http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 31 जुलाई 2021
मुख्यमंत्री ने अन्न उत्सव योजना की वर्चुअल की समीक्षा
कोविड की तीसरी लहर से निपटने सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936
शहडोल Drms News National। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वर्चुअल रूप से शहडोल जिले में आगामी 07 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाले अन्न उत्सव की तैयारियों एवं दिशा-निर्देशों के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि, जिले में प्रति राशन दुकान में 100 हितग्राही के मान से राशन वितरण का कार्य अन्न उत्सव के दिवस किया जाए, प्रत्येक राशन दुकान में प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर मुख्य अतिथ्यि नियुक्त होगें तथा राशन दुकानों में टीव्ही, टेंट एवं माइक की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए साथ ही दुकानों की साफ-सफाई, रंगाई-पोताई सहित पोस्टर बैनर से सुसजित किया जाए।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 करोड 15 लाख के लगभग परिवारों के चार करोड से अधिक के लोगांे को अन्न उत्सवपूर्वक राशन वितरित किया जाएगां, प्रत्येक दुकानवार एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगें जो सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जिम्मेदार होगें।
उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी, 10 बजे से लोक गीत व गायन, 10:30 बजे से मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ, 11 बजे वर्चुअल रूप से देश के प्रधान मंत्री का स्वागत, 11:20 बजे से पीएम का उद्बोधन तथा उसके पश्चात राशन वितरण का कार्यक्रम होगा।
मुख्यमंत्री उचित मूल्य दुकानों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाने के निर्देश जिला प्रशासन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होने कहा जनसम्पर्क विभाग इस कार्यक्रम व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा तथा सोशल मीडिया, व्हाटसएप आदि के माध्यम से जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की तथा तीसरी लहर के पहले बेड्स बढाने, आक्सीजन प्लांट लगाने सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत श्री सोनू केवट को वाटरमैन, रावेन्द्र कुमार यादव को श्रमिक, योगेन्द्र सिंह को श्रमिक, रामजी कुशवाहा को श्रमिक तथा श्रीमती मालती देवी बैगा को समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी के पद पर नियुक्ति आदेश वितरित किया। इसी प्रकार श्रीमती सारिता सिंह को उप अंकेक्षक के पद पर नियुक्ति आदेश की प्रक्रिया पूर्ण कर भोपाल द्वारा आदेश दिया जाना है।
इस मौके पर कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एमएस सागर, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे, जिला कोषालय अधिकारी श्री राममिलन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
7 अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्बोधन का कार्यक्रम जारी
शहडोल Drms News National। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत 7 अगस्त 2021 को होने वाले अन्न उत्सव कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन होगा। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व में जारी समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है।
अब जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:30 बजे से 10:58 बजे तक स्थानीय मुख्य अतिथि का उद्बोधन एवं स्थानीय कार्यक्रम, प्रातः 11:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम से वर्चुअल उद्बोधन के लिए आनलाइन जुड़ेंगे।
प्रातः 11:00 से 11:05 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वागत उद्बोधन किया जाएगा, प्रातः 11:05 बजे से 11:08 बजे तक अभियान हेतु बनाई गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, 11:08 से 11:20 तक देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हितग्राहियों से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद किया जाएगा, 11:20 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से सुना जाएगा।
इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर थैलों में राशन का वितरण संबंधी कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी प्रादेशिक चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले में 483.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल Drms News National। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 30 जुलाई 2021 तक 483.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 541.0, बुढार में 397.0, गोहपारू में 541.0 जैतपुर में 488.0, चन्नौडी में 424.5 ब्यौहारी में 538.0, जयसिंहनगर में 456.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत 7 अगस्त 2021 को होगा अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
शहडोल Drms News National। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजनांतर्गत 7 अगस्त 2021 को प्रातः 11:00 बजे अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हर नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएफएसए से सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण, मई से नवंबर तक किया जा रहा है।
हितग्राहियों को योजना के प्रति और जागरूक बनाने हेतु माह अगस्त में 7 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र शहडोल, विधायक जयसिंहनगर, जैतपुर एवं ब्योहारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जिला शहडोल, जिला संयोजक कोविड-19 शहडोल, पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल, वन मंडलाधिकारी वन मंडल उत्तर एवं दक्षिण शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, अधिष्ठाता मेडिकल कालेज शहडोल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल, कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को स्थानीय उचित मूल्य की दुकान पर 7 अगस्त 2021 को उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश अगस्त के प्रथम माह से होंगे प्रारंभ, प्रवेश की सभी तैयारिया पूर्ण
शहडोल Drms News National। कुल सचिव पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल डॉ० विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अगस्त के प्रथम माह से प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम, बी.पी.ई.एस., पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय में पूरी तैयारियां कर ली गई है एवं संबंधी कक्षाओं के प्रवेश प्रभारियों के नियुक्ति पत्र को जारी किए जा चुके हैं। प्रवेश के लिए विद्यार्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट-https://ptsnuniversity.ac.in पर अपना पंजीयन करवाना होगा पंजीयन के साथ पंजीयन फार्म में उल्लेखित दस्तावेजों की मूल प्रति को भी अपलोड किया जाना होगा।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा। इस वर्ष के प्रवेश नियमों में प्रवेश हेतु अधिकतम आयु सीमा हटा दी गई है अर्थात किसी भी विद्यार्थी के लिए अब आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।
प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इंटरनेट से डाउनलोड की गई स्वप्रमाणित अंकसूची मान्य होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का स्वयं के नाम का जाति प्रमाण पत्र ना होने की स्थिति में आवेदक के पिता के नाम पर जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र को प्रवेश में पंजीयन हेतु मांग किया गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने आनंद उर्फ बादल चौधरी को किया जिला बदर
शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने आनंद उर्फ बादल चौधरी पिता श्रवण चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं.08 चौधरी मोहल्ला बुढार थाना बुढार जिला शहडोल जो 2010 से अपराधिक गतिविधियों में संलग्न पाए जाने पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5,6 एवं 7 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं उपरोक्त वर्णित अपराधों के परिपेक्ष्य में आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने व शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहडोल जिला एवं सीमावर्ती जिला सीधी, सतना, उमरिया एवं अनूपपुर की सीमाओं से 1 वर्ष के लिए निष्कासित किया है।
अनावेदक के प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर विचारोपरांत उक्त कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह द्वारा की गई है साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर रहने की सुनिश्चितता हेतु प्रत्येक दो माह में डाक के जारिये इस न्यायालय में तथा संबंधित थानों को सूचना देनी होगी।
पुलिस अधीक्षक शहडोल के प्रतिवेदन में कहा गया है कि, अनावेदक आनंद उर्फ बादल चौधरी जो आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा सन् 2010 से आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होकर लगातार अपराध करते चला आ रहा है। अनावेदक शांति भंग करने का आदी है जो बुढार क्षेत्र की जनता को डरा धमकाकर अवैधनिक कृत्य करते हुए लड़ाई, झगडा, विवाद, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियेा के साथ मारपीट जैसे अपराध घटित करते चला आ रहा है जिससे आम जनमानस का जन जीवन में हमेशा खतरा बना रहता है समान्य प्रचालित कानून के तहत कार्यवाही का इस पर कोई असर नही पड रहा है तथा कानूनी प्रतिरोध लगाने के बाद भी कोई कमी नही आ रही है, समाज में शांति एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनावेदक के विरूद्व मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। अनावेदक के विरूद्व विभिन्न थानों में अनेकों प्रकरण पंजीबद्व कर न्यायालय में भेजे गए है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
एसडीओपी ने पपौंध थाना परिसर किया पौधरोपण
शहडोल Drms News National। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यौहारी भविष्य भास्कर ने आज पपौंध भ्रमण के दौरान थाना परिसर पपौंध में आम का पौधा लगाया तथा टीआई सहित अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आई.ई.एम.एस. का ड्राई रन का आयोजन 2 अगस्त को
शहडोल Drms News National। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन भोपाल द्वारा जिले के लिए आई.ई.एम.एस. का ड्राई रन का आयोजन 2 अगस्त 2021 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। वीडियों कान्फ्रेसिंग में रिटर्निग आफिसर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, (एनआईसी) ई-गवर्नेश मैनेजर, लीड ट्रेनर्स ई-दक्ष केन्द्र एवं डाॅटा एन्ट्री आपरेटर तथा स्थानीय निर्वाचन शाखा को अनिर्वाय रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है तथा श्रीमती मिनाक्षी बंजारे तहसीलदार गोहपारू, बीआर नेताम नायब तहसीलदार रिटर्निंग आफिसर, नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा सहायक रिटर्निंग आफिसर, विवेक महावर सूचना अधिकारी आईटी नोडल अधिकारी, स्वप्निल जैन ई-गवर्नेश मैनेजर, हरिकृष्ण सोनी लीड ट्रेनर्स ई-दक्ष केन्द्र, अर्जुन पटेल, हेमंत चतुर्वेदी सहायक नोडल अधिकारी, संजय खरे कम्प्यूटर प्रभारी, इन्द्रकुमार सिंह डाॅटा एन्ट्री आपरेटर का दायित्व सौंपा गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अन्न उत्सव कार्यक्रम हेतु कन्ट्रोल रूम कर्मचारियों की लगाई गई डियूटी
शहडोल Drms News National। मध्य प्रदेश शासन खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के आदेशानुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनातर्गत 7 अगस्त 2021 को अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने अन्न उत्सव कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिनके द्वारा प्रत्येक दुकान पर जिन हितग्राहियों द्वारा थैलों में खाद्यान्न प्राप्त किया जाएगा, उनकी जानकारी खाद्य संचालनालय कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम को दी जाएगी, जिस हेतु ई-दक्ष केन्द्र कंट्रोल रूम शहडोल के रूप में कार्य करेगा।
इस कार्य के लिए हरीकृष्ण सोनी वरिष्ठ प्रशिक्षण ई दक्ष केंद्र जिनका मोबाइल नम्बर 9893963070 है, कपिल देव मिश्रा प्रशिक्षण ई दक्ष केंद्र शहडोल जिनका मोबाइल नम्बर 999322847 है, विनीत बर्मन ऑपरेटर वेयरहाउस जिनका मोबाइल नम्बर 9753916439 है, अंशुल जायसवाल ऑपरेटर जिनका मोबाइल नम्बर 8770267265 है एवं दीपक तर्कीहार जिनका मोबाइल नम्बर 9131215072 है, की ड्यूटी लगाई गई है।
यह अधिकारी एवं कर्मचारी जिला अंतर्गत समस्त दुकानों से जानकारी प्राप्त निर्धारित प्रपत्र में एकत्रित कर जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक तथा जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग शहडोल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कमिश्नर राजीव शर्मा को वार्ड नम्बर ३१/०१ कोनी में अपात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास लाभ दिये खाने के संबंध में की गई शिकायत
शहडोल Drms News National। कमिश्नर राजीव शर्मा को समाज सेवी अभिषेक आइजक न्यू क्रिश्चन कॉलोनी वार्ड न.24/31 ने शिकायत कि है कि वार्ड नम्बर 31/01 में अपात्र व्यक्तियों का बन गया मकान एवं बन रहा मकान है जिन्हे प्रधानमंत्री आवास लाभ दिया गया है।
शिकायत पत्र में कहा गया है कि वार्ड नम्बर ३१/०१ कोनी में अपात्र व्यक्तियों द्वारा फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास का लाभ ले रहे है और जो पात्र व्यक्ति है उनका आवास का आवेदन नहीं स्वीकार किया जा रहा है, जिनके आवास योजना नाम वह व्यक्ति गाँव के ऊपर अमीर में गिनती आते है, जैसे गाड़ी जमीन जायदात से संपन्न है, तब भी इनका प्रधानमंत्री आवास कैसे पास हो गया यह बहुत विचारणीय विषय है…? इससे यह साबित होता है कि किस प्रकार धोखाधड़ी कर शासन के पैसे का कुछ आला अधिकारियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर शासन के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा।
शिकायत पत्र में उल्लेखित है कि अपात्र हितग्राहियो के नामों में 1. मोहन लाल यादव पिता जागेश्वर यादव 2. दसरथ जयसवाल पिता रामदीन जयसवाल 3. तिजिया साहू पति रामनाथ साहू 4. कान्ति साहू पति राजेश साहू 5. कृष्णा साहू पिता उदय भान साहू 6. राम बाई जयसवाल पति गौरी शंकर साहू 7. गायत्री साहू पति गणेश साहू 8. सीता गुप्ता पति श्यामनारायण गुप्ता 9. सफीक खान पिता बबुआ अहमद 10. सरीफ खान पिता बबुआ अहमद 11. दीपा गुप्ता पति श्री गुप्ता 12. बद्री प्रसाद साहू पिता सधुआ साहू 13. ज्योति देशमुख पति मधुकरण देशमुख 14. सूरज यादव पिता सुखदेव यादव 15. फहमीदा बेगम पति सेरु खान नाम शामिल हैं।
पत्र में मांग गई है कि इस विषय पर गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच कर दोषी पाए जाने पर दंडनीय कार्यवाही की जाए।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National
0 टिप्पणियाँ