थाना बुढार के नव सुसज्जित थाना भवन का विधायक जैतपुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन व पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शुक्रवार 16 जुलाई 2021
शहडोल। थाना बुढार में नव सुसज्जित थाना भवन का लोकार्पण 16 जुलाई 2021 को विधायक श्रीमती मनीषा सिंह विधान सभा क्षेत्र जैतपुर, अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक जी.जनार्दन शहडोल जोन शहडोल, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धनपुरी भरत दुबे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) व्ही.डी.पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ सुश्री सोनाली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्शकोले एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों की गरिमामई उपस्थिति में पूजन-अर्चना पश्चात फीता काटकर लोकार्पण किया ।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
लोकार्पण समारोह के बाद थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार बन्धु एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। तत्पश्चात समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक एवं प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया के पत्रकार गण स्वरूचि भोज में शामिल हुए।
लोकार्पण कार्यक्रम के वाद जिले से तीन निरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, रामनाथ आर्मा एवं बीरेन्द्र कुमार पाण्डेय
(फिंगर प्रिंट) के उप पुलिस अधीक्षक बनने पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्टार लगाया गया एवं शील्ड प्रदाय किया गया।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
24 घण्टें में लुटेरों को आटो सहित लूट का मशरूका बरामद कर लूट के 02 अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी एवं उप पुलिस अधी. (मुख्या.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम के द्वारा 15 जुलाई 2011 को कोतवाली थाना अन्तर्गत हुई लूट का खुलासा कर आरोपियों से लूट का मशरूका बरामद करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई 2011 को पीड़ित प्रशांत यादव पिता दुर्गा दीन यादव निवासी बीज भंडार के पास सिंहपुर रोड़ थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज काराया की सुबह लगभग 10 बजे वह अपने आटो क्रमांक MP18-R-3101 से स्टेडियम तरफ जा रहा था उसे गाँधी चौक पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रूकवाया गया और सोहागपुर चलने के लिये कहा गया रास्ते में जय स्तम्भ के पास दोनों व्यक्तियों द्वारा आटो रूकवा कर आटो चालक से आटो छुड़ा लिया गया और आटो तथा आटो चालक को लेकर बूढ़ी माता मंदिर के पास जंगल में ले जाकर फरियादी प्रशांत यादव से उसकी चांदी की चौन, चांदी की दो अंगूठी, मोबाईल फोन व आटो क्रमांक MP18-R-3101 को मारपीट कर छुड़ा लिया गया जिस पर फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर भा0द0वि0 के तहत लूट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान फरियादी के बताए हुलिया के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ उप निरी. विजय सिंह बघेल, सउनि राकेश सिंह बागरी, आर. सत्यप्रकाश मिश्रा, आर. मायाराम, आर. चा. हरेन्द्र सिंह, आर. रौनक पवार, आर. ईश्वर सिंह. की पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता से खोजबीन करने पर शहीद खान पिता जफर खान उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड न. 04 गढ़ी थाना सोहागपुर जिला शहडोल व उसके साथी अर्जुन सिंह बरगाही पिता कमलेश सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड न. 02 गढ़ी थाना सोहागपुर जिला शहडोल का नाम सामने आने पर दोनों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों के द्वारा फरियादी प्रशांत यादव के साथ लूटपाट करना स्वीकार किया गया।
आरोपी शहीद खान के कब्जे से लूटा हुआ आटो क्रमांक MP18-R-3101 तथा आरोपी अर्जुन के कब्जे से लूटी हुई चांदी की चैन, चांदी की दो अंगूठी, तथा मोबाईल फोन बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके विरूद्व थाना कोतवाली तथा थाना सोहागपुर में पूर्व से चोरी, अड़ीबाजी व मारपीट के कई अपराध पंजीबद्ध हैं।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली क्राइम मीटिंग
शहडोल । पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ की थाना बुढार में समीक्षा बैठक 16 जुलाई 2021 को आयोजित की गयी।
क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की निगरानी, महिलाओं सम्बंधी अपराध में रोकथाम, अवैध उत्खनन पर पूर्णतः रोक, नाबालिक बालक - बालिकाओं के अपहरण पर आपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्यवाही की समीक्षा बैठक ली गयी।
उनके द्वारा जिले में कानून/सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके जिस हेतु निर्देश दिये गये। एस0डी0ओ0पी0 धनपुरी भरत दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ सु.श्री सोनाली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्शकोले एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
खैरहा पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही
खैरहा पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि करकटी तालाब मन्दिर के पास कुछ लोग रुपये पैसे से जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व में स0उ0नि0 अजय कुमार, प्र0आर0 नारेन्द्र सिंह, आर0 रावेन्द्र वरकडे, रामनाथ बांधव, सतीश चौरसिया, रौशन कुमार, दलबीर सिंह की पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान में घेराबंदी कर प्रथम फड से जुआडि़यान 01. तेजराम बैगा पिता डोमारी बैगा निवासी करकटी, 02. राधेलाल केवट पिता गोबिन्द केवट निवासी खैरहा, 03. राजेश विश्वकर्मा पिता गोबिन्द विश्वकर्मा निवासी करकटी खैरहा एंव 04. नीलेश कचेर पिता बलराम कचेर निवासी करकटी खैरहा के संयुक्त कब्जे से 52 तास के पत्ते एवं कुल नगदी 710 रुपये एवं द्वितीय फड से जुआडियान 01. अमर गुप्ता पिता पूरनलाल गुप्ता निवासी सरकारी टोल 02. सफदर खांन पिता नजीर मोहम्मद निवासी करकटी खैरहा एवं 03. पंचू केवट पिता भगवानदास केवट निवासी करकटी खैरहा के संयुक्त कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं नगदी 850 रूपये ज़प्त किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही की गई।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
जयसिंहनगर पुलिस ने अवैध खनिज (रेत) से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त
शहडोल। थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर गोपालपुर रोड तुर्री नाला से नीले रंग का सोनालीका ट्रेक्टर में अवैध रेत लोड कर बिक्री करने हेतु ले जाने वाले है।
जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये
थाना प्रभारी जयसिहंनगर निरीक्षक राजेशचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में, स0उ0नि0 महेन्द्र पाण्डेय, आर0 शिशिर सिंह एवं नीरज शुक्ला की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर देखा तो एक नीले रंग का सोनालीका ट्रैक्टर मय रेत लोड आते दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे हमराह स्टाफ की के सहयोग से पकडा गया ट्रैक्टर चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अर्जुन बैगा पिता प्रेमलाल बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी सारिसताल थाना जयसिंहनगर का होना बताया।
आरोपी चालक से रेत उत्खनन व परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर उसने नही होना बताया। जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर मय रेत को थाना परिसर सुरक्षार्थ खडा़ कराया गया।
आरोपी चालक एवं वाहन मालिक हेतराम सिंह पिता जगदीश सिंह कंवर निवासी चंदेला के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
शहडोल पुलिस ने 15 स्थानों पर आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही
थाना सिंहपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 अरबिन्द दुबे सिंहपुर पुलिस ने ग्राम मिठौरी में दबिश देकर आरोपी हेमराज पिता रामनाथ कोल निवासी पटपरी टोला मिठौरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 रामराज, प्र0आर0 लाला प्रसाद एवं रतीराम सोहागपुर पुलिस ने कोनी में दबिश देकर आरोपी रविशंकर पिता अमरनाथ निवासी कोनी के कब्जे से 15 पाव देशी शराब कीमत 1100 रुपये, कोटमा में दबिश देकर आरोपिया राजू ढीमर की पत्नी निवासी कोटमा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 600 रुपये एवं रन्नू वर्मन पति मुकेश निवासी कोटमा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उ0नि0 भगत सिंह एवं स0उ0नि0 राकेश बागरी कोतवाली पुलिस ने कोइलारी फाटक के पास दबिश देकर आरोपी राकेश बैगा पिता छोटेलाल बैगा उम्र 28 वर्ष निवासी बरूका छतवई के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 550 रुपये एवं आरोपी संदीप यादव पिता जगन्नाथ यादव उम्र 23 वर्ष निवासी न्यायालय के पीछे शहडोल के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह एवं म0प्र0आर0 कमला सिंह गोहपारू पुलिस ने मोहतरा में दबिश देकर आरोपिया गोरेलाल साकेत की पत्नी निवासी गोहतरा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 600 रुपये एवं मगनी बाई पति विश्वकर्मा कोल निवासी खन्नौधी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 मिथला प्रसाद एवं प्र0आर0 साहब सिंह सीधी पुलिस ने सीधी में दबिश देकर लवकुश गौंड की पत्नी निवासी सीधी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं आरोपी श्यामलाल कहार पिता रामधीन कहार निवासी सीधी के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 एल0डी0 चौधरी जैतपुर पुलिस ने खाम्हीडोल में दबिश देकर आरोपी वनमाली सेन पिता चन्द्रभान सेन निवासी खाम्हीडोल के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 720 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 राजेन्द्र, गुलाम हुसैन एवं प्र0आर0 अशोक धनपुरी पुलिस ने धनपुरी में दबिश देकर आरोपी रामचरण पिता शिवप्रसाद विश्वकर्मा निवासी धनपुरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 720 रुपये, सैगिंन में दबिश देकर आरोपी ईश्वर जैसवाल पिता शंकर जैसवाल निवासी सैंगिन के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 700 रुपये, बैगिंन में दबिश देकर आरोपिया अमलेश गौंड की पत्नी निवासी बैगिन के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 600 रुपये, एवं बंडीकला में दबिश देकर आरोपिया सकनू बैगा की पत्नी निवासी बन्डीकला के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ