DRMS NEWS

DRMS NEWS

राजस्व अभियान में रियल वर्क होना चाहिए

 http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  मंगलवार 3 अगस्त  2021

शहडोल जिले में राजस्व सेवा अभियान की सराहनीय और अच्छी शुरूआत, लेकिन अच्छा आंकड़ा नही सच्चा आंकड़ा चाहिए- कमिश्नर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल जिले में राजस्व सेवा अभियान की शुरूआत को सराहनीय और अच्छी शुरूआत निरूपित करते हुए कहा है कि, राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत किसानों के वास्तविक कार्य होना चाहिए तथा किसानों को राजस्व सेवा अभियान का लाभ मिलना चाहिए। 

उन्होंने कहा है कि शहडोल जिले में राजस्व सेवा अभियान की सराहनीय और अच्छी शुरूआत हुई है मैं इसका स्वागत करता हूं तथा शहडोल जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा है कि, राजस्व सेवा अभियान में किसानों का वास्तविक कार्य होना चाहिए मुझे अच्छे आंकड़े नही सच्चें आंकड़े चाहिए। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

राजस्व अभियान में रियल वर्क होना चाहिए

राजस्व सेवा अभियान में किसानों के वास्तविक कार्य होना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज शहडोल जिले में राजस्व सेवा अभियान की समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थें।  बैठक में कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थें। 

कमिश्नर ने कहा कि, राजस्व सेवा अभियान का दूसरा फेज 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। राजस्व सेवा अभियान के दूसरे फेज में, मैं दूर-दराज के गांव में जाकर बंटवारा, सीमाकंन, फौती नामातंरण एवं अन्य राजस्व कार्यों के निराकरण के संबंध में किसानों से चर्चा करूंगा अगर किसानों के राजस्व प्रकरणों का निराकरण लंबित पाया जाता है ऐसी स्थिति में राजस्व अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही होगी। 

कमिश्नर ने कहा कि, राजस्व सेवा अभियान राजस्व अधिकारियों का अभियान है इस अभियान में सुंदर आंकड़े नही चाहिए बल्कि किसानों के वर्षाें से लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण होना चाहिए। 

कमिश्नर ने कहा कि राजस्व सेवा अभियान में किसानों के राजस्व संबंधी कार्य संवेदनशीलता के साथ होना चाहिए, किसानों के साथ राजस्व प्रकरणों के निराकरण के दौरान सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए। 

बैठक में कमिश्नर ने अविवादित नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा बटांकन, डायवर्शन, राजस्व वसूली के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, शहडोल जिले में बंटवारे के प्रकरण काफी कम दर्ज किये गए है । 

15 सितम्बर के बाद प्रकरण लंबित नही मिलना चाहिए वरना….?

कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि बंटवारे के प्रकरण ज्यादा से ज्यादा दर्ज  किये जाए तथा बंटवारे के प्रकरणो का निराकरण भी प्राथमिकता के साथ किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि गांव में भ्रमण के दौरान 15 सितम्बर के बाद अविवादित बंटवारे के प्रकरण निराकरण के लिए लंबित नही मिलना चाहिए। 

बैठक में सीमांकन के लगभग 1725 प्रकरण लंबित पाए जाने पर कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, 15 सितम्बर 2021 तक सीमांकन के लंबित प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर ने डायवर्शन के लिए शहडोल जिले में अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि बगैर डायवर्शन के बनाए गए व्यवसायिक भवनों को नोटिस जारी करें तथा उनके डायवर्शन का शुल्क जमा कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, उपायुक्त राजस्व  बीके पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर  दिलीप पाण्डेय, एसडीएम ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, तहसीलदार बुढार  श्रीमती मीनाक्षी बंजारे एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्तनपान सप्ताह का आयोजन 7 अगस्त तक

शहडोल Drms News National। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शहडोल शालिनी तिवारी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2021 तक विभिन्न गतिविधियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामों में रैली का आयोजन कर गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व को बताया जा रहा है। इसी कड़ी में रैली द्वारा बच्चे को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराना चाहिए, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान अमृत के समान होता है। 

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री माताओं के घर-घर जाकर गृह भेंट किया जा रहा है तथा उनको स्तनपान के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें बताया जा रहा है कि स्तनपान के महत्व तरीके एवं समयांतराल के लिए गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करने की समझाइश भी दी जा रही है। साथ ही बच्चे को छ: माह तक मां के दूध के अतिरिक्त अन्य किसी भी पेय तथा खाद्य पदार्थ नहीं दिए जाने की भी समझाइश दी जा रही है। 

स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के स्लोगन, दीवार लेखन द्वारा स्तनपान के फायदे बताए जा रहे है तथा स्तनपान से मां के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व एवं उससे बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता में होने वाले विकास की जानकारी भी दी जा रही है। शीघ्र स्तनपान कुपोषण को दूर हटाने में सहायक होगा इस बात की जानकारी आम जनमानस को दी जा रही है।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

घर से ही सार्थक पोर्टल के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस बनवाए, डीआईओ एनआईसी एवं परिवहन विभाग की साझेदारी से प्रक्रिया प्रारंभ

शहडोल Drms News National। राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी  विवेक महावर ने बताया कि अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एनआईसी एवं परिवहन विभाग द्वारा साझेदारी कर ऑनलाइन लाइसेंस की सुविधा शुरू की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि घर बैठे कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड के जरिए सारथी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर और डिजिटल रूप से निर्धारित शुल्क जमा करके अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकता है। 

आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करने पर आवेदन फार्म में स्वत: ही आवेदक व अभिभावक का नाम जन्म तिथि, पता, फोटो इत्यादि ब्यौरा दर्ज हो जाता है। जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा फेरबदल किया जाना संभव नहीं है, आवेदक को फिजिकल फिटनेस संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करना होता है। 

आवेदक की फिजिकली फिट होने पर आवेदन सबमिट हो जाता है, यदि आवेदक किसी शर्त को पूरा नहीं करता तो उसका आवेदन सबमिट नहीं होगा। 

आवेदक सबमिट होते ही आवेदक को एसएमएस के माध्यम से आवेदन नंबर मिल जाता है। डिजिटली फीस जमा होने के बाद आवेदक को एसएमएस के जरिए लर्निंग लाइसेंस टेस्ट पासवर्ड मिल जाता है। महिला आवेदकों के लिए यह सुविधा पूर्णता नि:शुल्क है। 

लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के पूर्व अपने कंप्यूटर में आवेदक को एक टेस्ट देना होगा, जिसमें 20 प्रश्न पूछे जाएंगे जो सड़क सुरक्षा से संबंधित होंगे इसमें से 60% जवाब सही होने पर आवेदक पत्र एंड मान लिया जाएगा।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 8 अगस्त तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

शहडोल Drms News National। प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल मध्य प्रदेश ने जानकारी दी है कि शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसके अंतर्गत 8 अगस्त 2021 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन त्रुटि सुधार, इच्छुक संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन इच्छुक संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। 

प्राचार्य ने बताया कि एमपी ऑनलाइन द्वारा 14 अगस्त 2021 को प्रथम चयन सूची जारी किया जाएगा एवं आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 

प्रथम सूची के आवेदकों का प्रवेश 16 अगस्त से 18 अगस्त 2021 के मध्य होगा। संभागीय आईटीआई में प्रवेश सत्र अगस्त 2021 में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, फिटर, मशीनस्ट, मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, मैकेनिक डीजल स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटरियल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटरियल असिस्टेंट हिंदी, टर्नर, कारपेंटर, वेल्डर एवं सर्वेयर व्यवसायों में प्रवेश दिया जाएगा। 

इच्छुक आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 8 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु आवेदन https://iti.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 565.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल Drms News National। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 03 अगस्त 2021 तक 565.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 597.0, बुढार में 454.0, गोहपारू में 644.0 जैतपुर में 574.0, चन्नौडी में 512.5 ब्यौहारी में 626.0, जयसिंहनगर में 553.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दास्त नही किया जाएगा- कमिश्नर

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किसी भी  स्थिति में बर्दास्त नही किया जाएगा। 

उन्होंने कहा है  कि राजस्व अधिकारी शासकीय भूमि के रक्षक है, शासकीय भूमि को सुरक्षित रखना अतिक्रमण से मुक्त रखना राजस्व अधिकारियों का दायित्व है। 

कमिश्नर ने शहडोल जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वे शासकीय भूमि में अतिक्रमण न होने दें तथा जहां शासकीय भूमि में अतिक्रमण हुआ है ऐसी भूमि का चिन्हित कर उसे अतिक्रमण मुक्त करें। 

शासकीय भूमि में अतिक्रमण नही होना चाहिए, सुनिश्चित करे राजस्व अधिकारी 

कमिश्नर ने कहा है कि सभी राजस्व अधिकारी शासकीय भूमि के रक्षक है वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और शासकीय भूमि को अतिक्रमण होने से बचाएं। 

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने यह निर्देश आज शहडोल जिले में आयोजित राजस्व सेवा अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह उपस्थित थें। 

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शहडोल जिला जैव विविधता के क्षेत्र में साधन सम्पन्न है, शहडोल जिले में पशु, पक्षी तथा वनस्पति की विविधता वाले स्थान है। उन्होंने कहा कि, जैव विविधता से संबद्व ऐसे  स्थानों को बचाने का दायित्व राजस्व अधिकारियों का है। 

कमिश्नर ने कहा कि राजस्व अधिकारी ऐसे स्थानों में उत्खनन एवं पेड़ों को काटने जैसी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें और जैव विविधता के क्षेत्रों को बचाएं। 

बैठक में अपर कलेक्टर  अर्पित वर्मा, उपायुक्त राजस्व श्री बीके पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

राजस्व न्यायालय की मर्यादा को कायम रखें राजस्व अधिकारी- कमिश्नर

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल जिले के सभी राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिए है कि वे राजस्व न्यायालय की मर्यादा को कायम रखें, निर्धारित दिवसों में राजस्व न्यायालयों में उपस्थित होकर राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों के राजस्व प्रकरणों की सुनवाई कर राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों तक न्याय पहुंचाए। 

कमिश्नर ने कहा कि, राजस्व न्यायालयों की मर्यादा कायम रखना चाहिए तथा राजस्व न्यायालयों की माध्यम से किसानों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। कमिश्नर ने कहा है कि सभी राजस्व न्यायालय राजस्व अधिकारी निर्धारित दिवसों में राजस्व न्यायालयों में बैठकर  किसानों के राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराएं।  

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने उक्त निर्देश आज शहडोल जिले में आयोजित राजस्व सेवा अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने कहा कि, सभी राजस्व न्यायालय स्वच्छ और सुंदर होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि, राजस्व न्यायालयों के कर्मचारियों के कक्ष एवं टेबल कुर्सियां भी व्यवस्थितऔर साफ-सुथरी होनी चाहिए। 

सभी राजस्व न्यायालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं

कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वे राजस्व सेवा अभियान की बैठक से वापस जाकर अपने राजस्व न्यायालयों  की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगें। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, शहडोल जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को न्यायालयीन प्रक्रिया के संबंध में समुचित प्रशिक्षण दें। 

बैठक में कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर  अर्पित वर्मा, उपायुक्त राजस्व  बीके पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर  दिलीप पाण्डेय, एसडीएम ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करे अधिकारी- कमिश्नर 

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मूलक कार्याें का प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। 

उन्होंने कहा कि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर गरीब के घर तक पहुंचना चाहिए तथा गरीब और कमजोर तबके के लोगों के जीवन में समृद्वि और खुशहाली आनी चाहिए। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय अमला पंचायत राज्य अधिनियम के तहत पंचायतीय राज्य संस्थाओं में अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करें जिससे सुदृढ भारत बनाने में योजनाएं सहायक हों। 

हर गरीब व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनका क्रियान्वयन ऐसा हो कि, विचैलिए गरीबों का शोषण न कर पाएं जिससे उनकी गरीबी दूर हो सके। एनआरईजी योजना में ठेकेदारो का कोई रोल नही है इसे भी ध्यान में रखें। 

शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब के घर तक पहुंचना चाहिए 

क्षेत्रीय अमला यदि अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करें तो उसका फायदा ग्रामीण गरीबों को निश्चित ही लोगों को मिलेगा और उसके परिणाम भी परिलक्षित होंगे बस अच्छे काम करने के लिए नियत भी अच्छी होनी चाहिए शासकीय अमले के पास बुद्धि क्षमता और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इसे अमल में लाना है। 

उक्त आशय के उद्गार कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए ।

कमिश्नर श्री शर्मा ने कहा कि अपने जीवन में अच्छे लक्ष्य तय कर मन में अच्छा कार्य करने की कोशिश करें तो वह दिन दूर नहीं कि लक्ष्य की पूर्ति और सुखद परिणाम सामने नहीं आएंगे। 

वनाधिकार के पट्टे धारियों को 150 दिन 

का रोजगार उपलब्ध करायें

उन्होंने कहा कि जनपद का अमला अपने क्षेत्र में कुपोषण के आंकड़े लेकर उसे मुक्त कराने उनके पालकों को एनआरईजी से काम दिलाना सुनिश्चित करें, हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ कुपोषित बच्चों के पालकों को मिलना चाहिए, वनाधिकार के पट्टे धारियों को 150 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें यह भी विशेष ध्यान दें सांझा चूल्हा कार्यक्रम के तहत नाश्ता और दोनों टाइम का भोजन अवश्य मिले। 

उन्होंने कहा कि ग्राम सेवा अभियान में अक्टूबर से जल संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण व गहरीकरण का कार्य प्रारंभ होगा, जल संरचनाओं को जीवित करते हुए नर्मदा व सोन नदी के कछार की जल संरचनाओं को सुदृढ़ कर इन नदियों की आयु बढ़ाने में सहायक होंगे। कमिश्नर ने कहा कि आंकड़ो के खेल पर नहीं बल्कि परिणाम में प्रथम आने का प्रयास करें।

गर्भवती माताओं के पालकों को जाब कार्ड बनाएं

       बैठक में कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि काम करने के बाद उनका प्रस्तुतीकरण ठीक ढंग से होना चाहिए, आंगनवाड़ियों को समय पर खुलवाने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सचिव आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें इस पर भी जोर देना होगा, गर्भवती माताओं के पालकों को जॉब कार्ड बनाएं उनका सारा डाटा एकत्रित करें, सभी सचिवों के पास ग्राम पंचायत के निवासरत लोगों के संपूर्ण सही-सही डाटा होने चाहिए, जन्म लेने वाले बच्चे तथा मृतकों की पंजी भी संधारित होनी चाहिए जिससे संपूर्ण जानकारियों का समावेश रहे और समय पर चाहे जाने पर तत्काल जानकारी मिल सके। 

बैठक में पौधरोपण, हड़ताली कर्मचारियों की जानकारी, जल संरक्षण एवं शुद्धिकरण के कार्य, स्वास्थ्य कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, वैक्सीनेशन सहित अन्य कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, बुढार  प्रशांत कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

 15 अगस्त विषेयक शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्कूली छात्र नही होगें शामिल

शहडोल Drms News National। कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में  स्वतंत्रता दिवस  मनाने  के संबंध में शांति समिति की बैठक कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।  

 बैठक में  निर्णय लिया गया कि, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल के अलावा परेड में स्कूली छात्र नही शामिल होगें, झांकियों का प्रदर्शन नही होगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित अन्य सेनानियों के घर में जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा, शासकीय भवनों में प्रकाश किया जाएगा तथा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण एवं शासकीय भवनों एवं संस्थाओं के प्रमुख कोविड-19 के  दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ध्वजारोहण होगा। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री  के संदेश का वाचन होगा तथा अन्य कार्यक्रम कोविड को दृष्टिगत रखते हुए  स्थगित रहेगें, आम नागरिक स्वतंत्रता दिवस का पर्व अपने-अपने घरों में मनाएगें तथा भीड़-भाड़ एवं सामाजिक दूरी बनाएं रखते हुए मास्क का उपयोग सभी को आवश्यक रूप से करना होगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक  अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुकेश वैश, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  अखिलेश तिवारी, सर्व शिक्षा समन्वयक डाॅ. मदन त्रिपाठी, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक  कमलेश टाण्डेकर, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह,  सिकंदर खान, नीरज द्विवेदी, आजाद बहादुर सिंह, शानउल्ला खान सहित समिति के सदस्यगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ