http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 8 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं।
नगर सेवा अभियान के अंतर्गत शहडोल जिले के नगर पालिका धनपुरी में आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी रविकरण त्रिपाठी ने धनपुरी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आम जनों से मुलाकात कर उनके समस्याओं को सुना तथा उनके समस्याओं का अवलोकन भी किया। मुख्य नगर पालिका धनपुरी के विभिन्न वार्डों में नालियों की साफ-सफाई, ट्रैक्टर ट्राली से मलबों की साफ-सफाई, कचड़ा का उठाव इत्यादि करवाया।
नगर पालिका परिषद शहडोल अंतर्गत नगर सेवा अभियान गत दिवस वार्ड क्रमांक 16 एवं 17में नालो एवं नालियों की सफाई कराई गई एवं पुराने कचरे को उठाया गया उक्त स्थान पर कीट नाशक पाउडर का छिड़काव कराया गया एवं वार्ड में भ्रमण कर वार्ड वासियों से समस्याओं को सुना गया उनका निराकरण कराया गया l
नगर परिषद खांड में नगर सेवा अभियान के तहत गत दिवस प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खांड, परियोजना चिकित्सालय ,थाना परिसर बाण सागर एवं टीकाकरण स्थल माध्यमिक विद्यालय खांड वार्ड नंबर 15 को सेंनेटाइज किया गया आज टीकाकरण होने के कारण विद्यालय के सभी कक्षों को सैनिटाइज किया गया।
वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में भी सेंनेटाइजेसन का कार्य कराया गया एवं समस्त वार्ड में नाली की सफाई, गाजर घास की कटाई करा कर कचड़ा उठाया गया वार्ड में नालियों में कीट नाशक दवाई का छिड़काव कराया गया इसके साथ ही वार्ड में 03 नग खराब स्ट्रीट लाइट को बदला गया एवं वार्ड क्रमांक 08 में 02 नग हैंडपंप की रिपेयरिंग कर चालू किया गया
इसी प्रकार उमरिया जिले में भी नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर परिषद नौरोजाबाद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौर ने गठित टीम के साथ नौरोजाबाद नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान नौरोजाबाद विभिन्न वार्डों में गंदगी का निरीक्षण किया तथा तत्काल उक्त स्थलों की साफ-सफाई कराई गई एवं सड़क के नालियों की साफ सफाई कार्य, कचरे का उठाव कार्य, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कार्य एवं गाजर घास कटाई का कार्य कराया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नौरोजाबाद के नागरिकों को समझाइश दी कि घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही डालकर रखें एवं कचरा वाहन के अलग-अलग खंडों में कचरे को डालें, ताकि अपना नगर स्वच्छ एवं साफ सुथरा दिख सकें।
इसी प्रकार नगर सेवा अभियान अनूपपुर जिले में भी चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 10 में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते उन्हें साफ सफाई करवाकर वार्ड का भ्रमण किया तथा कचरा गाड़ी के माध्यम से कचरा उठाओ भी करवाया एवं नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी करवाया।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
रीवा कमिश्नर श्री सुचारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर दिये निर्देश बाढ़ में राहत तथा बचाव संबंधी समस्त तैयारियां 15 जून तक कर लें
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने बाणसागर परियोजना से जुड़े जिलों में बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की।
कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारी बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा करके 15 जून तक राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी तैयारियां पूरी कर लें।
बाढ़ की स्थिति में राहत शिविर लगाने के लिये स्थान के चयन से लेकर बचाव दल, राहत के उपकरण, दवाओं, खाद्य सामग्री की आपूर्ति तथा बिजली एवं पानी की व्यवस्था से जुड़ी कार्यवाहियां सुनिश्चित करें।
बाढ़ पर नियंत्रण के लिये समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान आवश्यक है। जिला तथा तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण केन्द्र स्थापित करके इनमें प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात कर दें।
सूचनाओं का एक दूसरे को लगातार आदान-प्रदान करते रहें। बांधों से पानी छोड़े जाने अथवा लगातार वर्षा की स्थिति में सभी जिले सतत संपर्क में रहें। बाढ़ में जनधन की हानि रोकने तथा शासकीय संपत्ति की सुरक्षा के प्रयास करें।
कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि बाणसागर बांध की अप स्ट्रीम तथा डाउन स्ट्रीम में बाढ़ संभावित क्षेत्र चिन्हांकित हैं। अप स्ट्रीम में सतना तथा शहडोल जिलों में बांध के जल भराव क्षेत्र में अस्थायी बस्ती बनाकर खेती की जाती है।
इन क्षेत्रों से 15 जून तक सभी बस्तियां हटा दें। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लें। बाढ़ से बचाव के लिये व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को जोड़ें। इस ग्रुप में गांव के कुछ व्यक्तियों तथा पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जैसे मैदानी कर्मचारियों को भी शामिल करें।
समय पर सही सूचना मिलने से राहत और बचाव कार्य में असानी होगी। बाणसागर बांध की डाउन स्ट्रीम में सीधी तथा सिंगरौली जिले के 129 गांव बाढ़ संभावित हैं। आपदा प्रबंधन के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश पत्र जारी कर दिये गये हैं। इनके अनरूप कार्यवाही करें।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर शहडोल राजीव शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिये सजग रहें। आपस में सतत संवाद और समन्वय बनाकर राहत और बचाव कार्य करें। लगातार वर्षा होने पर बांधों तथा नदियों के जल स्तर पर सतत निगरानी रखें।
बैठक में कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा तथा कलेक्टर सतना अजय कटेसरिया ने बताया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में समस्त तैयारियां कर ली गई हैं।
कलेक्टर शहडोल सतेन्द्र सिंह तथा कलेक्टर सीधी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में बताया कि प्रत्येक बाढ़ संभावित गांव में आपदा प्रबंधन दल गठित कर दिया गया है।
कलेक्टर रीवा डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि रीवा शहर तथा त्योंथर क्षेत्र के 129 गांवों में बाढ़ का खतरा रहता है। इनमें राहत तथा बचाव के लिये कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम शुरू हो गये हैं।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम से जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम सतत संपर्क में रहे। पुलिस कंट्रोल रूम में बिजली तथा होमगार्ड के बचाव दल वाहन सहित तैनात रहें।
बैठक में मुख्य अभियंता गंगा कछार सीएम त्रिपाठी ने बाणसागर बांध के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बांध के जल भराव क्षेत्र में 79 गांव आंशिक रूप से डूब में आते हैं।
इन गांवों में ही बाढ़ की समस्या होती है। बांध के पूरे क्षेत्र को 6 जोन में बांट कर जोनल अधिकारी तैनात कर दिये गये हैं।
कटनी जिले के 27 गांव तथा उमरिया जिले के 18 गांव बांध के बैक वाटर से प्रभावित होते हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग को अति वर्षा की स्थिति में जलमग्न होने वाले पुल-पुलियों में संकेतक तथा बैरियर लगाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में एडीएम रीवा इला तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा शिव कुमार वर्मा, उप संचालक सतीश निगम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना वालेंटियर घर-घर जाकर टीकाकरण कराने हेतु कर रहे प्रेरित, टीकाकरण केंद्रों में भी सहयोग
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहें मै कोरोना वालेंटियर अभियान के तहत जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शहडोल विवेक पाण्डे ने जानकारी दी है कि, मै कोरोना वालेंटियर अभियान के अन्तर्गत जिले में कोरोना वालेंटियरों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं साथ ही वैक्सीन के संदर्भ में आमजन को सही जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं।
इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर में भी वॉलिंटियर तन्मयता से अपना सहयोग प्रदान करते हुए, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व साबुन से बार-बार हाथ धोंने, घर से अनावश्यक न निकले की समझाइश सतत रूप से दी जा रही है जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है।
इस कार्य में पूनम सिंह, मेनका साहू, शिव प्रसाद कोल, हरि शंकर द्विवेदी, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, बृजेन्द्र मिश्रा, अनिकेत बाजपेई अंचल श्रीवास्तव, ऋषि गुप्ता, आशीष नामदेव, राम नरेश कुशवाहा, रविराज साहू, विजय भूमिया, राज तिवारी, गायत्री सिंह, बाबूलाल , राजेंद्र जायसवाल, ओम प्रकाश शुक्ला, पूनम दुबे सहित अन्य मैं कोरोना वालेंटियरो का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा योजना पर साक्षरता शिविर आयोजित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में आज ग्राम पोंगरी में नालसा की ‘‘आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ अनूप कुमार त्रिपाठी, अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा किया गया।
आयोजित शिविर में श्री त्रिपाठी द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचने के लिए ग्राम का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया एवं वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संबद्ध पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती कल्याणी बाजपेयी एवं सुशील कुमार रजक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
*******************************************************************************

शोक संदेश अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है किस श्री श्रीचंद गुरूदासानी जी के छोटे पुत्र अशोक (जूनी) जी का देवलोकगमन हो गया है शोकाकुल श्रीचंद गुरूदासानी (पिता) प्रेम (सोनू) गुरुदासानी(भाई) निवास : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आंगनबाड़ी स्कूल के पीछे 9669819827
=========≠================================
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ