ प्लांट्स ने कार्य प्रांरभ कर दिया है। शेष का कार्य समय-सीमा निर्धारित कर पूरा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रयासों से शीघ्र ही मध्य प्रदेश ऑक्सीजन के मामले में आत्म-निर्भर होगा। वर्तमान में केन्द्र सरकार और अन्य बाहय स्त्रोतों से प्राप्त हो रही आक्सीजन के अलावा राज्य सरकार आक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से भी मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।
प्रदेश के भोपाल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और शहडोल में नवीनतम तकनीक वीपीएसए आधारित ऑक्सीजन प्लांट्स लगाये जा रहे हैं। इनमें प्रति मिनट 300 से 400 लीटर ऑक्सीजन बनेगी। इस नवीनतम तकनीक से ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है।
बचाव की प्रभावी रणनीति
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये जो रणनीति अपनाई, उसमें पहली- कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना।
इस कार्य में शासन के मंत्री, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएँ, स्वयंसेवी संगठन और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भी सक्रिय होकर कार्य किया हैं।
क्षेत्र की जनता ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये स्व-प्रेरित होकर जनता कर्फ्यू भी लगाया। इस कार्य में प्रदेश के अनेक ग्रामों ने आदर्श भी प्रस्तुत किया है। अपने गाँव को कोरोना से सुरक्षित करने के लिये ग्रामीणों ने पूरा गाँव लॉक कर दिया।
जरूरत का सामान लाने के लिये गाँव के 4-5 लोग ही बाहर जाते हैं और पूरे गाँव के लोगों के लिये सामग्री लाते हैं। कोरोना से बचाव का यह अभिनव नवाचार भी है। राज्य शासन की अपील पर कई क्षेत्रों में लोगों ने अपने वैवाहिक एवं सामाजिक कार्यों को अभी न करने का निर्णय भी लिया है।
प्रभावी किल कोरोना अभियान
मुख्यमंत्री श्री चौहान की रणनीति का दूसरा कदम "किल कोरोना अभियान" है। इस अभियान में गाँव-गाँव टीम बनाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर उनके उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।
ब्लॉक और ग्राम स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप भी तैयार किये गये हैं, जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केयर सेंटर और क्वारेंटाइन सेंटर्स भी बनाये गये हैं। इन सेंटर्स पर उपचार के साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएँ भी की गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के आव्हान पर एक लाख से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना वॉलेंटियर्स बनकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोविड नियंत्रण में जन-जागरूकता के कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।
संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार द्वारा "जीवन अमृत योजना" शुरू की गई। योजना में अब तक लगभग 2 लाख काढ़े के पैकेट घर-घर वितरित कर लोगों को लाभान्वित किया गया।
इसी क्रम में "योग से निरोग" कार्यक्रम भी प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसमें योग प्रशिक्षक होम आईसोलेटेड मरीजों को ऑनलाइन योगाभ्यास करवा रहे हैं।
वैक्सीन का सुरक्षा कवच
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है।
प्रदेश के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह प्रयास है कि चरणबद्ध तरीके से सभी वर्गों को वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिये वैक्सीन की उपलब्धता भी बड़े पैमाने पर की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान का कहना है कि इस संकट काल में वैक्सीन कोरोना से सुरक्षा प्रदान कर रही है। हमारा लक्ष्य सभी को सुरक्षा कवच प्रदान करना है, इसलिये वैक्सीन खरीदी के लिये व्यापक स्तर पर आर्डर जारी कर दिये गये हैं।
दवाओं की कालाबाजारी और उपचार की लूट की सख्ती से रोकथाम
कोरोना मरीजों के प्रति संवेदनशील और काला बाजारी एवं मिलावट खोरों के प्रति सख्त मुख्यमंत्री श्री चौहान का कहना है कि उस समय मन में अति पीड़ा होती है, जब यह तथ्य सामने आता है कि कुछ स्वार्थी लोग कोरोना उपचार की दवाओं एवं अन्य सामग्री की कालाबाजारी एवं नकली दवाओं के विक्रय में लिप्त हैं।
ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं। मध्य प्रदेश की धरती पर ऐसे नरपिशाचों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार की उन निजी अस्पतालों पर भी कड़ी नजर है, जो कोरोना उपचार के नाम पर जनता के साथ लूट-खसोट कर रहे हैं।
ऐसे अस्पतालों और संचालकों के विरूद्ध भी कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। निजी चिकित्सालयों में कोविड उपचार के निर्धारित प्रोटोकॉल एवं मापदंडों का उल्लंघन होने पर अनेक प्रकरणों में नोटिस और एफआईआर पंजीकृत करायी गई है।
इसके साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी के प्रकरणों में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। साथ ही चोर बाजारी निवारण अधिनियम एवं आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम में भी आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया है।
तीसरी लहर के प्रति भी पूरी सजगता
वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर से प्रदेश वासियों को बचाने की पुख्ता व्यवस्था के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आगामी रणनीति भी तैयार की जा रही हैं।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति मुख्यमंत्री पूर्ण सजग एवं जागरूक होकर ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करना चाह रहे हैं, जिससे समय रहते कोरोना की तीसरी लहर पर नियंत्रण किया जा सके।
इसके लिये स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर को बढ़ाने एवं अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ाने की कार्य-योजना पर तेजी से अमल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर से बहुत सबक लिया गया है। भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित न हो, इसके पुख्ता इंतजाम पहले से ही कर लिये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सतर्क है, जनता को भी सतर्क और सजग रहना होगा। सरकार और समाज मिलकर सभी को कोरोना से बचाएंगे।
संवेदनशील निर्णय और गरीबों को आर्थिक संबल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना काल में गरीब वर्ग का परिवार के सदस्य के रूप में पूरी संवेदनशीलता के साथ ख्याल रखा। उन्होंने कोरोना काल में अनेक ऐसी योजनाएँ भी शुरू की जो गरीब और असहाय लोगों के लिये वरदान साबित हो रही हैं।
इन योजनाओं में मुख्यमंत्री कोविड बाल कल्याण योजना, विशेष अनुग्रह योजना, अनुकम्पा नियुक्ति योजना, कोरोना योद्धा कल्याण योजना और मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना शामिल हैं।
आयुष्मान भारत योजना में भी नये प्रावधान जोड़ कर गरीबों को उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गईं। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक का भुगतान, संबल योजना में हितग्राहियों को अनुदान राशि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 75 लाख किसानों के खातों में 1500 करोड़ रूपये और पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया वर्ग की 2 लाख 18 हजार 593 महिलाओं के खातों में आहार अनुदान योजना के तहत 21 करोड़ 85 लाख 93 हजार रूपये अंतरित किये।
चौतरफा प्रयासों से मिली सफलता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जो चौतरफा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की, उनके सुपरिणाम से मध्य प्रदेश आज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो रहा है।
लगातार 24 घंटे की सतत निगरानी, प्रतिदिन संभाग एवं जिलों के अधिकारियों, मंत्रि-परिषद के सदस्यों, सांसद विधायकों, जन-प्रतिनिधियों, क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों, कोर ग्रुप के सदस्यों, चिकित्सा विशेषज्ञों से प्रतिदिन संवाद कर और प्रशासनिक सूझबूझ से समय रहते व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को काफी हद तक रोकने में सफलता मिली है।
इन्हीं प्रयासों के चलते 21 अप्रैल को एक्टिव केसेस की संख्या के हिसाब से मध्य प्रदेश, देश में 7वें नंबर पर था, जो आज की स्थिति में 19वें नंबर पर आ गया है।
उपचार की माकूल व्यवस्थाएँ और टेस्टिंग के आंकड़े स्पष्ट करते है कि प्रदेश में दिनो-दिन कोराना के केस कम हो रहे हैं और रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कोरोना की जंग में प्रदेश में जन-भागीदारी का जो सफल प्रयोग हुआ है, वह अन्य प्रांतों के लिये उदाहरण भी बना है। प्रदेश में अभी भी प्रयास लगातार जारी रहेंगे और कोरोना पर हम निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ