DRMS NEWS

DRMS NEWS

जल, नल, विद्युत, बैंक, बीमा सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण करवाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  सोमवार 2 अगस्त  2021

11 सितम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक आदालत

लोक आदालत में धन और समय की बचत होती है- अपर सत्र न्यायाधीश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। शहडोल जिला सत्र एवं न्यायालय से शहडोल जिले के अन्य न्यायालयों में 11 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन किया जाएगा।  राष्ट्रीय लोक आदालत, जलकर, विद्युत, बीमा, बैंक, दूरसंचार सहित अन्य  मामलों का निराकरण समझौते के अनुसार किया जाएगा।  

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ए.के. त्रिपाठी ने आज आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि, 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक आदालत के लिए खण्डपीठों का गठन किया जाएगा तथा खण्डपीठों में भी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि समझौते के आधार जो विवाद लोक आदालत में निराकृत किये जाते है न्याय शुल्क की छूट मिलती है तथा न्यायालय से भी मान्यता प्राप्त हो जाती है। उन्होंने शहडोल जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाले लोक आदालत में अपनें जल, नल, विद्युत, बैंक, बीमा सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण करवाएं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना जिले के गरीबों का बना सहारा

शहडोल Drms News National। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना जिले के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। वर्ष 2008 से संचालित मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एवं  26 मार्च 2020 से संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोरोना काल में जिले के बीपीएल कार्डधारियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। 

जिले में 448 शासकीय उचित मूल्य की दूकान संचालित है, जिसमें शहरी क्षेत्र में  41 एवं ग्रामीण क्षेत्र 407 दूकाने संचालित है। शहरी क्षेत्र में लगभग 20452 परिवारों के लगभग 81870 व्यक्ति एवं ग्रामीण क्षेत्र में 185696 परिवार में 713524 व्यक्ति इस दायरे आते है। 

जिलें मे 206148 परिवारों के 795394 व्यक्तियों को दिया जा रहा लाभ

जिले में कुल 206148 परिवारों के 795395 व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजनांतर्गत वर्ष 2021 में माह अप्रैल, मई एवं जून तीन माह का राशन निःशुल्क प्रदान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले के बीपीएल कार्ड धारियों को माह मई एवं जून 2 माह का राशन उपलब्ध कराया गया। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क लाभ माह नबम्वर तक बीपीएल धारियों को निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। 

07 अगस्त को होने वाले अन्न उत्सव में शासन द्वारा प्रदाय बैग में जिले के सभी 448 उचित मूल्य की दूकानों में समारोह पूर्वक राशन लगभग 40 हजार हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के संकल्प कि देश में कोई भी भूखा न रहे, प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उस सपने को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किया, जिससे प्रदेश के सभी गरीबो को राशन मुहैया हो सकें।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें अधिकारी- सीएमएचओ

शहडोल Drms News National। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं में प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किया जाए। 

कोरोना  काल में हमारे स्वास्थ्य कार्यक्रम लॉकडाउन के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं, अब कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए इन योजनाओं में गति लाते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित किया जाए। 

इस प्रकार जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए और पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ भी दिलाया जाएं। उक्त निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने गत दिवस जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी-6 के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।

कोविड वैक्सीनेशन में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सत प्रतिशत टीकाकरण कराएं

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्षा काल में लारवा सर्वे एवं मलेरिया रोधी दवाई का छिड़काव निर्धारित ग्रामों में किया जाए। साथ ही मलेरिया पट्टी बनाने के कार्य में भी प्रगति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन जन तक यह संदेश दिया जाए कि कोई भी बुखार, मलेरिया हो सकता है, पास की स्वास्थ्य केंद्र जाकर रक्त पट्टी बनवाकर जांच अवश्य कराएं। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरबीएसके कार्य की समीक्षा की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू एवं बुढार में कार्य प्रगति पर ना होने के कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए तथा आरबीएसके कार्यक्रम में सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० सागर ने गर्भवती माताओं का पंजीयन, एचएमआईएस पोर्टल में दर्ज कराने में प्रगति कर सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। 

उन्होंने कहा कि डाटा एंट्री आपरेटर सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं, आवश्यक है कि वे अपने कार्य में सुधार लाएं अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा। 

इसी प्रकार अनमोल पोर्टल एवं आईएचआईपी पोर्टल में सभी एंट्री 3 दिवस के अंदर करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण, राष्ट्रीय परिवार कल्याण, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्य कार्यक्रम में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा काल को देखते हुए वर्षा जनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए जागरूक भी किया जाए। जिससे कोरोना काल में बीमारी ना फैले।

बैठक में नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ० पुनीत श्रीवास्तव, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम मनोज द्विवेदी, प्रभारी मीडिया अधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रोग्राम अधिकारी, समन्वयक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक 3 अगस्त को

शहडोल Drms News National। संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय बताया कि 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में 3 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को सायं 05:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित होने हेतु कहा गया है।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 565.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल Drms News National। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 02 अगस्त 2021 तक 565.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 597.0, बुढार में 454.0, गोहपारू में 644.0 जैतपुर में 572.0, चन्नौडी में 512.5 ब्यौहारी में 626.0, जयसिंहनगर में 553.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शंभूनाथ विश्वविद्यालय में प्रवेश 04 अगस्त से होगें प्रारंभ 

शहडोल Drms News National। पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के कुल सचिव डाॅ0 विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि, शंभूनाथ विश्वविद्यालय में प्रवेश 04 अगस्त 2021 से प्रारंभ होगें पूरी प्रवेश प्रक्रिया आनलाइन है, विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ptsnsuniversity.ac.in  पर अपना पंजीयन करा सकते है। 

उन्होंने बताया कि, स्नातक स्तर पर कुल 50 विषय समूह हैं, जिसमें से 39 विषय समूह बी.ए. के लिए, 08 विषय समूह विज्ञान विषय बी.एस-सी. के लिए, 02 विषय समूह वाणिज्य संकाय के लिए तथा 01 विषय समूह शारीरिक शिक्षा के लिए है। स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए कुल 21 विषय हैं। इनके अतिरिक्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थी 08 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। 

प्रत्येक संकाय के लिए विषय समूहों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी को पंजीयन के समय उपयुक्त विषय समूह का चयन करना होगा एवं चयनित विषय समूह में ही पंजीयन कराना होगा। एक बार पंजीयन हो जाने के बाद सुधार संभव नहीं होगा। पंजीयन के बाद विद्यार्थी का आनलाइन दस्तावेज सत्यापन किया जावेगा। 

सत्यापन के लिये विद्यार्थी को विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। पंजीयन प्रपत्र में विद्यार्थी को अपनी सभी जानकारी भरनी होगी, साथ ही वांछित दस्तावेजों की मूल प्रति स्केन करके अपलोड करना होगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है, विद्यार्थी चाहें तो अपने घर से ही पंजीयन कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया है कि, विश्वविद्यालय द्वारा पंजीयन कार्य के लिये किसी भी संस्था को अधिकृत नहीं किया गया है। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार अपने स्वयं के मोबाइल से या किसी भी कियोस्क के माध्यम से अपना आनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शहडोल संभाग में ग्राम सेवा एवं संवेदना अभियान के तहत हो रहे पौधरोपण व सहरानीय कार्य

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में चलाए जा रहे ग्राम सेवा अभियान को सुचारू बनाने हेतु शहडोल संभाग के अनूपपुर, उमरिया एवं शहडोल में ग्राम सेवा अभियान के अन्तर्गत जनपद पंचायतों, ग्रामों सहित अन्य जगहों पर पौधरोपण के साथ-साथ साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। 

इसी क्रम में जिला अनूपपुर के ग्राम पंचायत दारसागर जनपद पंचायत अनूपपुर में ग्राम पंचायत सकोला, बदरा, चुकान, दैखल सहित अन्य ग्रामों मे भी पौधरोपण एवं साफ-सफाई का कार्य कराया गया है। इसी प्रकार शहडोल, उमरिया जिलों में भी पौधरोपण, साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। 

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में चलाए जा रहे संवेदना अभियान के तहत जिला अनूपपुर के ग्राम पंचायत पकरिया में आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण कर परियोजना अधिकारी ने बच्चों को पूरक-पोषण आहार का वितरण किया तथा शहडोल संभाग के सभी जिलो में भी इसी तरह का प्रशासकीय अमला द्वारा भ्रमण कर आंगनवाडी केन्द्रों में बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ले रहे तथा उन्हें पूूरक पोषण आहार का वितरण कर रहे है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिले की जनता से की अपील

शहडोल Drms News National। अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री ए०के० त्रिपाठी ने बताया कि 11 सितंबर 2021 को जिला न्यायालय शहडोल एवं जिले के समस्त तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि जिनके भी प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं या कोई ऐसा विवाद है, जिसको वह न्यायालय के माध्यम से निराकरण भविष्य में भी कराना चाहते हैं, तो वह आए राजीनामा के आधार पर अपने मामलों का निराकरण कराएं। 

उन्होंने कहा कि इससे पैसा और समय दोनों की बचत होती है तथा दोनों पक्ष जीतता है। अतः जनता से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में नेशनल लोक अदालत में सहभागिता निभाएं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ