DRMS NEWS

DRMS NEWS

शिविर में 26 किशोरियों की हुई जांच

संवेदना अभियान के तहत हुए आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 27 पुरानी बस्ती में किशोरियों का स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन 

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  सोमवार 12 जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर राजीव शर्मा शहडोल संभाग शहडोल द्वारा चलाए जा रहे हैं संवेदना अभियान के तहत 12 जुलाई 2021 को आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 27 पुरानी बस्ती शहडोल में किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन स्वास्थ्य महिला बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया शिविर में 26 किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन की जांच की गई तथा उनके बाडी मास इंडेक्स की भी जांच किया गया। शिविर के दौरान किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोलियों का वितरण किया गया। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शिविर में किशोरी बालिकाओं के लिए पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय खाद्य पदार्थों से निर्मित व्यंजनों के माध्यम से आयरन की आपूर्ति किस प्रकार की जा सकती है इसका प्रदर्शन किया गया तथा प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य पोषण की सलाह दी गई। 

शिविर में परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास आनंद अग्रवाल तथा पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा पांडे द्वारा किशोरी बालिकाओं से चर्चा करते हुए उन्हें स्थानीय खाद्य पदार्थों के माध्यम से एनीमिया को दूर करने उपाय बताए गए । 

शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रतिशा मिश्रा द्वारा किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया जिसमें सबसे अधिक हीमोग्लोबिन वाली किशोरी बालिका अंशिका को मिस हिमोग्लोबिन का टाइटल दिया गया तथा पुरस्कार प्रदान किया गया। 

शिविर में पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा पांडे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मिश्रा शिप्रा सोनी पूजा गौतम सुषमा मिश्रा वि वरलक्ष्मी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हुई विविध जन जागरूकता गतिविधियों

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह जिले में मनाया जा रहा है। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रचार-प्रसार की गतिविधियां की गई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने बताया कि विकासखंड स्तर पर जन-जागरूकता रैली निकालकर जन संख्या स्थिरीकरण के बारे में लोगो को जागरूक किया गया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं तथा आशा कार्यकर्ताओं के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  

तत्पश्चात जन-जागरूकता रैली प्रशिक्षण केन्द्र के सामने से निकलकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से गुजरकर आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्रवाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी इस संदेश दिया गया। 

जिले में परिवार कल्याण स्थिरता माह बनाया जा रहा है। विश्व जनसंख्या दिवस में कोरोना महामारी को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी गतिविधियां की जा रही है। 

इस स्थिरता माह में यह प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही पुरूष नसबंदी एवं महिला नसबंदी सेवाएं का लाभ उठा सकें तथा बच्चों में अंतराल के लिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को गर्भ निरोधक अस्थाई साधन निरोध ,ओरल पिल्स, कापर.टी आदि का लाभ दिया जा सकें।  

इस अवसर पर चिकित्सक, प्रभारी मीडिया अधिकारी  धीरेन्द्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, डीपीएम मनोज द्विवेदी सहित अन्य चिकित्सकीय अमला उपस्थित रहा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

वाहन मासिक एवं दैनिक किराया के आधार पर उपलब्ध कराने हेतु निविदा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। संयुक्त कलेक्टर जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि कलेक्टर जिला शहडोल द्वारा जिले के 6 ग्रामीण तहसीलों हेतु 6 वाहन जीप सेगमेंट वाहन तथा विभिन्न परियोजनाओं हेतु वाहन मासिक एवं दैनिक की राय के आधार पर उपलब्ध कराने हेतु शहडोल राजस्व जिले की सीमा के अंतर्गत आने वाले इच्छुक व्यक्तियों एवं वाहन एजेंसियों से कमर्शियल टैक्सी के रूप में रजिस्ट्रीकृत वाहन किराए पर प्रदाय हेतु वाहनों की दरों के लिए सील बंद लिफाफे में निविदाएं 26 जुलाई 2021 को दोपहर 3.00 बजे तक आमंत्रित की जाएगी। प्राप्त निविदाएं उपस्थित दिव्या कारों के समक्ष 26 जुलाई 2021 को सायं 4.30 बजे खोली जाएगी।

उन्होंने बताया कि निविदा प्रपत्र एवं शर्तें 26 जुलाई 2021 को दोपहर 2.00 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। निविदा कार को धरोहर राशि 10 हजार रुपए राष्ट्रीयकृत बैंक का बैंक ड्राफ्ट कलेक्टर शहडोल के नाम से तैयार कर जमा कराना होगा।

 ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

बालिका छात्रावासों में अधीक्षक पद हेतु 13 जुलाई से 23 जुलाई 2021 तक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला परियोजना समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा शहडोल जिले में संचालित शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास सोहागपुर मऊ (ब्योहारी), खन्नौधी (गोहपारू) बुढार एवं वनसुकली (जयसिंहनगर) एवं स्कूल विभाग से संचालित बालिका छात्रावास शहडोल में अधिक्षिका के पद पर कार्य करने हेतु विकासखंड के अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल में कार्यरत महिला (व्याख्याता, उ.श्रे.शि., व.अ., मा.शि., अध्यापक) से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। 

अधिक्षिका के पद पर चयनित महिला शिक्षिका को अनिवार्यतः छात्रावास में छात्राओं के साथ साथ रात्रि में निवास करना होगा। बालिका छात्रावास के लिए चयनित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं की प्राथमिकता का क्रम विषय मान से सर्वप्रथम अंग्रेजी तदुपरांत गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका को दी जाएगी। 

हायर सेकेंडरी अर्थात नवमी से 12 वीं में अध्यापन करने वाली शिक्षकों को प्रभार दिया जाएगा। प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कार्यरत महिला उच्च श्रेणी शिक्षक, अध्यापक, सहायक शिक्षक, सहायक अध्यापक जो नजदीकी सालों में पदस्थ हो वह भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभी दोनों पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल में उपलब्ध नहीं होने की दशा में योग्यता अनुसार विचार क्षेत्र में लिया जाकर पदस्थापना की जा सकेगी। 

उन्होंने जानकारी दी है कि इच्छुक महिला शिक्षक अपना आवेदन समस्त अभिलेखों नियुक्ति आदेश संविलियन आदेश वर्तमान पदस्थापना का आदेश आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक का खाता एवं फोटो आदि सहित अपना आवेदन 13 जुलाई 2021 से 23 जुलाई 2021 को सायं 5:30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल के रमसा कक्ष में जमा कर सकते हैं। 

विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन एवं विवाद संबंधी प्रकरणों पर अंतिम निर्णय कलेक्टर शहडोल द्वारा किया जाएगा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जरवाही शासकीय उचित मूल्य दुकान के अन्न उत्सव का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। शासन की मंशानुसार कलेक्टर  डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने  जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान जरवाही में अन्न उत्सव के तहत वितरित किये जा रहे राशन की जानकारी दुकान विक्रेता  कमलेश तिवारी से ली।  

कमलेश तिवारी ने कलेक्टर को अवगत कराया कि, 440 खाताधारी जिसमें आज 68 खाताधारियों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया गया। कलेक्टर ने मौके पर ही खाद्यान्न लेने वाले हितग्राहियों से उन्हें दिए गए खाद्यान्न के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें समझाया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत दो माह मई एवं जून तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत तीन माह अप्रैल, मई एवं जून में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण शासन द्वारा किया जा रहा है। 

कलेक्टर ने दुकान विक्रेता को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का  लाभ मिलना चाहिए।

आर.आई, पटवारी एवं सचिव से ली राजस्व 

सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान की जानकारी

मौके पर ही उपस्थित आरआई सोहागपुर सर्किल नं.02  कौशलेन्द्र मिश्रा एवं पटवारी श्रीमती दीप्ति मिश्रा से राजस्व अभियान में किये गए कार्याें  की जानकारी प्राप्त की। 

आरआई ने कलेक्टर को अवगत कराया कि सर्किल में कुल 76 आवदेन सीमाकंन के प्राप्त हुए थे, जिसमें 60 का निराकरण कर दिया गया है, ग्राम जरवाही के दो प्रकरण सीमाकंन के प्राप्त हुए थे जिनका निराकरण कर दिया गया। 

पटवारी ने कलेक्टर को बताया कि, ग्राम जरवाही में 20 प्रकरण फौती नामातंरण के आवदेन प्राप्त हुए थे, जिसमे कार्यवाही प्रगति पर है। 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि, ऋण पुस्तिका वितरण, फौती नामातंरण, अविवादित नामातंरण, बटवारा, नक्शा तरमीम व अन्य राजस्व सेवा अभियान में प्रगति सुनिश्चित करें। साथ ही संयुक्त खातेदारो को एकल खाते के फायदे के बारे में समझाइश देवें कि, एकल खाते बनवाकर सभी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान योजना का लाभ प्राप्त करें।

स्कूल आपका है आप इसे साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखें।

कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सचिव  रामकुमार कुशवाहा को निर्देशित किया कि, ग्राम सेवा अभियान के अन्तर्गत शासकीय स्कूल जरवाही के आसपास साफ-सफाई करवाकर साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं तथा स्कूल के सामने परिसर पर जीरा पत्थर डालकर समतलीकरण कराएं एवं पेवर्स पत्थर लगवाए। 

साथ ही सामने की ओर बाउण्ड्रीवाल बनवाएं साथ ही दो मुख्य द्वार भी बनवाएं। स्कूल आपका है आप इसे साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखें। 

10 दिवस के अंदर कार्य में प्रगति लाएं

अन्यथा होगी कार्यवाही

कलेक्टर ने सचिव को कहा कि ग्राम सेवा अभियान के अन्तर्गत सभी शासकीय कार्यालय भवनों को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं।  10 दिवस के अंदर सचिव ग्राम सेवा अभियान के कार्य में प्रगति लाएं अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

 भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव  भेजे 

शासकीय उचित मूल्य की दुकान शासकीय भवन नही होने के कारण प्राथमिक स्कूल जरवाही में संचालित किया जा रहा है, इस पर कलेक्टर ने स्कूल के बगल में रिक्त शासकीय भूमि का अवलोकन कर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि, पीडीएस दुकान के शासकीय भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनवाकर भिजवाएं। जिससे राशन वितरण के लिए शासकीय दुकान का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा एवं विंध्या मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

बीपीएल सूची से 12 अपात्र व्यक्तियों का किया गया नाम विलोपित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। तहसीलदार सोहागपुर  लवकुश प्रसाद शुक्ला ने ग्राम पंचायत जमुई के 12 अपात्र व्यक्तियों का नाम बीपीएल से विलोपित करने का आदेश जारी करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर को उनके नाम बीपीएल सूची से विलोपित करने का पत्र प्रेषित किया है। 

जिन अपात्र व्यक्तियों के नाम विलोपित किये जाने है उनमें उत्तम प्रसाद लोधी पिता अमोले लोधी, गेंदलाल जायसवाल पिता देउमन जायसवाल,संतोष साहू पिता भइयालाल साहू, जगमोहन लोधी पिता  अमोले लोधी, रामकरण लोधी पिता  गिरधारी लोधी, रामनाथ साूह ओबरहा साहू, अवधेष लोधी पिता बाबबूलाल लोधी, बिंदुनाथ साहू, रामसहाय लोधी पिता बुद्व लोधी, चंद्रिका साहू पिता दषरथ साहू, रमेष साहू पिता सुग्रीव साहू, एवं रामकरण लोधी पिता रूद्वू लोधी के नाम शामिल है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जर्जर स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनवाड़ी भवनों की वीडियों तैयार कर भेजे प्रस्ताव- कलेक्टर

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिले के स्वास्थ्य, आयुर्वेद, आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन विहीन एवं जर्जर भवनों की सूची तैयार कर वीडियोग्राफी के साथ उनकी मरम्मत एवं भवन बनाने के  प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे जिला प्रभारी मंत्री से अनुमोदन लेकर राज्य शासन से स्वीकृत एवं निर्माण कार्य की कार्यवाही कराई जाएं।  

कलेक्टर ने आयुर्वेद अधिकारी को निर्देशित किया कि, जिन आयुर्वेद चिकित्सालयों में डाक्टर उपलब्ध हो तथा चिकित्सालय के भवन नही हो उनकी सूची तैयार कर भवन निर्माण के प्रस्ताव उपलब्ध कराएं जिससे भवन उपलब्धता की कार्यवाही कराई जा सकें। 

जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाईन की  शिकायतों की 100 दिन एवं 500 दिन से अधिक की सूची बनाकर उनका सभी विभागीय अधिकारी तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करें, जिससे लंबित प्रकरणों के निराकरण में गति लाए जा सके। 

इस कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी तथा ऐसे अधिकारियों के विरूद्व  कार्यवाही के प्रस्ताव भी भेजे जाएगें। उक्त निर्देश कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए। 

उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनवाडियों के भवनों की  स्थितियों का आंकलन संतोषजनक न करते हुए फोटोग्राफ्स भी अस्पष्ट रूप से आधे अधूरे उपलब्ध कराएं है जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशानुसार कार्य करने के लिए कहा वहीं जिला आयुर्वेद अधिकारी की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत वीडियों एवं फोटोग्राफ्स के अनुरूप स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कम सैम्पलिंग करने पर सैम्पलिंग बढाने के भी निर्देश दिए।  

बैठक में वनाधिकार दावों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा वनाधिकार के पट्टे धारियों को कपिलधारा, दिव्यांग पेंशन, भूमि शिल्प, डीजल पंप, पीएम आवास, अन्नपूर्णा तथा सूरजधारा जैसी योजनाओं को प्रमुखता से लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।  

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में जिला स्तर पर शिकायत नम्बर  आम लोगों को उपलब्ध कराने हेतु  निर्देश देते हुए बंद नल-जल योजनाआओं के प्रस्ताव देने, गौशालाओं की स्थितियों की समीक्षा तथा किसान केे्रडिट कार्ड, पशु चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, पथकर विक्रेता योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, कृषि विभाग, मत्स्य पालन सहित अन्य विभागों के कार्याें की भी विस्तार से समीक्षा की गई। 

रबी विपणन की समीक्षा करते हुए  शेष किसानों के भुगतान पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए जिन आंगनवाड़ी  भवनों का कार्य पूर्ण हो गया है उनमें आंगनवाड़ी केन्द्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। 

बैठक में  आत्मनिर्भर अभियान योजना सहित खाद, बीज वितरण, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी विभाग की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ