DRMS NEWS

DRMS NEWS

बिना जांच किये बस स्टेण्ड से कोई बस न हो रवाना

वाहनों के सवारियों, कन्डेक्टरों एवं ड्राइवरों की कोविड टीकाकरण का  संघन जांच   करें - कलेक्टर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News  8962637936

शहडोल Drms News। कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लगातार संघन टीकाकरण अभियान संचालित है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने स्थानीय बस स्टेंड पहुंचकर वहां हो रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि, अभी तक 16 लोगाें का वैक्सीनेशन किया गया है,सतत कार्य प्रगति पर है। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  मंगलवार 24 अगस्त  2021

कलेक्टर ने उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि, बस स्टेंण्ड में बसों का प्रवेश एक तरफ से निर्धारित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि, प्रत्येक बस रवाना होने से पहले उसके बस कन्डेक्टर, ड्राइवर एवं सवारी सभी कोविड-19 का टीका लगवा चुके है इसके लिए संघन जांच किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना जांच किये  कोई भी बस गंतव्य स्थान के लिए रवाना न हो। 

बिना जांच किये बस स्टेण्ड से कोई बस न हो रवाना

कलेक्टर ने बस एसोसिऐशन के अध्यक्ष  एवं बस लेवर यूनियन संघ के अध्यक्ष से चर्चा कर उनसे कहा कि, यह सुनिश्चित करे कि, बस का ड्राइवर, कंडेक्टर एवं उनका परिवार सभी पूर्णतः वैक्सीनेटेड रहे, बस में सवारी बैठाने के पहले सवारी का टीकाकरण का पिंक कार्ड को देखकर ही बस में सवारी बैठाए। 

कलेक्टर ने बस स्टेण्ड में आने-जाने वाली सवारियों से टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की और उन्हें समझाया कि, कोरोना महामारी के बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र रास्ता है यह तभी असरकारी है जब  कोविड-19 का दोंनो टीका लग जाए साथ ही शासन के निर्धारित प्रोटोकाॅल मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार साबुन एवं सेनेटाइजर से हाथ धोंना, अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। कलेक्टर ने अपने समक्ष पक्षीराज बस की  शहडोल इलाहाबाद क्रमांक एमपी-18 टी-6987 की संघन जांच कराकर बिना टीकाकरण कराएं सवारियों का टीकाकरण करवाया।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  नरेन्द्र सिंह धुर्वें, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, तहसीलदार  लवकुश प्रसाद शुक्ला, नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा, डाॅ. व्हीएस बारिया, बस ओेनर संघ के अध्यक्ष  रूपचंद्र मंगलानी, बस लेवर यूनियन के अध्यक्ष  ओंकार शर्मा, नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग का  अमला उपस्थित था।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने 30 लाख 82 हजार 600 रूपये की कोविड संक्रमण हेतु उपकरण खरीदने दी स्वीकृत

शहडोल Drms News । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने कोरोना महामारी संक्रमण से बचावं के लिए जिले के जिला चिकित्सालय हेतु 30 लाख 82 हजार 600 रूपये की उपकरण खरीदी हेतु खनिज प्रतिष्ठान योजना मद से स्वीकृत प्रदान की हैं। जिसमें कोलग्रीन पाॅवर 40 केव्हीए डीजी सेट डीजल, जनरेटर, फुल आटो रूपये 9 लाख 75 हजार 400, मेटीटेक हेल्थ केयर, सेमी फ्लोलर 100 नग कुल कीमत 12 लाख 60 हजार, मेंट्रास विथ रैक्जीन कव्हर 200 नग कुल कीमत 8 लाख 47 हजार 200 रूपये, इस प्रकार कुल 30 लाख 82 हजार 600 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत  उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के अन्तर्गत स्वास्थ्य की देखभाॅल मद के तहत आदेश में वर्णित शर्तों के आधार पर सचिव रोगी कल्याण समिति जिला शहडोल को दी जाती है। क्रियान्वन एजेंन्सी सिविल सर्जन जिला अस्पताल शहडोल के होगें। 

जारी आदेश में कहा गया है कि, क्रय किये गए उपकरण, सामग्री मांग के अनुसार तथा मध्यप्रदेश भण्डार क्रय नियम एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों में विहित प्रावधानों के अनुसार किया जाए। क्रय किया गया उपकरण, सामग्री गुणवत्तायुक्त हो और उसकी जांच विशेषज्ञ द्वारा कराकर उसका प्रमाण-पत्र भी दिया जाए। 

सामग्री की रख-रखाव की जिम्मेदारी सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल की होगी। क्रय किये उपकरणों का भौतिक सत्यापन कराकर स्टाॅक पंजी में दर्ज कराया जाए एवं देयकों का भुगतान करते समय वित्तीय नियमों का पालन किया जाए तथा उपकरणों एवं सामग्रियों का फोटोग्राफ हार्ड एवं साफ्ट काफी में खनिज कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

लोगाें को वैक्सीनेशन हेतु पीला चावल एवं पर्ची देकर कर रहें आंमत्रित

शहडोल Drms News । वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण 25 एवं 26 अगस्त 2021 को होने वाले टीकाकरण महा-अभियान को सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले में कलेक्टर  डाॅ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय की अगुवाई में जिला जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर एवं नगरपालिका धनपुरी के नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में नगर पालिका का अमला वार्डवार घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण के ड्यू लिस्ट के साथ लोगों को चिन्हित कर रहें है और उन्हें कोविड टीकाकरण के द्वितीय डोज के लिए पीले चावल एवं पर्ची देकर टीकाकरण स्थल पर आने के लिए आंमत्रित कर रहे है। 

इसी प्रकार जिले के सभी जनपदों, नगरपालिका एवं नगर निकायों में ग्रामीण स्तरीय टीम जिसमें आॅगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बीएलओ, रोजगार सहायक, सचिव, जन अभियान के कोरोना वालंेटियर एवं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्राें का अन्य मैदानी अमला घर-घर दस्तक देकर पीले चावल एवं पर्ची देकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

संभाग में वैक्सीनेशन हेतु प्रशासकीय अमला कर रहा विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक

शहडोल Drms News । वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण 25 एवं 26 अगस्त 2021 को होने वाले टीकाकरण महा-अभियान को सुचारू क्रियान्वयन हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में संभाग के शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया जिले में कोविड-19 संक्रमण के संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए वैक्सीनेशन कराने  हेतु लोगों को प्रशासकीय अमला द्वारा बैठकें आयोजित कर, घर-घर दस्क देकर, ग्रामीण क्षेत्रों में नारे लगाकर सहित विभिन्न माध्यमों से वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

इसी अनुक्रम में अनुपपुर जिले के विकासखण्ड पुष्पराजगढ़, ग्राम पंचायत कोठी, कोतमा में प्रशासकीय अमला द्वारा बैठकें आयोजित किया गया तथा ग्राम पंचायत चोलना में टोली बनाकर लोगों को जागरूकर कर रहे है।। इसी प्रकार शहडोल एवं उमरिया में भी बैठकें आयोजित कर लोगों को टीकाकरण के बारे में व  प्रथम डोज से छूटे हुए लोगों को वैक्सीनेशन कराने एवं द्वितीय डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

वैक्शीनेशन महाअभियान को सफल बनाने मुख्यमंत्री ने सभी को मिलकर सहयोग करने की अपील

शहडोल Drms News । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया, काईसेस मैनेजमेंट की समिति की लोग समाज सेविओं, डॉक्टरों, कलाकारों तथा प्रतिष्ठित लोगों द्वारा मिलकर वैक्शीनेशन हेतु लोगो को प्रेरित करने की अपील शोसल मीडिया में दें तथा अपना-अपना सहयोग भी प्रदान करें।

वैक्शीनेशन महाअभियान की प्रथम एवं द्वितीय डोज की जानकारी दें तथा मीडिया में प्रचार-प्रसार कर वातावरण बनाएं। वैक्शीनेशन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो, इन सब चीजों का विशेष ध्यान रखें। 

उन्होने कहा कि वैक्शीनेशन से छूटे हुए लोगों को केन्द्रों तक लाने में मदद करें एवं बुजुर्गो तथा दिव्यांगों को वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। साथ ही वैक्शीनेशन महा-अभियान का सतत निरीक्षण प्रोटोकाल का पालन सहित जन अभियान वॉलिंटियरों को भी जोड़कर उनका सहयोग लें। 

इसी के साथ प्रति घंटे वैक्शीनेशन की रिर्पोटिंग भी करते रहे। उन्होंने कहा कि बेहतर टीकाकरण वाले तीन जिलो को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर श्री जय सिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, डॉ० सतेन्द्र सिंह, पुलिस  अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिन्द शिलारकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, समाजसेवी श्री कमल प्रपात सिंह, क्राईसेस मैनेजमेंट के श्री प्रदीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान के विषय में पत्रकारों को दी जानकारी

शहडोल Drms News । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में पत्रकारों से रूबरू होकर वैक्सीनेशन महा-अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए अभी तक किए गए वैक्सीनेशन के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि वैक्सीनेशन सेंटरों के साथ मोबाइल वैन भी वैक्सीनेशन करा रही है। 

इसी प्रकार महा-अभियान में भी वैक्सीनेशन सेंटरों के अलावा लगभग 10 से 15 मोबाइल वैन द्वारा वैक्सीनेशन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने तथा वैश्विक महामारी से निजात पाने संक्रमण को नियंत्रण करने मीडिया भी अपना अमूल्य योगदान देकर विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक करें। जिससे वह प्रेरित होकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करा ले। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में वातावरण का निर्माण कराना परम आवश्यक है। 

 इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि कोरोना के तीसरी वेव के बनी हुई खतरों से निपटने प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। वैक्सीनेशन के प्रथम दिन के प्रयासों एवं सफलताओं के अनुरूप दूसरे दिन का डोज मिलेगा। इस महा पुण्य के कार्य में पुलिस भी अभियान के रूप में लगी है। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक थानों में तीन-तीन टीमें तैनात कर चेकिंग एवं लोगों को वैक्सीनेशन हेतु मोटिवेशन का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अमला पूरी ऊर्जा एवं तन्मयता के साथ कार्य कर रहा है तथा सभी के आपसी समन्वय व सहयोग से लक्ष्य अधिक वैक्सीनेशन में आगे पहुंचेंगे। 

उन्होंने कहा कि मीडिया भी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए भूमिका का सक्रिय योगदान करें। नकारात्मक खबरों में ध्यान ना दे कर सकारात्मक खबरों की ओर मुड़े और इस महाअभियान को जन आंदोलन के रूप में बनाकर सफल बनाएं।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह गुर्जर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस  सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे सहित विभिन्न मीडिया के पत्रकारगण काफी संख्या में उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

बिना वैक्सीनेशन शासकीय सेवकों का कार्यालय में प्रवेश वर्जित, वेतन भुगतान हेतु वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र आवश्यक -कलेक्टर

शहडोल Drms News । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि समस्त शासकीय सेवक (नियमित, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, नॉन-रेगुलर एवं अन्य) को स्वयं तथा उनके परिवार के समस्त पात्र सदस्यों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन का द्वितीय डोज पात्रता अनुसार लगाई जा चुकी है, कोई भी पात्र सदस्य शेष नहीं है इस आशय का प्रमाण पत्र कार्यालय प्रमुख अधीनस्थों से प्राप्त कर कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएं।

 कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बिना वैक्सीन के किसी भी शासकीय सेवक का कार्यालय में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही द्वितीय डोज वैक्सीन प्रमाण पत्र के अभाव में शासकीय सेवकों का माह अगस्त 2021 का वेतन विलंबित किया जाएगा यह आदेश तत्काल प्रभाव से होगा।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

वैक्सीनेशन महा-अभियान को देखते हुए समस्त शासकीय सेवकों के अवकाश निरस्त

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने समस्त शासकीय सेवकों अधिकारी एवं कर्मचारी को सूचित करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु 25 एवं 26 अगस्त 2021 को वैक्सीनेशन महा-अभियान आयोजित किया जा रहा है। 

जिसको देखते हुए समस्त शासकीय सेवकों के अवकाश निरस्त किया जाता है तथा समस्त शासकीय सेवकों को आदेशित किया जाता है कि उक्त महा-अभियान में तत्काल उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें यह आदेश तत्काल प्रभाव होगा।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

लोगाें को वैक्सीनेशन हेतु पीला चावल एवं पर्ची देकर कर रहें आंमत्रित

शहडोल Drms News। वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण 25 एवं 26 अगस्त 2021 को होने वाले टीकाकरण महा-अभियान को सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिला समन्वयक  विवेक पाण्डेय की अगुवाई में जिला जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर एवं नगर पालिका धनपुरी के नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के  कुशल नेतृत्व में नगरपालिका का अमला वार्डवार घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण के ड्यू लिस्ट के साथ लोगों को चिन्हित कर रहें है और उन्हें कोविड टीकाकरण के द्वितीय डोज के लिए पीले चावल एवं पर्ची देकर टीकाकरण स्थल पर आने के लिए आंमत्रित कर रहे है। इसी प्रकार जिले के सभी जनपदों, नगरपालिका एवं नगर निकायों में ग्रामीण स्तरीय टीम जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बीएलओ, रोजगार सहायक, सचिव, जन अभियान के कोरोना वालंेटियर एवं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का अन्य मैदानी अमला घर-घर दस्तक देकर पीले चावल एवं पर्ची देकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे है।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं डीन ने वैक्सीनेशन महा अभियान की तैयारियों का लिया जायजा

 शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं डीन मेडिकल कॉलेज डॉ मिलिंद शिलारकर ने आज नगर के समीप गोरतारा ग्राम पंचायत में पहुंचकर वैक्सीनेशन महा अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर कलेक्टर ने शासकीय माध्यमिक शाला गोरतारा में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में व्याप्त अवस्थाएं घास का अंबार सहित अन्य अवस्थाएं देखकर सचिव विकास गुप्ता एवं रोजगार सहायक दीपक गुप्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में 30 लाख रूपए की राशि उपलब्ध होने के बावजूद साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं नही की गई हैं। उन्होंने कड़े लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए घास और झाड़ झंकार को हटवा कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। कलेक्टर के साथ डीन मेडिकल कॉलेज शहडोल डॉ. शिलारकर सहित अन्य चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं डीन ने जमुई वैक्सीनेशन सेंटर की तैयारियों का लिया जायजा

शहडोल Drms News । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं डीन मेडिकल कॉलेज शहडोल डॉ मिलिंद शिलारकर ने आज वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत बनाए गए जमुई सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सही ढंग से की गई थी। कलेक्टर ने 25 एवं 26 अगस्त 2021 को चलाए जाने वाले वैक्सीनेशन महा अभियान में छूटे हुए लोगों सहित अन्य लोगों की द्वितीय डोज लगवा कर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि जमुई सेंटर में आसपास के लोग भी वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगवाने पहुंचे थे जिनकी द्वितीय डोज लगवाना है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

नेशनल लोक अदालत 11 सितंबर को बैंक, विद्युत सहित अन्य प्रकरणों में नियमानुसार मिलेगी छूट

शहडोल Drms News । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर शहडोल में 11  सितंबर 2021 को जिला न्यायालय शहडोल एवं तहसील न्यायालयों ब्योहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समझौता योग्य समस्त प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा व बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी तथा आम जन मानस  अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय भुमकार में  वैक्सीनेशन सेंटर की तैयारियों का लिया जायजा

शहडोल Drms News । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायद बुढार के गिरवा, केशवाही सहित अनेक वैक्सीनेशन सेंटरओं का जायजा लिया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय भुमकार में पहुंच कर वहां पर बनाए गए बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सचिव को निर्देशित किया कि घर घर जाकर छूटे हुए लोगों को पीला चावल देकर टीकाकरण हेतु आमंत्रित करें तथा वैक्सीनेशन की सूची का प्रिंट आउट आवश्यक रूप से साथ में रखें जिससे वैक्सीनेशन महा अभियान में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जा सके और कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने से वंचित न रह जाए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ग्राम मैदानी में अज्ञात वाहन ने गाय को मारी ठोकर

रीवा  Drms News। मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत ग्राम मैदानी थाना चोरहटा तहसील हुजूर  में अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर कर जिससे गाय का सींग टूट गया और काफी चोटें आई हैं, जिसे गांव की राम कलेश यादव उपचारार्थ घर ले आए। 

गांव में तालाब के पास अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार देने से गाय का का सींग टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई।  सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल गौ भक्त राजेश पांडेय, भावना गुप्ता, रूपा द्विवेदी, राकेश जैन, विकास मोटवानी, विनय श्रीवास्तव ढींगरा, राकेश पांडे, आरिफ खान, नवीन द्विवेदी, श्रजन पांडे गौ रक्षक समाजसेवी व्यक्ति पहुंचे और  गौ सेवक राम कलेश यादव के घर लाकर गऊ माता का उपचार किया गया और घायल गाय का देख रेख चल रहा है ।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीक बिजुरी का वैक्सीनेशन के मद्देनजर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, झीक बिजुरी को जननी वाहन सहित जनरेटर की तत्काल मिलेगी सुविधा 

शहडोल Drms News ।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायद बुढार के सुदूर वनांचल क्षेत्र झीक बिजुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत निरीक्षण किया तथा झीक बिजुरी के अंतर्गत आने वाले सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीनेशन हेतु शेष रह गए लोगों की सूची का प्रिंट आउट उपलब्ध करवाने सहित वैक्सीनेशन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाने के निर्देश स्वास्थ्य अमले को दिए। उन्होंने वैक्सीन की कमी की जानकारी पर जिला टीकाकरण अधिकारी को मौके से दूरभाष पर निर्देशित किया कि सुदूर क्षेत्रों में पर्याप्त वैक्सीन की उपलब्धता हर हालत में सुनिश्चित कराएं। चिकित्सकों द्वारा यह बताया गया कि यहां एक ही एंबुलेंस है तथा इस चिकित्सालय का क्षेत्र बहुत बड़ा है इसके लिए एक जननी वाहन तथा विद्युत की कटौती होने पर एक जनरेटर की भी नितांत आवश्यकता है। कलेक्टर ने चिकित्सालय के चिकित्सक को निर्देशित किया कि रोगी कल्याण समिति को सक्रिय कर सामाजिक दानदाताओं का सहयोग लेकर कुछ राशि एकत्रित करें शेष राशि रेड क्रॉस सोसायटी से उपलब्ध करा कर जननी वाहन एवं जनरेटर उपलब्ध करा दिया जाएगा।  उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीक बिजुरी व्यवस्थाओं की की भी जानकारी ली।  बताया गया कि 30 बिस्तरी अस्पताल है, जिसमें अन्य प्राथमिक सभी सुविधाएं उपलब्ध है।

 इस मौके पर वैक्सीन महा अभियान के जोनल ऑफिसर एवं उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार श्री सी के भट्टे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किया जैतपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

वैक्सीनेशन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

शहडोल Drms News । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत बुढार के जैतपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की। बताया गया कि वर्तमान में 580 वैक्सीन के डोज उपलब्ध है तथा कल हेतु 19 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं जिसके लिए अतिरिक्त वैक्सीन की आवश्यकता होगी। 

कलेक्टर ने तत्काल बुढार बीएमओ को निर्देशित करते हुए आवश्यकता के अनुरूप वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वैक्सीन महा अभियान के 25 एवं 26 अगस्त 2021 हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं वैक्सीनेशन सेंटरो में करने के निर्देश दिए तथा रात्रि में ही वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने टीआई को निर्देशित करते हुए कहा कि वैक्सीन महा अभियान में घर घर छूटे हुए लोगों के जांच कर उनका वैक्सीनेशन करवाने में सहयोग दें यह ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटने न पाए यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का है वही लोगों को इस वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण एवं पुण्य का कार्य भी है।

इस मौके पर नायब तहसीलदार  सी के भट्टे, टीआई सहित अन्य स्वास्थ आमला एवं जोनल अधिकारी श्री खान भी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ