DRMS NEWS

DRMS NEWS

संवेदना अभियान को जन-जन तक पहुंचायें

टीकाकरण केन्द्रों में पेयजल एवं बैठक की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं- कमिश्नर

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  गुरुवार 8 जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कोविड टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगाने के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं उनके लिए माकूल बैठक व्यवस्था करने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरोें को दिए हैं। 

कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग के सभी कोविड टीकाकरण स्वच्छ और साफ-सुथरे होने चाहिए। सभी टीकाकरण केन्द्रों में स्वाच्छ पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए तथा टीकाकरण आने वाले व्यक्तियों को बैठक व्यवस्था माकूल होना चाहिए। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शहडोल संभाग की सीमा में चेक पोस्ट 

बनाकर टीकाकरण की सख्त मानिटरिंग करें

शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों शहडोल संभाग की सीमा पर चेक पोस्ट बनाएं जाए तथा बैगर वैक्सीन लगाएं शहडोल संभाग की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की सतत निगरानी सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने उक्त निर्देश बुधवार को बाधवगढ़ में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस में दिए। 

सर्दी, जुकाम एवं मौसमी बीमारियों के 

मरीजों को शीघ्र उपचार मुहैया कराएं 

कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने कहा कि, मौसमी बीमारियों, सर्दी, खांसी जुकाम के मरीजों  की सतत माॅनिटरिंग की जाएं तथा मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाईयां सहजता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।  शहडोल संभाग के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की निरंतर सैम्पलिंग कराएं। 

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, सैम्पलिंग का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए।  दूर-दराज के स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में उल्टी, दस्त, डायरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की समुचित मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।  आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के पास डायरिया, उल्टी, दस्त की दवाएं भी समुचित मात्रा में होना चाहिए।  

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश निरोधी दवाईयां 

एवं इन्जेक्शन समुचित मात्रा में होना चाहिए

कमिश्नर ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर, एसडीएम एवं अन्य मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पास समुचित दवाईयां है अथवा नही इसकी आकस्मिक जांच करें। 

कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश निरोधी दवाईयां एवं इन्जेक्शन समुचित मात्रा में होना चाहिए और सर्पदंश से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार  के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराएं।

कान्फ्रेंस में कलेक्टर उमरिया  संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर शहडेाल डाॅ. सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना एवं मुख्य चिक्त्सिा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहें। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एक बड़ी चुनौती- कमिश्नर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने  कहा है कि शहडोल संभाग में कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एक बड़ी चुनौती है, इस चुनौती को हमें स्वीकार करना होगा तथा कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास करने होगे। 

उन्होंने कहा है कि, हमारा प्रयास गरीबी और कुपोषण के दुष्यचक्र से शहडोल संभाग के लोगों को निकालना है, इसके लिए लोगों को रोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध कराएं, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करें, स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक कारगर और बेहतर बनाएं और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवाओं का प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना होगा, तभी हम शहडोल संभाग से कुपोषण के कंलक को समाप्त कर पाएगें, इस कार्य में स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिकों का सहयोग भी लेना होगा। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने उक्त निर्देश बुधवार को बांधवगढ़ में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस में दिए। 

संवेदना अभियान की अवधारणा जन-जन तक पहुंचायें

कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग में कुपोषण से मुक्ति एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए संवेदना अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, संवेदना अभियान की अवधारणा जन-जन तक पहुंचना चाहिए तथा संवेदना अभियान का लाभ जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। 

कलेक्टरों को कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए चलाएं जा रहे संवेदना अभियान की सम्पूर्ण जानकारी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नही है। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि  शहडोल संभाग के अनुविभागीय अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी संवेदना अभियान की जानकारी होनी चाहिए। 

गरीबी और कुपोषण के दुष्यचक्र से निजात 

दिलाना हमारी जिम्मेदारी 

कमिश्नर ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों के अनुविभागीय अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को संवेदना अभियान के संबंध में समुचित जानकारी देकर प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करें।  कुपोषण की स्थिति को समाप्त करने के लिए शहडोल संभाग में गरीब और कमजोर तबके के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाएं, आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा दी जा रही संदर्भ सेवाओं को और अधिक कारगर और बेहतर बनाया जाए। क्योंकि गरीबी और कुपोषण के दुष्यचक्र से निजात दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण आहार वितरण कार्यक्रम की निरंतर माॅनिटरिंग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पोषण आहार वितरण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही नही होना चाहिए, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और बच्चों को सभी संदर्भ सेवाएं उपलब्ध होना चाहिए।

कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि, वे आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा संचालित सेवाओं की सतत माॅनिटरिंग करें। कमिश्नर ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में कहा कि, शहडोल संभाग में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, उन्हें पोषण आहार की उपलब्धता एवं समय-समय पर चिकित्सकीय जांच की सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। 

मौसमी बीमारियों के प्रति संभाग में संघन 

जागरूकता अभियान चलायें

शहडोल संभाग में डायरिया, मलेरिया, निमोनिया, सर्दी, खांसी जैसी मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में निमोनिया से बच्चें काफी प्रभावित होते है, इसके लिए शहडोल संभाग में संघन जागरूकता अभियान चलाया जाएं। 

कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर शहडेाल डाॅ. सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना एवं मुख्य चिक्त्सिा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को नेशनल लोक अदालत में विद्युत एवं जलकर सहित अन्य प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल ने जानकारी दी है कि, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला शहडोल एवं तहसील ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार मुख्यालय पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई 2021 को आयोजित की गई है। 

उन्होंने बताया कि, 5 किलोवाट भार तक के गैर घरेरू तथा अश्वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को निम्नानुसार छूट दी जाएगी, प्रीलिटिगेशन स्तर पर  सिविल दायत्वि की राशि पर 40 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर 16 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, 

लिटिगेशन स्तर पर- सिविल दायित्व की राशि पर 25 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, आवेदक को छूट के उपरांत शेष देय आंकलित शिविर दायित्व एवं ब्याज की राशि एक मुश्त भुगतान करना होगा।

विद्युत उपभोक्ताओं को उपरोक्तानुसार छूट का लाभ विद्युत चोरी/अनाधिकृत उपयोग पहली बार किये जाने की स्थिति में ही दिया जाएगा तथा पूर्व की लोक अदालत में छूट प्राप्त किये उपभोक्ता छूट के प्राप्त नहीं होंगे एवं सामान्य विद्युत देयकों के विरूद्ध बकाया राशि पर कोई छूट नहीं दी जावेगी।

यह छूट नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई 2021 में समझौता करने के लिये ही लागू रहेगी, ऐसे पक्षकार जिनके मामले किसी भी न्यायालय में विचाराधीन है। वे अपने मामले का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराकर लाभ उठा सकते हैं। 

लोक अदालत में मामलों के निराकरण होने पर ऐसे मामलों में न्याय शुल्क के रूप में अदा की गई राशि पक्षकारों को वापस की जाएगी । उन्होंने कहा कि, नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का निराकरण कराएं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

राजस्व सेवा अभियान की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें अधिकारी- कलेक्टर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह राजस्व सेवा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि डायवर्सन, राजस्व वसूली, ऋण पुस्तिका वितरण, अविवादित नामांतरण, आविवादित बटवारा, लंबित सीमांकन, लंबित तरमीम एवं डायवर्सन प्रकरणों के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने कहा कि जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 6 माह से अधिक लंबित केसों का निराकरण भी कराना सुनिश्चित करें। 

राजस्व कोर्ट में प्रकरणों को अनावश्यक लंबित ना रखा जाए। उक्त निर्देश आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भूमि विक्रय की अनुमति के आधार पर नामांतरण एवं डायवर्सन पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक के माध्यम से सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार राजस्व वसूली कार्य में प्रगति लाएं एवं शासकीय भूमि में अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने आरएमसीएस में दर्ज राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अनुभाग एवं तहसील स्तर पर समीक्षा में पाया गया है कि कोर्ट में राजस्व अधिकारी नियत तिथि निर्धारित करके नहीं बैठ रहे हैं इससे राजस्व प्रकरणों में लंबित केसों में वृद्धि हो रही है। इस लिए सभी राजस्व अधिकारी अपने कोर्ट का दिन नियत कर एवं लंबित केसों का व्यक्तिगत अध्ययन कर उनका निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

राजस्व अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक 

बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न कोर्ट में दाण्डिक प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत लंबित विभागबार एवं क्षेत्रवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों के भवनों एवं जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को देते हुए कहा कि भू माफिया एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाए। 

बैठक में कलेक्टर ने अधीक्षक भू-अभिलेख को निर्देश दिए कि राजस्व अभियान एवं राजस्व वसूली की जानकारी प्रतिदिन उन्हें प्रदान करें, ताकि उसकी समीक्षा की जा सके।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम किसान, पीएम किसान कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें प्रगति लाएं ताकि जिला प्रदेश स्तर पर अग्रणी स्थानों पर सुशोभित हो सके। बैठक में ग्रामीण आबादी सर्वे, स्वामित्व योजना की समीक्षा की। 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले की पीडीएस दुकानों में जिला अधिकारियों को नामांकित कर उन्हें पीडीएस की दुकानों का सत्यापन करने के लिए नामांकित किया गया है, 10 जुलाई को आयोजित होने वाले अन्न उत्सव से लगातार तीन-चार दिनों तक नोडल अधिकारी आवंटित दुकानों का निरीक्षण, परीक्षण एवं पर्यवेक्षण करेंगे तथा अपात्रों के नाम भी विलोपित किए जाएंगे।

अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 

विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही

बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा को निर्देश दिए कि जिले के अधिकारियों के दौरा डायरी एवं अग्रिम दौरा प्रोग्राम को मंगाकर सत्यापित करें। बैठक में कलेक्टर ने वनाधिकार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। 

समीक्षा में पाया कि जनपद गोहपारू में सबसे अधिक प्रकरण लंबित है, इस पर सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग को निर्देशित किया कि उनके कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरों को लगाकर गोहपारू के लंबित प्रकरणों को आनलाइन कराएं, ताकि वनाधिकार लंबित प्रकरणों का निराकरण हो सके। 

कलेक्टर ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार को दिए। 

कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुविभागीय अधिकारी ग्राम सेवा अभियान में प्रगति लाने के लिए स्वत: अधिनस्थ क्षेत्र में ग्राम सेवा अभियान की मॉनिटरिंग करें, ताकि ग्राम सेवा अभियान में गुणात्मक सुधार के साथ-साथ सभी प्रकरणों का निराकरण समय पर हो सके।

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पाडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, उप संचालक कृषि  आर.पी. झारिया, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार  लवकुश कुमार शुक्ला,  अभयानंद शर्मा, सुश्री विंध्या मिश्रा, चंद्र कुमार वट्टे, साक्षी गौतम,  अमित मिश्रा सहित जिले के अन्य तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी अन्य उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिले में 279.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 08 जुलाई 2021 तक 279.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 

सोहागपुर वर्षा मापी केंद्र में 350.0, बुढार में 226.5, गोहपारू में 333.0 जैतपुर में 320.0, चन्नौडी में 185.0 ब्यौहारी में 308.0, जयसिंहनगर में 235.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

-----------------------------------------

जिला जेल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री आर.के. सिंह के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनूप कुमार त्रिपाठी द्वारा जिला जेल शहडोल का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण पश्चात् विचाराधीन बंदियों के मध्य बंदियों के अधिकार एवं प्लीबारगेनिंग विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त करने के अधिकार से अवगत कराते हुये श्री त्रिपाठी द्वारा प्लीबारगेनिंग की प्रक्रिया विचाराधीन बंदियों को समझाई गई। 

उन्होंने कहा कि सभी अभिरक्षा के बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने का विधि का प्रावधान है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिये तत्पर है। 

उन्होंने बताया कि यदि कोई अभियुक्त जिसके विरूद्ध न्यायालय में कोई मामला चल रहा है और 18 वर्ष की उम्र से अधिक है तथा ऐसा मामला 7 वर्ष से अधिक कारावास से दंडनीय न हो तथा महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध न हो देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाला न हो। 

आगामी नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई 2021 में बंदियों को प्लीबारगेनिंग के माध्यम से अपने प्रकरणों का निराकरण कराएं।  

विधिक साक्षरता शिविर में उपजेल अधीक्षक एच.एस. राठौर व पैरालीगल वालेंटियर्स सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ