DRMS NEWS

DRMS NEWS

वकीलों एवं रोटरी आदि के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें

कलेक्टर ने किया एसडीएम एवं तहसील कार्यालय सोहागपुर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शनिवार 10  जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह आज एसडीएम एवं तहसील कार्यालय सोहागपुर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि मुख्य मार्ग से तहसील पहुंच मार्ग तक सड़क के दोनों और जीरा पत्थर जलाकर समतलीकरण कराएं। साथ ही पुलिया के आसपास साफ-सफाई कराने के निर्देश का दिए।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को निर्देशित किया कि अभिभाषक कक्षा में सभी वकीलों एवं रोटरी आदि के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि आवश्यक हो तो अभिभाषक कक्ष के बगल का कमरा भी उन्हें दे दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वकील और रोटरी टूटी फूटी कुर्सी तथा बेंच में इधर उधर ना बैठे। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील सभागार कक्ष का अवलोकन किया और उन्होंने एलइडी लगवाएं। साथ ही खिड़कियों आदि में मच्छर जाली आदि लगाकर साफ, सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं। साथ ही सभागार कक्ष में टाइल्स आदि भी लगाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोर्ट तहसीलदार कोर्ट एवं नायब तहसीलदार कोर्ट में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एलुमिनियम पैनल लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे धूल आदि से सुरक्षा मिलेगी। कलेक्टर ने कोर्ट के बाहर सूचना पटल लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम, अभिलेखागार कक्ष तथा स्टोर कक्ष का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिकार्डों को बस्ते में बांधकर अलमारियों में व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के ऊपरी तल पर अतिरिक्त मीटिंग हॉल बनाने हेतु स्थल का अवलोकन किया। साथ ही कलेक्टर ने टीन सेड लगाकर तहसील कार्यालय के खराब हुए कूलर आदि को रखने के लिए स्टोर रूम बनाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने डाण्डिक प्रकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने डाण्डिक प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने एवं आरसीएमएस में प्रविष्टि कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री शेर सिंह मीणा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री मनोज द्विवेदी, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, तहसीलदार सोहागपुर श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा श्रीमती विंध्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने किया कोनी में आयोजित "अन्न उत्सव" का निरीक्षण 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज शहरी क्षेत्र शहडोल के वार्ड नंबर-31 उचित मूल्य दुकान कोनी में चल रहे अन्न उत्सव का अवलोकन किया। 

कलेक्टर ने वहां राशन लेने आए हितग्राहियों से उन्हें मिल रहे राशन की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कलेक्टर ने हितग्राहियों को समझाया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 2 माह मई एवं जून तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत 3 माह अप्रैल, मई एवं जून में दी जा रहे नि:शुल्क राशन वितरण की जानकारी भी दी।

इस दौरान कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती दीप्ति सिंह को निर्देशित किया कि दुकान विक्रेता से परिवारों की सूची लेकर और पात्रों का स्थानीय निकायों से समन्वय स्थापित करते हुए चिन्हांकन कराकर उन्हें विलोपित कराएं साथ ही पात्र हितग्राहियों का नाम भी जोड़ें इसके लिए सर्वे भी करवाना सुनिश्चित करें।

उत्सव में आए हुए लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने की दी समझाइश

कलेक्टर ने वहां उपस्थित हितग्राहियों से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली और वैक्सीनेशन के फायदे भी बताएं। कलेक्टर ने स्थल पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया कि वहां उपस्थित महिलाओं से कुपोषण टीकाकरण एवं महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में प्राप्त करें तथा कुपोषण की जानकारी भी ले।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर  शेर सिंह मीणा, जिला आपूर्ति नियंत्रक  कमलेश टांडेकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, तहसीलदार  लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित राशन हितग्राही उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जनपद गोहपारू के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया राजस्व सेवा अभियान का जायजा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  जनपद पंचायत गोहपारू क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत दियापीपर, असवारी एवं देवरी में चल रहे राजस्व सेवा अभियान गतिविधियों का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत दिया पीपर में सचिव निसार अहमद एवं पटवारी  संजय द्विवेदी से फौती नामांतरण, बंटवारा, बिना सूचना डायवर्सन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान योजना की अद्यतन स्थिति प्राप्त की। 

पीएम एवं सीएम किसान योजना अंतर्गत छूटे किसानों को करें पंजीकृत

कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 11 फौती नामांतरण, 4 बंटवारा तथा 15 बिना सूचना डायवर्सन की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर को ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत दिया पीपर में 576 खाते हैं जिसमें 1900 खसरा धारी हैं।

कलेक्टर ने पटवारी से संयुक्त खाते, एकल खाते तथा खसरे खातेदारों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने उन्हें निर्देश दिए कि संयुक्त खाते को एकल खाते में बदलें, जिससे सभी को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल सके। 

मौके पर सरपंच  बब्बू सिंह एवं सचिव निसार अहमद ने ग्राम पंचायत दिया पीपर में कराए गए जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन कलेक्टर को कराया। ग्राम पंचायत दिया पीपर के सामने समतलीकरण कराकर एवं आस पास की झाड़ियों को हटाने के निर्देश उपस्थित सहायक यंत्री को कलेक्टर ने दिए। 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत असवारी के सामने चल रहे साफ सफाई एवं स्वच्छता कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि पेड़ों की कटाई छटाई कराकर तथा चबूतरे का प्लास्टर आदि कराकर व्यवस्थित एवं सुंदर बनाएं। 

ग्राम पंचायत असवारी के परिसर में जेसीबी लगाकर आसपास साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं।कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पटवारी  नरेंद्र गुप्ता से राजस्व सेवा के ज्ञान की जानकारी प्राप्त की। 

फौती नामांतरण एवं बंटवारा का पुनरीक्षण कर करे पोर्टल में दर्ज

पटवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में 504 खातेदार हैं तथा अभी तक 12 फौती खाते एवं 10 आवेदन पत्र बंटवारे के प्राप्त हुए हैं। ऋण पुस्तिका वितरण का कार्य प्रगति पर है। 

कलेक्टर ने पटवारी एवं सचिव को निर्देशित किया कि पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना का लाभ हर प्राप्त हितग्राही को दिलाने के लिए संयुक्त खाते धारक को एकल खाते में बदलने हेतु समझाइश दें, जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना का लाभ मिल सके पोर्टल में अपलोड भी करें।

ग्राम पंचायत देवरी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का अवलोकन किया। सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि दुकान के सामने समतलीकरण कराकर परिसर को साफ स्वच्छ बनाएं। उचित मूल्य दुकान देवरी में कलेक्टर ने बिना मास्क लगाए राशन लेने आए हितग्राहियों को मास्क का वितरण किया तथा उन्हें कोविड-19 टीका लगवाने की भी समझाइश दी। 

मौके पर ही उपस्थित पटवारी से राजस्व अभियान अंतर्गत चल रही कार्य की जानकारी प्राप्त की। पटवारी ग्राम पंचायत में 7 फौती नामांतरण के जानकारी प्राप्त हुई है। कलेक्टर को पटवारी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत देवरी में 102 खातेदार हैं तथा 932 खसरे धारक हैं। खातों की संख्या 53 है। 

कलेक्टर ने संयुक्त खातों को एकल खाते में बदलने के लिए घर भ्रमण करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित सीडीपीओ श्रीमती सतवंत कौर को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी देवरी, पैलवाह, मोहतरा जो खराब हालत में है उनका फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ भेजना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व वसूली एवं परिमार्जन के कार्य में प्रगति लाएं।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  दिलीप पांडेय, जिला पूर्ति नियंत्रक  कमलेश टांडेकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू  निर्देशक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शासकीय उचित मूल्य दुकान असवारी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने  ग्राम असवारी पहुंचकर सहकारी समिति दुकान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि रैंप एवं सीसी रोड सहकारी समिति के दुकान से मुख्य सड़क तक बनवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार असवारी समिति दुकान के चारों ओर साफ सफाई एवं समतलीकरण कराकर स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान असवारी में चल रहे अन्न उत्सव कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि 439 हितग्राहियों के नाम दर्ज है, जिसमें 68 व्यक्तियों को आज अन्न उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण किया गया।

 

अन्न उत्सव में सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने दुकान विक्रेता को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कराएं। कलेक्टर ने श्रीमती बाई गोड़ दुईजी गोंड से उपलब्ध कराए गए राशन आदि की जानकारी प्राप्त की। 

कलेक्टर ने बिना मास्क लगाए हुए लोगों को मास्क के का वितरण करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए मास्क लगाएं तथा सामाजिक दूरी करते हुए टीकाकरण भी कराएं।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप पांडेय, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक  कमलेश टांडेकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू निर्देशक शर्मा, सहायक यंत्री  एम०एस० खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र गोहपारू का किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोहपारू का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल गोहपारू को विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए एंबुलेंस के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० आर.के. शुक्ला से एंबुलेंस के कार्यप्रणाली के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एंबुलेंस मरीज को समय पर उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संवेदना अभियान के अंतर्गत पोषण पुनर्वास वार्ड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वार्ड में पहुंचकर वहां भर्ती कुपोषित बच्चों की जानकारी प्राप्त की।  खंड चिकित्सा अधिकारी ने कलेक्टर को अवगत कराया कि एनआरसी वार्ड में 11 बच्चे भर्ती हैं, जिसमें 4 माह का अति कुपोषित बच्चा मोहम्मद हसनैन पिता मोहम्मद शकीन गोहपारू का भर्ती है, जो भर्ती के दौरान ढाई किलो का था, अब उसके हालत में लगातार सुधार हो रहा है। 

पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं से 

मिल रहे सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी

कलेक्टर ने भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से वहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मीनू के अनुसार बदल बदल कर रुचिकर एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। कुपोषित बच्चों को डिस्चार्ज करने के बाद भी बच्चों का अनुसरण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कराया जाए जिससे बच्चा पुनः कुपोषित ना हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भर्ती बच्चों की माताओं को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए मास्क के वितरित करते हुए उन्हें सैनिटाइजर प्रदान किया तथा समझाया कि मास्क का उपयोग एवं टीकाकरण ही कोरोना संक्रमण से बचाव है।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर  दिलीप कुमार पांडेय, जिला पूर्ति नियंत्रक  कमलेश टांडेकर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० आर.के. शुक्ला, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय गोहपारू का किया निरीक्षण


शहडोल सूर्य प्रताप सिंह।  जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने तहसील कार्यालय गोहपारू का किया निरीक्षण, इस दौरान तहसील कार्यालय गोहपारू के सभागार कक्ष, रिकॉर्ड रूम, कोर्ट रूम एवं तहसील परिसर का भी अवलोकन किया और तहसील कार्यालय में व्यवस्थित साफ सफाई रखने के निर्देश तहसीलदार को दिए।

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय गोहपारू के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था टीन शेड के नीचे जीरा पत्थर आदि डलवाकर समतलीकरण कराने के निर्देश एसडीएम जयसिंहनगर को दिए। 

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय गोहपारू के अभिभाषक कक्ष पहुंचकर अभिभाषकों से की चर्चा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अभिभाषक कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा को कहा कि इस प्रकार की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करें कि बीच में आने जाने वालों के लिए रास्ता उपलब्ध हो।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, जिला आपूर्ति नियंत्रक  कमलेश टांडेकर, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

घर की राह भटके मासूम भाई-बहन को डायल 100 सेवा के आरक्षक गिरिराज कंसाना व पायलेट योगेंद्र प्रताप सिंह ने परिजन से मिलवाया 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। थाना धनपुरी के अंतर्गत कुदरा टोला के पास  02 बच्चे घर का रास्ता भटक गये जिसकी  डायल-100 सेवा को कालकर घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दे कर पुलिस सहायता माँगी गई।  

C:\Users\PRO\Downloads\WhatsApp Image 2021-07-08 at 6.20.42 PM.jpeg

सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा जिले के डायल-100 वाहन क्रमांक 08 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। 

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक गिरिराज कंसाना और पायलेट योगेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि दो बच्चे जिनका नाम गीता गौंड  पिता स्व. गुड्डा गौंड उम्र 1.5 वर्ष ,बलराम गौंड पिता स्व. गुड्डा गौंड निवासी सिगटा टोला घर से निकल कर घर की राह भटक गये थे।  

डायल-100 एफआरव्ही वाहन ने तत्काल बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर आस पास परिजन की तलाश की गई, परिजन की जानकारी मिलने पर पहचान व सत्यापन उपरांत दोनों बच्चों को उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार बच्चों की माँ बच्चों को दादी के पास छोड़कर मजदूरी के लिए बाहर गयी हुई थी, इसी दौरान बच्चे खेलते खेलते घर की राह भटक कर घर से दूर निकल गये थे ।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ