कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से जन जीवन को बचाने के लिए व्यापक तैयारियां करें- कमिश्नर
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 7 जुलाई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाएं बताई जा रही है। शहडोल संभाग में तीसरी लहर का प्रभाव कम से कम हो, जन जीवन की हानि नही हो, लोगों को सुगमता से इलाज मिल सके इसके लिए पुराने अनुभवों के आधार पर पूर्व की कमियों को दूर करते हुए नई रणनीति के साथ सभी आवश्यक तैयारियां कलेक्टर सुनिश्चित करे।
इस आशय के निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की तैयारियों की बांधवगढ़ में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टरों को दिए।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
शहडोल संभाग में तेजी से कराएं टीकाकरण
आयुक्त शहडोल संभाग ने संभाग में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रणनीति बनाकर अमल करने की बात कही।
उन्होने कहा कि जिन शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह लक्ष्य नजदीक है वहां टीकाकरण पर ध्यान केन्द्रित किया जाए। ऐसा करनें से मानव संसाधन की बचत होगी। टीकाकरण केन्द्रों में पेयजल तथा छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
जिला चिकित्सालय से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक बच्चों के लिए कोविड वार्ड की स्थापना, आक्सीजन युक्त बेडो़ की संख्या बढ़ाने, कंसनट्रेटर की संख्या बढ़ाकर स्टाफ को प्रशिक्षित करने तथा माकड्रिल करानें, सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों की मानीटरिंग करनें, सेंपल की संख्या बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ए एन एम एवं आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओ के पास आवश्यक दवाओं का भण्डारण कराकर भ्रमण के दौरान आकस्मिक निरीक्षण करनें के निर्देश दिए।
उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में जिलावार की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि कोविड केयर सेंटरों का संचालन बेहतर तरीके से जो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है उनका बेहतर उपयोग हो, ईधन तथा ड्रायवर उपलब्ध रहें।
स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को मास्क का वितरण किया जाए। स्कूल वाहन चालकों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। कमिश्नर ने कहा कि कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती माताओ की निगरानी रखी जाए ।
ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समितियो तथा कोविड 19 से बचाव हेतु गठित समितियों के बैठक की तिथि निर्धारित कर प्रशिक्षण के माध्यम से जन जागरूकता लाई जाए।
इस अवसर पर शहडोल संभाग के तीनो जिलो के कलेक्टरों द्वारा कोरोना के तीसरी लहर की तैयारियो के संबंध में अब तक किए गए कार्यो , चल रहे कार्यो तथा आगामी रणनीति के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर शहडोल द्वारा शहडोल जिले में टीकाकरण हेतु अपनाई गई रणनीति का प्रस्तुतिकरण किया गया।
बैठक में कलेक्टर शहडोल सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अंशुल गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया आर के मेहरा , उपायुक्त राजस्व दिलीप पाण्डेय उपस्थित रहें ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सर्प दंश पर चिकित्सा हेतु ग्रामीण जन चिकित्सालयों में चिकित्सा कराएं - कमिश्नर
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। - बरसात के सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश से लोगो की मृत्यु होने की जानकारियां मिलती रहती है। जिसका कारण पीड़ित व्यक्ति की अस्पताल में चिकित्सा न कराकर ओझा से झाड़फूंक करानें में समय व्यर्थ करना है।
यदि सर्प दंश से प्रभावित व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा तो उसके जीवित बचने की शत प्रतिशत संभावना है। आपने बताया कि संभाग के सभी अस्पतालो में सर्प दंश से जान बचाने के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध है।
शहडोल संभाग के दूर दराज के क्षेत्रों में सर्पदंश की दवाईयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराएं
कमिश्नर ने सभी कलेक्टर्स को शहडोल संभाग के दूर दराज के क्षेत्रों में सर्पदंश की दवाईयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने, भ्रमण के दौरान दवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण करनें तथा समारोहों, आयोजनों तथा सभाओं में इसकी जानकारी आम जन तक पहुंचाने की समझाईश दी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कमिश्नर ने आजीविका हस्तशिल्प उत्पाद विक्रय केंद्र बांधवगढ़ का किया शुभारंभ
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज उमरिया जिले के बांधवगढ़ में स्थापित किए गए आजीविका हस्तशिल्प उत्पाद विक्रय केंद्र बांधवगढ़ का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के दौरान कमिश्नर ने वहां विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया तथा उत्पादों को तैयार करने की विधि से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान आजीविका हस्तशिल्प द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा की।
इस दौरान कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर शहडोल डॉ० सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमरिया अंशुल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कमिश्नर ने किया अशोक के वृक्ष का पौधरोपण कर
पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज उमरिया जिले के बांधवगढ़ में स्थापित किए गए आजीविका हस्तशिल्प उत्पाद विक्रय केंद्र बांधवगढ़ के परिसर में अशोक का पौधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण करने का संदेश दिया।
इस दौरान कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर शहडोल डॉ० सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना ने भी अशोक का पौधा रोपण किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमरिया अंशुल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह उपस्थित हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
वन विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग आपसी समन्वय से योजनाओं का संचालन कर लोगों को रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोडे़ - आयुक्त राजीव शर्मा
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने बांधवगढ़ नेशनल पार्क के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओ की समीक्षा करते हुए वन एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियो को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल करने को कहा।
आपने कहा कि उमरिया जिले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क देश के सबसे सुंदर पार्को में से है। यहां बड़ी संख्या में देशी एवं विदेशी सैलानी आते है। यहां संचालित रिसोर्ट में वर्तमान में सामग्री की आपूर्ति संभाग से बाहर जबलपुर या अन्य जिलों से होती हैं ।
रिसोर्ट का आवश्यक सर्वे कराकर उन्हे स्थानीय स्तर पर उत्पादन कराके आपूर्ति करने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
आपने कहा कि चिकन, दूध, मक्खन, पनीर, मशरूम आदि जैसी अनेको चीजों की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर संभव हैं। ग्रामीणो को इन सब गतिविधियो के संचालन के लिए प्रशिक्षित कराकर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करायें।
आयुक्त शहडोल संभाग ने एमपी वन मित्र पोर्टल पर लंबित वनाधिकार दावों की समीक्षा की। उन्होने वन धन योजना वन विभाग के माध्यम से पौध रोपण, बांस ट्रेनिंग सेंटर के संचालन, उमरिया में ग्रीन इंडिया मिशन के संचालन तथा नेशनल पार्क के विस्तार हेतु प्रस्तावित ग्रामों के विस्थापन की भी समीक्षा की।
मुख्य वन संरक्षक श्री वर्मा ने बताया कि संभाग के दो जिलो उमरिया एवं शहडोल में यह योजना लागू है। वर्तमान में पांच केंद्र संचालित हैं। इन केद्रों के माध्यम से सामुदायिक चर्चा , वनोपज का व्यवसाय तथा प्रशिक्षण होने का कार्य किया जाता हैं।
वर्तमान में एक जिला एक उत्पाद की थीम पर कार्य करने की योजना हैं, जिसके लिए महुआ एवं चिरौजी की प्रोसेसिंग की जाएगी। इनके उत्पादों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाडी़ केन्द्रों में वितरण कराया जाएगा।
आपने बताया कि संभाग में वन विभाग के माध्यम से पौध रोपण का लक्ष्य जुलाई माह में प्राप्त कर लिया जाएगा। ग्रीन इंडिया मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सिलाई एवं मुर्गी पालन का प्रशिक्षण विभाग द्वारा दिया जा रहा है। वर्तमान में 15 स्व सहायता समूहों के 300 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस बैठक में मुख्य वन संरक्षक शहडोल जोन पी के वर्मा, नेशनल पार्क के संचालक विन्सेंट रहीम, कलेक्टर शहडोल डॉ० सतेन्द्र सिंह, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अंशुल गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया डॉ० आर.के. मेहरा, उपायुक्त राजस्व दिलीप पाण्डेय, उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
राजस्व न्यायालयों की विश्वसनीयता को बहाल करें- कमिश्नर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने राजस्व न्यायालयों की विश्वसनीयता को बहाल करने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को दिए है। कमिश्नर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों की विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए तथा राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों को सही और सुलभ न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, न्यायालय की कार्य संस्कृति ईश्वर की कार्य संस्कृति है इसकी मर्यादा बनी रहनी चाहिए।
कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि, सभी कलेक्टर्स अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों को सही और सुलभ न्याय समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज बाधवगढ़ में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस में कलेक्टर्स को निर्देशित कर रहे थें।
राजस्व सेवा अभियान का लाभ शहडोल संभाग के किसानों को मिलना चाहिए
कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि, सभी कलेक्टर्स और राजस्व अधिकारी निर्धारित दिवसों में राजस्व न्यायालय में बैठे और राजस्व न्यायालयों में कार्य करें। कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान एवं ग्राम सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्व सेवा अभियान का मुख्य उदेश्य वर्षाें से लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराना है।
कमिश्नर ने कहा कि राजस्व सेवा अभियान का लाभ शहडोल संभाग के किसानों को मिलना चाहिए, वर्षाें से लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी गांवों में बी-1 का वाचन होना चाहिए।
आंकड़े बाजी नही, मुझे अच्छे परिणाम चाहिए
कमिश्नर ने कहा कि, राजस्व सेवा अभियान में मुझे अच्छे परिणाम चाहिए आंकड़े बाजी से बिल्कुल नही चलेगा। कमिश्नर ने ग्राम सेवा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि, ग्राम सेवा अभियान में जो गति आनी चाहिए तथा जो काम होना चाहिए वह काम नही हो रहे हैं।
शहडोल संभाग के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कमिश्नर ने निर्देश दिए कि वे जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं अधीनस्थ अमले को समझाइश दे कि ग्राम सेवा अभियान में उन्हें करना क्या है?
सभी कलेक्टरों को कमिश्नर ने निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है...? इसे जानने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों का किसी को बताए बैगर आकस्मिक निरीक्षण करें तथा ग्रामीणों से चर्चा करें।
उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम सेवा अभियान के अन्तर्गत गांव में जाएं, गरीब रेखा की सूची का अवलोकन करेंगे, वास्तविक गरीबों की सूची में नाम जोड़े तथा अमीर लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची से हटाएं।
बांधवगढ़ क्षेत्र की भूमि को संरक्षित करें
कमिश्नर ने बांधवगढ़ क्षेत्र एंव ताला मानपुर क्षेत्र की भूमि को संरक्षित करने के निर्देश देते हुए कहा कि, क्षेत्र की शासकीय भूमि को संरक्षित करने की कार्यवाही करें।
बैठक में कलेक्टर शहडोल सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अंशुल गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास कुलेश, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया आर के मेहरा, उपायुक्त राजस्व दिलीप पाण्डेय उपस्थित रहें ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिले में 279.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 07 जुलाई 2021 तक 279.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सोहागपुर वर्षा मापी केंद्र में 348.8, बुढार में 226.5, गोहपारू में 333.0 जैतपुर में 320.0, चन्नौडी में 185.0 ब्यौहारी में 308.0, जयसिंहनगर में 235.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिला पंचायत सीईओ ने उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनवाडी़ केन्द्र का किया अवलोकन
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने विकासखंड सोहागपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र पड़मनिया कला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई एवं केंद्रों की मरम्मत करने तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मेहताब सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र रोहनिया का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दिये जा रहे पोषण आहार सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा पात्र व्यक्तियों को आंगनबाड़ी द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ दिलाने तथा आंगनबाड़ी भवन की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ