घर घर पहुँचेगा पानी, सबको मिलेगा मकान का मालिकाना हक : मंत्री श्री राजपूत
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शनिवार 3 जुलाई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जल-जीवन मिशन योजना के तहत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोदा में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नल-जल योजना का शुभारंभ करते हुए ग्रामवासियों को एक करोड़ 5 लाख की सौगात दी है।
मंत्री ने ग्राम बरोदा में जल-जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल-जल योजना का किया शुभारंभ
श्री राजपूत ने अपने उद्बोधन में ग्राम वासियों से कहा कि ग्राम बरोदा में पानी की समस्या शुरू से ही है। समय-समय पर मेरे द्वारा ग्रामवासियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन पानी की समस्या हमेशा के लिये समाप्त करने के लिए इस बार एक करोड़ 5 लाख की लागत से गाँव में बड़ी टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे पेयजल समस्या का स्थाई निराकरण किया जा सके।
अभी तक गाँव में कुएँ और कुछ हैंडपंपों के भरोसे पानी की पूरी व्यवस्था थी, जिसके कारण लोग परेशान थे लेकिन इस योजना से घर-घर पानी पहुँचेगा।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
आपके मकान पर आपका हक
मंत्री श्री राजपूत ने बरोदा ग्राम में घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके घर का मालिकाना हक मिलेगा। अभी तक जो लोग जहाँ रह रहे हैं, उस जमीन का उनके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं है जिस पर वह शासकीय योजना का लाभ ले सके लेकिन अब जल्द ही सभी को उनके मकान का मालिकाना हक दिया जाएगा ताकि उनके पास उनकी जमीन के सारे दस्तावेज हों और वह शासकीय योजनाओं का लाभ ले सके।
बरोदा में खुलेगा हायर सेकेंडरी स्कूल
ग्राम वासियों तथा मिडिल स्कूल के शिक्षकों द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग पर मंत्री श्री राजपूत द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि बरोदा ग्राम में हाई सेकेंडरी स्कूल खोला जाएगा। फिलहाल अभी पूरे प्रदेश में नए स्कूल नहीं खोले जा रहे हैं, लेकिन जब भी यह स्कूल खोले जाएंगे तो पहला स्कूल बरोदा ग्राम में खोला जाएगा।
वैक्सीन ही है कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को कोरोना बचाव के लिए मास्क पहनने एवं वैक्सीन लगवाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है जिससे हम कोरोना को हरा सकते हैं। किसी के बहकावे में ना आएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं ताकि आप सुरक्षित रहें और आपका परिवार सुरक्षित रह सके कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें मास्क लगाएं समय-समय पर हाथ धोए तथा एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठे।
विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कमी
श्री राजपूत ने कहा कि ग्राम बरोदा हमेशा मेरी प्राथमिकता में रहा है। मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि गाँव वासियों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गाँव में सीसी रोड, नाली निर्माण, स्कूल की बाउंड्री निर्माण से लेकर हर छोटे-बड़े कामों के लिए मेरे द्वारा प्रयास किए गए हैं और भविष्य में ग्रामवासियों की जो भी आवश्यकताएँ होंगी उनको पूर्ण किया जाएगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
भारत सरकार से जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की मान्यता प्राप्त करने में मध्य प्रदेश अव्वल
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपनी जल परीक्षण प्रयोगशालाओं केलिए इस वर्ष (एनएबीएल) मान्यता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान पर ला दिया है। प्रदेश के 45 जिलों की 46 प्रयोगशालाओं को भारत सरकार के जल-शक्ति मंत्रालय द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। जल शक्ति मंत्रालय से जल परीक्षण प्रयोगशालाओं का मान्यता प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश अव्वल एवं 21 मान्यता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाला राज्य हरियाणा दूसरे स्थान पर है।
पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अपनी जल परीक्षण प्रयोगशालाओं के प्रमाणीकरण हेतु जल-शक्ति मंत्रालय को आवेदन दिए जाते हैं। इस वर्ष अब तक 25 राज्यों की 126 जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को जारी किए गये मान्यता प्रमाण-पत्रों में मध्यप्रदेश की सर्वाधिक 46 प्रयोगशालाऐं शामिल हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
बालक/ बालिका आवासीय छात्रावास का नाम अब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालक / बालिका छात्रावास
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के सभी बालक एवं बालिका आवासीय छात्रावास अब 'नेताजी सुभाष चन्द्र बोस' आवासीय बालक/बालिका छात्रावास के नाम से जाने जायेगे। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि, भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 की पीएबी बैठक में सैद्धांतिक सहमति अनुसार यह निर्णय लिया गया है।
राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर्स को सत्र 2021-22 से जिले में स्थित बालक एवं बालिका छात्रावास को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालक/बालिका छात्रावास के नाम से नाम पट्टिका अंकित कराने और भविष्य में इसी नाम से पत्राचार करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
वन विहार में 5 से 11 जुलाई तक विभिन्न प्रतियोगिताएं
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के प्रसंग पर केन्द्रीय चिड़िया प्राधिकरण द्वारा राष्ट्र में 75 सप्ताह, 75 जू और 75 प्रजाति की श्रृंखला में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस तारतम्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में 'भारत की आजादी का अमृत महोत्सव-2021'' में 5 से 11 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि पहले दिन चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर के अधिकतम 100 प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
दूसरे दिन 6 जुलाई को वन विहार अथवा बारासिंगा विषय पर ऑनलाइन कहानी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिये वन विहार के ई-मेल vanviharwildlifeweek@gmail.
com पर 5 जुलाई तक जानकारी भेजी जायेगी।
तीसरे दिन प्रात: 6.30 से 8.30 बजे तक पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन एवं वार्तालाप शिविर किया जायेगा। इसी दिन अपरान्ह 4 से 5 बजे केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा knowyourspecies,knowyourzootalk यू-ट्यूब पर प्रसारण किया जायेगा। 8 जुलाई को दोबारा इसी अवधि में पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन और वार्तालाप शिविर आयोजित होंगे।
वन विहार-बारासिंगा विषय पर क्विज प्रतियोगिता
पाँचवें दिन 9 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से एक घंटे तक 'वन विहार एवं बारासिंगा'' विषय पर प्रतियोगिता, जिसका वन विहार के फेसबुक पेज आदि पर लिंक शो होगा।
10 जुलाई को शाम 7 बजे से 8 बजे तक फेसबुक और यू-ट्यूब पर बारासिंगा विषयक सजीव वार्तालाप होगा। इसमें विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।
वन्य-प्राणी फोटो प्रतियोगिता/प्रदर्शनी
अमृत महोत्सव के दौरान वन्य-प्राणी फोटो प्रतियोगिता/
प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। इसका विषय 'वन विहार के वन्य-प्राणी एवं बारासिंगा'' होगा। प्रतिभागियों को 12'×18' साइज की फॉरेक्स शीट पर फोटो प्रिंट कराकर 4 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा।
11 जुलाई को अमृत महोत्सव-सप्ताह का होगा समापन
संचालक श्री यादव ने बताया कि 11 जुलाई को सुबह 9.30 बजे भारत आजादी का अमृत महोत्सव-सप्ताह का समापन होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
दिव्यांगजन का खेल-परिसर और नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ प्रदेश के लिए अनूठी सौगात : मुख्यमंत्री श्री चौहान
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत सरकार की ओर से सीहोर में बनने वाला नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एण्ड रिसर्च और ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए निर्मित हो रहा खेल परिसर प्रदेश के लिए अनूठी सौगात है। राज्य सरकार दिव्यांगजन के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय है।
प्रदेश में लगभग 6 लाख दिव्यांगजन को पहचान पत्र उपलब्ध कराये गये हैं। केन्द्र सरकार द्वारा भी इस दिशा में भरपूर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत के साथ मंत्रालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण प्रतीक हजेला, आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मेंटल हेल्थ पर संचालित होंगे पाठ्यक्रम
जानकारी दी गई कि सीहोर में भारत सरकार द्वारा 179 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से इन्स्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एण्ड रिसर्च का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 25 एकड़ भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है। जून 2022 तक पूर्ण होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में मेंटल हेल्थ पर सर्टिफिकेट कोर्स और प्रशिक्षण गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी।
ग्वालियर में 170 करोड़ की लागत से दिव्यांगजनों के लिए बन रहे खेल-परिसर के लिए राज्य सरकार द्वारा 34 एकड़ भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है।
दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर को पहचान
पत्र देने में प्रदेश देश में प्रथम
केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने दिव्यांगजनों को पहचान पत्र जारी करने में देश में प्रथम रहने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी। बैठक में जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित 6 लाख 7 हजार 313 के लक्ष्य के विरूद्ध 5 लाख 97 हजार 170 दिव्यांगजन को पहचान पत्र जारी किये गये हैं।
मंत्री श्री गेहलोत ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को पहचान पत्र देने में भी मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहा है। यह सराहनीय है। इस पहचान पत्र के आधार पर ट्रांसजेंडरों को कोरोना कर्फ्यू अवधि में दो बार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि भोपाल कलेक्टर द्वारा 8 जनवरी, 2021 को ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को सर्वप्रथम पहचान पत्र जारी किये गये।
पेंशन राशि के भुगतान के लिए केन्द्र शासन से अनुरोध
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा और नि:शक्तजन पेंशन योजनाओं में प्रदेश में 33 लाख 43 हजार हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें से 11 लाख 38 हजार हितग्राहियों को राज्य सरकार की ओर से पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन 11 लाख 38 हजार हितग्राहियों के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से पेंशन राशि के भुगतान का अनुरोध किया।
दिव्यांगजनों की सुगमता के लिए शासकीय
भवनों में रैम्प व लिफ्ट की व्यवस्था
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिव्यांगजनों की सुगमता के लिए प्रदेश के शासकीय भवनों में रैम्प और लिफ्ट आदि के निर्माण के लिए 81 करोड़ सात लाख रूपये कि स्वीकृति केन्द्र सरकार से जल्द जारी करने का अनुरोध किया।
प्रदेश के सभी 52 जिलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के 24 जिलों के लिए स्वीकृत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों के बजट आवंटन प्रस्ताव केन्द्र शासन को भेजे गये हैं। दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, दिव्यांगों के लिए उपयोगी और लाभकारी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के समस्त 52 जिलों में दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों के लिए बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने इस पर सहमति प्रदान करते हुए एक सप्ताह में प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिये।
समर्पित और सेवाभावी स्वंय-सेवी संस्थाओं
को ही दी जाये जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समर्पित और सेवाभावी स्वयं-सेवी संस्थाओं को ही दिव्यांग कल्याण और पुनर्वास से संबंधित दायित्व सौंपे जाएँ। स्वयं-सेवी संस्थाओं द्वारा संचालित केंद्रों के हितग्राहियों की स्थिति की समीक्षा भी नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएँ।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ