DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुरुष एवं महिला अलग-अलग पंक्ति बनाकर करवाएं टीकाकरण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

आबकारी अधिकारी ने किया शहडोल नगर के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण

शहडोल Drms News। कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान के द्वितीय दिन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे ने शहडोल नगर के मानस भवन गांधी स्टेडियम एवं न्यू बस स्टैंड वैक्सीनेशन केंद्रों में हो रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  गुरुवार 26 अगस्त  2021

पुरुष एवं महिला अलग-अलग पंक्ति बनाकर 

करवाएं टीकाकरण

श्री राजौरे ने मानस भवन पहुंचकर टीकाकरण कराने आए हुए नागरिकों को समझाया कि अनावश्यक भीड़ ना लगाएं, पुरुष एवं महिला अलग-अलग पंक्ति बनाकर टीकाकरण कराएं। निरीक्षण के समय मानस भवन में 11 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ था। 

इसी प्रकार स्थानीय गांधी स्टेडियम में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। गांधी स्टेडियम में निरीक्षण के समय तक 50 व्यक्तियों का टीकाकरण कार्य हो चुका था और सतत लोग टीकाकरण के लिए आ रहे थे।

इसी तारतम्य में जिला आबकारी अधिकारी सुरेश राजौरे एवं जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष कुमार भदौरिया न्यू बस स्टैंड पहुंचकर टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि बसों को रोककर सवारी जो बिना टीकाकरण कराएं यात्रा कर रही है, उनका टीकाकरण कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि बस के चालक एवं परिचालक सभी टीकाकरण कराएं। 

श्री राजौरे ने कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों में शासन के प्रोटोकॉल सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग एवं सैनिटाइजर का उपयोग किया जाए तभी हम कोरोना जंग जीत सकते हैं। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने शहडोल नगर के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण, न्यू बस स्टैंड टीकाकरण के दृष्टव्य स्थान पर लगाएं फ्लेक्स, सभी टीकाकृत व्यक्तियों का करें ऑनलाइन एंट्री- कलेक्टर

शहडोल Drms News। जिले में चल रहे टीकाकरण महा-अभियान 2.0 के दूसरे दिन शहडोल नगर के टीकाकरण केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण कार्यों का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह ने अवलोकन किया। 

कलेक्टर ने मानस भवन के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी को निर्देशित किया कि टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों के लिए बैठने, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। 

साथ ही टीकाकरण के पश्चात लोगों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने के लिए कंप्यूटर एवं प्रिंटर की व्यवस्था भी रखें। इस दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 78 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया जा चुका है।

कलेक्टर ने गांधी स्टेडियम टीकाकरण केंद्र पहुंचकर हो रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया टीकाकरण हेतु आने वाले व्यक्तियों की पंक्ति लगवाएं, जिसमें महिला एवं पुरुष की कतार अलग-अलग हो। साथ ही उनके बैठने आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए। 

इस दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 117 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हो चुका है और सतत वैक्सीनेशन कार्य जारी है। 

इस दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए श्रीमती सावित्री तिवारी एवं श्रीमती विमला पांडेय से वैक्सीनेशन पश्चात स्वास्थ्य की जानकारी ली और टीकाकरण के लिए आए व्यक्तियों को समझाया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 का दोनों टीका लगवाना आवश्यक है तथा शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन तथा सेनीटाइजर से हाथ धोना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा, तभी हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोक पाएंगे। खुद टीका लगवाए और अपने परिचितों को इसके लिए प्रेरित करें। आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता से ही जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण संभव हो पाएगा।

नगरीय क्षेत्र शहडोल के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने न्यू बस स्टैंड में चल रहे हैं टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 50 लोगों का टीकाकरण किया गया है तथा स्थल पर ही आज हो रहे टीकाकरण की ऑनलाइन एंट्री भी की जा रही है। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि बस स्टैंड में दृष्टव्य स्थान पर फ्लेक्स लगवाने तथा माइक द्वारा उद्घोषणा कराएं जिससे चालक एवं परिचालकों को यहां चल रहे टीकाकरण केंद्र संचालन की जानकारी प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि भी बस ड्राइवर, कंडक्टर तथा सवारी सभी टीकाकरण कराने के पश्चात ही गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो और कंडक्टर एवं ड्राइवर बस में सवारी बैठाने के पूर्व उनका टीकाकरण कार्ड अवश्य करें तभी सवारी बैठाएं।

निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे, जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष सिंह भदोरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी स्वास्थ्य एवं नगर पालिका अमला उपस्थित था।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विधायक एवं अपर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण

शहडोल Drms News। शहडोल जिले में उत्साहपूर्ण माहौल में वैक्सीनेशन महाभियान के द्वितीय दिन का शुभारंभ हुआ। विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने वैक्सीन महाअभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत कोटा एवं रूपौला में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। 

विधायक जैतपुर ने लोगों से अपील कि इस वैक्सीन महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वैक्सीन लगावायें, ताकि आप सुरक्षित रहें और आपका परिवार भी सुरक्षित रहे। 

महा-वैक्सीन है, जीवन रक्षा अभियान

कोरोना से बचने का एकमात्र सुरक्षित और सफल उपाय वैक्सीनेशन ही है। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान जीवन-रक्षा अभियान है, जिसे सफल बना कर हम स्वयं अपने परिवार के सदस्यों की रक्षा करें। 

इस दौरान विधायक ने जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे, उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहित कर जिन महिलाओं को वैक्सीन लग चुकी है उन्हें बधाई दी।

   अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुँचकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया तथा वहां टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों को कहा कि टीकाकरण ही सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है। आप सभी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा अपने चिर-परिचितों को भी टीकाकरण हेतु प्रेरित करें। 

टीकाकरण ही सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच 

साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर अच्छे से अच्छी व्यवस्थाएँ की जाएँ, ताकि जनता को कोई भी परेशानी न हो। साथ ही लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। आम जनता को वैक्सीन संबंधित पूरी जानकारी दी जाए, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति ना रहे। जो लोग वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं, उनसे भी अनुरोध करें कि वह अपने मित्र व परिजनों को भी वैक्सीन लगवाएँ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला तथा सेक्टर अधिकारी, ग्रामीण स्तरीय टीम उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़

शहडोल Drms News। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान-02 के द्वितीय दिन कलेक्टर  डाॅ0 सतेन्द्र के मार्ग दर्शन में शहडोल जिले के  ग्राम पंचायतों बनाए गए वैक्सीनेंशन सेंटरों में टीकाकरण के लिए लोग उत्साहपूर्वक वैक्सीनेशन से छूटे हुए व्यक्ति कोविड-19 का प्रथम डोज व द्वितीय डोज लगवा रहे है तथा छूटे हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे है। 

इसी अनुक्रम में आज कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत तहसील ब्यौहारी के ग्राम पंचायत जमुनी में बनाए गए वैक्सीनेंशन सेंटर में लोग उत्साह के साथ टीकाकरण करा रहे है।  इसी प्रकार ब्यौहारी के सरसी, कुआं, अल्हरा, देवरी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में टीकाकरण कार्य किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायत जयसिंहनगर के  ग्राम उचेहरा, खन्नौधी सहित बुढार, गोहपारू जनपद पंचायतों में भी लोग वैक्सीनेशन करवा रहे है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आनलाइन टीकाकरण इंट्री के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार एवं ई-दक्ष केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर की बैठक लेकर निर्देशित किया कि कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान में टीकाकरण कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन ऑनलाइन एंट्री का कार्य उस गति से नहीं किया जा रहा है। 

कलेक्टर ने निर्देश नोडल अधिकारी डॉ पुनीत श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में हो रहे टीकाकरण कार्य की प्रति घंटे की रिपोर्ट व्हाट्सएप पर टीकाकरण केंद्र वाइज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही शहरी क्षेत्र में हो रहे टीकाकरण कार्य पर सतत निगरानी भी रखे और यह सुनिश्चित करें कि नगरीय क्षेत्रों में हो रहे टीकाकरण कार्य का शत प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री हो। 

बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ० पुनीत श्रीवास्तव सहित शहरी क्षेत्र के समस्त डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ग्राम स्तरीय टीम घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण हेतु करें प्रेरित-कलेक्टर

शहडोल Drms News। जिले में चल रहे टीकाकरण महा-अभियान के द्वितीय दिन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पडमनिया खुर्द, सिंहपुर, धनपुरा, बरतरा एवं विक्रमपुर में चल रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। 

कलेक्टर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर ने अवगत कराया कि पड़मनिया खुर्द में अभी तक 83, सिंहपुर में 106, धनपुरा में 52, बरतरा में 77 तथा विक्रमपुर में 63 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है और सतत कार्य प्रगति पर है।

      कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ग्राम स्तरीय टीम घर-घर दस्तक देकर लोगों को टीकाकरण के फायदे बताते हुए प्रेरित करें और दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों टीकाकरण स्थल पर नहीं आ पा रहे हैं उनका टीकाकरण कार्य उनके घर पर मोबाइल वाहन के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण के लिए आए लोगों को कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 का दोनो टीका लगवाना आवश्यक है, आप खुद भी लगवाए और अपने परिजनों को भी लगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा साबुन अथवा से टाइगर का उपयोग अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए समझाइश दें।

      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन महा-अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर वैक्सीनेशन लगवाएं ताकि वह सुरक्षित रहे और उनका परिवार भी सुरक्षित रहें। 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र सुरक्षित और सफल उपाय वैक्सीनेशन ही है। जो आपको एवं आपके परिवार को कोरोना महामारी से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। देश हित एवं मानव कल्याण के लिए सभी अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी  सुरेश कुमार राजौरे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू  रमाकांत पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ओपीएम टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण कार्य  चाक-चौबंद व्यवस्थाओं देखकर कलेक्टर ने की प्रशंसा 

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन महा-अभियान के द्वितीय दिन जनपद पंचायत बुढार के अंतर्गत ओपीएम स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। 

कलेक्टर को अवगत कराया गया कि इस टीकाकरण केंद्र में महा अभियान के प्रथम दिन 334 और अभी तक 206 लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थित व्यवस्थाएं देखकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह हर टीकाकरण केंद्र में व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। 

इस दौरान कलेक्टर ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला शकुंतला बाई जो टीकाकरण कराने आई थी कलेक्टर ने उसके साथ सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाकर संदेश दिया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का दोनों डोज अत्यंत आवश्यक है। 

शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर अथवा साबुन से बार-बार हाथ धोना भी आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जीएम ओपीएम श्री आलोक श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे एवं नायब तहसीलदार साक्षी गौतम, ओपीएम के पीआरओ रवि शर्मा तथा नागेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने ग्राम बैरिहा रसमोहिनी वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण,अच्छे कार्य पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को किया पुरस्कृत

शहडोल Drms News। जिले में चल रहे टीकाकरण महा-अभियान के द्वितीय दिन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने अनुभाग जैतपुर के ग्राम बैरिहा एवं रसमोहिनी में चल रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। ग्राम बैरिहा में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 81 व्यक्तियों को टीका लग चुका है। 

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यू लिस्ट लेकर घर-घर दस्तक देकर लोगों को टीकाकरण के लिए समझाइश देवें और उनका टीकाकरण भी कराएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को मोबाइल वैन द्वारा उनके घर पर ही टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

टीकाकरण केंद्र रसमोहिनी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 480 लोगों को टीकाकरण हो गया है और सतत लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना पांडेय एवं श्रीमती देवकी राठौर तथा आशा कार्यकर्ता श्रीमती कुसुम वर्मा एवं शोभा को 500-500 नकद पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया।

निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी  सुरेश कुमार राजौरे, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग  एम. एस. अंसारी, मेडिकल ऑफिसर डॉ० निशांत मिश्रा, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक रविंद्र शुक्ला सहित जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन सेंटरों का किया निरीक्षण लोगों को वैक्सीनेशन हेतु कर रहें प्रेरित

शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन महा-अभियान के द्वितीय दिन जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम खामडांड वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। 

अवलोकन के दौरान मेहताब सिंह ने वैक्सीनेशन सेंटर में आए लोगों से चर्चा की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का दोनों डोज अत्यंत आवश्यक है तथा शासन के प्रोटोकॉल, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर अथवा साबुन से बार-बार हाथ धोना भी आवश्यक है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत टेटका वैक्सीनेशन का निरीक्षण कर टीकाकरण के लिए आए लोगों से कहा कि जो आपके  चिर-परिचित, समाज के लोग जो वैक्सीन से छूटे है वो वैक्सीन का प्रथम डोज व द्वितीय डोज लगवाए। 

उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाएं सहित टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार जनपद पंचायत गोहपारू, खन्नौधी, ब्यौहारी हाॅस्पिटल में की जा रही डाटा एंट्री का निरीक्षण कर जानकारी ली।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने आदिम जाति सहकारी समिति मोहतरा का किया निरीक्षण

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम मोहतरा में स्थित आदिम जाति सहकारी समिति एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के बगल में बने 500 मेट्रिक टन कैप का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सामुदायिक शौचालय में स्पष्ट नाम नामांकित करने के निर्देश अधिकारियों देते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालय 24 घंटे खुले होने चाहिए, इसमें ताला नहीं लगे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शहडोल जिले में उत्कृष्ट वैक्सीनेशन कार्य हेतु जिला प्रशासन को 40 हजार अतिरिक्त वैक्सीन की मिली डोज

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं बेहतर निर्देशन के परिणाम से शहडोल जिले में उत्कृष्ट कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य किये जाने के परिणाम स्वरूप 40 हजार अतिरिक्त वैक्सीन प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराएं जाने की सूचना प्राप्त हुई है। 

इस अतिरिक्त डोज के प्राप्त हो जाने से वैक्सीनेशन से यत्र- तत्र के जगहों के छूटे हुए लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ मिलेगा जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आम लोगों को संक्रमण से सुरक्षा का कवच प्राप्त होगा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कोरोना वालेंटियर वैक्सीनेशन हेतु लोगों को प्रेरित कर दे रहे समझाईश 

शहडोल Drms News। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने बताया कि, जिले में कोविड टीकाकरण के द्वितीय महा-अभियान में जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियरो द्वारा सभी विकास खण्डों में लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है और वालेंटियरों द्वारा बताया जा रहा है कि, जो लोग वैक्सीन की प्रथम डोज से छूटे है वो अपना प्रथम डोज लगवाएं जिससे आप और आपका घर परिवार, समाज कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सकें तथा कोरोना वालेंटियरांे द्वारा दिव्यांग, वृद्वजनों को टीकाकरण कराने हेतु उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक लाया व पहुंचाया जा रहा है व वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत गोहपारू में कलेक्टर ने किया महा-अभियान टीकाकरण कार्य की समीक्षा

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जनपद पंचायत गोहपारू में टीकाकरण महा अभियान में द्वितीय दिवस के उपलब्धियों समीक्षा की। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि जनपद पंचायत गोहपारू के 33 टीकाकरण केंद्रों मे टीकाकरण महा अभियान के द्वितीय दिन सायं 6:00 बजे तक 5345 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है तथा 4248 व्यक्तियों का आनलाइन एंट्री भी किया जा चुका है तथा सतत कार्यवाही जारी है। 

कलेक्टर ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले दो-तीन दिनों में लगातार सघन टीकाकरण अभियान चलेगा और आप यह प्रयास करें कि शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण का प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के लिए पात्र हितग्राहियों को टीके की दूसरी खुराक लग जाए। 

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम स्तरीय टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए तथा दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को मोबाइल द्वारा उनके घर पर टीकाकरण कराया जाए। 

समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी राजस्व दिलीप कुमार पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संजीव तिवारी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० आर. के. शुक्ला, नायब तहसीलदार भरत कुमार सोनी तथा बीपीएम संजय चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने  रमपुरवा, मुदरिया सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों का लिया जायजा

शहडोल Drms News। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने आज वैक्सीनेशन महा अभियान के दौरान जनपद पंचायत ब्यौहारी के रामपुरवा, मुदरिया, पपरेडी  सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों का अवलोकन कर वैक्सीनेशन के लिए आए हुए लोगों से चर्चा की और कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19  वैक्सीन की दोनों डोज आवश्यक है इसलिए आप अपने परिचितों को जरूर लगवाएं और कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहें तथा वैक्सीनेशन हो गए लोगों की फील्डिंग कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा की  इस महा अभियान में छूटे हुए व्यक्तियों को अधिक से अधिक जोड़कर वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं http://www.drmsnewss.online

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ