DRMS NEWS

DRMS NEWS

कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर करायें

अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के बीच समन्वय आवश्यक- श्रीमती हिमाद्री सिंह

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  मंगलवार 13  जुलाई  2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह।  सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती हिमाद्री सिंह ने केन्द्र शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण सेवा की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी, मनरेगा योजना,चबूतरा निर्माण, गौशाला निर्माण एवं संचालन, सामुदायिक स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल अन्त्योदय योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि, शासन की जनहितकारी योजनाओं  का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले यह अधिकारी सुनिश्चित करें । 

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र  हितग्राहियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। 

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी 

लहर की सभी तैयारियां दुरूस्त रखे

कोरोना महामारी की तीसरी संभावित लहर को दृष्टिगत रखते हुए सभी तैयारियों को दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को दिए और जिले में की गई तैयारियों की समीक्षा की। 

कलेक्टर ने अवगत कराया कि, जिले में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मददेनजर व्यापक तैयारियां की गई है, जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  

कलेक्टर ने बताया कि, मेडिकल काॅलेज में 600 बेड्स तैयार किये गए है जिसमें 500 बेड्स आक्सीजन सपोर्ट है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में आक्सीजन सपोर्ट के 60 बेड्स तैयार किये गए है, जिसमें 40 बेड्स बच्चों के लिए एवं 20 बेड्स अतिरिक्त तैयार किये गए है साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्यौहारी में 40 बेड्स, जयसिंहनगर, बुढार, झींकबिजुरी में 10-10 बेेड्स, धनपुरी में 20  बेड्स आक्सीजन सपोर्ट बनाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि, जिलें में 14 एम्बुलेंस सांसद विधायक मद से उपलब्ध कराए गए है साथ ही 2 शव वाहन भी जिला स्तर पर उपलब्ध है, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिले में  आक्सीजन कंसट्रेटर, वेंटिलेटर, आक्सीजन सिलेण्डर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। 

सीएचसी एवं पीएचसी लेवल पर  टेस्टिंग की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध है। कलेक्टर ने बताया कि,  जिले में वैक्सीनेशन अच्छा चल रहा है, जिला प्रदेश के प्रथम तीन जिलों में शामिल है।

समिति की अध्यक्ष ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि नागरिक बाहर निकलते वक्त मास्क का उपयोग अवश्य है।

विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए

बैठक में जनप्रतिनिधियों के सुझाव मांगे एवं उन्हें आने वाली कठिनाईयों के बारे में चर्चा की और जिला पंचायत अध्यक्ष शहडोल द्वारा अवगत कराया गया कि, 15 वें वित्त आयोग में स्वीकृत कार्य लंबित है इस पर सांसद ने सभी अधिकारियों को कहा कि, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए एवं पत्रों का आदान-प्रदान भी किया जाए। 

सांसद ने अधीक्षिका आदिवासी कन्या छात्रावास जयसिंहनगर को हटाने के दिए निर्देश

बैठक में जनप्रतिनिधि द्वारा अधीक्षिका आदिवासी कन्या छात्रावास जयसिंहनगर की शिकायत की गई, इस पर सांसद ने तत्काल उन्हें हटाने के लिए कलेक्टर को कहा। बैठक में एमपीईव्ही के कार्यपालन अधिकारी को सांसद ने निर्देश दिए कि, जिले में विद्युत आपूर्ति बिना वजह बाधित न की जाए और जिले में कण्ट्रोल रूम बनाया जाए जिसमें कण्ट्रोल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नम्बर प्रदर्शित भी किया जाए ताकि आम नागरिको को विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी समय पर मिल सके।

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए

   प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने कार्यपालन यंत्री पीएम जे.एस. वाई को कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और गुणवत्ताविहीन सड़कें जो बनाई गई है, उनके ठेकेदारों का भुगतान उनके निरीक्षण के बाद ही किया जाए।  बैठक में सांसद ने निर्देश दिए कि विधायक एवं सांसदों के प्रस्ताव एवं पत्रों के लिए सभी विभाग पंजी संधारण करें और आगामी बैठक में उसे साथ लेकर आए। 

खराब हैण्डपंपो को तत्काल सुधारें

बैठक में सांसद ने राष्ट्रीय ग्राम नल-जल योजना, जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए  कहा कि, शासन की इन जनहितकारी योजनाआओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिल सके यह सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि जल है तो जीवन है। खराब हैण्डपंपो को तत्काल सुधारा जाए साथ ही  घर-घर पहुंचाने की योजना में प्रगति सुनिश्चित की जाए।

       जिले में अब खाद की उपलब्धता पर्याप्त

बैठक में सांसद ने कृषि विभाग की समीक्षा की। उप संचालक कृषि विभाग ने उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की साथ ही जिले में खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी देते हुए कहा कि शहडोल जिले में रेल्वे रैक प्वाइंट उर्वरक प्वाइंट बन गया है, अब खाद की उपलब्धता पर्याप्त है। 

शेडयुक्त वेयर हाउस बनवाने का प्रस्ताव 

शासन तक पहुंचाएं जाएंगे

खाद्यान्न भण्डारण के लिए शेडयुक्त वेयर हाउस बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सांसद का ध्यान आकृष्ठ किया, इस पर सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया आपके प्रस्ताव शासन तक पहुंचाएं जाएंगे।  

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे ने शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को लंबित किश्तों का भुगतान कराने के लिए सांसद एवं अध्यक्ष श्रीमती हिमाद्री सिंह से कहा।  इस पर  सांसद ने उचित कार्यवाही करने के आश्वस्त किया। 

बैठक में सांसद एवं अध्यक्ष ने आगामी बैठक में आत्म निर्भर भारत योजना की समीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर एजेण्डा में शामिल करने का निर्देश दिया। 

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच में 

समन्वय के साथ-साथ संवाद भी आवश्यक

बैठक में विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच में समन्वय के साथ-साथ संवाद भी आवश्यक है, विकास के कार्य में प्रगति लाने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए। 

बैठक में  कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नारेन्द्र सिंह मरावी, अपर कलेक्टर  अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे सभी जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष सहित  जिले के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

*********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

*********************************************************************************************

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा हेतु परीक्षा प्रभारी अधिकारी नियुक्त

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह ।  राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 जो 25 जुलाई 2021 को मुहर बंद प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं आदि के गोपनीय सामग्री प्राप्त करने एवं परीक्षा उपरांत मुहर बंद प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने हेतु मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसिडेंसी एरिया इंदौर के लिए कलेक्टर  डॉ० सतेन्द्र सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री प्रियांशी भंवर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो 16 जुलाई 2021 को प्रातः 8:00 बजे प्रस्थान हेतु जिला कार्यालय में उपस्थित होंगे। 

यह भी निर्देशित किया गया है कि सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल मनोज लरोकर, नायब तहसीलदार सोहागपुर अभयानंद शर्मा, राजस्व निरीक्षक सोहागपुर नंबर 2 कौशलेंद्र शंकर मिश्रा, भृत्य राम यादव एवं  राम बाबू बैगा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी एवं परीक्षा प्रभारी सुश्री प्रियांशी भंवर जिला शहडोल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।

सभी नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित किया  कि गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी इंदौर के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं परीक्षा प्रभारी जिला शहडोल सुश्री प्रियांशी भंवर के मार्ग दर्शन में प्रस्थान करें एवं निर्देशन में कार्य संपादित करें। 

उन्होंने कहा है कि गोपनीय सामग्री को सुरक्षित जिला कोषालय में रखने तक का उत्तरदायित्व प्रभारी अधिकारी एवं दल का संयुक्त रुप से होगा।

*********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

*********************************************************************************************

जिले में 296.0  मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 13 जुलाई 2021 तक 296.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 366.0, बुढार में 237.5, गोहपारू में 363.0 जैतपुर में 337.0, चन्नौडी में 198.5 ब्यौहारी में 321.0, जयसिंहनगर में 249.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

*********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

*********************************************************************************************

20 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत राहत राशि के स्वीकृत, भुगतान, पुर्नवास की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक 20 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई है। यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल ने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

*********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

*********************************************************************************************

उपचारार्थ आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह । मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से श्रीमती राजकुमारी पति  रामदास पाल निवासी  अम्बार 13 चचाई तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल को उपचार हेतु 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि 

कलेक्टर  डाॅ. सतेन्द्र सिंह  ने स्वीकृत की है।

*********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

*********************************************************************************************

श्रीमती हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल ने सौंपा जुगल प्रसाद प्रजापति को अनुकंपा नियुक्ति पत्र का आदेश 

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह ने  जुगल प्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम खड्डा तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल को  चतुर्थ श्रेणी नियमित भृत्य के पद पर  अनुकंपा नियुक्ति पत्र का आदेश  सौंपा। 

ज्ञातव्य हो कि, उनके पिता श्री दीनदयाल प्रजापति जो प्राध्यापक  माध्यमिक विद्यालय ढोंढा विकास खण्ड जयसिंहनगर में पदस्थ थे और शासकीय सेवा के दौरान 8 मई 2019 को उनकी आकस्मिक मृत्यु हुई थी।

*********************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

*********************************************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ