DRMS NEWS

DRMS NEWS

बांधवगढ़ बफर जोन में मानसून में चालू रहेगा पर्यटन, ताला में सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी और म्यूजियम का होगा विकास, जंगल प्रेमियों के लिए बाधवगढ़ को लिविंग प्लेस बनाया जाएगा, बैठक में लिया गया निर्णय

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार 18 जून 2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की अध्यक्षता में  बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।  

बैठक में बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बफर जोन क्षेत्र में चालू मानसून सीजन में पर्यटन चालू रखने,  बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ताला के सौंदर्यीकरण, ताला में सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी और जनजातीय कल्चर पर आधारित म्यूजियम स्थापित कर उसका विकास करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।  

बैठक में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, क्षेत्र संचालक बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व विन्सेंट रहीम सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहें। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

    बैठक को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि, बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व विश्व में टाइगरों के लिए प्रसिद्ध है, बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देश ही नही विदेशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में हर वर्ष आते है। 

उन्होंने कहा कि, बाधवगढ़ क्षेत्र में पर्यटन को बढा़वा देने तथा जंगल प्रेमियों को आकर्षित करने के उददेश्य से बाधवगढ़ क्षेत्र के ताला के सौंदर्यींकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इस दिशा में जिला प्रशासन और पार्क प्रबंधन प्रयास करें, बाधवगढ़ के ताला में विश्व स्तरीय अधोसंरचना का विस्तार करेे। 

कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को प्रतिबंधित करे तथा शासकीय भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।  

कमिश्नर ने कहा कि बाधवगढ़ क्षेत्र में पर्यटकों के लिए स्थानीय उत्पादों जैसे- कोदो कुटकी से बनाए गए व्यंजन एवं परम्परागत व्यंजनों को प्रोत्साहित करें तथा उनकी ब्रांडिंग भी कराएं । 

कमिश्नर ने सुझाव दिया कि, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टाइगर के अलावा अन्य वन्य जीवों की भी ब्रांडिंग करे, इसके लिए किस वन्य जीव की  ब्रांडिंग किस माह में की जाएगी इसकी कार्ययोजना निर्धारित करें। 

कमिश्नर ने यह भी सुझाव दिया कि बाधवगढ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में होने वाले विभिन्न गतिविधियों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से सुनिश्चित कराएं। 

     बैठक में क्षेत्र संचालक बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व वीन्सेंट रहीम ने बताया कि बाधवगढ टाइगर रिजर्व में 1 जून से पर्यटन की गतिविधियां प्रारंभ है, पर्यटकों से कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है।

 पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, सेनेटाइज भी किया जा रहा है, वाहनों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है तथा पर्यटकों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।  

उन्होंने बताया कि बफर में सफर योजना को गति देने के उददेश्य से पनपथा में स्वदेश दर्शन योजना के तहत निर्मित परिसर को आरएफपी जारी कर संचालन किया गया है।  उन्होंने बताया कि, सायंकालीन सफारी भी टाइजर रिजर्व मे प्रारंभ कर दी गई है।  

बांधवगढ़ क्षेत्र में पर्यटन पर आधारित रोजगार को बढावा देने के लिए होम स्टे रोजगार के तहत हितग्राहियों का चयन किया गया है एवं उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आसपास के ग्रामों के 1873 युवाओं को सूचीबद्व किया गया है उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। 

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।  

बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जगदीश प्रसाद सरवटे, एसडीएम मानपुर सिद्वार्थ पटेल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

ग्राम पंचायत खैरा सचिव राजेश सिंह  कार्य स्थल में अनुपस्थित व ग्राम पंचायत के कार्यों में उदासीनता बरतने पर हुए निलंबित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल ने सचिव राजेश सिंह ग्राम पंचायत खैरा जनपद पंचायत ब्योहारी को निलंबित कर उनका मुख्यालय जनपद पंचायत ब्योहारी नियत किया जाकर निलंबन अवधि में संबंधित को नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल के जनपद पंचायत ब्योहारी के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खैरा का निरीक्षण किया गया। 

क्या  है आरोप आरोप…? 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने पाया कि खैरा ग्राम के सचिव राजेश सिंह ग्राम पंचायत मुख्यालय में सूचना के बावजूद भी अनुपस्थित पाए गए एवं प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत 2016-17, 2020-21 तक आवास में प्रगति न्यूनतम पाए जाने पर वर्ष 2020-21 के लक्ष्य के विरुद्ध सभी हितग्राहियों के आवास स्वीकृत नहीं किए जाने तथा कोविड-19 के समय के दौरान बाहर से आने वाले श्रमिकों के पंजीयन हेतु पंजी का संधारण नहीं किए जाने तथा पंचायत में क्वॉरेंटाइन सेंटर स्थापित नहीं किए जाने, मनरेगा योजना अंतर्गत सक्रिय जॉब कार्ड धारियों को लक्ष्य के अनुसार ग्राम पंचायत में कार्य उपलब्ध नहीं कराए जाने, न्यूनतम मानव दिवस का सृजन किए जाने एवं ग्राम पंचायत के कार्यों में रुचि ना लेने तथा लापरवाही बरतने के कारण श्री सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया जिस के संबंध में 3 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण चाहा गया था किंतु श्री सिंह द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब आज दिनांक तक प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस प्रकार सचिव खैरा राजेश सिंह सचिव ग्राम पंचायत खैरा का उक्त कृत्य मध्य प्रदेश पंचायत सेवा आचरण 1998 का उल्लंघन करते हुए पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के तहत दंडनीय अवचार की श्रेणी में पाया गया है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शिव बिहारी सिंह सचिव ग्राम पंचायत सरना निलंबित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल ने सचिव  शिव बिहारी सिंह ग्राम पंचायत सरना जनपद पंचायत गोहपारू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय जनपद पंचायत गोहपारू कार्यालय में नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

आदेश की अवहेलना और कार्य में लापरवाही

जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम सरना के सचिव शिव बिहारी सिंह को ग्राम पंचायत खन्नौधी का प्रभार सौंपा गया था। 

शिव बिहारी सिंह द्वारा ग्राम पंचायत खन्नौधी के सचिव का अतिरिक्त प्रभार लेने से असमर्थता जताई गई। इस प्रकार स्वयं को शासकीय कार्य के आयोग्य बनाया है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के गत वर्षो में 9 अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने के लिए श्री सिंह द्वारा कोई प्रयास नहीं किए, श्री सिंह द्वारा ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में कोई प्रयास नहीं किया गया और ना ही वैक्सीनेशन कैंप का प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत में कराया गया। 

जिसके कारण ग्रामीण कोविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित रहे, 15 वा वित्त की राशि व्यय नहीं की गई और ना ही इसके लिए डिवाइस बनवाई गई बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से अनुपस्थित रहे।

मनरेगा योजना अंतर्गत 15751 मानव दिवस सृजित करने लक्ष्य के विरुद्ध इनके द्वारा मात्र 3246 मानव दिवस सृजित किए जाने से इनकी शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही स्पष्ट प्रतीत होती है।

इस प्रकार आपका उक्त कृत्य मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) 1998 का उल्लंघन होकर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में पाया गया है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

       वैक्सीन निश्चित तो जीवन सुरक्षित


कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के 18 वर्ष के ऊपर सभी नागरिक जो कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराए हैं, 

उन्हें 21 जून से प्रारंभ हो रहे टीकाकरण महा-अभियान सम्मिलित होकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका लगवाने की अपील की।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

          वैक्सीन निश्चित तो जीवन सुरक्षित



अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन जी० जनार्दन ने शहडोल जोन के 18 वर्ष के ऊपर सभी नागरिक जो कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराए हैं, उन्हें 21 जून से प्रारंभ हो रहे टीकाकरण महा-अभियान में सम्मिलित होकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका लगवाने की अपील की।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,

खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ