http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन मंगलवार 17 अगस्त 2021
प्रो. चतुर्वेदी ने स्थानीय शिवानी पैरामेडिकल कालेज के प्रशिक्षु छात्राओं से की चर्चा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936
शहडोल Drms News National। प्रदेश के अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन नीति एवं विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने आज कोटमा तिराहा स्थिति शिवानी पैरामेडिकल कालेज पहुंचकर वहां प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षु छात्राओं से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
संचालक पैरामेडिकल कालेज ने बताया कि, प्रशिक्षण ले रही अधिकांश छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों की है और जीविकोपार्जन के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रो. चतुर्वेदी ने छात्राओं से उनके पाठयक्रम की जानकारी के साथ-साथ क्लास में प्रशिक्षण के तरीकों को भी जानकारी प्राप्त की और उन्हें समझाइश दी कि, बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर समूह बनाकर अपने आजीविका व जीविकोपार्जन के तरीकों को मजबूती प्रदान कर अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है।
इस मौके पर संस्थान के संचालक गिरीश शर्मा सहित राहुल चौधरी, ऋचा मिश्रा, गौरव अग्रवाल, सुनील सूर्यवंशी, एडवाइजर, कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय शिवेन्द्र सिंह, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, संचालक पैरामेडिकल डी.के. द्विवेदी, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र सिंह, समयन्वक सर्व शिक्षा डाॅ. मदन त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के समन्वयक विवेक पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने की जमुई में स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा
शहडोल Drms News National। प्रदेश के अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन नीति एवं विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने आज शहडोल जिले के ग्राम जमुई में आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा संचालित आजीविका सेंटर में पहुंचकर उनके द्वारा आजीविका संबंधी जानकारियां लेते हुए उनसे चर्चा की और उनके द्वारा संस्थान संचालन पूंजी एवं फायदों की भी विस्तार से जानकारी ली।
आजीविका मिशन के सती समूह स्व सहायता की सदस्य द्वारा संचालित प्रकाश इलेक्ट्रीकल के संचालक संता साहू ने बताया कि, समूह द्वारा ऋण लेकर संचालित की जा रही है मेरी इस बिजली की दुकान से 10 से 20 हजार रूपये के बीच प्रतिमाह आय हो जाती है।
इसी प्रकार स्व सहायता समूह द्वारा संचालित भंद्राणी मैचिंग सेंटर की संचालक श्रीमती शंकुन साहू ने बताया कि, इस दुकान में लगभग डेढ़ लाख रूपये समूह द्वारा लगाए गए है जिसमें महीने में 20 से 30 हजार रूपये की आय होती है तथा दीपक फोटोकापी सेंटर में 30 से 35 हजार रूपये प्रतिमाह की आय प्राप्त होती है।
उपाध्यक्ष श्री चतुर्वेदी ने इस मौके पर स्व सहायता समूह की उपस्थित अन्य सदस्यों से भी भविष्य में इसी तरह की छोटी-छोटी इकाईयां स्थापित कर आजीविका के साधन बढाने की समझाइश दी तथा उन्होंने आजीविका मिशन के द्वारा संचालित स्व-सहायता समूहों एवं उनके सदस्यों से कार्य करने में उत्पन्न समस्याओं से भी रूबरू हुए।
इस मौके पर संस्थान के संचालक गिरीश शर्मा सहित राहुल चौधरी, ऋचा मिश्रा, गौरव अग्रवाल, सुनील सूर्यवंशी, एडवाइजर, कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, उप संचालक कृषि आर.पी झारिया, उप संचालक सामाजिक न्याय शिवेन्द्र सिंह, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र सिंह, समयन्वक सर्व शिक्षा डाॅ. मदन त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, सरपंच जमुई, उप सरपंच धर्मेन्द्र सिंह मीनू सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
उपाध्यक्ष नीति आयोग श्री चतुर्वेदी द्वारा दिव्यांग लालमन लोधी को आटोमेटिक व्हील चेयर प्रदत्त
शहडोल Drms News National। प्रदेश के अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन नीति एवं विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने आज शहडोल जिले के ग्राम जमुई में दिव्यांग लालमन लोधी को आटोमैटिक व्हील चेयर जिसकी अनुमनित कीमत 80 हजार 800 रूपये है।
ज्ञातव्य हो कि, पूर्व में जमुई प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिव्यांग लालमन लोधी ने अपनी विकंलता की समस्या को बताते हुए आटोमैटिक व्हील चेयर दिलवाने के लिए अनुरोध किया था। आज उनकी आवश्यकता के उस मांग को प्रो0 श्री चतुर्वेदी द्वारा आटोमैटिक व्हील चेयर देकर पूर्ण किया और दिव्यांगजन लालमन लोधी को आने-जाने में होनी वाली कठिनाई से निजात दिलाई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. चतुर्वेदी ने विराट नंदनी आजिविका प्रशिक्षण केन्द्र का लिया जायजा
शहडोल Drms News National। प्रदेश के अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन नीति एवं विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने जिला आजीविका मिशन द्वारा संचालित विराटनंदनी आजीविका प्रशिक्षण केन्द्र कल्याणपुर में पहुंचकर वहां दिये जा रहे प्रशिक्षण संबंधी जानकारियों से रूबरू हुए जिला परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि, अभी तक इस प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कुल 613 प्रशिक्षण शिविर लगाए जा चुके है जिनमें 390 ग्राम के लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
इसी प्रकार 4097 पथ विक्रेताओं को शासन की हितग्राहीमूलक येाजनाओं से जोडा गया है, रोजगार मेले से 8447 लोगों को शामिल कर 4162 लोगों को लाभान्वित कराया गया है।
वहीं डीडीयूजेकेवाई से 304 लोगों को आजीविका की गतिविधियों में समाहित किया गया है। इसी के साथ आजीविका एक्सप्रेस योजना से 10 स्व-सहायता समूहों को एवं दीदी कैपे से 1 स्व-सहायता समूह को लाभान्वित किया जा चुका है।
इस मौके पर संस्थान के संचालक गिरीश शर्मा सहित राहुल चैधरी, ऋचा मिश्रा, गौरव अग्रवाल, सुनील सूर्यवंशी, एडवाइजर, कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय शिवेन्द्र सिंह, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र सिंह, समयन्वक सर्व शिक्षा डाॅ. मदन त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के समन्वयक विवेक पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शहडोल संभाग में संचालित संवेदना अभियान को प्रदेश में लागू करने की जाएगी पहल- प्रो. सचिन चतुर्वेदी
शहडोल Drms News National। प्रदेश के अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन नीति एवं विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक लेकर कहा है कि, शहडोल संभाग में आयुक्त द्वारा संचालित संवेदना अभियान जिसमें स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, उद्यान, मत्स्य सहित अन्य विभागों के समन्वय से चलाए जा रहें इस अभियान की महता एवं इसके आ रहें सुखद परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश में लागू करने की सिफारिश की जाएगी।
उन्होंने आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा को इस प्रशंसनीय पहल हेतु बधाई दी। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव शत-प्रतिशत करने ग्रामीण स्तर पर मातृ एवं शिशु मृत्यु दरों की जानकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि, आयुर्वेद विभाग को जोड़ कर कार्य करने की आवश्यकता है, कोरोना संकट की घड़ी में आयुर्वेद द्वारा देशी दवाईयों एवं नुक्शे का प्रयोग कर काफी हद तक संक्रमण में राहत दिलाई है।
उन्होंने सर्व शिक्षा मिशन, कृषि, खाद्य, एक जिला एक उत्पाद के तहत हल्दी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ अन्य उत्पादों की भी जानकारी ली।
प्रो.चुतर्वेदी ने मत्स्य विभाग, वनाधिकार, पटटों, योजना विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के लक्ष्यों, उनकी पूर्तियों एवं कठिनाईयों तथा सुझावों से रूबरू हुए।
इस मौके पर आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने संवेदना अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए इसमें मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी को जोड़कर, कुपोषण को दूर करने एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु बताया। उन्होंने इसे मूर्त रूप देने मीडिया एवं सामाजिक संगठनों को भी जोड़ने की जानकारी दी।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट
सभागार में ली बैठक
उन्होंने बताया कि, शहडोल संभाग में काफी संख्या में जड़ी-बुटियां पाई जाती है, इन्हें बढावा देने हेतु अमरकंटक में हर्बल प्रोजेक्ट के निर्माण व योगा का केन्द्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने की जानकारी भी दी।
उन्होंने नई पीढ़ी के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु हर गांव में क्रीडागंन अभियान के तहत एक फुटबाल मैदान निर्मित करने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, संभाग में सिघाडे एवं माखनें की खेती सहित मिल्क प्रोडक्ट को बढावा देने सांची प्रोडेक्ट को सहकारी अभियान से जोड़कर समितियां बनाने की भी जानकारी दी।
बैठक में कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि, आयुक्त शहडोल संभाग द्वारा संचालित राजस्व सेवा अभियान के तहत जिले के किसानों एवं भू- मालिकों के अभिलेखों को अद्यतन करने का कार्य युद्व स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसमें मृत्य व्यक्तियों के नाम विलोपित कर उनके वारिसों के नाम इन्द्राज किये जा रहे है, इसके साथ ही राजस्व भू-अभिलेखों का नवीनीकरण कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है, जिससे जहां एक ओर कृषकों को उनके अभिलेख दुरूस्त होगें वहीं राजस्व प्रकरणों में कमी होगी।
किसानों को अपने अभिलेख दुरूस्तीकरण हेतु परेशान नही होना पड़ेगा। बैठक में संस्थान के संचालक श्री शर्मा द्वारा कमिश्नर एवं कलेक्टर को विभागीय स्मृति चिन्ह दिया गया।
इस मौके पर अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन नीति एवं विश्लेषण संस्थान के संचालक गिरीश शर्मा, राहुल चौधरी, ऋचा मिश्रा, गौरव अग्रवाल, सुनील सूर्यवंशी एडवाइजर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय शिवेन्द्र सिंह, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र सिंह, समयन्वक सर्व शिक्षा डाॅ. मदन त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के समन्वयक विवेक पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एमएस सागर, सहायक संचालक महिला बाल विकास मनोज लारोकर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, जिला योजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की हुई बैठक
शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज जिला एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्माण स्थलों में वन विभाग की भूमि संबंधी समस्याओं को वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि, निर्माण कार्याें में गति लाना सुनिश्चित करें तथा जो ठेकेदार समय पर कार्य नही कर रहे है उनके विरूद्व कार्यवाही करें।
उन्होंने निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर कार्य में गति लाने तथा समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि, 128 कार्याें के कार्यादेश जारी किये जा चुके है। जिनकी लागत 7529 लाख रूपये है, वर्ष 2020-21 में घरेलू नल कनेक्शन के 34 हजार 502 लक्ष्य थे जिनमें 26 हजार 95 की पूर्ति एवं वर्ष 2021-22 में घरेलू नल कनेक्शन के लक्ष्य 20 हजार 425 के विरूद्व 3 हजार 611 की पूर्ति की जा चुकी है।
इसी प्रकार शालाओं एवं आंगनवाड़ियों में 1770 की स्वीकृत प्राप्त हुई है जिसमें 226 का पूर्ण हो चुके है तथा 872 का प्रारंभ है।
बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एचएस धुर्वें, जल निगम के चित्रांश उपाध्याय, जल संसाधन के कार्यपालन यंत्री प्रतीक खरे, आदिवासी विकास एम.एस. अंसारी, सहायक संचालक शिक्षा श्री पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सरपंच एवं सचिवों को नेशनल लोक अदालत के संबंध में दी गई जानकारी
शहडोल Drms News National। राज्य विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री अनूप त्रिपाठी द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु ए.डी.आर. सेन्टर में बुढ़ार जनपद के सचिव एवं सरपंच की बैठक का अयोजन किया गया।
बैठक में 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में बुढ़ार जनपद के सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिये गये।
साथ ही श्री त्रिपाठी ने सभी सरपंच एवं सचिवों से कहा कि समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिये लिये अपने अभिभाषकों से सम्पर्क व सम्बन्धित कार्यालयों में सहमति प्रस्तुत करें।
बाल संरक्षण से जुड़े स्टैक होल्डर्स की हुई समन्वय बैठक
शहडोल Drms News National sp singh। समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्टैक होल्डर्स की समन्वयक बैठक आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के सचिव एवं अपर सत्र जिला न्यायाधीश श्री अनूप त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अपर सत्र जिला न्यायाधीश श्री अनूप त्रिपाठी ने कहा कि जी.जी. एक्ट की मंशानुरूप सभी घटक निर्धारित दायित्वों का संवेदनशीलता से निर्वहन करके बालको को संरक्षण और पुनर्वास के साथ विधिक सेवाएं दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान बाल भिक्षावृत्ति बढ़ने की घटनाएं सामने आई है इसके साथ ही बालश्रम और शिक्षा से छूटने वाले बालकों को चिन्हित कर महिला बाल विकास को अभियान चला कर लाभ दिया जाए तथा अन्य विभागों और सामाजिक लोगो को बाल संरक्षण के लिए संवेदीकरण किये जाने पर बल दिया गया।
बैठक में उप संचालक लोक अभियोजक विश्वजीत पटेल ने पॉक्सो एक्ट के सिद्धान्त की जानकारी देते हुए, पीड़ित बालक के पुनर्वास के साथ प्रकरण में पीड़ित की नैतिक सहयोग देकर आरोपी को सजा दिलाने में बाल कल्याण समिति की भूमिका के महत्व को बताया।
साथ ही पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों को बताया कि देखरेख और संरक्षण वाले बालको को बाल कल्याण समिति में तथा विधि विवादित बालको को किशोर न्याय बोर्ड में ही प्रस्तुत करें। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री प्रदीप सिंह ने समन्वय से बाल संरक्षण के दायित्वों को निर्वहन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
सहायक संचालक अखिलेश मिश्र द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत स्पाॅसर शिप योजना मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना की जानकारी दी गयी। साथ ही सभी कार्य घटकों से आग्रह किया कि जरूरत मंद बालको की सूचना विभाग को देकर योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग करें। कोविड के दौरान माता पिता को खोने से अनाथ हुए बच्चों को कोई दंपत्ति कानूनी कार्यवाही किये बिना अपने संरक्षण में नही रख सकता है।
अनाथ हुए बालक को दत्तक ग्रहण विनियम के प्रावधान के तहत ही गोद लिया जा सकता है। कार्यक्रम में सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य दल सहित चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का किया गया गठन
शहडोलDrms News National sp singh। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने स्वीप से संबंधी गतिविधियों की देखरेख, क्रियान्वयन , मतदाता को जागरूक करने हेतु व्यापक रणनीतियां तैयार करने के लिए जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया है।
कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नोडल अधिकारी बनाए गए है। उप संचालक जनसम्पर्क, जिला प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी जिला शहडोल को सदस्य बनाए गए है।
जारी निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों विभागों के विशेषज्ञ नीतियों के निर्माण एक समग्र दृष्टिकोण सुनिश्चित करेंगे एवं चुनाव से पहले स्वीप योजना निर्माण के दौरान परामर्श आयोजित करने में भी वें एक अभिन्न भूमिका का निर्वहन करेंगें। प्रत्येक स्तर पर स्वीप योजना की व्यापक निगरानी और क्रियान्वयन का उत्तरदायित्व भी सदस्यों का होगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले में 652.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोलDrms News National sp singh। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 17 अगस्त 2021 तक 652.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 686.0, बुढार में 530.5., गोहपारू में 683.0 जैतपुर में 706.0, चन्नौडी में 643.5 ब्यौहारी में 687.0, जयसिंहनगर में 632.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National
0 टिप्पणियाँ