DRMS NEWS

DRMS NEWS

पात्र हितग्राहियों को राशन का वितरण सुनिश्चित करें-कमिश्नर

 http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 11 अगस्त  2021

कमिश्नर ने ग्राम पंचायत खोह में ग्राम सेवा अभियान और राजस्व अभियान की समीक्षा की,ग्राम पंचायत खोह सचिव की ग्रामीणों ने की शिकायत, जांच के दिए निर्देश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National 8962637936

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने  शहडोल जिले के दूरस्थ आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत खोह में ग्राम सेवा अभियान एवं राजस्व सेवा अभियान की मौके पर जाकर समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ0 सत्येंद्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

कमिश्नर ने राजस्व अभियान इस समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से राजस्व से संबंधित नामांतरण, सीमांकन, बटवारा आदि के संबंध में जानकारी ली। जिस पर ग्राम पंचायत को आदिवासी परिवार के लालमन एवं उनके परिजनों ने बताया कि कई पीढियों से उनकी भूमि का नामांतरण नहीं किया गया है जिसके कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, पायलू लालमन एवं उनके परिजनों ने कमिश्नर से कहा कि नामांतरण के लिए परिवार में सहमति है और परिवार के लोग नामांतरण कराना चाहते हैं जिस पर कमिश्नर ने मौके पर ही परिजनों के बयान दर्ज कराएं और आदिवासी परिवार का वर्षों से लंबित नामांतरण कराया। 

इसी प्रकार ग्राम खोह के दरोगा सिंह ने कमिश्नर को बताया कि उसका नामांतरण हो चुका है उसके पास खसरे की नकल है किंतु ऋण पुस्तिका नहीं है जिस पर कमिश्नर ने दरोगा सिंह को आज ही ऋण पुस्तिका दिलाने के निर्देश दिए राजस्व सेवा अभियान की समीक्षा के दौरान दिए। कमिश्नर ने कहा कि ग्राम पंचायत खोह के किसानों को नामांतरण, सीमांकन फौती के सभी खातेदारों को आज ही नकल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। 

वर्षों से लंबित आदिवासी परिवार का कराया नामांतरण

जानकीबाई, दलसिंह सहित 20 हितग्राहियों की पेंशन कराई स्वीकृत

ग्राम सेवा अभियान की समीक्षा के दौरान कमिश्नर को जानकी बाई दलसिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की जिस पर कमिश्नर ने पात्रता का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देश पर मौके पर ही पात्रता का परीक्षण किया गया तथा लगभग 20 पात्र हितग्राहियों को पेंशन वितरण के आदेश पत्रों का वितरण किया गया तथा ग्रामीणों  ने ग्राम पंचायत खोह के सचिव की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए। 

    ग्राम सेवा अभियान की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने कमिश्नर से पात्रता होने के बावजूद राशन नही मिलने की शिकायत की। जिस पर कमिश्नर ने पात्रता का परीक्षण कर  पात्र हितग्राहियों को राशन का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम सेवा समीक्षा अभियान शिविर में ग्राम पंचायत खोह के दलसिह ने कमिश्नर को बताया कि एक्सीडेंट के कारण उसका पैर पैक्चर हो चुका है। 

उन्होंने कमिश्नर ने पैर का उपचार कराने की बात की जिस पर कमिश्नर ने दलसिंह के पैर का आज ही जिला चिकित्सालय शहडोल में प्लास्टर कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। 

ग्राम खोह में हुआ 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन 

शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखण्ड के दूरस्थ बहुल्य आदिवासी ग्राम पंचायत खोह में 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन होने पर कमिश्नर एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी तथा उनकी जागरूकता के लिए ग्रामीणों की सराहना की।  

ग्रामीणों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि, शहडोल जिले के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी बहुल्य इस गांव के लोगाें की जागरूकता के कारण गांव में 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है यह कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। 

कमिश्नर ने अपील करते हुए कहा है कि, गांव के बाकी लोग भी वैक्सीनेशन कर 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करें।  कमिश्नर ने कहा कि, सभी ग्रामीण लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।  

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह, उपायुक्त राजस्व  बीके पाण्डेय, आयुक्त विकास श्री मगन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, डीपीसी मदन त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर  दिलीप पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 643.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल Drms News National। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 11 अगस्त 2021 तक 643.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 684.0, बुढार में 528.5, गोहपारू में 673.0 जैतपुर में 688.0, चन्नौडी में 617.0 ब्यौहारी में 687.0, जयसिंहनगर में 628.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर के निर्देशन में तम्बांकू एवं उसके उत्पाद विक्रय करने वाले विक्रेताओं पर की गई जुर्माने की कार्यवाही

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर के मार्गदर्शन में आज जिले के स्कूलों एवं काॅलेजों के पास तम्बांकू एवं उसके विक्रय करने वाले विक्रेताओं पर- सिगरेट और अन्य उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेत और व्यापार या वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण) अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं 6 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।  

नोडल अधिकारी तम्बांकू नियंत्रण डाॅ. पुनीत श्रीवास्तव की अगुवाई में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश विश्वकर्मा,  रावेन्द्र सोनी एवं नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक  मोतीलाल सिंह द्वारा जिला अस्पताल के पास, पुराना बस स्टेण्ड, महिला मंडल स्कूल के पास, किरन टाॅकिज, बुढार चैराहा, स्टेडियम रोड में, पाॅलिटेक्निक काॅलेज के सामने, सरस्वती एवं कान्वेंट स्कूल के पास तम्बांकू एवं उसके उत्पाद, गुटखा, सिगरेट विक्रय करने वाले विक्रेताओं पर  जुर्माना कर 2700 रूपये की राशि वसूली गई साथ ही उन्हें भविष्य में  तम्बांकू एवं उसके उत्पाद, सिगरेट, गुटखा आदि 100 मीटर दायरे के अन्तर्गत स्कूल, काॅलेज एवं अस्पताल पर विक्रय न करने की चेतावनी दी गई। दुकानदारों से गुटखा, सिगरेट आदि जप्ती की भी कार्यवाही की गई। 

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित क्राइम बैठक में  पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी की उपस्थित में नोड़ल अधिकारी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को तम्बांकू एवं उसके उत्पाद, सिगरेट, गुटखा आदि के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। 

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि, स्वयं  तम्बांकू का सेवन छोड़े और सिगरेट और अन्य उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेत और व्यापार या वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण) अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं 6 के पालन के लिए  यह सुनिश्चित करे कि, सार्वजनिक स्थानों, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाओं आदि के आसपास तम्बांकू एवं उसके उत्पाद विक्रय न हो सके।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

निःशक्तजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण 

आकलन एवं चिन्हाकन हेतु दिव्यांग शिविरों का         

आयोजन

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह द्वारा जिले के निःशक्त व्यक्तियों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण आकंलन एवं चिन्हाकंन हेतु दिव्यांग शिविरों के आयोजन की तिथियां निर्धारित करते हुए सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सभी मुख्य नगरपालिका एवं परिषद अधिकारी को पत्र लिखकर शिविरो का आयोजन करने के संबंध में जारी करते हुए कहा है कि, जिलें में निःशक्तजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण आकलन एवं चिन्हाकन के लिए सहायक उत्पादन केन्द्र एलिम्कों भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण भारत सरकार का (उपक्रम) के सहयोग से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत सोहागपुर के परिसर में  17 अगस्त को  आयोजित होगा। जिसमें नगरपालिका शहडोल, जनपद पंचायत सोहागपुर, नगरपालिका धनपुरी, नगर परिषद बुढार, बकहो एवं जनपद पंचायत  बुढार एवं गोहपारू  के दिव्यांगजन शामिल हो कर कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार जनपद पंचायत ब्यौहारी में 18 अगस्त 2021 को जनपद पंचायत जयसिंहनगर, नगरपरिषद जयसिंहनगर ब्यौहारी, खांड एवं जनपद पंचायत ब्यौहारी में  शिविर का आयोजन  किया जाएगा।

         उक्त शिविर के संचालन के लिए वृहद प्रचार-प्रसार शिविर हेतु  स्थल चयन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने  के निर्देश कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को देते हुए कहा कि, दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने एवं ले जाने के लिए  जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के सचिव एवं संबंधित क्षेत्र के पीसीओ को दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दिव्यांग कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण पाने का जो हकदार है वह वंचित न रहें। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को निर्देष दिए कि दिव्यांग षिविर स्थल पर चिकित्सक दल भेजा जाए और दिव्यांग षिविर में छूटे हुए निःशक्तजनों को निःशक्तता प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से श्री मनोज कुमार मिश्रा पिता श्री शीतल  प्रसाद मिश्रा  निवासी सिंहपुर तहसील सोहागपुर जिला शहडोल को उपचार हेतु 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इसी प्रकार रूपम गुप्ता निवासी खन्नौधी, बस स्टेण्ड जिला शहडोल को उपचार हेतु 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इसी तरह श्रीमती  सुंदरबाई सैनी निवासी मकान नम्बर 60/1 ग्राम कदोहा खैरहा तहसील सोहागपुर जिला शहडोल को उपचार हेतु 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

युवा बने गांव की ताकत- कमिश्नर

शहडोल Drms News National। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने युवा से अपील करते हुए कहा है कि, वे गांव की ताकत बनें, अपनी ऊर्जा का उपयोग गांव के सकारात्मक कार्याें में करे।  कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग के सभी ग्राम पंचायतों में फुटबाल क्लब का गठन किया जा रहा है युवा फुटबाल क्लब के सदस्य बने तथा फुटबाल खेलकर अपना शारीरिक विकास करें।  

कमिश्नर ने कहा है कि, पुलिस भर्ती, होम गार्ड भर्ती एवं सेना की भर्ती में शारीरिक क्षमताओं एवं खेलकूदों की गतिविधियों से अच्छी कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि, इसी को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल संभाग में फुटबाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

कमिश्नर ने कहा कि निकट भविष्य में शहडोल संभाग मे फुटबाल का संभागीय ओलंपिक होगा। जिसमें  शहडोल संभाग के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा  शहडोल जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत खोह में युवाओं को सम्बोंधित कर रहे थे। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत खोह में फुटबाल क्लब के सदस्य युवाओं से चर्चा की तथा कहा कि वे निरंतर फुटबाल का अभ्यास करें। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह भी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आबकारी विभाग ने की अवैध मदिरा जप्ती की कार्यवाही

शहडोल Drms News National। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह की निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी  सुरेश राजोरे के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर गत दिवस शहडोल जिले के वृत्त जयसिंहनगर  क्षेत्रांतर्गत में आबकारी एवं पुलिस विभाग के द्वारा दबिश देकर हाथ भट्टी मदिरा 5 लीटर, महुआ लहान 375 किलोग्राम शराब जप्त कर  आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च तहत कार्यवाही की गई।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News National

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ