DRMS NEWS

DRMS NEWS

महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति सीएमओ श्रीमती शिवांगी सिंह सम्मानित

 उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगर परिषद बुढ़ार की सीएमओ श्रीमती शिवांगी सिंह को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार 9 जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कोरोना महामारी से नियंत्रण एवं बचाव के लिए शासन द्वारा चलाई जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन महा-अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बुढार ने 18 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को बुढ़ार नगर पंचायत के सभी वार्डों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर उत्कृष्ट कार्य किया है। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

इस मानव हितार्थ मुहिम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बुढ़ार श्रीमती शिवांगी सिंह ने प्रशासन के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं सभी से समन्वय स्थापित कर यह उल्लेखनीय कार्य कर नगर परिषद बुढ़ार का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है और नगर परिषद बुढ़ार प्रदेश में पहली नगर परिषद बनी है, जिसने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित किया है। 

महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शिवांगी सिंह का यह कार्य उल्लेखनीय एवं बेमिसाल है। इनके उत्कृष्ट कार्य के फल स्वरुप कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने गत दिवस इन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

समस्त मदिरा दुकाने अब रात्रि 11:00 बजे तक खुलेगी

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार शहडोल जिले में संचालित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा, भांग दुकानों, एफएल-3 एवं वाइन शॉप के खुलने में आंशिक संशोधन कर आदेश जारी किया है। 

जिले में दुकान प्रातः 8:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुलेंगी। साथ ही सभी लाइसेंसों द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मास्क ना लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नायब तहसीलदार ने किया कार्यवाही

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध सतत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा एवं श्रीमती विंध्या मिश्रा द्वारा जिले के विभिन्न चौराहों में बिना मास्क लगाए हुए आवाजाही करने वाले 31 लोगों के विरुद्ध 6200 रूपए की जुर्माने की कार्यवाही कर कोरोना  संक्रमण के गाइड लाइन का पालन करने की समझाइश दी गई।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिले में 294.6  मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 09 जुलाई 2021 तक 294.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 365.0, बुढार में 237.5, गोहपारू में 363.0 जैतपुर में 334.0, चन्नौडी में 198.5 ब्यौहारी में 321.0, जयसिंहनगर में 243.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

प्रशासनिक समिति की बैठक 14 जुलाई को

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जानकारी दी है कि प्रशासनिक समिति जिला पंचायत की अध्यक्षता में प्रशासनिक समिति की बैठक 14 जुलाई 2021 को दोपहर 3:00 बजे से जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। 

बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही पर चर्चा एवं पुष्टि, उप संचालक कृषि वर्ष 2020-2021 में शहडोल जिला में खरीफ एवं रबी की फसल का क्षेत्रफल कितना है। इस वर्ष के खरीफ फसल बुवाई का लक्ष्य क्या है तथा कृषकों को खाद बीज देने का क्या प्रावधान है। समस्त योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। 

बैठक में कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल द्वारा शहडोल जिला अंतर्गत कहां-कहां के ट्रांसफार्मर बिगड़े हुए हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में कितने घंटे विद्युत प्रदाय करने का प्रावधान है, गांवों में कितने घंटे विद्युत दी जा रही है, समस्त कार्यों की समीक्षा की जाएगी। 

इसी प्रकार बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शहडोल द्वारा प्रधानमंत्री नल जल योजना अंतर्गत किन किन पंचायतों के गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य इसमें कितने पंचायतों के गांवों को सुविधा मुहैया करा दी गई है, कितने शेष है, समस्त कार्यों की सूची उपलब्ध कराई जाए, कार्यों की समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। 

जिला पंचायत शहडोल के अंतर्गत मनरेगा योजना अंतर्गत माह जनवरी 2021 से अभी तक कहां-कहां कितने लागत में ग्रेवल मार्ग एवं अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इसमें कितने कार्य पूर्व हुए कितने अपूर्ण हैं समस्त कार्यों की सूची उपलब्ध कराई जाए, समस्त कार्यों की समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। 

इसी प्रकार वर्ष 2021-22 के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा एवं अनुमोदन एवं अन्य विषय प्रावधान जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा अनुमति से चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरता माह

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह जिले में मनाया जाएगा। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के साथ साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया जाएगा। 

इस वर्ष का मुख्य नारा आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्रवाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी इस स्लोगन के साथ जिले में परिवार कल्याण स्थिरता माह बनाया जाएगा। 

विश्व जनसंख्या दिवस में कोरोना महामारी को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी गतिविधियां की जाएंगी। निर्धारित गतिविधियों में 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़े में प्रचार प्रसार एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से चिन्हित लक्ष्य दंपतियों से संपर्क कर उन्हें परिवार कल्याण के स्थायी एवं अस्थायी साधन अपनाने की समझाइश दी जाएगी तथा स्थानीय न्यूज़ चैनल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सघन प्रचार प्रसार किया जाएगा। 

इसी प्रकार द्वितीय चरण में इच्छित एवं चिन्हित लक्ष्य दंपतियों को परिवार कल्याण के स्थाई एवं स्थाई साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० सागर ने बताया है कि परिवार कल्याण स्थिरता माह में जिले में 157 पुरुष नसबंदी एवं 5275 का लक्ष्य वर्षभर के लिए शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। 

इस स्थिरता माह में यह प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही पुरूष नसबंदी एवं महिला नसबंदी सेवाएं का लाभ उठा सकें तथा बच्चों में अंतराल के लिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को गर्भ निरोधक अस्थाई साधन निरोध,ओरल पिल्सए कॉपर.टी आदि का लाभ दिया जा सकें। 

विकासखंड स्तर पर महिला एवं पुरुष नसबंदी शिविरों का आयोजन कराकर उन्हें परिवार नियोजन स्थाई साधन की सुविधा प्रदान की जाएगी एवं व्हीएचएनडी के माध्यम से परिवार कल्याण के स्थाई साधन निरोध, ओरल पिल्स, कापर-टी आदि प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा लगाया जाएगा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिले में लगभग 54.9 प्रतिशत व्यक्तियों को कोविड वैक्शीनेशन का लगा प्रथम टीका

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर ने जानकारी दी है कि जिले में अभी तक 7 लाख 41 हजार 448 लक्ष्य के विरूद्ध 4 लाख 07 हजार 701 व्यक्ति जो 18 वर्ष से उपर है, उनका टीकाकरण किया जा चुका है। जो लक्ष्य का 54.9 प्रतिशत है। इसी प्रकार कोविड वैक्शीन का द्वितीय टीका 44 हजार 067 लोगो को लगा है, जो लक्ष्य का 10.81 प्रतिशत है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

आपराधिक प्रवृत्ति के दीपक उर्फ लालू केवट को शहडोल जिला एवं सीमावर्ती जिला सीधी, सतना, उमरिया एवं अनूपपुर की सीमाओं से 1 वर्ष के लिए कलेक्टर ने किया जिला बदर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने दीपक उर्फ लालू केवट पिता विजय केवट उम्र 33 वर्ष निवासी कैम्प नं. 01 धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल जो 2009 से अपराधिक गतिविधियों में संलग्न पाए जाने पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5,6 एवं 7 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं उपरोक्त वर्णित अपराधों के परिपेक्ष्य में आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने व शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहडोल जिला एवं सीमावर्ती जिला सीधी, सतना, उमरिया एवं अनूपपुर की सीमाओं से 1 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। 

अनावेदक के प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर विचारोपरांत उक्त कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह द्वारा की गई है साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर रहने की सुनिश्चितता हेतु प्रत्येक दो माह में डाक के जारिये इस न्यायालय में तथा संबंधित थानों को सूचना देनी होगी।  

पुलिस अधीक्षक शहडोल के प्रतिवेदन में कहा गया है कि, अनावेदक दीपक उर्फ लालू केवट पिता विजय केवट आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा सन् 2009 से आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होकर लगातार अपराध करते चला आ रहा है। 

अनावेदक शांति भंग करने का आदी है, जो धनपुरी क्षेत्र की जनता को डरा धमकाकर अवैधनिक कृत्य करते हुए लड़ाई, झगड़ा, विवाद, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियेा के साथ मारपीट जैसे अपराध घटित करते चला आ रहा है, जिससे आम जनमानस का जन जीवन में हमेशा खतरा बना रहता है।

 समान्य प्रचालित कानून के तहत कार्यवाही का इस पर कोई असर नही पड रहा है तथा कानूनी प्रतिरोध लगाने के बाद भी कोई कमी नही आ रही है, समाज में शांति एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनावेदक के विरूद्व मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। अनावेदक के विरूद्व विभिन्न थानों में अनेकों प्रकरण पंजीबद्व कर न्यायालय में भेजे गए है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

आबकारी विभाग ने की अवैध मदिरा जप्ती की कार्यवाही

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह की निर्देशन एवं  जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश राजौरे के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर गत दिवस शहडोल जिले के बाणगंगा रोड सोहागपुर में आबकारी एवं पुलिस विभाग के द्वारा दबिश देकर हाथ भट्ठी मदिरा 14 लीटर एवं महुआ लाहन 30 किलोग्राम शराब जप्त कर 05 प्रकरण कायम किए। आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कीधारा 34(1) क एवं च तहत कार्यवाही की गई।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ