DRMS NEWS

DRMS NEWS

सांस्कृतिक कलादल ने प्रेरित कर संदेश दिया

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News  8962637936

प्रभारी मंत्री की उपस्थित में उत्साहपूर्वक टीकाकरण महा अभियान का हुआ शुभारंभ, दीप प्रज्वलन कर एवं फीता काटकर प्रभारी मंत्री ने किया महा अभियान 

की शुरूआत

शहडोल Drms News। जिले में कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ स्थानीय मानस भवन में  प्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल की उपस्थित में उल्लासपूर्वक टीकाकरण महा-अभियान का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कलादल ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर संदेश दिया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के दोंनों खुराक आवश्यक है, सभी 18 वर्ष से ऊपर टीकाकरण का प्रथम डोज करवाएं एवं  पात्रतानुसार द्वितीय खुराक भी निर्धारित समयावधि में लें। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 25 अगस्त  2021

सभी सामूहिक सहभागिता कर महाअभियान में 

कराएं शत-प्रतिशत कराएं टीकाकरण

प्रभारी मंत्री  राम खेलावन पटेल ने वैक्सीनेशन स्थल पर श्रीमती शकुन्तला सिंह जो कोविड-19 का द्वितीय टीका लगवा रही थी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा कहा कि, निःशुल्क वैक्सीन सबके लिए वैक्सीन आवश्यकता है हम आप सभी सामूहिक सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रहित, समाजहित एवं मानव कल्याण के इस पुनीत कार्य में खुद टीका लगवाएं और अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 

प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को कहा कि, दिव्यांगजन, वृद्वजन जो टीकाकरण स्थल पर नही आ पा रहे है उनके लिए  लाने एवं ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्टर ने अवगत कराया कि, जिले में मोबाइल वैन लगातार भ्रमण कर रही है जो महा- अभियान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण का कार्य भी कर रही है। 

प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण का प्रमाण-पत्र किया वितरित

प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने स्थानीय मानस भवन में प्रतीक स्वरूप जिन्होंने कोविड-19 के दोनों टीका लगवा लिया है उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया। प्रभारी मंत्री ने जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, सुधाकर मिश्रा,  प्रदीप, शिवांग को प्रमाण-पत्र देते हुए कहा कि, अपने परिचितों को  कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें आप लोगों ने कोविड-19 का दोनाें टीका लगवा कर समाज में उत्कृष्ट प्रस्तुत किया है। 

प्रभारी मंत्री टीकाकरण महा अभियान में हौसला अफजाई करने पहुंचे गांधी स्टेडियम

जिले के भ्रमण के दौरान टीकाकरण महा अभियान का निरीक्षण के लिए प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित टीकाकरण सत्र का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा टीकाकरण कराने आये व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि,  कोरोना महामारी से बचाव का सबसे कारगर और परिणाम मूलक माध्यम टीकाकरण का दोनों डोज लगवाना है साथ ही शासन के प्रोटोकाल, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार  साबुन व सेनेटाइजर से हाथ धोना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी हम कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोक पाएगें। जरूरत इस बात है कि है सभी दृढ़ इच्छा शक्ति, मानव कल्याण  एवं समाज कल्याण की भावना से संयुक्त सहभागिता निभाएं।  

बस स्टैण्ड पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण 

सत्र का किया अवलोकन 

जिले के भ्रमण के दौरान टीकाकरण महा अभियान का निरीक्षण के लिए प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने  स्थानीय राजीव गांधी बस स्टैण्ड पहुंचकर वहां संचालित हो रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। 

प्रभारी मंत्री ने लालजी यादव एवं अजय यादव जो कोविड-19 का द्वितीय टीका लगवा रहे थे उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और सभी को समझाया कि, यात्रा करने के पहले कोविड-19 का टीका आवश्यक रूप से लगवाएं, बस कंडेक्टर, ड्राइवर स्वयं टीका लगवाएं और सवारियों को तभी अपने बस में बैठाएं जब वो टीकाकरण की पर्ची दिखा दें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि, कोरोना महामारी से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता के साथ-साथ सभी के सहयोग की आवश्यकता है। 

बस स्टैण्ड में प्रभारी मंत्री ने मोबाइल प्रचार-प्रसार एवं टीकाकरण वैन का किया निरीक्षण- आज जिले के भ्रमण के दौरान टीकाकरण महा अभियान का निरीक्षण के लिए प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने स्थानीय राजीव गांधी बस स्टैण्ड पहुंचकर मोबाइल प्रचार-प्रसार एवं टीकाकरण वैन का निरीक्षण किया । 

कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि, जिले में नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ सभी ब्लाकों में इसी प्रकार की मोबाइल वैन निरंतर कार्य कर रही है जो प्रचार-प्रसार के साथ-साथ घर-घर दस्तक देकर लोगों को टीकाकरण की समझाईश भी दे रही है और आवश्यकतानुसार दिव्यांग एवं वृद्वजनों का टीकाकरण का कार्य भी कर रही है।  

इस अवसर पर  विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहापुर नरेन्द्र सिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, समाज सेवी एवं भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, समाज सेवी अनिल द्विवेदी, शीतल पोेेददार, संतोष लोहानी, अरूण पटेल,  सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, समाज सेवी एवं जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शुरुआती घंटे में ही दिखा वैक्सीनेशन के प्रति अपार उत्साह

शहडोल Drms News। जिले में से शुरू हुए टीकाकरण महाअभियान-2 के पहले दिन शुरुआती घंटे में ही आमजन में वैक्सीनेशन के प्रति अपार उत्साह देखा गया। 

वैक्सीन के लिए स्थापित किए गए टीकाकरण केंद्रों पर लंबी कतारें सुबह से ही लगना प्रारंभ हो गई। किसी ने वैक्सीन की पहली डोज तो किसी ने दूसरी डोज लगवा कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच प्राप्त किया। 

वैक्सीन लगवाने वाले लोगों ने आई एम वैक्सीनेटेड की स्टांप लगवा कर सेल्फी ली और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर जिले के कोरोना वॉलिंटियर्स, समाज सेवी सहित अन्य प्रेरकों ने सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूकता का माहौल बना कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रों पर उत्साह के साथ लोग पहुँच रहे हैं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिहकी के वैक्सीनेशन कार्य का लिया जायजा

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डा. सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज वैक्सीनेशन महा अभियान के दौरान जनपद पंचायत ब्यौहारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिहकी कराए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। दोपहर 1:32 बजे तक 61 लोगों का वैक्सीनेशन कार्य हो चुका था। 

ज्ञात हो कि इस वैक्सीनेशन सेंटर के तहत 288 लोगों को वैक्सीनेशन कराया जाना है। इस दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन हो गए लोगों की फीडिंग तत्काल करने के रोजगार सहायक को निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर में अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुलभ पाई गई। 

इस मौके पर इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भविष्य कुमार भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से निजात पाने के लिए दोनों टीका आवश्यक- प्रभारी मंत्री

शहडोल Drms News। प्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने आज जिले के भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम दिया पीपर में आयोजित टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। 

कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि, ग्राम पंचायत दियापीपर में कोविड-19 का टीकाकरण का कार्य बहुत अच्छा है। प्रभारी मंत्री ने कोविड-19 का टीकाकरण लगवाने वाले श्री निशार अहमद एवं  श्रीमती नाजमूनिशा से  मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों को समझाया कि, सभी खुद टीका लगवाएं और अपने परिवार तथा परिजनों को इसके लिए प्रेरित करें तभी हम कोरोना महामारी से निजात पा सकते है।  

प्रभारी मंत्री ने मोटर साइकिल दुर्घटना होने पर 

काफिला रूकवाकर ली जानकारी

श्रीराम चंद चम्रकार ग्राम चितरांव विकासखण्ड जयसिंहनगर जो मोटर साइकिल से अपने परिवार सहित बच्ची के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय शहडोल आ रहे थे, अचानक मोटर साइकिल से वो और उनका परिवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया और मौके पर ही खन्नौधी जा रहे संवेदनशील प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने गाड़ी रूकवाकर रामचंद चर्मकार और उनके परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं स्थल पर प्राथमिक उपचार कराते हुए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खन्नौधी पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने लिया टीकाकरण महा अभियान कार्य का जायजा

जनपद पंचायत गोहपारू भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री  रामखेलावन पटेल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खन्नौधी पहुंचकर  टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि, अभी खन्नौधी मंत्री 39 लोगों ने टीकाकरण करवा चुके है और सत्त टीकाकरण कार्य जारी है। मौके पर कलेक्टर ने  सेक्टर अधिकारी एवं ग्रामीण स्तरीय टीम को कहा कि, अलग- अलग टीम बनाकर घर-घर दस्तक देते हुए  सभी मजरे टोलों के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और यह सुनिश्चित करे कि शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सकें। 

प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण करवाने आई खन्नौधी श्रीमत सुंदरी कुशवाहा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और टीकाकरण कराने आए व्यक्तियों को बताया कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण क्याें आवश्यक है..? प्रभारी मंत्री ने सभी को सहयोग एवं  समन्वय से मानव हितार्थ,  इस पुनीत कार्य में मिशन की तरह सहयोग देने की अपील की। 

प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों को समझाया कि, कोविशील्ड का द्वितीय टीका 84 दिन बाद एवं को-वैक्सीन का  द्वितीय टीका 28 दिन बाद लगना है सभी प्रथम टीका लगवाने के बाद शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में दूसरा टीका अवश्य लगवा ले तभी वो पूर्णतः महामारी से सुरक्षित हो सकेंगे। 

इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर  दिलीप पाण्डेय, भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, समाज सेवी अनिल द्विवेदी,  शीतल पोेेद्दार, संतोष लोहानी, शत्रुध्न पटेल, अरूण पटेल, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

निःशुल्क वैक्सीन सबके लिए वैक्सीन, सभी लगवाएं वैक्सीन- प्रभारी मंत्री

शहडोल Drms News। प्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कौआसरई में हो रहे टीकाकरण महा-अभियान कार्य का अवलोकन किया। 

प्रभारी मंत्री ने कौआसरई की प्रेमबाई जो कोविड-19 का दूसरा डोज लगवाने आई थी, उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित सभी लोगों को टीकाकरण के फायदें बताते हुए कहा कि, कोरोना महामारी को जड़मूल से खत्म करने के लिए  टीकाकरण का दोनों डोज आवश्यक है सभी मिलकर सहयोग एवं समन्वय पूर्वक इस पुनीत कार्य का अमलीजामा पहनाकर  देशहित एवं मानव कल्याण के लिए कार्य करें। 

प्रभारी मंत्री का कौआसरई में किया भव्य स्वागत

सरपंच ग्राम पंचायत कौआसरई ने प्रभारी मंत्री, विधायक जयसिंहनगर, विधायक ब्यौहारी, समाज सेवी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष तथा समाजसेवी शत्रुध्न पटेल एवं सातिका तिवारी का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। 

कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि, ग्राम कौआसरई में शत-प्रतिशत कोविड-19 का प्रथम टीका 18 से ऊपर के लोगों को लगाया जा चुका हैं। ग्राम पंचायत कौआसरई जिले के उन ग्राम पंचायतों में  शामिल हो गया है जहां शत-प्रतिशत कोविड-19 का प्रथम टीका लगाया जा चुका है अब यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले के सभी नगरीय निकायों, ग्राम पंचायत में कोविड-19 का द्वितीय टीका पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लगाया जाए। 

ग्राम पंचायत कौआसरई में लगा कोविड-19 

का शत-प्रतिशत टीका

प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में  जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ग्राम पंचायत कौआसरई के सरपंच और जन-प्रतिनिधियों को इस पुनीत एवं जनहित  के कार्य में सम्पूर्ण सहयोग देने और ग्राम पंचायत कौआसरई के लोगों का कोविड-19 का शत-प्रतिशत प्रथम डोज टीकाकरण कार्य पर बधाई दी और कहा कि, इसी प्रकार कोविड-19 का द्वितीय टीका भी ग्राम पंचायत कौआसरई के साथ-साथ अन्य शहरी एवं ग्रामीण निकायों में शासन द्वारा निर्धारित पात्रतानुसार निर्धारित समयावधिनुसार सितम्बर माह में पूर्ण कर लिया जाए जिससे जिला प्रदेश स्तर पर अग्रणी स्थान पर सुशोभित हो सके। 

इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, ब्यौहारी शरद कोल, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिलीप पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, समाजसेवी एवं भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, समाजसेवी  अनिल द्विवेदी,  शीतल पोेेददार,  संतोष लोहानी,  अरूण पटेल  सहित  अन्य अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोरोना मुक्त संकल्प के लिए सभी निभाएं सहभागिता - प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंचनपुर पहुंचकर  टीकाकरण महा-अभियान की ली जानकारी

शहडोल Drms News सूर्य प्रताप सिंह। प्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण स्वतंत्र प्रभार विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने आज जिले के  जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कंचनपुर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंचनपुर पहुंचकर टीकाकरण महा-अभियान के टीकाकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की। 

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने टीकाकरण कराने आये व्यक्तियों को समझाया कि, सभी मिलकर संयुक्त सहभागिता निभाए तभी कोरोना मुक्त समाज और देश हो सकेगा। इस के लिए खुद टीका लगवाएं और अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करे सभी की सहभागिता इसके लिए आवश्यक है। 

निरीक्षण के समय जयसिंहनगर के विधायक जयसिंह मरावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वें, समाजसेवी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, समाज सेवी अरूण पटेल, अनिल द्विवेदी, संतोष लोहानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा  कोरोना वालेटियर उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोरोना वालेंटियर घर-घर जाकर लोगाें से वैक्सीनेशन कराने हेतु कर रहे सम्पर्क

शहडोल Drms News सूर्य प्रताप सिंह। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने बताया कि, जिले में कोविड टीकाकरण के द्वितीय महा-अभियान में जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियरो द्वारा सभी विकासखण्डों में लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है और बताया जा रहा है कि, जो लोग वैक्सीन की प्रथम डोज से छूटे है वो अपना प्रथम डोज लगवाएं जिससे आप और आपका घर परिवार, समाज कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सकें तथा कोरोना वालेंटियरों द्वारा दिव्यांग, वृद्वजनों को टीकाकरण कराने हेतु उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक लाया व पहुंचाया जा रहा है व वैक्सीनेशन हेतु पीले चावल देकर भी लोगों को आमंत्रित कर रहे है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों का लिया जायजा

शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने आज कोविड-19 महा-अभियान के द्वितीय चरण के दौरान जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत बधवाबड़ा में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान मेहताब सिंह ने टीकाकरण कराने आए हुए लोगों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और समझाईश दी कि, कोविड-19 का टीका लगवाकर खुद सुरक्षित रहें और टीकाकरण के लिए अपने चिर-परिचितों, समाज के लोगाें को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन का दोनों डोज आवश्यक है और जो व्यक्ति प्रथम डोज से छूटे हुए है वो प्रथम डोज लगवाए। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने ग्राम पंचायत झगरहा, जुगवारी, पंचगांव में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाएं और टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा वैक्सीनेशन कराने हेतु लोगों को प्रेरित किया।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विधिक सेवा शहडोल द्वारा एन-आई एक्ट, नोटिस तामीली के संबंध में हुई  बैठक 

शहडोल Drms News सूर्य प्रताप सिंह। राज्य विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री अनूप त्रिपाठी द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु ए.डी.आर. सेन्टर में एन-आई एक्ट के प्रकरण एवं नोटिस तामीली के संबंध में की बैठक का अयोजन किया गया। 

बैठक में 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में एवं नोटिस तामीली के संबंध में जिला शहडोल के समस्त न्यायाधीशगण एवं पुलिस नोडल अधिकारियों से चर्चा की साथ ही प्राधिकरण के सचिव श्री त्रिपाठी ने समस्त न्यायाधीशगण से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से करायें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं एसपी ने ब्यौहारी के सुदूर अंचलों के वैक्सीनेशन सेंटरों का लिया जायजा, कमी होने पर ग्राम अमरतला में वैक्सीन की कराई तत्काल व्यवस्था

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के वनांचल क्षेत्रों में स्थापित वैक्सीनेशन सेंटरों का जायजा लिया। 

इस दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरतला में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों की उपस्थिति ज्यादा होने तथा वैक्सीन की कमी होने पर कलेक्टर ने निपनिया से 200 एवं ब्यौहारी से तत्काल अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराने की व्यवस्था मौका स्थल से की। 

इस दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा, निपानिया आदि वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने तथा तत्काल डाटा एंट्री पोर्टल में करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजौरे, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, नगर निरीक्षक ब्योहारी  अनिल कुमार पटेल, नायब तहसीलदार  अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण प्रकृति के संवर्धन एवं संरक्षण के दिया संदेश 

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के थाना पपौंध परिसर में पौधरोपण किया तथा प्रकृति के संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे प्रकृति तथा पर्यावरण संतुलित और हमें स्वच्छ वायु प्रदान हो सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का आवश्यक रूप से रोपण करना चाहिए, जिससे थाने में आने वाले व्यक्तियों को सुंदर छाया एवं फल प्राप्त हो सके।

इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजौरे, नगर निरीक्षक ब्योहारी अनिल कुमार पटेल,नायब तहसीलदार अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

अपर कलेक्टर ने जनपद जैतपुर के विभिन्न ग्रामों के टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था  

शहडोल Drms News। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री वर्मा ने जनपद पंचायत जैतपुर के ग्राम केशवाही, खोहरा, गलहथा, नगपुरा, जैतपुर में कोविड टीकाकरण केंद्र पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन महाअभियान-2 में टीकाकरण केंद्र पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहाँ कोवैक्सीन तथा कोविशील्ड दोनों टीके उपलब्ध हैं। केंद्र पर ऑबर्जवेशन रूम भी बनाया गया है। अपर कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र के कर्मचारियों सहित टीकाकरण के लिए आए व्यक्तियों से चर्चा भी की। 

अपर कलेक्टर ने टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना से सुरक्षा का चक्र तभी प्रभावी होगा जब व्यक्ति को दोनों डोज लगेंगे। अत: स्वयं भी दोनों डोज लगवाएँ और अपने परिचितों को भी समय-सीमा में दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें।  

अपर कलेक्टर ने टीकाकरण के लिए आये व्यक्तियों को टीकाकरण उपरांत प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा डबल टिक सील भी लगाई। इस दौरान तहसीलदार जैतपुर चंद्र कुमार बट्टे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 64 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में वैक्सीनेशन महा-अभियान प्रथम दिन 25 अगस्त 2021 को सायं 6:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के बनाए गए पैसों में 64 हजार 300 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण हुआ है। जिसमें प्रथम प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज की संख्या सम्मिलित है तथा को-वैक्सीन एवं कोविशिल्ड वैक्सीन भी शामिल है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने किया जनपद सोहागपुर का विभिन्न  टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण, ली जानकारी

शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जनपद पंचायत सोहागपुर के पड़मनियां खुर्द, सिंहपुर, हर्रा टोला, जमुई, धुरवार, नवलपुर, कंचनपुर, हर्री, पचगांव, कोल्हड़, चुनिया, सिंदूरी, मझगवां आदि वैक्सीनेशन सेंटरोका अवलोकन किया। 

अवलोकन के दौरान मेहताब सिंह ने वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण कराने आए लोगों से चर्चा की व समझाइश दी की कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज आवश्यक हैं और इसे खुद लगवाएं व प्रथम डोज से छूटे हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। 

उन्होंने लोगों को समझाइश दी वैक्सीन ही कोरोना संक्रमण से बचा सकता है तथा वैक्सीनेशन महाअभियान-2 में टीकाकरण केंद्रों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ