मुख्यमंत्री ने किया राजस्व सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान का शुभारंभ, अभियान के तहत पौधरोपण, टीकाकरण एवं राजस्व प्रकरणों का निराकरण को दी जाएगी सर्वाेच्च प्राथमिकता
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शनिवार 3 जुलाई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को शहडोल जिले प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत जमुई में राजस्व सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान का शुभारंभ किया।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग मे चलाए जा रहे राजस्व सेवा एवं ग्राम सेवा अभियान के अन्तर्गत राजस्व से संबंधित अविवादित नामातंरण, फौती नामातंरण, सीमाकंन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
राजस्व सेवा अभियान के अन्तर्गत हर गांव में अभियान से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी फौती नामांतरण के आवेदन लेगेे, संपदा पोर्टल से प्राप्त पंजीकृत विलेख के अनुसार नामांतरण हेतु रिपोर्ट तैयार करने की कार्यवाही करेंगे, प्रत्येक गांव में औसतन 10 खाता बटवारा का आवेदन एकत्रित करने एवं प्रतिवेदन तैयार करेगें, राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का नक्शा खसरा बी.वन एवं अन्य सुसंगत और राजस्व अभिलेखों में अमल करने की कार्यवाही करेंगे।
राजस्व अभिलेखों में संशोधन उपरांत खसरे की अद्यतन प्रति संबंधित भू-स्वामी को निःशुल्क प्रदाय करने तथा सशुल्क भू-अधिकार पुस्तिका प्रदाय करने की कार्यवाही करेगें।
इसी प्रकार खसरे में अंकित बटांक अनुसार स्थल जांच, नक्शा संशोधन पंजी तैयार करने राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व अधिकारियों से अनुमोदन कराने के उपरांत पटवारी के कार्यकारी नक्शे पर लाल स्याही से तरमीम करने प्रत्येक पटवारी अपने हल्के के ग्रामों में खसरे में अंकित दो तीन एवं चार बटांक को 100 प्रतिशत तरमीम का प्रस्ताव नक्शे पर तरमीम का कार्य पूर्ण करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य राजस्व से जुडी़ समस्याओं का निराकरण करेगें।
इस अभियान के तहत शहडोल संभाग के सभी गांवों और पटवारी हल्कों में भी बी-वन का वाचन किया जाएगा।
ग्राम सेवा अभियान
इस अभियान के अंतर्गत शहडोल संभाग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही, खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न पर्ची तैयार करने की कार्यवाही, तालाबों व अन्य जल स्त्रोतो का संवर्धन सहित अन्य कार्य किए जाएगें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शासकीय आईटीआई शहडोल में रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि, शासकीय आईटीआई शहडोल में व्यवसाय स्टेनोग्राफर सेकेट्रियल असिस्टेंट अंग्रेजी में रिक्त प्रशिक्षण अधिकारी के पद के विरुद्ध वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत मेहमान प्रवक्ता को आमंत्रित किया गया है आवेदकों से आवेदन पत्र 9 जुलाई 2021 शाम 5ः00 बजे तक कार्यालय शासकीय आईटीआई शहडोल में जमा किए जाएंगे।
इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण होना, मध्य प्रदेश शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय परिषद राज्य परिषद में 80 शब्द प्रति मिनट एवं 100 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी शीघ्र लेखन 30 शब्द प्रति मिनट से अंग्रेजी मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई शहडोल में सम्पर्क किया जा सकता है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना एवं स्पान्सरशिप योजना से जिले के पात्र बाल हितग्राही हुए लाभान्वित
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोविड-19 से माता-पिता दोनों की मृत्यु के कारण अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा आर्थिक सहायता तथा खाद्य सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अंतर्गत उन बाल हितग्राहियों को पात्रता है जिनकी आयु 21 वर्ष या उससे कम है, परंतु स्नातक में अध्ययनरत रहने की स्थिति में 24 वर्ष तथा 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 के मध्य किसी भी प्रकार से उनके माता पिता की मृत्यु हुई हो या माता-पिता में से किसी एक का पूर्व में निधन हो चुका हो तथा दूसरे की योजना की निर्धारित अवधि के दौरान मृत्यु हो गई हो।
इस योजना अंतर्गत पात्र बाल हितग्राही के 21 वर्ष पूर्ण होने तक 5000 रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाना प्रावधानित है तथा महिला एवं बाल विकास के समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत फास्टर केयर एवं स्पान्सरशिप योजना पूर्व से संचालित है जिसमें देखरेख व संरक्षण के विशेष आवश्यकता वाले 18 वर्ष तक के वालों को जिनके माता-पिता दोनों अथवा माता-पिता में से किसी एक जीविकोपार्जन करने वाले की मृत्यु हो गई हो या जेल में अनिरुद्ध हो उन्हें पोषण शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु योजना अंतर्गत 2000 रूपए प्रति माह प्रदाय किया जाता है।
शहडोल जिला अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल जिले के बाल कल्याण समिति के माध्यम से वर्तमान में मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना अंतर्गत 6 बालकों को लाभान्वित किए जाने की कार्यवाही की गई है।
विभाग के स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत विगत माह में कुल 20 बालकों को लाभान्वित कर योजना की निर्धारित राशि प्रदाय की जा रही है एवं वर्तमान में 16 अन्य पात्र बालकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
विभाग द्वारा पात्र बाल हितग्राहियों का चिन्हांकन कार्य निरंतर किया जा रहा है। उक्त योजनाओं के पात्र बाद हितग्राहियों के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शहडोल जिनका दूरभाष नंबर-7389896148 एवं 9584990162 तथा बाल कल्याण समिति शहडोल का मोबाइल नंबर-9425844009 अथवा चाइल्ड लाइन 1098 से संपर्क किया जा सकता है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिले में दुग्ध समितियों के गठन कार्य हेतु किया जा रहा डोर-टू-डोर सर्वें
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शहडोल संभाग में दुग्ध सहकार अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंधक दुग्ध संघ शहडोल एस.के. सोनी ने जानकारी दी है कि, दुग्ध सहकार अभियान के अन्तर्गत शहडोल जिले में दुग्ध बाहुल्य ग्रामों के दुग्ध उत्पादक पशु पालकों एवं निजी डेयरी मालिकों की बैठकों का आयोजन कर लोगों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से कार्य करने के लाभों से अवगत कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध बाहुल्य ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियों एवं दुग्ध मार्गों का गठन किया गया है एवं निष्क्रिय समितियों को सक्रिय किया जा रहा है।
एस.के सोनी ने बताया कि शहरी क्षेत्र शहडोल में 10 साॅची मिल्क पार्लर को संचालित करने के लिए नगरपालिका से अनुमति प्राप्त की गई है तथा जनपद पंचायत ब्यौहारी में दुग्ध संग्रहण हेतु दुग्ध शीत केन्द्र मऊ के अन्तर्गत दो बुढवा महिला एवं बनासी नवीन समितियां गठित की गई है, इसके साथ ही मऊ दुग्ध समिति को कार्यरत किया गया है।
उन्होंने बताया कि सांची मिल्क पार्लर संचालक नियुक्ति हेतु स्वरोजगार आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया है कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ स्थित ऐसे ग्रामों का चयन कर जहां दुग्ध संकलनकर्ता की पहुंच न हो जिससे ग्रामों से अतिशेष दूध और दुग्ध संघ को प्राप्त हो सके।
इन ग्रामों में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत दुधारू पशु उत्प्रेरण का कार्य भी कराया जाना है। उन्होंने बताया कि, जिले में दुग्ध समितियों के गठन कार्य हेतु जैतपुर एवं गोहपारू क्षेत्र के ग्रामों में डोर-टू-डोर ग्राम सर्वेक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
प्रभारी कलेक्टर ने जारी किया छूट के आदेश, जिले अंतर्गत स्थित चौपाटिया खोले जाने की होगी अनुमति
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कोरोना वायरस के संक्रमण की दर में कमी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से चर्चा उपरांत लिए गए निर्णय के अनुक्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने दंड प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शहडोल जिले में छूट के आदेश जारी किए हैं।
आदेश में शहडोल जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक दिवस रात्रि 11:00 से प्रातः 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। जिला अंतर्गत स्थित चौपाटिया कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ खोले जाने की अनुमति होगी एवं बाकी आदेश यथावत रहेगा।
जारी आदेश में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कहा है कि यह आदेश आमजन को संबोधित है जो कि वर्तमान में मेरे समक्ष ऐसी परिस्थितियां नहीं है और ना ही यह संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जाए। अतः यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति जो इन लॉकडाउन उपायों एवं कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय एवं राज्यीय निर्देश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 144 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा शासन अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिले में 03 जुलाई 2021 तक 10079 कोरोना मरीज पाए गए
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले में 03 जुलाई 2021 तक 10079 कोरोना मरीज मिले। आज 00 मरीज कोरोना पाॅजीटिव पाए गए और आज 971 सैंपल की जांच की गई, अभी तक जिले में कुल 9957 स्वस्थ हुए जिसमें कुल 04 मरीज अभी एक्टिव है जो कोविड केयर सेंटर में 2 एवं होम आइसोलेशन में 2 चिकित्सकीय लाभ प्राप्त कर रहे है।
होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे।
होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओ एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
अनमोल पोर्टल पर हितग्राहियों के डाटा अपग्रेड एवं एडिट हेतु समीक्षा बैठक 5 जुलाई को
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अनमोल पोर्टल पर हितग्राहियों की टोटल लाइव बर्थ समग्र वैलिडेशन बैंक अकाउंट का डाटा भरने तथा एडिट हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन 5 जुलाई 2021 को प्रातः 11:00 बजे से किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने जानकारी दी है कि इस बैठक में विकासखंड जयसिंहनगर हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर समीक्षा करेंगे, विकासखंड ब्योहारी हेतु डीपीएम, डीएएन, डीपीएचएनओ जिला स्तरीय अधिकारी होंगे, विकासखंड बुढ़ार हेतु डीएचओ-वन, डीएम एंड ईओ जिला स्तरीय अधिकारी होंगे इसी प्रकार विकासखंड सोहागपुर हेतु जिला स्तरीय अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे होंगे।
समीक्षा बैठक में समस्त उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम हितग्राही की समस्त जानकारी के साथ एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर सी एच ओ जिनके पास लैपटॉप है लैपटॉप के साथ बैठक में उपस्थित होकर मौके पर ही डाटा फीड एवं अपडेशन का कार्य, कार्य समाप्ति तक जारी रखा जाएगा।
वरिष्ठ कार्यालय से किसी भी प्रतिकूल स्थिति पर सीधे खंड चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
इस कार्य में खंड चिकित्सा अधिकारी के साथ बीपीएम एवं बीसीएम उपस्थित होकर कार्य समाप्ति तक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ