DRMS NEWS

DRMS NEWS

खतरनाक अपराधिक प्रवृत्ति के 8 आरोपी गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936


गांजा तस्करी, लूट एवं वाहन चोरी में रहे है शामिल पुराने शातिर अपराधी, डकैती की योजना तैयार करते हुए, शहडोल पुलिस की गिरफ्त में, 

थाना सिंहपुर में पूर्व में भी की थी लूट की घटना, खतरनाक अपराधिक प्रवृत्ति के है 8 आरोपी

शहडोल Drms News। अवधेश कुमार गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक, जिला शहडोल द्वारा बताया गया कि, जिले में पुराने अपराधियों पर पुलिस की कड़ी निगाह रखे जाने एवं उनकी हर गतिविधि पर निगाह रखे जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं राज पत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल को विशेष दायित्व दिया गया था। 

C:\Users\HP\Desktop\DSR\9a2e0a68-35dc-4f70-a881-8f5e834f0aca.jpg

इसी क्रम में  सिंहपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, पुराने गांजा तस्कर एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी वाहनो को लूटने, डकैती की योजना के लिए संगनमत होकर थाना सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम पतखई में एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  रविवार 29 अगस्त  2021

C:\Users\HP\Desktop\DSR\ae0f0d7d-dbca-49f0-b29a-1b6e4cb55a2a.jpg

प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एवं पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधनों के साथ थाना प्रभारी सिंहपुर भानू प्रताप सिंह, उनि उपेन्द्र त्रिपाठी, सउनि अरविन्द दूबे, प्र.आर. शेषमणि मार्को, राम रतन सिंह, राम शिरोमणि, मनोज शुक्ला, ईश्वर सिंह, दशरथ सिंह, बांके सिंह, ज्ञान सिंह, आरक्षक सौरभ मिश्रा, कुन्दन सिंह पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबन्दी करने पर 8 आरोपियों के साथ एक होण्डा सीटी कार क्रमांक CG-04-Hk-9572 एक हीरो होण्डा डीलक्स मोटर सायकल, 12 बोर का देशी कटटा, जिन्दा कारतूस, 315 बोर का कटटा दो जिन्दा कारतूस, तीन तलवार, एक कटारीनूमा चाकू, 1 बेसबॉल का स्लेगर, एवं एक लोहे की रॉड सहित मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 

C:\Users\HP\Desktop\DSR\f4b121ed-6a14-4803-baa7-84f55c52e4e3.jpg

बताया गया कि, प्रकरण में आरोपी राम प्रसाद उर्फ मोहन यादव पिता दसुआ यादव उम्र 27 साल निवासी अमगंवा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर, 2. विश्वनाथ राठौर पिता शिवकुमार राठौर उम्र 27 साल निवासी ग्राम देवगंवा थाना पाली जिला उमरिया, 3. मनोज बैगा पिता मंहगू बैगा उम्र 25 साल निवासी ग्राम देवगंवा थाना पाली जिला उमरिया, 4. वीरेन्द्र सराफ पिता धमेन्द्र सराफ उम्र 23 साल निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल, 5. प्रदीप पाल पिता सोमनाथ पाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम चंदनिया थाना पाली जिला उमरिया, 6. संजय कोरी पिता लच्छू प्रसाद कोरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम गनियारी थाना कूठला जिला कटनी, 7. विनोद राठौर पिता शिव प्रसाद राठौर उम्र 27 साल निवासी ग्राम हर्री बर्री थाना जैतहरी जिला अनूपपुर एवं 8 प्रदीप पटेल पिता अमरीश पटैल उम्र 28 साल निवासी ग्राम बनगंवा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर को हिरासत में लिया गया है। 

आरोपी विश्वनाथ राठौर पुराना गांजे का तस्कर है, जिसके विरूद्व थाना जैतहरी में एनडीपीएस एक्ट के 2 प्रकरण तथा थाना चचाई जिला अनूपपुर में बलात्कार की धारा 376 का एक प्रकरण पंजीबद्व है। 

आरोपी रामप्रसाद के विरूद्व थाना बिलगहना जिला बिलासपुर छत्तीसगढ में 237 किलोग्राम गांजे का प्रकरण पंजीबद्व है जिसमें वह दिनांक 14 दिसम्बर 2020 को ही जेल से रिहा हुआ है।  

आरोपी संजय कोरी पुराना शातिर बदमाश है जिसके विरूद्व थाना सिंहपुर में वर्ष 2019 में हुई इको स्पोर्टस गाड़ी की लूट का प्रकरण पंजीबद्व रहा है। 

इसके अलावा आरोपी संजय कोरी थाना जयसिंहनगर में वर्ष 2018 में हुई एटीएम लूट में भी शामिल रहा है, वर्ष 2018 में थाना बुढार में हुई बोलेरो कार चोरी एवं थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर की एटीएम लूट में भी आरोपी संजय कोरी की प्रमुख भूमिका रही है। 

आरोपी मनोज बैगा के विरूद्व थाना पाली थाना उमरिया में 25 आर्म्स एक्ट, के साथ-साथ थाना जयसिंहनगर, बुढ़ार एवं राजेन्द्र ग्राम अनूपपुर में भी अपराध पंजीबद्व है। 

आरोपी वीरेन्द्र सराफ थाना जयसिंहनगर, सिंहपुर, बुढार, कटनी एवं राजेन्द्रग्राम के अपराधों में संलिप्त रहा है। 

आरोपी प्रदीप पाल थाना जैसिंहनगर, राजेन्द्र ग्राम एवं सिंहपुर की वारदातों में संलिप्त रहा है। सभी आरोपी पूर्व अपराधिक इतिहास के है जो सगंनमत होते हुए अपराधिक घटनाओं को समीपस्थ जिले अनूपपुर से शहडोल जिले में आकर अपने साथियों को लेकर वारदातो को अंजाम देते थे। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही के दिनों में थाना सिंहपुर के अपराध क्रमांक 335/21 धारा 392 भादवि के प्रकरण में एक मोटर सायकल एवं 2000 रूपयें लूट की घटना पंजीबद्व की गई थी, उस घटना को भी आरोपियों द्वारा संगनमत होकर अंजाम दिया गया था। इस लूट की घटना में लूटी गई सम्पत्ति को आरोपियों से बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व अपराधिक इतिहास

1. विश्वनाथ राठौर पिता शिवकुमार राठौर उम्र 27 साल निवासी ग्राम देवगंवा थाना पाली जिला उमरिया द्वारा जैंपुर जिला उड़ीसा,थाना धमतरी छ.ग., जैतपुर शहडोल में धारा 304 भादवि, 207 किलो गांजा , 106 किलो गांजा

2.मनोज बैगा पिता मंहगू बैगा उम्र 25 साल निवासी ग्राम देवगंवा थाना पाली जिला उमरिया द्वारा थाना पाली उमरिया, थाना जयसिंहनगर, शहडोल, थाना बुढार शहडोल, थाना राजेन्द्र ग्राम अनूपपुर में धारा 25 आर्म्स एक्ट, एटीएम लूट,  बोलेरो चोरी,  एटीएम चोरी

3.वीरेन्द्र सराफ पिता धमेन्द्र सराफ उम्र 23 साल निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल द्वारा थाना सिंहपुर जिला शहडोल, थाना जयसिंहनगर, शहडोल, थाना बुढ़ार शहडोल, थाना राजेन्द्र ग्राम अनूपपुर, थाना कटनी में इको स्पोर्टस कार लूट, एटीएम लूट,  बोलेरो चोरी, एटीएम चोरी, वाहन चोरी 

4.प्रदीप पाल पिता सोमनाथ पाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम चंदनिया थाना पाली जिला उमरिया द्वारा थाना जयसिंहनगर, शहडोल, थाना सिंहपुर जिला शहडोल, थाना राजेन्द्र ग्राम अनूपपुर में एटीएम लूट,  इको स्पोर्टस कार लूट, एटीएम चोरी

5.संजय कोरी पिता लच्छू प्रसाद कोरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम गनियारी थाना कूठला जिला कटनी द्वारा थाना सिंहपुर जिला शहडोल, थाना जयसिंहनगर, शहडोल, थाना बुढ़ार शहडोल, थाना राजेन्द्र ग्राम अनूपपुर में इको स्पोर्टस कार लूट, एटीएम लूट,  बोलेरो चोरी, एटीएम चोरी

6.विनोद राठौर पिता शिवप्रसाद राठौर उम्र 27 साल निवासी ग्राम हर्री बर्री थाना जैतहरी जिला अनूपपुर द्वारा थाना विवेक नगर चचाई,  थाना जैतहरी अनूपपुर, थाना जैतहरी अनूपपुर

9 जुलाई 2021 को जेल से रिहा हुआ है। धारा 376 भादवि, 20 किलो गांजा, 100 किलो गांजा

7.राम प्रसाद उर्फ मोहन यादव पिता दसुआ यादव उम्र 27 साल निवासी अमगंवा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर द्वारा थाना बिलगहना बिलासपुर छत्तीसगढ़  14 दिसम्बर 2020 को जेल से रिहा हुआ है। 237 किलोग्राम गांजा

शातिर प्रवृत्ति के खतरनाक अपराधियों के विरूद्व पुलिस थाना सिंहपुर की प्रभावी कार्यवाही रही है।  

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आपरेशन प्रहार के तहत जारी है एस.पी. की विशेष टीम का नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा प्रहार

शहडोल Drms News। अवधेश कुमार गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा बताया गया कि, जिले में नशे के सौदागरों और नशा फैलाने वाले लोगो के विरूद्व पुलिस की प्रभावी कार्यवाह ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार जारी है।

इसी अनुक्रम में आज पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम‚ कोतवाली शहडोल और सोहागपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक आरोपी को हिरासत में लिया जाकर प्रतिबंधित नशीली सिरप ESKUFF, की 85 बाटॅल‚ 1 मोबाईल फोन को जप्त किया जाकर, थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 404/21 धारा 5/13 ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम एवं 8/21‚ 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की गई है।    C:\Users\HP\Desktop\DSR\f80212c3-2e61-4fab-a113-2888dbcdd8ca.jpgपुलिस अधीक्षक की विशेष टीम द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्व प्रभावी अभियान जारी है जिसमें एक सूत्र सूचना पर कार्य करते हुए यह जानकारी प्राप्त हुई कि सोहागपुर गढी का रहने वाले बन्टी उर्फ राहूल जायसवाल अपने पटेल नगर निवासी साथी पंकज कुमार मिश्रा के साथ बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सीरप को ऊंचें दामों में बेच कर इस अवैद्य व्यापार से लोगों को नशे का आदि बना रहा है। यह दोनों कोटमा तिराहे पर बायपास के समीप किसी व्यक्ति को प्रतिबंधित कफ सीरप की बड़ी खेप देने आने वाले है।  

प्राप्त सूचना से वरिष्ठ  अधिकारियों को अवगत कराया जाकर निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली  रत्नाम्बर शुक्ला, थाना प्रभारी सोहागपुर  योगेन्द्र सिंह परिहार‚ पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम के अमित दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक, आरक्षक अजीत सिंह चौहान, विकास मिश्रा, थाना कोतवाली के  राकेश बागरी सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली एवं श्रीनिवास तिवारी सउनि थाना सोहागपुर पुलिस को इस कार्यवाही के लिए मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर निगाह रखी जा रही थी।  

 C:\Users\HP\Desktop\DSR\45da7d01-cc03-401e-bd79-61329f213f9d.jpg

इसी दौरान रात के अंधेरे में मोटर सायकल से दो लोग कोटमा तिराहे तरफ आये जिनके बीच में सफेद रंग की यूरिया की बोरी में नशीला कफ सीरफ रखा हुआ था। मोटर सायकल रोक कर यह दोनो किसी के आने का इन्तजार कर रहे थे, तभी पुलिस द्वारा अचानक से इन्हे घेरने पर एक  आरोपी मोटर सायकल से तेज गति में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, किन्तु पुलिस को दूसरा आरोपी सफेद रंग की यूरिया की थैली में रखी नशीले कफ सीरप की बाटल्स सहित मिल गया। 

गिरफ्तार किया गया आरोपी पंकज कुमार मिश्रा पिता अरूण कुमार मिश्रा उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं. 12 पटेल नगर जिला शहडोल है, जो मनोविज्ञान में पोस्टग्रेजूएट होकर कालोनी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने, सपाक्स पार्टी के प्रतिनिधि और फिनो बैंक लिमिटेड के प्रतिनिधि की आड़ में अपने मुख्य सरगना बन्टी उर्फ राहुल जायसवाल पिता घनश्याम जायसवाल निवासी सोहागपुर गढ़ी जिला शहडोल के लिए इस नशीले कफ सीरप को बेचने का कार्य कर रहा था। 

गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि, बन्टी उर्फ राहूल जायसवाल इस अवैध व्यापार को कई दिनों से बड़े पैमाने पर कर रहा है और इसके लिए वह पूर्ण सतर्कता बरतता भी है। नशीले कफ सीरप की डिलीवरी ऐसे सूनसान स्थान पर दी जाती है जहां आमतौर पर आवागमन सामान्य से भी कम रहता है। इस कार्य हेतु वह कोटमा तिराहे के आगे अपने खेत में बने कमरे से भी नशीला कफ सीरप डिलीवर करता है। आरोपी बन्टी उर्फ राहूल जायसवाल एक शातिर प्रवृत्ति का आरोपी है जो पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। 

उल्लेखनीय है कि, पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम द्वारा हाल ही के दिनों में कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आरोपी देवलाल एवं अन्य तीन से 400 बॉटल, आरोपी फैज मोहम्मद से 200 बॉटल, आरोपी तौसीफ रजा निवासी धनपुरी से 600 बॉटल तथा थाना जयसिंहनगर मे प्रंभाशु गुप्ता से 50 बॉटल, थाना बुढार में आरेापी लालजी केवट एवं एक अन्य से 59 बॉटल नशीला प्रतिबंधित कफ सीरप जप्त कराने की उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है।     

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिला स्तरीय टेलेन्ट सर्च का तीसरा दिन 385 प्रतिभागीयों ने भाग लिया 

शहडोल Drms News। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग म0प्र0 शासन कि खेल के क्षेत्र में टेलेन्ट सर्च योजना के अन्तर्गत 465 छात्र एवं 119 छात्राओं कुल 584 प्रतिभागीयों ने आनलाइन पंजीयन कराया था।

C:\Users\HP\Desktop\DSR\49ff5878-c9bd-4a88-8fa3-ce08e478f437.jpg

27 अगस्त 2021 से पुलिस अधीक्षक  अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी की टीम द्वारा छात्र एवं छात्राओं का बजन एवं उंचाई, 50 मीटर दौड, 600 मीटर दौड़, सिटअप, पुसअप, सिट एवं रीच एवं फ्लेमिंगों टेस्ट का आयोजन स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में आरम्भ किया गया। 

29 अगस्त 2021 तक 303 छात्र एवं 82 छात्राओं कुल 385 प्रतिभागीयों ने भाग लिया है। आज दिनांक तक 27 ऑफलाईन पंजीयन भी हुआ है। यह आयोजन 04 सितम्बर तक चलेगा। 

वर्तमान में खुल एवं युवा कल्याण विभाग पुलिस विभाग के अधीन होने से इस आयोजन को सफल वनाने का दायित्व पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अपने सहयोगों उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, रक्षित निरीक्षक दिनेश कुमार मर्सकोले, सूबेदार राजमति परस्ते व अभिनव राय को सौंपा है। जिसका निर्वहन सफलता पूर्वक चल रहा है।

इस आयोजन को सफल वनाने में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति कल्याण विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी बीरेन्द्र सिंह, श्रीदेवी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपना योगदान दे रहे है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

गोहपारू पुलिस ने अवैध खनिज (रेत) से भरे 02 ट्रैक्टरों को किया जप्त

गोहपारू, शहडोल Drms News। थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत  मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सकरिया एवं बेलिया में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेक्टरो के माध्यम से अवैध रेत का उत्खन्न कर परिवहन कर रहे है। जिस पर थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में सउनि0 दयाराम दुबे, प्र0आर0 राजेन्द्र सिंह, राजवेन्द्र सिंह थाना गोहपारू पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थानों सकरिया में चोरबहरा नाला के पास जाकर देखा तो ट्रेक्टर क्रमांक एम0पी0-18-8485 आते दिखा जिसे रूकवाकर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम- हीरालाल पिता खेल सिंह गौंड उम्र 35 वर्ष निवासी पैलवाह का होना एवं ट्रेक्टर का मालिक प्रेमलता सिंह पति साहब लाल सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी पैलवाह को होना वताया चालक से वाहन एवं रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं होना वताया। 

दूसरे स्थान बेलिया में गोहपारू पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये बेलिया भवना धार नाला के पास जाकर देखा तो एक बिना नम्बरी नीले रंग का आइसर ट्रेक्टर आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ के सहयोग से रूकवाकर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम- सरमन अहिरवार पिता लखन अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी बेलिया का होना एवं ट्रेक्टर का मालिक लखन अहिरवार पिता बैसाखू अहिरवार उम्र 47 वर्ष निवासी बेलिया का होना वताया चालक से वाहन एवं रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं होना वताया। जिस पर गोहपारू पुलिस द्वारा रेत लोड दोनों ट्रैक्टरों को थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। आरोपी दोनों चालक एवं दोनों वाहन मालिक के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

अमलाई पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही 

अमलाई, शहडोल Drms News। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमराडंडी में एक व्यक्ति कागज पर अंक लिखकर रूपये-पैसों का हार जीत का दांव लगवाकर सट्टा पर्ची काट रहा हैं। 

सूचना पर प्र0आर0 नागेन्द्र सिंह थाना अमलाई पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान अमराडंडी में दबिश देकर आरोपी अशोक केवट पिता शिवपूरन केवट निवासी अमराडंडी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन एवं नगदी 350/- रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

कार्यवाही में की सराहनीय भूमिका रही।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

सोहागपुर,शहडोल Drms News। थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर  प्रआर0 लाला प्रसाद सोहागपुर पुलिस ने ग्राम बरूका में दबिश देकर आरोपी विजय पिता झारू बैगा निवासी बरूका के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।              

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ