DRMS NEWS

DRMS NEWS

कुपोषण दूर करना सबसे बड़ा एजेण्डा होना चाहिए

कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका- कमिश्नर

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  बुधवार 14 जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने कहा है कि, कुपोषण में कमी लाकर, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के पवित्र कार्य में लोगों को जागरूक करने की अति आवश्यकता है, जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के संवाददाता व सोशल मीडिया प्रमुख भूमिका निभा सकते है। 

कमिश्नर ने कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की चर्चा समाज में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, शहडोल संभाग में कुपोषण में कमी लाने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, स्वयंसेवी संगठनों, पत्रकारों एवं समाज के लोगों का सहयोग अति आवश्यक है तभी हम कुपोषण के कंलक की जंग को जीत पाएगें। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज कमिश्नर कार्यालय के सभागार में कुपोषण की स्थिति को दूर करने के लिए और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए शहडोल संभाग में चलाए जा रहे संवेदना अभियान पर आयोजित मीडिया वर्कशाॅप को सम्बोधित कर रहे थें। 

शहडोल संभाग में कुपोषण दूर करना सबसे बड़ा एजेण्डा होना चाहिए

कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके अलावा सभी विभागों को जबावदेही के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी जा रही संदर्भ सेवाओं एवं पोषण वितरण कार्यक्रम को और अधिक बेहतर एवं कारगर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे है, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  

कमिश्नर ने कहा कि, शिशु के सर्वांगीण विकास के लिए एक हजार दिवस अति महत्वपूर्ण होते हैं, इस समयावधि में शिश को पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। 

कमिश्नर ने कहा कि, गरीबी, कुपोषण और संक्रमण के दुष्चक्र को समाप्त करने के प्रयास शहडोल संभाग में किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि, दागना प्रथा समान कुरीतियां शहडोल संभाग से समाप्त होना चाहिए, इसमें मीडिया अहम भूमिका निभाएं। हमारा ध्येय है शहडोल संभाग में कुपोषण दूर करना सबसे बड़ा एजेण्डा होना चाहिए

संवेदना अभियान पर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग में कुपोषित परिवारों को स्वरोजगार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, कुपोषण, मातृ एवं शिश मृत्यु दर में कमी लाना एक बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसमें कमी लाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर निरंतर प्रयास करने होगें। 

कुपोषण दूर करने में संतोषजनक स्थिति तक चलेगा शहडोल संभाग में संवेदना अभियान

कमिश्नर ने सभी मीडिया कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि, वे कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के  प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाएं, लोगों से चर्चा करें उन्हें जागरूक करें कि कुपोषण किन कारणों से होता है तथा कुपोषण में कैसे कमी लाई जा सकती है इसकी चर्चा जनमानस के बीच करें, वहीं मातृ एवं शिश मृत्यु दर में कैसे कमी लाई जा सकती है इस पर भी चर्चा करें। 

कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में कुपोषण की स्थिति संतोषजनक जब तक नही हो जाती तब तक शहडोल संभाग में संवेदना अभियान जारी रहेगा। 

मीडिया कार्यशाला में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री कण्डवाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टेक होम राशन कार्यक्रम, रेडी-टू-ईंट कार्यक्रम, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा, प्रसूति सेवा योजना सहित महिला एवं बच्चों से जुड़ी हुई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यशाला में शहडोल संभाग के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के ब्यूरो चीप/ संवाददाता गण व सोशल मीडिया के रिपोर्टर उपस्थित रहें।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

जिले में 297.0  मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 14 जुलाई 2021 तक 297.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 366.0, बुढार में 237.5, गोहपारू में 363.0 जैतपुर में 337.0, चन्नौडी में 198.5 ब्यौहारी में 328.0, जयसिंहनगर में 249.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

आदिवासी कन्या छात्रावास जयसिंहनगर से श्रीमती श्यामवती सिंह को छात्रावास अधीक्षिका पद से किया  मुक्त

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री एम०एस० अंसारी ने जानकारी दी है कि उत्कृष्ट आदिवासी कन्या छात्रावास जयसिंहनगर के छात्रावास अधीक्षक का दायित्व श्रीमती श्यामवती सिंह शासकीय प्राथमिक शाला गोपालपुर को अस्थाई रूप से सौंपा गया था। उनका कार्यकाल 3 वर्ष पूर्ण होने के फलस्वरूप उन्हें छात्रावास अधीक्षिका के दायित्व से पृथक करते हुए उन्हें मूल पदांकित विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला गोपालपुर के लिए कार्य मुक्तकर निर्देशित किया जाता है कि वह अपने पदांकित विद्यालय में अपनी उपस्थिति दें।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

अति कम वजन के बच्चों को पूरक पोषण आहार देने के परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कलेक्टर ने दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने निर्देशित किया है कि कोविड-19 के संक्रमण में दूसरी लहर के दौरान 3 से 6 वर्ष के बच्चों एवं 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों के अति कम वजन के बच्चों के लिए पूरक पोषण आहार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु पूरक पोषण आहार के रूप में प्रावधानित नाश्ता एवं गर्म पका भोजन प्रदाय करें। व्यवस्था बाधित होने की स्थिति में सांझा चूल्हा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में संलग्न स्व सहायता समूहों के माध्यम से रेडी टू ईट प्रदाय करें। 

आंगनवाड़ी सेवा अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को एक बार में 15 दिवस हेतु निर्धारित मात्रा में टेक होम राशन के रूप में घर-घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जाए। 

3 से 6 वर्ष के बच्चों को टेक होम राशन के रूप में स्थानीय स्तर पर गर्म पका हुआ भोजन प्रदाय व्यवस्था से पूर्व से जुड़े समूह द्वारा रेडी टू ईट का प्रदाय किया जाए तथा वैकल्पिक निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार की अदायगी के संबंध में पृथक से थर्ड पार्टी का मूल्यांकन किया जाए। 

जारी आदेश में कहा है कि भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु समय-समय पर जारी गाइड लाइंस तथा मास्क का उपयोग नियमित हाथ धुलाई, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने कहा है कि 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को रेडी टू ईट के रूप में पूरक पोषण आहार एवं छह माह से 5 वर्ष से अति कम वजन एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों को थर्ड मील निर्बाध रूप से प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

ग्राम पंचायत भमरहा में सार्वजनिक चबूतरा टीन सेड निर्माण की कलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्यप्रदेश शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भोपाल के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्राप्त आवंटित आवंटन से विधायक जयसिंह मरावी विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर की अनुशंसा पर तथा सहायक यंत्री मनरेगा जनपद पंचायत सोहागपुर द्वारा तकनीकी स्वीकृति के आधार पर शासकीय भूमि के खसरा क्रमांक 241-1 ग्राम पंचायत भमरहा में शनि देव मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा में सेड निर्माण के लिए 3 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति देते हुए 1-50 लाख रुपए की प्रथम किस्त जारी कर वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। 

क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत भमरहा को बनाया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी उक्त निर्माण कार्य में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगी।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

सीमित परिवार, सुख का आधार के तहत जनसंख्या स्थिरता माह में नसबंदी की दिन नियत 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त 2021 में नसबंदी की तिथियां निर्धारित नसबंदी के दिन नियत किए गए है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम-एस- सागर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर में सोमवार प्रत्येक सोमवार सीएससी में डॉ0 बृजेश प्रजापति, साथ ही जिला चिकित्सालय शहडोल में सोमवार को शहरी क्षेत्र शहडोल में डाॅ- राजेश पाण्डेय नसबंदी सेवाएं प्रदान करेंगे।

इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुढ़ार में सीएचसी में डॉ0 राजेश पाण्डेय प्रत्येक बुधवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहपारू में प्रत्येक गुरूवार में सीएचसी में भी डॉ0 राजेश पाण्डेय अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 

इसी तरह सिविल अस्पताल ब्यौहारी में प्रत्येक शुक्रवार सिविल अस्पताल में भी डॉ0 बृजेश प्रजापति अपनी सेवाएं देंगे। डॉ0 राजेश पाण्डेय प्रत्येक शनिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंह में अपने सेवाएं प्रदान करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड़-19 महामारी को देखते हुए शासन के प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ-साथ प्रत्येक शिविर में 10 नसबंदी हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान करन के लिए निर्देशित किया गया है।

कैंप स्थान एवं ओटी पूर्णतः सेनेटाइज कराने एवं नसबंदी कराने आने वाले हितग्राहियों के सभी जांच कराने हेतु भी कहा गया है। आपरेशन के पश्चात उनकी निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

डीपीएम ने बताया कि पुरूष हितग्राही जो नसबंदी सेवाएं अपनाते है उन्हें 2000 रूपए तथा प्रेरक को 300 रूपए तथा महिला हितग्राही जो नसबंदी सेवाएं अपनाते है, उन्हें 1400 रूपए तथा प्रेकर को 200 रूपए तथा प्रसव के पश्चात 07 दिवस के अंदर नसबंदी सेवा अपनाने वाली महिलाओं को 2200 रूपए एवं प्रेरक को 400 रूपए शासन द्वारा प्रदान किए जाते है।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना का लाभ पात्र हितग्राही लें - जिला कार्यक्रम अधिकारी

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 से माता-पिता दोनों की मृत्यु के कारण अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा, आर्थिक सहायता तथा खाद्य सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 के मध्य यदि किसी प्रकार से माता-पिता की मृत्यु हुई है या माता-पिता में से किसी एक का पूर्व में निधन हो चुका हो तथा दूसरे की मृत्यु योजना निर्धारित होने के दौरान हुई है तो योजनान्तर्गत पात्र बाल हितग्राही को 5 हजार प्रतिमाह पेंशन दिया जाना प्रावधानित है।

यह जानकारी देते हुए शालिनी तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास के समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत फास्टर केयर एवं स्पाॅसरशिप योजना जिसमें देखरेख व संरक्षण के विशेष आवश्यकता वाले 18 वर्ष तक के बालकों को जिनके माता-पिता दोनों अथवा माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई हो एवं बालक के पालन पोषण व संरक्षण में विपरीत प्रभाव पड़ा रहा हो या माता-पिता जेल में निरुद्ध हो उन्हें पोषण शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु योजना अंतर्गत 2000 प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।

जिला अंतर्गत देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक अनाथ निराश्रित या परित्यक्त 0 से 06 वर्ष के बच्चों के तत्काल आश्रय हेतु शिवालय शिशु ग्रह सद्गुरु मिशन शहडोल संचालित है एवं 06 से 18 वर्ष तक के बच्चों को बाल गृह में आश्रय दिया जाता है। 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 अथवा अन्य किसी कारण से अनाथ या निराश्रित हुए बच्चों को अपने स्तर पर गोद लिया या दिया जाना कानूनन अपराध है, बच्चों को गोद लेने हेतु केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण में प्रावधानित नियमानुसार निर्धारित वेबसाइट www.cara.nic.in के माध्यम से आवेदन संबंधी ऑनलाइन कार्यवाही की जाती है।

बालकों से संबंधित किसी भी प्रकार की विपत्तिग्रस्त स्थिति में चाइल्ड लाइन नंबर 1098, में संपर्क कर सहायता प्राप्त किया जा सकता है, ऐसे बच्चों को जिले अंतर्गत देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की आवश्यक कार्यवाही हेतु गठित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। 

उन्होंने बताया कि योजनाओं के पात्र बाल हितग्राहियों के संबंध में शालिनी तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास विभाग शहडोल का मोबाइल नंबर 7389896148 या अखिलेश मिश्रा परियोजना अधिकारी ब्यौहारी  महिला बाल विकास 9584990162, प्रदीप सिंह बाल कल्याण समिति शहडोल का मोबाइल नंबर 9425844009 अथवा चाइल्ड लाइन नंबर 1098, या चाइल्ड लाइन राहुल अवस्थी 8871341599 में संपर्क किया जा सकता है।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ