DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर ने की विकास कार्याें की समीक्षा

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 18 अगस्त  2021

कोविड कल्याण योजना का लाभ पीड़ित परिवारों को तत्काल दिलाएं- कमिश्नर

 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने कोविड कल्याण योजना का लाभ पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता के साथ दिलाने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को दिए है।  

कमिश्नर ने कहा है कि, कोविड कल्याण योजना का लाभ पीड़ित परिवाराें को दिलाने के लिए कलेक्टर्स एवं विभागीय अधिकारी स्वयं पहल करे और कोविड परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाएं।  कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि कोविड कल्याण योजना के अन्तर्गत कई प्रकरणों में अनुकंपा नियुक्ति देने का भी प्रावधान है । 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

कमिश्नर ने  सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि वे अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की सतत माॅनिटरिंग करेंगे तथा अनुकंपा नियुक्ति दिलाना सुनिश्चित करें।  कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा आज संभाग स्तरीय विकास एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक में कलेक्टरों को निर्देशित कर रहे थें।  

पौधरोपण के लिए जन मानस को  प्रेरित करें

बैठक में पौधरोपण कार्य की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने शहडोल संभाग के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, शहडोल संभाग में प्राथमिकता के साथ पौधरोपण करें तथा पौधरोपण के लिए जन मानस को भी प्रेरित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि पौधरोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा केलिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। 

आक्सीजन प्लांटों का निर्माण तेजी से करायें

बैठक में शहडोल संभाग में आक्सीजन प्लांट लगाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में आक्सीजन प्लांटों का निर्माण तेजी से करना सुनिश्चित करें।

जल जीवन मिशन के कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं

बैठक में कमिश्नर ने जल जीवन मिशन के कार्याें की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराएं।  कमिनर ने कहा कि, जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा कलेक्टर जिला स्तर पर करें तथा निर्माण कार्याें में गति लाएं। 

रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं 

को रोजगार मुहैया कराएं

बैठक में कमिश्नर ने  सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि  शहडोल संभाग में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए तथा युवाओं को रोजगार मुहैया कराएं जाए। बैठक में कमिश्नर ने राइस मिलिंग एवं खाद्यान्न उठाव की समीक्षा भी की।  

बैठक में उप पुलिस महानिदेशक जी. जनार्दन, वन संरक्षक   ए.के. वर्मा, कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मिलिंद शिरालकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह, उपायुक्त राजस्व  बी.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें। बैठक में अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, कलेक्टर उमरिया श्री संजीव श्रीवास्तव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने किया रोजगार मेलें का निरीक्षण

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने आज स्थानीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज में आयोजित रोजगार मेला का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले में आई विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों से कम्पनियों में नियुक्ति दिए जाने वेतन, इंशोरेंस आदि अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि, जिले के जो बेरोजगार युवक-युवती कम्पनियों में चयन होकर रोजगार का लाभ हासिल कर सेवा में पहुंचते है उन्हें शासन के गाइड लाइन एवं कम्पनी की गाइड लाइनों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने रोजगार मेला में आए सभी कम्पनियां, संस्थानो के स्टालों में जाकर रोजगार संबंधी विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। 

जो कम्पनियां रोजगार प्रदान करने हेतु आई है उनमें, रेवांचल बायोटेक, प्रा.लि. सीधी, आदित्य बिरला लाइफ, इंशोरेंस, बालाजी शहडोल, बेफर्स प्रा.लि. राउ इंदौर, डेक्कन हयर कंडीानिंग प्रा.लि. इंदौर, आनंद पाॅवर प्रा. लि. नासिक, एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर, आयशर बगड़ कम्पनी पीतमपुर एवं प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा आदि के नाम शामिल है। 

इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह, आईटीआई के प्राचार्य एसके वर्मा, प्राचार्य पाॅलिटेक्निक  ए.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शहडोल जिले में 69.59 प्रतिशत लोगों को लगा कोविड-19 का प्रथम टीका

शहडोल Drms News National। कोरोना महामारी से बचावं  के लिए कोविड-19 का टीकाकरण कार्य लगातार प्रगति पर है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में  शहडोल जिले में 7 लाख 41 हजार 448 व्यक्ति 18 वर्ष से ऊपर से है उनमें से 5 लाख 15 हजार 961 लोगाें को कोविड-19 का प्रथम टीका अर्थात 69.59 प्रतिशत व्यक्तियों को  अभी तक  लगाया जा चुका है। 

कोविड-19 का द्वितीय टीका 79 हजार 617 लोगों को  अभी तक लगाया जा चुका है जो 10.74 प्रतिशत कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड-19 का दोनों टीका लगवाना आवश्यक है। 

कोविड-19  की दूसरी डोज लगाने के कार्य में प्रगति सुनिश्चित करें अधिकारी

समय-सीमा की बैठक मे कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को कहा कि पूर्व की भांति सभी विभाग समन्वय एवं सहयोग से क्षेत्र के बीएलओ से प्राप्त सूची के आधार पर पात्र  व्यक्तियों को कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाने के कार्य में प्रगति लाएं, इस हेतु  शहरी क्षेत्र के मानिटरिंग के लिए अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा को नोड़ल अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की माॅनिटरिंग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त कर कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि, टीकाकरण के कार्य की प्रत्येक दो घंटे में माॅनिटरिंग करते हुए परिणाममूलक प्रगति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में नाम प्रस्ताव भेजने की तिथि 6 सितम्बर तक

शहडोल Drms News National। उप सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए 6 सितम्बर 2021 प्रस्ताव की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है एवं सभी विभागों को आवेदन प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किये गए है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीज एवं उनके परिजन साथ लाए आवश्यक दस्तावेज

शहडोल Drms News National। सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल डाॅ0 जीएस परिहार ने जानकारी दी है कि, जिला चिकित्सालय शहडोल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों का आधार कार्ड एवं कोविड-19 का जिनको प्रथम डोज लग चुका हो उसका वैक्सीनेशन कार्ड  साथ में लाना सुनिश्चित करेंगें ताकि, मरीजों एवं उनके परिजनों का समुचित इलाज एवं वैक्सीनेशन से छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा सकें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 15 व्यक्तियों को 5-5 हजार रूपये की उपचार हेतु की राशि स्वीकृत

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने  मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से विधायक ब्यौहारी  शरद कोल की अनुशंसा पर 15 व्यक्तियों को 5-5 हजार रूपये की राशि उपचार हेतु स्वीकृत की है। 

जिन व्यक्तियों को बीमारी हेतु आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है उनमें आशीष कुमार पटेल ग्राम भमरहा ब्यौहारी, पीयूष सिंह बघेल ग्राम छतैनी ब्यौहारी, ईश्वरदीन कोल ग्राम जमौड़ी ब्यौहारी संदीप कोल ग्राम जमौडी ब्यौहारी, प्रताप सिंह बघेल ग्राम छतैनी ब्यौहारी, भूपेश कुमार शर्मा ब्यौहारी, सत्यम ब्यौहारी, विक्रम सिंह, अभिलाष सिंह ग्राम चरका, अजय कोल ग्राम हिरवार ब्यौहारी, शालेन्द्र सेन ग्राम चरका ब्यौहारी, शिवम् केशरी ग्राम मुदरिया ब्यौहारी, विकास द्विवेदी ग्राम चरका ब्यौहारी, कमलेश पानिका ग्राम उकसा ब्यौहारी रामयश कहार ग्राम भमरहा ब्यौहारी के नाम शामिल है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

बालिका सम्प्रेक्षण गृह की अंतःवासिनी बालिका ने तैयार की  राखियां

शहडोल Drms News National। शहडोल जिला मुख्यालय में संचालित बालिका सम्पे्रक्षण गृह की अधीक्षिका श्रीमती संजीता भगत ने सम्प्रेक्षण गृह में अंतःवासिनी बालिका को प्रशिक्षण देकर रक्षा बंधन हेतु राखियों का निर्माण कराने हेतु सम्प्रेक्षण गृह के कार्यालय व्यय मद से रा-मटेरियल उपलब्ध कराकर विभिन्न तरह की राखियों का निर्माण कराया है। 

सम्प्रेक्षण गृह शहडोल की बालिका द्वारा निर्मित राखियों को आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने देखा और पंसद कर खरीदा है। इसी के साथ वन स्टाफ सेंटर, महिला बाल विकास, पुलिस विभाग सहित अन्य लोगों ने भी बालिका द्वारा बनाई गई राखियों की खरीदी की है। 

आपदा को अवसर में बदलने बालिका सम्प्रेक्षण गृह की अभिनव पहल

ज्ञातव्य हो कि, उक्त राखियों के विक्रय से रा-मटेरियल हेतु  खर्च की गई राशि को कार्यालय में रख कर शेष लाभ की राशि उक्त बालिका को उत्साहवर्धन के रूप में प्रदान की जाएगी। यह अभिनव प्रयास देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आपदा को अवसर में बदलने का एक अभिनव प्रयास है। 

अधीक्षक बालिका सम्प्रेक्षण गृह ने बताया है कि, रक्षाबंधन त्यौहार के बाद उक्त बालिका को अन्य सामग्रियों के निर्माण हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा तथा सामग्रियों का निर्माण कराकर विक्रय कराया जाएगा। जिससे इस प्रकार की अंतःवासिनी बालिकाओं के जीवन में रोजगार के अवसर सृजित होगें और सम्प्रेक्षण गृह में रहने के समय का सद्पयोग भी होगा। जिससे उनके जीवन में जहां एक ओर बदलाव आएगा वहीं उन्हें रोजगार हेतु गुण भी मिलेगा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

अति.पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण स्थगित कराने शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

डिंडौरी Drms News National। शिवसेना जिला ईकाई डिंडोरी के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के स्थांतरण को स्थगित करते हुए यथावत पदस्थ रखने की मांग की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन ग्रह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा दिनांक 16/08/2021 को जारी आदेश कूएफ ( बी ) 03 / 21 / बी -4 / दो के द्वारा डिंडोरी जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल का स्थातरण सहायक पुलिस महानिरीक्षक पु.मु भोपाल किया गया है। 

विवेक कुमार लाल  के कार्यप्रणाली से जिले के आम जन खुश है , पुलिस विभाग के जनसेवा एवं देशभक्ति के वाक्य को चारितार्थ करते पुलिस और आमजन के मध्य में संवाद एवं मधुर सम्बंध स्थापित करने में सफल रहै है। 

अति. पुलिस अधीक्षक  विवेक लाल के निर्देशन में कई गंभीर अपराधों के जांच करने व खुलासा करने में सफल हुए है । पीड़ित एवं फरियादियों के शिकायत का त्वरित निराकरण करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है , जिससे आमजन के मन में पुलिस की सहज छवि निर्मित हुई हैं। 

शिव सैनिकों ने मुख्यमंत्री  से मांग  किया है कि ऐसे अधिकारियों को जिला स्तर पर ही रखा जाये जिससे आमजनों को राहत मिले , शिवसेना जिला ईकाई डिंडौरी ने जनहित में मांग किया है कि अति . पुलिस अधीक्षक  विवेक लाल का स्थातरण निरस्त करते हुए उन्हें यथावत डिंडौरी में रखा जाये । 

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रमुख मुरली मनोहर पाराशर, जिला महामंत्री जगदीश ठाकुर ,ब्लाक प्रमुख डिंडोरी पुरुषोत्तम पाराशर, बजाग ब्लॉक प्रमुख बबलू गौतम ,वीरेंद्र पाराशर ,पीतम गौतम , चंद्रेश गौतम ,राजू पाराशर, धनेश्वर राठौर , नीलू ठाकुर,मनोज बनवासी ,राकेश नंदा सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ