DRMS NEWS

DRMS NEWS

लेखन के पुरोधा श्री धौलपुरिया को दी गई सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

 http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  शनिवार 31 जुलाई  2021

शासकीय सेवा में कड़ी मेहनत सफलता दिलाती है- जे.पी. धौलपुरिया 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। शासकीय सेवा में आने पर उसे सफलतम ढंग से निर्वहन करने के लिए त्याग, तपस्या एवं कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। सेवा में स्वाभिमान को बनाए रखते हुए अभिमान को मौका नहीं देना चाहिए। तभी जीवन में उत्कृष्ट सफलताएं प्राप्त होती हैं। 

जनसम्पर्क विभाग जिला प्रशासन का आंख, कान व एडवाईजर के रूप में माना जाता है। विभाग को अपनी मां के रूप में मानकर स्वसंतुष्ट होकर सेवा करनी चाहिए तथा शासकीय कार्यों से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

यह उद्गार जिला जनसम्पर्क कार्यालय अनूपपुर में पदस्थ उप संचालक  जे.पी. धौलपुरिया ने आज अपनी अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी सेवाएं विंध्य क्षेत्र से प्रारंभ होकर विंध्य क्षेत्र में ही पूर्ण हुई। 

मैंने विभाग की निष्ठा, कर्मठता तथा दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते हुए पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, निष्ठापूर्वक कार्य करने में हालांकि वर्तमान में कठिनाईयां भी आने लगी हैं, परन्तु सत्य की अन्त में विजय होती है। उन्होंने अपनी सेवाओं के खट्ठे-मीठे अनुभव साझा करते हुए विभागीय गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

श्री धौलपुरिया के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसंपर्क शहडोल जी.एस. मर्सकोले ने अपने उद्गार में कहा कि लेखनी के धनी उत्कृष्ट समाचारों के लिए पहचाने जाने वाले तथा सफलता की कहानियों के माहिर, स्वाभिमान के धनी, ऊर्जावान एवं ओजस्वी वक्ता श्री धौलपुरिया जी सेवानिवृत्ति के पष्चात दीर्घायु रहकर अपना मार्गदर्शन एवं कार्यों का अनुभव हम सबको देते रहें। 

उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क विभाग में सफलता पूर्वक सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होना कठिन दायित्व होता है, जिसे श्री धौलपुरिया ने आज पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने उनके कार्यों की प्रषंसा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। 

उप संचालक धौलपुरिया की विदाई के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग शहडोल के  जी.पी. मिश्र ने कहा कि पहले के समय में और अब के समय में इस विभाग के दायित्वों का निर्वहन करने में काफी अन्तर आ गया है। वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के आ जाने से कार्यों में सुगमता हुई है। 

पहले के समय में संचार साधनों की कमी के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उस समय विभाग की अपनी अलग महत्ता एवं भूमिका थी। वर्तमान में इसका परिदृष्य उल्टा हो गया है। 

योग्य व्यक्तियों को समय पर पदोन्नति व उनके अनुभव का लाभ ना लेकर उनकी अनदेखी की जा रही है। यह विभाग के लिए अच्छा संदेश नहीं है। इस मौके पर मीडिया अधिकारी  अमित श्रीवास्तव,  शिव शंकर शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त उप संचालक  जे.पी. धौलपुरिया को पुष्पहार से उनका स्वागत किया गया तथा समापन अवसर पर शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुमिता शर्मा एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर 04 प्रकरण कायम कर 44 पाव मसाला, 65 पाव प्लेन, 11 पाव गोवा, 13 पाव ब्लूचिप, 11 पाव आईबी व 3 बीयर  किया जप्त

शहडोल Drms News National। जिले के वृत्त शहडोल ए में जिला कलेक्टर डा. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे के मार्गदर्शन में अवैध शराब  ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत  दबिश दी गई और 44 पाव मसाला 65 पाव प्लेन 11 पाव गोवा 13 पाव ब्लूचिप 11 पाव आईबी 3 बीयर जिसकी अनुमानित कीमत 14500/ रुपए जप्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक आबकारी उपनिरीक्षक संपतिया मरावी उप निरीक्षक किरण पवार एवं जिला उड़नदस्ता प्रभारी मृत्युंजय सिंह  के नेतृत्व में  आबकारी मुख्य आरक्षक भूषण प्रजापति प्रकाश मरावी आबकारी आरक्षक गोपाल मरावी शोभा रानी अजीमिरे  आबकारी आरक्षक सहेज सिंह ने राजेंद्र गुप्ता की किराना दुकान से 38 पाव मसाला  25 पाव प्लेन 7 पाव गोवा व्हिस्की 13 पाव ब्लू चिप व्हिस्की 2 पाव आईबी व्हिस्की रवि केवट के घर से 25 पाव प्लेन 6 आईबी व्हिस्की 3 किंग फिशर बीयर राजू कुशवाहा कोनी के ढाबा से 6 पाव प्लेन 4 पाव गोवा 3 पाव आईबी  योगेंद्र प्रताप सिंह बस स्टैंड शहडोल 6 पाव मसाला 9 पाव प्लेन  कुल 44 पाव मसाला 65 पाव प्लेन 11पाव गोवा 13 पाव ब्लूचिप 11पाव आईबी 3 बीयर (अनुमानित कीमत 14500/ रुपए) जप्त कर प्रकरण कायम किया गया ।

आबकारी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्य प्रदेश आबकारी  अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क 36  तहत कार्यवाही की गई।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ