DRMS NEWS

DRMS NEWS

आपदा प्रबंधन की तैयारियां अलर्ट मोड़ पर संचालित करें अधिकारी

 http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  मंगलवार 10 अगस्त  2021

एक जिला एक उत्पाद " योजनांतर्गत हल्दी महोत्सव की सभी तैयारियां करें पूर्ण- कलेक्टर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि " एक जिला एक उत्पाद " योजना के अंतर्गत हल्दी पर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एवं उन्हें योजना का लाभ इत्यादि समझाने के लिए हल्दी महोत्सव सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण किया जाए। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

जिससे अधिक से अधिक उन्नतशील किसान हल्दी उत्पादन से जुड़ सकें। बैठक में कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अलर्ट मोड़ पर सभी तैयारियां पूर्ण करें तथा संभावित बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवाइयां एवं आवश्यकतानुसार गोताखोर, नाव, बिजली व अन्य तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आपदा से निपटा जा सके। 

कलेक्टर ने नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन  प्रदीप मोगरे को निर्देशित किया कि जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को विधिवत संचालित किया जाए।  

प्रदीप मोगरे ने कलेक्टर को अवगत कराया कि जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम नियमित संचालित है जिसका दूरभाष क्रमांक- 07652-245371 है। 

यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए।     

आपदा प्रबंधन की तैयारियां अलर्ट मोड़ पर 

संचालित करें अधिकारी

बैठक में कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया कि निचली बस्तियों में जहां बाढ़ की संभावना बन सकती हैं, वहां पानी निकासी नालियों की साफ-सफाई व अन्य आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

बैठक में कलेक्टर ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व की भांति युद्धस्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण करें तथा एक प्रतिवेदन एवं प्रेजेंटेशन बनाएं, जिसमें तैयारियों के सभी मुख्य बिंदु उल्लेखित किए जाएं। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कलेक्टर को अवगत कराया कि जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट जो लगाए जा रहे हैं, उसमें जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट लगाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा ब्योहारी में प्लेटफार्म निर्मित कर दिया गया है। 

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल को निर्देशित किए की एस ईसीएल के सहयोग से बुढार में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाना प्रस्तावित है, अतः उसकी भी तैयारियों का जायजा लेकर अवगत कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड-19 टीका का दोनों डोज लगवाना आवश्यक है। सभी विभागीय अधिकारी स्वयं अपने कर्मचारियों, परिवारजनों एवं परिचितों को कोविड-19 का दोनों टीका लगवाना सुनिश्चित करें। 

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोको टोको अभियान के अंतर्गत अब पूर्व की भांति कोविड-19 महामारी रोकने के लिए शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर का उपयोग कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। 

बैठक में कलेक्टर ने 23 अगस्त को होने वाली कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडा बिंदुओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग तैयारियों का प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी के ई-गवर्नेंस के अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 कल्याण योजना के अंतर्गत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को इस जनहितकारी कल्याण योजना का लाभ मिले।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल कॉलेज के 100 मीटर दायरे में तंबाकू एवं उसके उत्पाद विक्रय ना हो सके यह सुनिश्चित किया जाए और विक्रय करने वाले के विरुद्ध जुर्माने आदि की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिकाधिक प्रगति सुनिश्चित किया जाए तथा वृक्ष लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाए एवं वायुदूत ऐप को डाउनलोड कर उसमें अधिकारी एवं आम जनमानस को रजिस्टर्ड कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए फोटो भी अपलोड किया जाए। 

बैठक में कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को वृक्षारोपण से संबंधित की गई कार्यवाही का 12 अगस्त तक प्रतिवेदन भेजने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल घर घर पहुंचाने की शासन की मंशा को मूर्तरूप देने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।

 बैठक में कलेक्टर ने पीएम एवं सीएम स्ट्रीट वेंडर की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्य में और प्रगति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, ताकि हर पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ पा सकें। 

स्व सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीओएनआरएलएम को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक सहायता समूह की सहभागिता इस योजना में हो सके जिससे अधिक से अधिक स्व सहायता समूह इस योजना का लाभ उठा सकें। 

कलेक्टर ने खाद्यान्न उठाओ एवं वितरण की समीक्षा की तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और सहकारिता एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित करें कि सभी उचित मूल्य की दुकान को इस व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाए और स्वयं संबंधित जिलाधिकारी इसमें जुड़कर उसकी सतत मॉनिटरिंग करें। 

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल, सीएम मोनेट सभी लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर उद्यान सहकारिता कृषि, मत्स्य, राजस्व, वन,पशु, चिकित्सा, सहित अन्य विभागों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुंतला ठाकुर, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी  संजीव कुमार कुल्हारे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू  रमाकांत पांडेय, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, उप संचालक कृषि आर.पी. झारिया, सहायक संचालक उद्यान मदन सिंह परस्ते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन "राष्ट्रीय पर्व" पर शुष्क दिवस घोषित

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने कंडिका क्रमांक 42(1) में प्रकाशित वर्ष 2021&22 के लिए आबकारी व्यवस्था में अधिसूचित शर्तों निर्बन्धों व विहित प्रक्रिया के अनुसार मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा  (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में लोग शांति के परीक्षण हेतु प्रशासकीय तथा लोकहित में 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस "राष्ट्रीय पर्व" पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 

घोषित शुष्क दिवस 15 अगस्त 2021 को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी दुकानें तथा रिटेल आउटलेट] वाइन शॉप तथा देशी मद्यभाण्डागार एवं विदेशी मद्यभाण्डागार से मदिरा का क्रय एवं विक्रय तथा परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाना आदेशित किया गया है। संबंधित वृत्त प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक एवं लाइसेंसी उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 617.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल Drms News National। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 10 अगस्त 2021 तक 617.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 650.0, बुढार में 488.5, गोहपारू में 666.0 जैतपुर में 668.0, चन्नौडी में 574.5 ब्यौहारी में 664.0, जयसिंहनगर में 608.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

नि:शक्त जनों  को आवश्यकतानुसार सेवाएं प्रदान की जाएं- कलेक्टर 

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जिला विकलांग एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना किस संबंध में जिला प्रबंधन दल की बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नि:शक्त व्यक्तियों के समग्र एवं स्थाई पुनर्वास तथा उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार सेवाएं प्रदान किए जाएं तथा जिला नि:शक्त पुनर्वास केंद्र संचालकों द्वारा नि:शक्तता के क्षेत्र में जन जागरूकता पुनर्वास सेवाएं तथा मैदानी अमले की क्रियाशीलता बढ़ाते हुए उन्हें प्रशिक्षित करें कि नि:शक्त जनों का समग्र एवं स्थाई पुनर्वास किया जा सके।

            बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वैच्छिक संस्थाओं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, दीनदयाल अंत्योदय समिति, जिला नि:शक्त कल्याण एवं विकास समिति, नि:शक्त कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट स्वैच्छिक संस्था आदि से इस मानवता की पुनीत कार्य में सहयोग लिया जा सकता है। 

जिला प्रबंधन दल की हुई बैठक 

उन्होंने कहा कि जिला नि:शक्त पुनर्वास केंद्र के संचालन हेतु विशेषज्ञ एवं कर्मचारी प्रथम चरण में 1 वर्ष के लिए संविदा शर्तों के अधीन संविदा पद में नियुक्त शासन के निर्देशिनुसार दिए जाएं एवं उसके पूर्व चयन एवं नियुक्ति जिला स्तर पर गठित प्रबंधन दल द्वारा जांच कर बैठक में प्रस्तुत किए जाएं।

                बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, उप संचालक सामाजिक न्याय  शिवेंद्र सिंह परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

 संवेदना अभियान से जुड़ी मातृशक्ति

शहडोल Drms News National। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा द्वारा महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सतत एवं सुचारु मॉनिटरिंग साथ ही बच्चों में व्याप्त कुपोषण, किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं में व्याप्त एनीमिया, मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य संवेदना अभियान संचालित किया जा रहा है। 

इस अभियान से जुड़ने हेतु शहडोल जिले में संचालित दिव्य महिला मुस्कान क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता एवं सदस्य श्रीमती नीतू सिंघल एवं निशा गुप्ता द्वारा कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा से मुलाकात कर संवेदना अभियान के संबंध में चर्चा की। 

      कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा के आदेशानुसार क्लब के सदस्यों को शहडोल शहरी क्षेत्र में संचालित महिला विकास परियोजना की क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती सुधा निगम ने अपने प रिक्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता गुप्ता एवं माधुरी तिवारी के केंद्र में भ्रमण कर आंगनवाड़ी केंद्र से संचालित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। जिसमें बच्चों के कुपोषण के स्तर का पता कैसे लगाया जाता है यह सीखने में क्लब के सदस्यों ने विशेष रूचि ली। 

बताया कि क्लब के सदस्यों द्वारा सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा ली जाने वाली सेक्टर मीटिंग में उपस्थित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा की एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कुपोषित बच्चों एवं अन्य दर्ज बच्चों की सूची ली तथा वार्ड नंबर 2 सोहागपुर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती स्मृति द्विवेदी, शकुन गुप्ता एवं सुषमा गुप्ता के केंद्रों में जहां पर कुपोषित बच्चे अधिक हैं, वहां कार्य करने का निर्णय लिया दिव्य मुस्कान महिला क्लब द्वारा अभी तक वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप, दिव्यांग बच्चों के लिए सामग्री वितरण जैसे कार्य किए गए हैं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

अपर कलेक्टर ने ग्राम खोह एवं धन्नौरा में राजस्व एवं ग्राम सेवा अभियान कार्य का किया निरीक्षण

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा के संभावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के दूरस्थ ग्राम खोह एवं धन्नौरा पहॅुचकर राजस्व सेवा अभियान एवं ग्राम सेवा अभियान के कार्यो का निरीक्षण किया। 

अपर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमिश्नर की प्राथमिकता वाले राजस्व एवं ग्राम सेवा अभियान एवं अन्य अभियानों में किसी प्रकार लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। 

किसानों को सीमांकन, नामांतरण, बंटबारा, नक्शा तरमीम आदि करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही ऋण पुस्तिका वितरण का कार्य तेजी से किया जाएं। इसी प्रकार राजस्व सेवा अभियान अंतर्गत शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित किया जाएं। 

अपर कलेक्टर ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामवासियों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएं। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण भी कराया जाएं। 

अपर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि कुपोषण से बच्चे एवं गर्भवती माताओं को चिन्हित कर समय पर पोषण आहार प्रदान किया जाएं। साथ ही अति कुपोषित गंभीर बच्चों को पास के एनआरसी में भर्ती भी कराया जाएं। 

अपर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले] यह सुनिश्चित किया जाएं। 

अपर कलेक्टर ने स्कूलों आंगनबाडी केन्द्रों एवं पंचायत भवन वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बुढ़ार श्रीमती मिनाक्षी बंजारे नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

दिव्यांग मकसूद खान की भूमि विक्रय की कलेक्टर ने तत्काल दी अनुमति

शहडोल Drms News National।  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह को वार्ड नं.06 सोहागपुर निवासी 49 वर्षीय मकसूद खान ने आवेदन देकर बताया कि मेरी दोनों आंखों में ग्लूकोमा(काला मोतियाबिंद) हो जाने के कारण दिखाई नही देता जिससे मेरे बच्चों एवं परिवार का भरण-पोषण करने में  व बच्चों की पढ़ाई में कठिनाई आने के कारण सहनसाह स्कूल के सामने खसरा नं. 1492 भूमि की  विक्रय हेतु  अनुमति दी जाएं जिससे मेरी समस्या का  समाधान हो सकें।  

कलेक्टर  डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने मकसूद खान की परेशानियों को  देखते हुए  उनके आवेदन बुलवाकर तत्काल  उनकी भूमि विक्रय की अनुमति प्रदान की। 

भूमि विक्रय की स्वीकृत प्राप्त होने पर मकसूद खान ने कलेक्टर द्वारा की गई इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही हेतु  कलेक्टर की प्रशंसा करते हुए  कहा कि, जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की  त्वरित कार्यवाही से मुझ जैसे अन्य गरीबों की  समस्याओं का  निदान होगा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने निखिल कश्यप को रेडक्रासस से उपचार हेतु 10 हजार रूपये की दिलाई सहायता राशि

शहडोल Drms News National।  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह को वार्ड नं.17 बाणगंगा मेला मैदान निवासी निखिल कश्यप ने आवेदन देकर बताया कि, मेरी उम्र 28 वर्ष है। गत 12 अगस्त 2020 को कार से दुर्घटना ग्रस्त होने  पर रीड़ हडडी टूट जाने से दुबारा पैनल कार्ड इन्जूरी का  फिजियोंथैरपी कराना है जो कि, हैदराबाद में संभव है, इस हेतु  18 लाख रूपये का खर्च अनुमनित है। 

मेरी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मेरे पिता द्वारा मजदूरी कर घर का भरण-पोषण किया जा रहा है तथा वे मेरा इलाज कराने में असमर्थ है। मुझे इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएं। निखिल की समस्याएं सुनकर कलेक्टर ने उनके आवेदन का परीक्षण सीएमएचओ एवं एसडीओ से कराकर भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी शहडोल से 10 हजार रूपये की तत्काल आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

छोटी गुप्ता के घर का छप्पर टूटने की जानकारी पर कलेक्टर ने भेजा परीक्षण हेतु राजस्व दल

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह को सोहागपुर जनपद के ग्राम पड़मानिया खुर्द निवासी छोटी गुप्ता ने आवेदन देकर बताया कि, अति वर्षा के कारण मेरे पुराने मकान का छानी छप्पर व उसमें लगी गोला पटियां (लकड़ी) टूट कर गिर गए है।

 उन्होंने बताया कि, मेरी आर्थिक स्थिति ठीक न होने कारण मरम्मत कराने में सक्षम नही हूं तथा मुझे रहन हेतु अन्यत्र स्थान भी नही है जिससे मेरी समस्या का समाधान कराया जाएं एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएं जिससे मैं मकान का जीर्णाेधार कराकर बरसात में छाया में रह सकूं। 

कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह छोटी गुप्ता के आवेदन पर सहानभूति पूर्वक विचार करते हुए तत्काल नायब तहसीलदार को स्थल निरीक्षण कर आज ही प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने दिलवाई बिरंचिबाई को मकान मरम्मत के लिए त्वरित मदद

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा के निर्देश पर अनूपपुर जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी ने ग्राम पंचायत पड़रिया निवासी बिरंचिबाई चैईजून्हा टोला वार्ड नं.14 में के घर जाकर उसके जर्जर मकान में तत्काल टीन की चादर लगवाकर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पटवारी को आर्थिक मदद हेतु प्रकरण कर तहसीलदार जैतहरी को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

    ज्ञातव्य हो कि, आयुक्त शहडोल संभाग  राजीव शर्मा को आज प्रातः यह संदेश मिला की संभाग के अनूपपुर जिले के जनपद जैतहरी के ग्राम पडरियां वार्ड नं.14 निवासी बिरंचिबाई के मकान का छत अत्यंत जर्जर हलात में है और वर्षा होने के कारण भींगने को मजबूर होना पड़ रहा है, मामले को  संवेदनशील कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी को शीघ्र  मौका-मुआयना कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने एवं तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर मदद के निर्देश दिए। जिस पर सीईओ जैतहरी ने त्वरित कार्यवाही की। जिससे बिरंचिबाई का छत टूटने एवं दुर्घटना से राहत की उम्मीद मिली।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

खसरा सुधार के रिकार्ड कार्य करने पर कमिश्नर ने की एसडीएम पुष्पराजगढ़ की सराहना

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में  अनूपपुर जिले की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में  जिले भर में चलाए जा रहे राजस्व सेवा अभियान के तहत अनुभाग पुष्पराजगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी  अभिषेक चौधरी के द्वारा  किये गए नवाचार खसरा में त्रुटि सुधार सहित अन्य कार्य को कमिश्नर  राजीव शर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ  अभिषेक चौधरी की सराहना की है। 

ज्ञातव्य हो कि, अनुभाग पुष्पराजगढ़ के सभी 275 ग्राम में 2008-2009 के हस्तलिखित खसरे एवं 2021-22 के डिजिटल खसरे का मिलान पटवारी रिकॉर्ड रूम में किया गया। 

नवाचार को संभाग के सभी राजस्व 

अनुभाग करें अनुशरण

तत्पश्चात एनआईसी और वेब जीआईएस में कंप्यूटरीकरण के दौरान उत्पन्न हुई त्रुटियों का सत्यापन मौके पर करने के पश्चात सभी ग्राम के प्रकरण धारा 115-16 एमपीएलआरसी के अंतर्गत दर्ज किए गये। जिस पर विविध प्रक्रिया के पश्चात सभी प्रकरणों में आदेश किए जा रहे हैं।  

इस प्रकार राजस्व अनुभाग पुष्पराजगढ़ में लगभग 2500 खसरे की त्रुटियों का सुधार अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा किया गया। कमिष्नर ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा  है कि, अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी के राजस्व सेवा अभियान के तहत किए गए नवाचार को संभाग के सभी अनुभागों को अनुसरण करना चाहिए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बीमा कंपानियों के अधिवक्ताओं के साथ प्री-सिंटिंग का हुआ आयोजन

शहडोल Drms News National। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा आज बीमा कंपानियों के अधिवक्ताओं के साथ ए.डी.आर. भवन में प्री-सिंटिंग का आयोजन किया गया। आयोजन में 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सुचारू क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक राजीनामा के आधार पर निराकरण कराने हेतु विचार-विमर्श किया गया। 

लोक अदालत के माध्यम से एक्सीडेंट क्लेम प्रकरण, चेक बाउंस के मामले, भरण-पोषण तथा सिविल मामले एवं अन्य प्रकार के सभी राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जावेगा। अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत के संबंध में सभी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को दी जा रही है। 

लोक अदालत में बैंक, नगर पालिका कर, विद्युत विभाग आदि विभागों के प्रीलिटिगेशन एवं वसूली मामले भी रखे जावेंगे जिनमें पूर्व की भांति नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी। उक्त बैठक में अधिकवक्ता डी.एन. पाठक,  राघवेन्द्र पाठक सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोरोना वायरस संबंधी रात्रिकालीन कर्फ्यू अब 20 अगस्त तक

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने  धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत  प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोरोना संक्रमण के संबंध में पूर्व में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू को यथावत रखते हुए अब 20 अगस्त 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। शेष शर्तें पूर्ववत जारी रहेंगी।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण "अंकुर कार्यक्रम" के तहत वृक्षारोपण करने की अपील

शहडोल Drms News National। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह गुर्जर आज जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खोह के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति को संवर्धन एवं संरक्षण करने का संदेश दिया।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे "अंकुर कार्यक्रम" के अंतर्गत वृक्षारोपण करें। उन्होंने बताया कि सभी आम जनमानस गूगल प्ले स्टोर में जाकर वायुदूत ऐप को डाउनलोड कर आम जनमानस को नाम, नंबर एवं पता इत्यादि डालकर रजिस्टर्ड करें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए फोटो भी अपलोड किया करें। जो व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करेगा और बड़े होने तक वृक्ष का ख्याल रखेगा। तो शासन द्वारा उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि प्रकृति ईश्वर के समान है। प्रकृति हमें शुद्ध एवं स्वच्छ वायु तथा सभी प्राणियों को जीवन जान देती है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम प्रकृति को सुंदर एवं स्वच्छ रखें तथा वृक्षारोपण अधिक से अधिक करें। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम धन्नोरा एवं खोह में राजस्व एवं ग्राम सेवा अभियान कार्य का किया निरीक्षण

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा के संभावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह गुर्जर ने जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के दूरस्थ ग्राम धन्नौरा एवं खोह पहुंचकर राजस्व सेवा अभियान एवं ग्राम सेवा अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत में ग्राम धन्नौरा के युवाओं को फुटबॉल खेल हेतु प्रेरित किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमिश्नर की प्राथमिकता वाले राजस्व एवं ग्राम सेवा अभियान एवं अन्य अभियानों में किसी प्रकार लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। किसानों को सीमांकन, नामांतरण, बंटबारा, नक्शा तरमीम आदि करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही ऋण पुस्तिका वितरण का कार्य तेजी से किया जाएं। इसी प्रकार राजस्व सेवा अभियान अंतर्गत शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित किया जाएं। 

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि कुपोषण से बच्चे एवं गर्भवती माताओं को चिन्हित कर समय पर पोषण आहार प्रदान किया जाएं। साथ ही अति कुपोषित गंभीर बच्चों को पास के एनआरसी में भर्ती भी कराया जाएं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाएं। निरीक्षण के दौरान डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका प्रसाद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ