संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों से किया वर्चुअल संवाद, आवासों का हुआ भूमि पूजन, गरीबों को भी मुस्कुराने का है अधिकार - मुख्यमंत्री
शहडोल Drms News। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1,29,292 हितग्राहियों के खातों में 627 करोड़ रूपये की सहायता राशि अंतरित आवासों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद कर कहा कि हमारा टारगेट है कि वर्ष 2024 तक सब गरीबों को पक्की छत दिलवा दें, जिनके पास जमीन नहीं है उन्हें भूमि का पट्टा भी दिया जाएगा।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 27 अगस्त 2021
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों को भी मुस्कानें का अधिकार है यह धरती उनके लिए भी है, संसाधन भी उनके लिए है। उन्होंने कहा कि विकास में कई लोग आगे बढ़ गए कई लोग पीछे छूट गए इसलिए हमने गरीबों को भी विकास में पूरा हक दिया है और यह कार्यक्रम उसी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि गरीबों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो जो रोटी, कपड़ा,मकान, पढ़ाई, लिखाई सहित अन्य जरूरतों पर काम किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी खाद्यान्न वितरण के तहत पात्र हितग्राहियों को राशन मुहैया करवाया गया ताकि गरीब भरपेट भोजन कर सकें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी तथा कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम व द्वितीय डोज जरूर करवाएं क्योंकि अभी कोरोना टला नहीं है इसमें अभी सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए ताकि पात्र लोगों का ₹5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज हो सके।
मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खंडवा जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को लाभ वितरण, 50 हजार नवीन आवासों का भूमिपूजन एवं हितग्राहियों से संवाद कर रहे हैं।
शहडोल नगर के स्थानीय मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा कन्या पूजन कर किया गया।
जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों के भूमि पूजन का कार्यक्रम मानस भवन शहडोल में आयोजित कर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 220 आवासों का भूमि पूजन किया गया।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व हितग्राही गणों ने कार्यक्रम को देखा व सुना। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने किया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री आवास योजना ग़रीबों के लिए वरदान
शहडोल Drms News। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो के किसी वरदान से कम नही हैं। हर गरीब का अपना पक्का मकान हो, इसकी चिंता सरकार ने सदस्य की भांति की है, यह कहना है प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाली शहडोल नगर की वार्ड नंबर 36 की रहवासी श्रीमती चंदा सोनी की, जिन्हें अपने सपनों का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त हुआ।
श्रीमती चंदा सोनी ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहती है, मजदूरी का कार्य करके परिवार का संचालन करती हैं। सबके पक्के मकानों को देखकर इच्छा होती थी कि हमारा भी मकान पक्का हो। हमारी इस इच्छा को सरकार ने पूरा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिली जिसके बाद पक्का आवास बनाया।
जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से घर की चाभी पाकर हितग्राहियों अत्यंत प्रसन्न है। उन्होनें सरकार एवं नगर पालिका प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पर्वतीय एवं वनांचल क्षेत्र में बसे आदिवासी बहुल गाँव अमरगढ़ पहुँचे राज्यपाल सहायता बांटी, पौधरोपण किया और आदिवासी परिवार के घर किया भोजन
शिक्षा प्रगति की सीढ़ी होती है – राज्यपाल
ग्वालियर Drms News S.P.Singh। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा प्रगति की सीढ़ी होती है। इसलिए सभी संकल्प लें कि हमारे गाँव का कोई भी बच्चा बिना पढ़ाई के नहीं रहेगा। उन्होंने बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान देने पर विशेष जोर दिया। राज्यपाल श्री पटेल पर्वतीय एवं वनांचल क्षेत्र में बसे ग्वालियर जिले के सहरिया आदिवासी बहुल ग्राम अमरगढ़ में अनुसूचित जनजाति के परिवारों से रू-ब-रू होने पहुँचे थे।
शनिवार को जिले की जनपद पंचायत घाटी गांव के इस गांव में पहुंचकर राज्यपाल श्री पटेल ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आदिवासी परिवारों के हितग्राहियों को सहायता भी वितरित की। साथ ही गाँव के एक आदिवासी परिवार के घर पहुँचकर दोपहर का भोजन भी ग्रहण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिये उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ पौधे भी रोपे।
इस अवसर पर प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव व कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह मंचासीन थे।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की सबसे पिछड़ी जनजातियों में शुमार सहरिया जनजाति के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आप सबके बच्चों की पढ़ाई के लिये विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार ने गाँव-गाँव में स्कूल खोलकर नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। साथ ही आदिवासी परिवारों के बच्चों को सरकार विदेश में भी पढ़ा रही है।
आप सब भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने बच्चों को शिक्षित बनाएँ। इस अवसर पर आदिवासी परिवारों से विभिन्न प्रकार के व्यसनों से दूर रहने का आग्रह भी उन्होंने विशेष तौर पर किया। साथ ही कहा कि व्यसनों से प्रगति बाधित होती है।
प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा हम सबके लिए खुशी की बात है कि ग्वालियर जिले के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी बहुल गाँव में प्रदेश के राज्यपाल मार्गदर्शन व प्रोत्साहन देने पहुँचे हैं।
उन्होंने इसके लिए राज्यपाल श्री पटेल के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ इस क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल औषधीय खेती भी अपनाएँ, सरकार इसके लिए अनुदान देती है। औषधीय एवं जैविक खेती अपनाकर किसान अपनी आय में बड़ा इजाफा कर सकते हैं।
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने भ्रमण के लिए आदिवासी बहुल गाँव को चुना है। इससे जाहिर होता है कि राज्यपाल महोदय के दिल में अभाव ग्रस्त लोगों के लिए विशेष प्रेम है।
श्री शेजवलकर ने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल ने अपने पिछले सार्वजनिक जीवन में गुजरात राज्य के भीतर वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। इसका लाभ निश्चित ही मध्य प्रदेश को भी मिलेगा।
आरंभ में राज्यपाल श्री पटेल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमरगढ़ गाँव की ग्राम पंचायत बागवाला गाँव के सरपंच छोटेलाल आदिवासी, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम व घाटीगाँव जनपद पंचायत के सदस्य राजेन्द्र सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
स्वदेशी अपनाकर अपने गाँव व प्रदेश
को आत्मनिर्भर बनाएँ
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अमरगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों का आह्वान किया कि आप सब स्वदेशी अपनाकर अपने गाँव व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएँ। उन्होंने कहा राष्ट्र और समाज की मजबूती के लिये सभी का योगदान जरूरी है। इसलिए सभी ग्रामवासी अपने परिवार के उत्थान के साथ-साथ समाज व देश के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करें।
योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करें
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सहरिया जनजाति के परिवारों का आह्वान किया कि सरकार द्वारा छोटे-मोटे व्यवसायों को शुरू करने के लिये प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जा रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को भी आर्थिक मदद दी जाती है। आप सब इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार स्थापित करें। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, नि:शुल्क पोषण आहार इत्यादि योजनाओं से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
पौधा रोपा और कहा कोरोना त्रासदी ने हमें आक्सीजन का महत्व समझाया है
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना त्रासदी ने हम सबको ऑक्सीजन का महत्व समझाया है। इसलिये सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें, जिससे प्राणवायु ऑक्सीजन की कमी न रहे। अनुसूचित जनजाति के परिवारों को सहायता वितरित करने के बाद सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अमरगढ़ गाँव में आम का पौधा रोपा। उनके साथ अन्य अतिथियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
गोपाल आदिवासी के घर पहुंचकर पारंपरिक भोजन ग्रहण किया
अमरगढ़ गाँव के भ्रमण के दौरान राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गोपाल आदिवासी के घर पहुँचकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। सहरिया जनजाति परिवारों की लोकप्रिय डिश स्थानीय भाजी सहित अन्य पारंपरिक सब्जियां व चपातियाँ भोजन में शामिल थीं। भोजन करने के बाद राज्यपाल श्री पटेल ने गोपाल आदिवासी व उनके भतीजे बंटी आदिवासी के बच्चों को स्नेहपूर्वक टॉफियाँ और फलों की टोकरी भेंट की।
राज्यपाल श्री पटेल ने इन्हें बाँटी सहायता
अमरगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सहरिया जनजाति परिवार की श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती सरस्वती व श्रीमती नेहा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कु. अर्चना व कु. अंशिका को लाड़ली लक्ष्मी योजना, श्रीमती लाली को मुख्यमंत्री श्रमिक प्रसूति सहायता, अमरजीत आदिवासी व मुन्ना आदिवासी को जनजाति कल्याण विभाग की संकटापन्न योजना, श्रीमती गीता को संबल योजना एवं दिव्यांग श्रीमती ऊषा बाई को सामाजिक न्याय विभाग की योजना के तहत ट्राइस्किल प्रदान की।
नन्ही-मुन्ही आदिवासी गायिका खुशबू को दी शाबाशी
अमरगढ़ गाँव के प्रवास पर पहुँचे राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का स्वागत ग्रामीणों द्वारा कर्णप्रिय एवं सुमधुर गीतों के संगीतमय गायन से किया। गीत मंडली में शामिल छठवीं कक्षा की आदिवासी बालिका खुशबू ने अपनी मधुर आवाज में एक से एक बढ़िया गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। राज्यपाल श्री पटेल ने इस बच्ची की हौसला अफ़जाई कर नकद पारितोषिक प्रदान किया।
गांव वालों से पूछा वैक्सीन लगवाई की नहीं
अमरगढ़ गांव के रास्ते में मद्दा खो के समीप एक बस्ती में रूककर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर उनके हाल-चाल जाने।
उन्होंने गांववालों से पूंछा कि आप सबने कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाई कि नहीं। इस पर गाँव वाले बोले कि हम सभी ने कोरोना के टीके लगवा लिए हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्रामीण बच्चों से पढ़ाई को लेकर भी चर्चा की।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ