रेल्वे स्टेशन शहडोल बना संभाग का पहला उर्वरक रैक प्वाइंट, विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रनिधियों ने किया रैक प्वाइंट का शुभारंभ
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 6 जुलाई 2021
शहडेाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। शहडोल संभाग में अभी तक उर्वरक की सप्लाई सतना, रीवा एवं कटनी रैक प्वाइंट से हो रही थी, दूरी अधिक होने के कारण उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने में कठिनाई होती थी और समय पर आवश्यकतानुसार उर्वरक की आपूर्ति नही हो पाती थी।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सांसद, विधायकों, कमिश्नर, कलेक्टर एवं जनप्रनिधियों ने लगातार प्रयास किया। फलस्वरूप आज शहडोल रेल्वे स्टेशन रैक प्वाइंट को उर्वरक रैक प्वाइंट बनाने की शासन द्वारा स्वीकृत प्रदान की गई है। शहडोल रेल्वे रैक प्वाइंट उर्वरक आपूर्ति के लिए वरदान साबित होगी और यह संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
यूरिया खाद का रैक प्वाइंट पर फीता काटकर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज शुभारंभ किया तथा ट्रक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कहा कि, संभाग के लिए कृषि के क्षेत्र में खाद की आपूर्ति हेतु यह सुनहरा अवसर है, रैक प्वाइंट के मिलने से भविष्य में भी डीएपी इत्यादि रासायनिक खादों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि किसानों को अब रासायनिक खाद हेतु परेशान नही होना पड़ेगा, उन्हें उन्नत किश्म के बीजों का उपयोग कर रासायनिक खाद के सहारे खेती को लाभ का धंधा बनाने में सहूलियत होगी।
समाज सेवी कमल प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन कृषकों के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा। शहडोल में रैक मिलने से सस्ती दरों पर रासायनिक खादे क्षेत्र के किसानों को उपलब्ध होगी। उन्होंने रासायनिक खादों के संग्रहण हेतु डंम प्वाइंट बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि, इससे रासायनिक खादों को सुरक्षित रखा जा सकेगा तथा आवश्यकता के अनुरूप वितरण सुनिश्चित हो सकेगा तथा खादों को खराब होने से भी बचाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक कृषि ने कहा कि, संभाग के किसानों को सस्ती दर पर रासायनिक खादे उपलब्ध होगी और अब खाद के लिए सतना, कटनी पर निर्भरता समाप्त होगी। कार्यक्रम के पूर्व में किसानों के देवता श्री हलथर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष के दीप प्रज्वलन कर किया गया।
के.के बिरला ग्रुप की चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के आर एम, सुधांशू पाण्डेय ने बताया कि, कम्पनी द्वारा मध्य प्रदेश को 8 लाख टन उर्वरक उपलब्ध कराई जाती है। शहडोल संभाग को 30 से 32 हजार टन उर्वरक की उपलब्धता रैक प्वाइंट मिलने से सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रमुख सचिव कृषि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस.पेन्द्राम, रिजनल मेनेजर चंबल फर्टिलाइजर्स शैलेश क्वात्रा, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, उप संचालक कृषि आर.पी. झारिया, जीएम सहकारिता वाई के सिंह, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, व्ही.पी. तिवारी जिला विपणन अधिकारी, रेल्वे के टीआई आश्वनी कुमार बारले, समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह मीनू सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
विधायक एवं कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में हो रहे कायाकल्प कार्य का किया अवलोकन
कलेक्टर ने एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश
शहडेाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी एवं कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय शहडोल पहुंचकर जिला चिकित्सालय में हो रहे कायाकल्प कार्य का अवलोकन किया।
ज्ञातव्य हो कि जिला चिकित्सालय में दो बच्चा वार्ड का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है।
कलेक्टर कार्य का अवलोकन किया तथा उपयंत्री को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में पुट्टी आदि कराकर इसे साफ सुंदर एवं स्वच्छ बनाएं, ताकि मरीजों को अस्पताल में साफ एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान विधायक जयसिंह नगर जयसिंह मरावी ने बिना मास्क लगाए जिला अस्पताल में व्यक्तियों को मास्क लगाने की समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए मास्क अवश्य लगाएं।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण एवं मास्क ही आपको कोरोना महामारी से बचाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग रखना भी आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
टेक्नीशियन एम0 रामाराव को दी गई भावभीनी विदाई
शहडेाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। रेल्वे शहडोल में पदस्थ टेक्नीशियन एम0रामाराव को सेवा निवृत्त पर रेल्वे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। रेल्वे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एम रामाराव की सेवाओं को याद किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेट कर भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता इलेक्ट्रीकल ओपी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, एजीटीआरओ आरएम राम, सेक्शन इंजीनियर प्रकाश कुमार सिंह, विपिन कुमार शर्मा, मुख्य ग्रुक नियंत्रक राजकुमार, नागभूषण राव सहित रेल्वे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिला रोटरी क्लब द्वारा आक्सीजन बैंक की स्थापना
शहडेाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण एवं तीसरी लहर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिला रोटरी क्लब शहडोल द्वारा ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की जा रही है।
विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह द्वारा पेटीएम बैंक एवं तनखा फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आज जिला रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एवं अजय बिजरा को सौंपा।
अध्यक्ष रोटरी क्लब ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रोटरी क्लब के सदस्यों के पास रखा जाएगा तथा उनका मोबाइल नंबर भी होल्डिंग लगाकर प्रदर्शित किया जाएगा। जिन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता होगी, वह नंबर पर संपर्क कर नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त कर सकते हैं।
रोटरी क्लब द्वारा कोरोना काल में मानव हितार्थ कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में गांधी स्टेडियम शहडोल में 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण कराने में महती भूमिका निभा रहे हैं।
खुद को सुरक्षित रख कर सबको सुरक्षित करना कोविड वैक्सीनेशन कर व्यक्तियों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करना रोटरी क्लब का सराहनीय कार्य है जो अनवरत जारी है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, रोटेरियन प्रकाश गुप्ता सहित अन्य रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***********************************************************
जिले में 279.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडेाल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 06 जुलाई 2021 तक 279.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 348.8, बुढार में 226.5, गोहपारू में 333.0 जैतपुर में 318.0, चन्नौडी में 185.0 ब्यौहारी में 308.0, जयसिंहनगर में 235.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरता माह
शहडेाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह जिले में मनाया जाएगा।
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के साथ साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य नारा आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्रवाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी इस स्लोगन के साथ जिले में परिवार कल्याण स्थिरता माह बनाया जाएगा।
विश्व जनसंख्या दिवस में कोरोना महामारी को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी गतिविधियां की जाएंगी। निर्धारित गतिविधियों में 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़े में प्रचार प्रसार एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से चिन्हित लक्ष्य दंपतियों से संपर्क कर उन्हें परिवार कल्याण के स्थायी एवं अस्थायी साधन अपनाने की समझाइश दी जाएगी तथा स्थानीय न्यूज़ चैनल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सघन प्रचार प्रसार किया जाएगा।
इसी प्रकार द्वितीय चरण में इच्छित एवं चिन्हित लक्ष्य दंपतियों को परिवार कल्याण के स्थाई एवं स्थाई साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० सागर ने बताया है कि परिवार कल्याण स्थिरता माह में जिले में 157 पुरुष नसबंदी एवं 5275 का लक्ष्य वर्षभर के लिए शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।
इस स्थिरता माह में यह प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही पुरूष नसबंदी एवं महिला नसबंदी सेवाएं का लाभ उठा सकें तथा बच्चों में अंतराल के लिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को गर्भ निरोधक अस्थाई साधन निरोध,ओरल पिल्सए कॉपर.टी आदि का लाभ दिया जा सकें।
विकासखंड स्तर पर महिला एवं पुरुष नसबंदी शिविरों का आयोजन कराकर उन्हें परिवार नियोजन स्थाई साधन की सुविधा प्रदान की जाएगी एवं व्हीएचएनडी के माध्यम से परिवार कल्याण के स्थाई साधन निरोध, ओरल पिल्स, कॉपर-टी आदि प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा लगाया जाएगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
लोक अदालत के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
शहडेाल सूर्य प्रताप सिंह। ‘‘जिला न्यायालय शहडोल व तहसील न्यायालयों ब्योहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर में 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री आर.के. सिंह के मार्ग दर्शन में विशेष न्यायाधीश व समन्वयक नेशनल लोक अदालत द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस प्रचार वाहन द्वारा शहडोल शहर के विभिन्न ग्रामों, वार्डो, गलियों में जाकर नेशनल लोक अदालत की जानकारी एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में माईक एनांउसमेंट, जिंगल एवं पम्पलेट्स वितरण आदि करके बताया जायेगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री अनूप कुमार त्रिपाठी, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्री के.के. मिश्रा एवं अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को नेशनल लोक अदालत में विद्युत एवं जलकर सहित अन्य प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण
शहडेाल सूर्य प्रताप सिंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल ने जानकारी दी है कि, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला शहडोल एवं तहसील ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार मुख्यालय पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई 2021 को आयोजित की गई है।
उन्होंने बताया कि, 5 किलोवाट भार तक के गैर घरेलू तथा अश्वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को छूट दी जाएगी तो कि प्रीलिटिगेशन स्तर पर सिविल दायत्वि की राशि पर 40 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर 16 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
लिटिगेशन स्तर पर सिविल दायित्व की राशि पर 25 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, आवेदक को छूट के उपरांत शेष देय आंकलित शिविर दायित्व एवं ब्याज की राशि एक मुश्त भुगतान करना होगा।
विद्युत उपभोक्ताओं को उपरोक्तानुसार छूट का लाभ विद्युत चोरी/अनाधिकृत उपयोग पहली बार किये जाने की स्थिति में ही दिया जाएगा तथा पूर्व की लोक अदालत में छूट प्राप्त किये उपभोक्ता छूट के प्राप्त नहीं होंगे एवं सामान्य विद्युत देयकों के विरूद्ध बकाया राशि पर कोई छूट नहीं दी जावेगी, यह छूट नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई 2021 में समझौता करने के लिये ही लागू रहेगी।
ऐसे पक्षकार जिनके मामले किसी भी न्यायालय में विचाराधीन है। वे अपने मामले का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराकर लाभ उठा सकते हैं। लोक अदालत में मामलों के निराकरण होने पर ऐसे मामलों में न्याय शुल्क के रूप में अदा की गई राशि पक्षकारों को वापस की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि, नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का निराकरण कराएं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ