अब आवारा तत्वों की खैर नही, कलेक्टर ने दिए आदेश बालिका छात्रावासों एवं कोचिंग सेंटरों के सामने करें विशेष निगरानी
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शुक्रवार 16 जुलाई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले में स्थापित बालिका छात्रावासों, निजी कोचिंग सेंटरों, बालिका विद्यालयों के सामने अनावश्यक रूप से आवारा तत्वों के पाए जाने पर, उनकी छानबीन करें और उनके विरूद्व कड़ी कार्यवाही भी करें। छात्राओं को सड़कों पर वाहन चलाते वक्त उनके लाइसेंस, वैक्सीनेशन तथा मास्क की भी निगरानी करें तथा उन्हें यातायात नियमों की भी जानकारी दिलाएं, स्कूली वैनों में पुलिस हेल्पलाइन के नम्बर आवश्यक रूप से अंकित कराना सुनिश्चित करें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर बालिकाएं शीघ्र सुरक्षा प्राप्त कर सकें। उक्त निर्देश जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने दिए।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि, निजी कोचिंग सेंटरों के सामने आवारा तत्वों के विरूद्व कार्यवाही कर अपराधों पर अंकुश लगाएं जिससे शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के मन में भय का वातावरण न रहें और वे अच्छे मन से शिक्षा ग्रहण कर सके।
सड़कों पर बिना मास्क, बिना वैक्सीनेशन एवं बिना लाइसेंस के वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें, जिससे दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिले।
जिला बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक
बैठक में बताया गया कि अवांछित बच्चों को निर्जन स्थानों में न फेंक कर पालना में डाले जाने हेतु जिला मुख्यालय में पाॅच पालना केन्द्र स्थापित कराए गए है साथ ही सभी विकासखण्डों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पालना केन्द्र की स्थापना के प्रयास किये जा रहे है।
इसके साथ ही बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड समिति का गठन भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के अन्तर्गत चिन्हित सात प्रकरणों में चार स्वीकृत किया गया है तथा 03 प्रकरण अनुमोदन हेतु समिति के प्रक्रियाधीन है।
इस योजना के तहत पांच हजार रूपये मासिक पेंशन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर, वार्ड स्तर, में भी समितियों का शीघ्र गठन कर उन्हें क्रियाशील बनाएं।
इसी प्रकार स्पांसरशिप योजना के अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले 18 वर्ष तक के ऐसे बालक जिनके माता -पिता अथवा दोनों में से एक की मृत्यु होने पर उनके पालन-पोषण व संरक्षण में विपरित प्रभाव पड़ रहा हो या माता-पिता जेल में निरूद्व हो उन्हें पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु दो हजार प्रतिमाह का प्रावधान है।
इन प्रकरणों की अधिकतम संख्या जिले में 40 निर्धारित है जिसमें 33 प्रकरण स्वीकृत है एवं 07 प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार चाइल्ड लाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त बालकों की संख्या 117 है। जिले में स्थापित शिवालय शिशु गृह में निवासरत 7 बच्चें है तथा बालिका संम्प्रेक्षण गृह में संख्या 4 है। बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु पूर्व तैयारी की भी समीक्षा की गई।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह सहित बाल कल्याण एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 हेतु कोविड संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए जिला महिला समिति में बनाया गया परीक्षा केंद्र
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। राज्य सेवा एवं सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 हेतु मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में कोविड-19 संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए जिला महिला समिति शहडोल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
संयुक्त कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी दिलीप पांडेय ने जानकारी दी है कि साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर को इस परीक्षा केंद्र में कोविड-19 संबंधित व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल का पालन करने संबंधित तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
शांति समिति की बैठक में ईदुज्जुहा त्यौहार आपसी सामंजस्य एवं सौहार्दपूर्वक कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुरूप मनाने का लिया निर्णय
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज आयोजित ईदुज्जुहा त्यौहार को मनाने संबंधी शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुरूप मजिस्दों में 06 व्यक्तियों के द्वारा नमाज अदा की जाएगी, इसके अलावा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इस त्यौहार को सौहार्दपूर्वक मनाने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की जाएगी।
शांति समिति के सदस्यों ने उक्त निर्णय लेते हुए कहा कि, कोरोना का संक्रमण अभी टला नही है, इसलिए किसी भी स्थल पर अनावश्यक भीड-भाड़ एकत्रित न हो इसका सभी मुस्लिम धर्मावलंबी ध्यान रखें क्योंकि भीड़ बढाने से संक्रमण भी बढने का खतरा है।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने जिले के मुख्यालय सहित अन्य नमाज स्थलों में साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्थानीय निकायों को निर्देश दिए है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने ईदुज्जुहा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्व मनाने के लिए आवश्यक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि, नमाज स्थलों की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए जिससे सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में सहूलियत हो सके। बैठक में बताया गया कि, प्रातः 7 बजे से 10 बजे के बीच मजिस्दों में नमाज अदा कर ली जाएगी तथा कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, संतोष लोहानी, लक्ष्मण गुप्ता, राजेश्वर उदानियां, शानउल्ला खान, महमूद खान, उप पुलिस अधीक्षक व्ही.डी. पाण्डेय, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, विवेक पाण्डेय सहित अन्य सदस्यगण एवं अधिकारी उपस्थित थें।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
बालिकाओं को दिया जा रहा सिलाई, कढाई सहित अन्य कार्यों का प्रशिक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। बालिका संप्रेक्षण गृह शहडोल में विधि विवादित बालिकाओं को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश से अभिरक्षा में रखा जाता है, इन बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई गतिविधियां कराई जाती है। यह जानकारी देते हुए अधीक्षक संप्रेक्षण गृह बालिका जिला शहडोल श्रीमती संजीता भगत ने बताया कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे सिलाई, कढाई, फ्लावर मेकिंग, बाल हैगिंग सहित अन्य कार्याें का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी तारतम्य में बालिकाओं को श्रीमती वर्षा तनेजा द्वारा बैग बनाने का प्रशिक्षण दे रही है जिसमें छोटे-बड़े सभी प्रकार के बैग बनाए जा रहे हैं।
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
‘पंच ज’ अभियान के तहत ग्राम अमरहा में आयोजित हुआ शिविर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर के सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम अमरहा में ‘पंच ज’ के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के समन्वय से किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग से अनुराग पटेल, पशु विभाग से डॉ ओ.पी. सिंह, उद्यानिकी विभाग से सुश्री भावना सिंह, पैरालीगल वालेंटियर राम शिरोमणि पांडे व काजी इख्तैयार हुसैन एवं अन्य नागरिक, महिलाएं सहित बच्चे उपस्थित रहे।
जिला प्राधिकरण का यह प्रयास होता है कि जागरूकता शिविर के माध्यम से विभागों को शामिल कर योजनाओं की जानकारी हितग्राही को मिले जिससे हितग्राही योजनाओं और अधिकारों के प्रति जागरुक हो और योजनाओं से लाभान्वित हो सकते।
कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी अनुराग पटेल ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं के साथ जैविक खेती की उपयोगिता को बताया। इसके अतिरिक्त बलराम योजना, गोबर गैस, पोषण वाटिका आदि की भी जानकारी दी।
डॉ0 ओपी सिंह ने पशुओं को कृषि के लिए उपयोगी होने की जानकारी के साथ पशुओं के रोजगार के अवसर होने की जानकारी भी दी तथा बताया कि मवेशियों को मुंहपका और खुरपका बीमारी से बचाने के लिए आधार कार्ड भी बनता है, मुर्गी पालन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी साथ ही पशुओं को बीमारियों की पहचान और उनके उपचार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
शिविर में उपस्थित जनसमूह को जन, जंगल, जमीन, जल और जानवर के संबंध में संवेदनशील रहने तथा इनके संवर्धन एवं संरक्षण के संबंध में शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए कार्य करने हेतु प्रेरित किया गयाI
***************************************************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***************************************************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ