डंपर और पिकअप के एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्तियों को शासकीय अस्पताल टिमरनी अस्पताल लाया गया
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शुक्रवार 18 जून 2021
हरदा drms news। जिला हरदा, थाना टिमरनी के अंतर्गत छिंदगांव में रायपुर गेट के पास डंपर और पिकअप का एक्सिडेंट हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जिसकी एक कालर द्वारा घटना की सूचना डायल-100 सेवा को फोन कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दी एवं पुलिस सहायता माँगी।
सूचना प्राप्ति पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा जिले की डायल-100 वाहन क्र.03 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक अमित यादव और पायलेट वीरेंद्र मेहतारे ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि मेन रोड पर डंपर और पिकअप की क्रॉसिंग के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी, जिसमें घायल व्यक्तियों को डायल-100 स्टाफ द्वारा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल टिमरनी मे भर्ती कराया गया, जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है।
घटना की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
ग्राम पातालखोह में में पत्नी के छोड़कर जाने पर पति ने पिया जहरीला पदार्थ
सीहोर drms news। सीहोर जिले के दूरस्थ ग्राम पातालखोह में जहां पर चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है, एक व्यक्ति की जान पर बन आई, जब उसका कहा मानने से पत्नी ने मना कर दिया, तो उसने कीट नाशक दवाई पी ली और हालत खराब हो जाने पर डायल 100 की मदद से अस्पताल उपचारार्थ लाया गया।
बताया गया कि होशंगाबाद बाबई निवासी राजू अपनी पत्नी को ले जाने के लिए पहुंचा था, पति-पत्नी के बीच में पूर्व से ही विवाद था।
पत्नी पति से रूठ कर अपने मायके ग्राम पातालखोह में रह रही थी, परंतु पति भी उसे ले जाने के लिए पक्का इरादा कर कर पहुंचा था, जब पत्नी ने राजू के साथ जाने से मना किया तो उसने कीट नाशक दवाई पी ली जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
इस घटना से पत्नी के हाथ पांव फूल गए और उसने डायल हंड्रेड से मदद के लिए गुहार की। डायल 100 वाहन में सूचना प्राप्त होने पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षक हिमांशु सिंह और पायलट राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर आहत राजू को वाहन से शासकीय चिकित्सालय बुधनी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल होशंगाबाद रेफर कर दिया गया है।
घायल की हालत स्थिर है, सीहोर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, डायल 100 वाहन के स्टाफ की तत्परता से इस प्रकार एक और जान बचाई गई।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मध्य रात्रि में एक व्यक्ति का स्वास्थ्य हुआ खराब तो साधन नहीं मिलने पर डायल-100 से माँगी सहायता वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ drms news। जिला टीकमगढ़ के थाना दिगौड़ा के अन्तर्गत धमना तिगैला में एक व्यक्ति के सीने में तेज दर्द हो रहा था, उसे अस्पताल ले जाने हेतु कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
एक कॉलर द्वारा घटना की सूचना डायल-100 सेवा को फोन कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दी एवं पुलिस सहायता माँगी।
सूचना प्राप्ति पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा जिला टीकमगढ़ की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्रमांक 10 को बीमार व्यक्ति को अस्पताल छोड़ने हेतु निर्देशित किया।
मौके पर पहुँचकर डायल-100 एफ. आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक अजय दाँगी पायलेट राजीव ने बीमार व्यक्ति जे.एस.यादव को उपचार हेतु डायल-100 वाहन से ले जाकर जिला अस्पताल टीकमगढ़ भर्ती कराया ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
पडो़सी से विवाद में घायल बुजुर्ग महिला को आरक्षक आशीष धुर्व और पायलेट सुरेन्द्र डेटवाल ने अस्पताल में भर्ती कराया
छिंदवाड़ा drms news। जिला छिंदवाड़ा के थाना पांढूर्णा के अंतर्गत विवाद में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गयी थी, एक कालर द्वारा घटना की सूचना डायल-100 सेवा को फोन कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दी एवं पुलिस सहायता माँगी।
सूचना प्राप्ति पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा जिले के डायल-100 वाहन क्र.07 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक आशीष धुर्व और पायलेट सुरेन्द्र डेटवाल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि गाँव में पड़ोसी से विवाद में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गयी थी, घायल बुजुर्ग महिला को डायल-100 स्टाफ द्वारा एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
जहां बुजुर्ग महिला का उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
राघोगढ़ में घर से निकलकर रास्ता भटका पांच वर्षीय बच्चा, आरक्षक राकेश कुमार और पायलेट हरिचरण मेहर ने परिजन से मिलाया
गुना drms news। जिला गुना के थाना राघोगढ़ के अंतर्गत बस स्टैंड के पास एक 05 वर्षीय बच्चा मिला था जो अपना नाम एवं पता नहीं बता पा रहा था ।
मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा बच्चे को देखे जाने पर घटना की सूचना डायल-100 सेवा को फोन कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दी एवं पुलिस सहायता माँगी।
सूचना प्राप्ति पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा जिले के डायल-100 वाहन क्र.05 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक राकेश कुमार और पायलेट हरिचरण मेहर ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण मे लिया गया।
बच्चे को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के परिजन की जानकारी मिली, जिन्हे बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चा साहिल पिता हल्को उम्र 04 साल निवासी बरवट पुरा राघोगढ़, जो घर के बाहर खेलते – खेलते रास्ता भटक गया था ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
पुलिस ने अवैध शराब के ठीहों में मारा छापा, 21 अवैध कच्ची शराब विक्रेताओं के खिलाफ की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
शहडोल drms news। थाना गोहपारु क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उनि0 बृजेन्द्र मार्को एवं प्र0आर0 भुवनेश्वर सिंह गोहपारू पुलिस ने रतहर में दबिश देकर आरोपिया 01. माया बैगा की पत्नी उम्र 50 वर्ष निवासी रतहर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये व चुहरी में दबिश देकर आरोपिया कम्हई यादव की पत्नी निवासी चुहरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 स0उ0नि0 अवधराज सिंह, प्र0आर0 जगत सिहं, जवाहर सिंह बुढ़ार पुलिस ने ग्राम पिपरतरा में दबिश देकर आरोपी 01. कमलेश गोउ पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी पिपरतरा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये, 02. हाथीडोल में दबिश देकर आरोपिया प्रेमलाल केवट कि पत्नी निवासी हाथीडोल के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं 03. बुढार में दबिश देकर आरोपिया गोलू सोनकर की पत्नी निवासी बुढार के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियाओं के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 दसरथ प्रजापति एवं नारेन्द्र सिंह अमलाई पुलिस ने धोवी दफाई में दबिश देकर आरोपी 01. गगन वर्मन पिता लल्ला वर्मन निवासी धोवी दफाई के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं वटुरा में दबिश देकर आरोपी 02. अमित वासूदेव पिता मूलचन्द निवासी वटुरा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उ0नि0 आनन्द कुमार, स0उ0नि0 सूर्य प्रताप सिंह, इन्द्रलालपुरी एवं प्र0आर0 रावेन्द्र वर्मा ब्यौहारी पुलिस ने पपरेडी में दबिश देकर आरोपी 01. सिवा कुमार खैरवार पिता कासी नाथ निवासी पपरेडी के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये, 02. पोडी तिराहा में दबिस देकर राकेश कोल पिता रामकिशोर कोल निवासी पोडी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये, 03 आखेटपुर में दबिस देकर आरोपिया पप्पू कहार की पत्नी निवासी आखेटपुर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये, 04 मनटोला में दविस देकर आरोपी रामकेस पटेल पिता बिहारी लाल पटेल निवासी मनटोला के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 योगेन्द्र सिंह जैतपुर पुलिस ने अमली दमन में दबिश देकर आरोपी सिबू कंजर पिता नंदराम कंजर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 कामता पयासी एवं प्र0आर0 अरविंद पयासी कोतवाली पुलिस ने ददरा टोला पानी टंकी के पास दबिश देकर आरोपी कुंजीलाल यादव पिता शंकर यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ददरा टोला शहडोल के कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये एवं पुरानी बस्ती सत्यम बिडियो के पास दबिश देकर आरोपी कन्हैयालाल कोरी पिता भूखन कोरी उम्र 45 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती शहडोल के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपय मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना सिहंपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 अरबिन्द दुबे सिंहपुर पुलिस ने एतांझर में दबिश देकर आरोपी राजेश चैधरी पिता सदाराम चौधरी निवासी एतांझर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 रामरतन शुक्ला देवलोंद पुलिस ने अम्बार में दबिश देकर आरोपिया राजेश साहू की पत्नी निवासी अम्बार के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रआर0 राम प्रकाश सोहागपुर पुलिस ने कोटमा में दबिश देकर आरोपी रमेश कुमार पिता बाबू प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी कोटमा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रआर0 नरेन्द्र सिंह खैरहा पुलिस ने सिरौंजा में दबिश देकर आरोपी राहुल जैसवाल पिता रामखिलावन उम्र 20 वर्ष निवासी सिरौंजा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 नागेन्द्र प्रताप सिंह सीधी पुलिस ने पोंडी में दबिश देकर आरोपी रमेश प्रजापति पिता छोटू प्रजापति निवासी पोंडी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना पपौंध क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 एहसान खांन एवं प्र0आर0 जीवन लाल पपौंध पुलिस ने छुही मेें दबिश देकर आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह पिता सियासरण गोंड के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं आरोपी विजय सिंह गोंड पिता रामसुमिरन गोंड निवासी छुही के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपय मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ