DRMS NEWS

DRMS NEWS

शत प्रतिशत टीकाकरण कराकर प्रदेश में पुन: अपनी पहचान स्थापित करें

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिशन की तरह मानव कल्याण के इस पुनीत कार्य में निभाए सहभागिता - प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News  8962637936

शहडोल Drms News। जिले के प्रभारी मंत्री  राम खेलावन पटेल ने आयोजित समय-सीमा की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिले में होने वाले 25 एवं 26 अगस्त टीकाकरण अभियान 2.0 के पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी मिलकर पूर्व की तरह टीकाकरण महा-अभियान की तरह एकजुट होकर समन्वय स्थापित करते हुए प्रथम चरण में छूटे हुए व्यक्तियों को शत-प्रतिशत तथा द्वितीय चरण में जिनका समय टीकाकरण के लिए आ गया है, उन्हें शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में अपना संपूर्ण योगदान दें। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने प्रथम चरण में प्रदेश में अपना अव्वल स्थान बनाया है, उसी तरह से द्वितीय चरण में भी अपना संपूर्ण योगदान देकर माइक्रो प्लानिंग को सफल बनाते हुए हर व्यक्ति को टीकाकरण कराकर प्रदेश में पुन: अपनी पहचान स्थापित करें।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  सोमवार 23 अगस्त  2021

समय-सीमा की बैठक में 25 एवं 26 अगस्त टीकाकरण के महा-अभियान 2.0 की प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर ने पूर्व तैयारियों की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त एसडीएम, समस्त बीएमओ, समस्त सीईओ जनपद पंचायत, समस्त बीईओ, समस्त बीआरसी, समस्त सीडीपीओ के साथ-साथ जन अभियान परिषद के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, समस्त उपयंत्री एवं सहायक यंत्री तथा समस्त अमला अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि  टीकाकरण के इस महा-अभियान में द्वितीय चरण में जारी दिशा-निर्देश जिसमें सभी को प्रथम डोज तथा द्वितीय डोज पात्रता अनुसार लगाने के लिए मिशन की तरह माइक्रोप्लान द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिसके तहत ग्राम स्तर, वार्ड स्तर पर तथा कलस्टर स्थल विकासखंड स्तर अनुभाग स्तर पर सौपे गए दायित्वों का पूर्णत: मनोयोग से निर्वहन किया जाए।

सभी सेक्टर अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पीले चावल एवं पर्ची बांट कर टीकाकरण के लिए करें आमंत्रित 

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी आज से ही अपने सेक्टर में निर्धारित टीकाकरण सत्रों का अवलोकन करें और ब्लॉक से सूची प्राप्त कर ड्यू लिस्ट ग्रामीण स्तर पर बीएलओ आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

जिससे 24 अगस्त को ग्रामीण स्तरीय टीम घर-घर दस्तक देकर पीले चावल एवं पर्ची बांटकर टीकाकरण के लिए आमंत्रित कर सकें। 

कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए टीकाकरण स्थल पर लाने एवं ले जाने की जिम्मेदारी ग्राम स्तर पर लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की होगी।

बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि आज से 28 अगस्त 2021 तक विद्युत प्रवाह बाधित ना हो यह सुनिश्चित किया जाए, जिससे टीकाकरण महा अभियान शत-प्रतिशत सफल हो सके। कलेक्टर ने जिला एवं ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने एवं तत्काल संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर  नरेंद्र सिंह धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री  रमाकांत पांडेय, उपसंचालक कृषि आर.पी. झारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विभिन्न स्तरों के सभी अधिकारी कार्य योजना के अनुसार अपने दायित्वों का करें निर्वाहन- कलेक्टर

शहडोल Drms News। टीकाकरण महा-अभियान के द्वितीय चरण हेतु त्रिस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपते हुए सशक्त एवं परिणाम मूलक कार्य योजना बनाकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि ग्राम वार्ड स्तर में समस्त बीएलओ, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, पीसीओ एवं अन्य विभाग के ग्रामीण स्तर का अमला को विभिन्न प्रकार के दायित्व पर गए हैं। इसी प्रकार कलस्टर स्तर पर आरआई, सीएसी पर्यवेक्षक, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम का अमला तथा समस्त सेक्टर अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसी प्रकार तृतीय स्तर विकासखंड पर तहसीलदार, जनपद पंचायत, बीओ, बीआरसी, सीडीपीओ, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, पीएचई, आरईएस, सीडीपीओ, एसडीओ एमपीईबी, एनआरएलएम, समन्वयक जन अभियान एवं अन्य अधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

ग्राम स्तर पर गठित कमेटी को यह दायित्व सौंपा गया है कि वह 24 अगस्त 2021 को प्रातः 7:00 से शाम तक टीकाकरण अभियान हेतु आमंत्रण पत्र के साथ पर्ची का घर-घर वितरण करेंगे। जिसमें टीकाकरण, दिनांक, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम आदि अंकित होगा। 

टीकाकरण महा-अभियान के द्वितीय चरण हेतु माइक्रो प्लानिंग का आदेश जारी

वितरण करने के पूर्व यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण की सूची अनुसार संबंधित ग्रामीण हमला आपस में 10-10 या 6-6 जो जो भी घर आते हैं, आपस में वितरित कर पर्ची का वितरण कर आवश्यक रूप से टीकाकरण कराएंगे। 

25 एवं 26 को टीकाकरण कराएंगे। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को टीकाकरण स्थल पर लाने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। 

उन्होंने कहा है कि संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें की ग्राम से त्योहार या अन्य कारणों से अगर कोई व्यक्ति ग्राम से बाहर हैं, तो उसे मोबाइल नंबर से फोन करके जहां पर है, वहीं पर टीकाकरण हेतु अनुरोध करेंगे, उनकी भी जानकारी प्राप्त कर अंकित करेंगे। 

कलस्टर स्तर पर जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, वह 24 अगस्त तक घर-घर पर्ची बांटकर यह सुनिश्चित करेंगे तथा 25-26 अगस्त को सूची अनुसार प्रथम एवं द्वितीय डोज सभी को अनिवार्य रूप से लग जाए, यह भी सुनिश्चित करेंगे तथा हर 2 घंटे में ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन की तरह हर दो 2 घंटे में ब्लॉक स्तर पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तथा ब्लॉक स्तर समस्त उपरोक्तानुसार अधिकारी एवं कर्मचारी आपस में तालमेल बनाकर वैक्सीन समय पर पहुंच जाएं। 

25 एवं 26 अगस्त को विधिवत शत-प्रतिशत टीकाकरण हो, यह सुनिश्चित करेंगे। साथ में कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया है कि ग्राम क्लस्टर एवं ब्लॉक लेवल के अधिकारी आपस में कोआर्डिनेशन बनाते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने गोहपारू एवं जयसिंहनगर अस्पताल में हो रहे टीकाकरण कार्य की ली जानकारी

शहडोल Drms News। जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू एवं जयसिंहनगर अस्पताल में हो रहे टीकाकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ड्यू लिस्ट लेकर सभी व्यक्तियों को फोन कर उन्हें टीकाकरण अभियान की जानकारी दें। साथ ही उन्हें टीकाकरण के लिए भी आमंत्रित करें। दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों के लिए टीकाकरण स्थल पर लाने एवं ले जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने जनपद पंचायत गोहपारू एवं जयसिंहनगर राहगीरों को रोककर उनसे टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें समझाइश दी की टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही मात्र कोरोना महामारी से बचाव का तरीका है। 

साथ ही शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा साबुन अथवा सैनिटाइजर से बार-बार  हाथ धोने की प्रक्रिया को दैनिक दिनचर्या में अपनाने की समझाइश दी।

 राहगीरों को कोविड टीकाकरण हेतु दी समझाइश

कलेक्टर ने स्वयं ऑटो एवं मोटरसाइकिल में आने जाने वाले व्यक्ति जो टीकाकरण से वंचित थे, उनका द्वितीय डोज हेतु गोहपारू टीकाकरण केंद्र भिजवाया। साथ ही कलेक्टर ने दुकानदारों से भी टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। 

कलेक्टर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोहपारू एवं जयसिंहनगर के सामने चेक पोस्ट लगाकर राहगीरों के टीकाकरण की जांच कर उन्हें अस्पताल टीकाकरण के लिए भिजवाए‌। 

साथ ही बिना मास्क लगाए व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। इस दौरान डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, बीपीएम गोहपारू श्री संजय चतुर्वेदी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत कुआं में आयोजित टीकाकरण कार्य का कलेक्टर ने किया अवलोकन

शहडोल Drms News। जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह ने दूरस्थ ग्राम पंचायत कुआं पहुंचकर कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। 

ज्ञातव्य हो कि ग्राम पंचायत कुआं में 6144 व्यक्ति 18 वर्ष से ऊपर हैं और अभी 2825 व्यक्ति प्रथम टीकाकरण से वंचित हैं, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कुआं पहुंचकर कोलान टोला में लुल्लर कोल, जुम्मन कोल, सीताराम कोल, रमेश कोल, कौशल्या कोल, सोमवती कोल से चर्चा कर उन्हें कोविड-19 टीकाकरण करवाने की समझाइश दी और कहा कि गांव के युवा उत्साही लड़के टोली बनाकर घर-घर दस्तक देकर 25 एवं 26 अगस्त को आयोजित होने वाले महा टीकाकरण अभियान में लोगों को टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित करें और दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को टीकाकरण स्थल पर लाने में सहयोग प्रदान करें।

जिले के दूरस्थ ग्राम कुआं पहुंचकर कलेक्टर ने ग्रामीणों को टीकाकरण हेतु किया प्रेरित

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कुआं में घर-घर दस्तक देकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीकाकरण के फायदे बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के दोनों डोज लगवाना आवश्यक है इस महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही संजीवनी का कार्य करेगी।

ग्राम पंचायत कुआं में आयोजित टीकाकरण कार्य का कलेक्टर ने अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 192 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है,जिसमें 18 व्यक्ति द्वितीय डोज वाले हैं। 

ग्राम पंचायत कुआं में 3 सेक्टर बनाकर कराएं शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कुआं में बीएलओ, सीएसी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, सचिव, रोजगार सहायक आदि कर्मचारियों का बैठक लेकर के समझाइश दी कि यहां निरंतर 3 दिवस 3 सेक्टर बनाकर टीकाकरण का कार्य होगा। सभी लोग घर-घर जाकर लोगों को बुलाकर तीन दिवस में शत-प्रतिशत टीकाकरण का कार्य करवाएं।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी.के. पराशर, नायब तहसीलदार  अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने दिव्यांग छोटेलाल कोल की सुनी समस्या

शहडोल Drms News। जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह को ग्राम पंचायत कुआं के निवासी दिव्यांग छोटेलाल कोल पिता भागवत प्रसाद कोल उम्र 36 वर्ष ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग है, उन्हें आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा परिवार का एक जन उन्हें लाने ले जाने में ही लगा रहता है। 

जिस पर संवेदनशील कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि दिव्यांग छोटेलाल कोल को इलेक्ट्रॉनिक युक्त गाड़ी दिलवाना सुनिश्चित करें, ताकि दिव्यांग श्री छोटेलाल को आने-जाने और अपनी दैनिक दिनचर्या में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

    इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी.के. पराशर, नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत कुआं के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सुनाई अपनी समस्याएं

शहडोल Drms News। जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह को ग्राम पंचायत कुआं के ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी होने के कारण तो विद्युत प्रवाह बाधित होता है और हम लोगों को परेशानी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्यपालन यंत्री एमपीईबी दूरभाष पर निर्देशित किया कि ब्योहारी क्षेत्र के सहायक यंत्री को भेजकर ग्राम पंचायत के विद्युत संबंधी समस्या का निराकरण कराएं।

इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक पाठशाला उमरगढ़ में सफाई विद्यालय की साफ-सफाई के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि स्कूल से मुख्य मार्ग तक पेवर्स पत्थर लगवाएं या फिर सीसी रोड बनवाना सुनिश्चित करें।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी.के. पराशर, नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

तत्परता, तन्मयता, जागरूकता एवं सक्रियता के साथ सभी अधिकारी महा वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाएं- अपर कलेक्टर

शहडोल Drms News। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम केशवाही, बहगड़, जैतपुर, झींकबिजुरी एवं भमला का संयुक्त रुप से भ्रमण कर 25 एवं 26 अगस्त 2021 को प्रारंभ होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन महा-अभियान की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन महा-अभियान पूर्व के तर्ज पर इस महा-अभियान में भी तत्परता, तन्मयता, जागरूकता एवं सक्रियता के साथ सभी अधिकारी अपने कार्यों का निर्वहन करें तो निश्चित ही हम वैक्सीनेशन महा-अभियान में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि उत्साह एवं उमंग के साथ टीकाकरण महा-अभियान सभी सहभागिता निभाए तथा अपने ग्राम को जिले के शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड ग्रामों में शामिल करें। 

बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए वैक्सीनेशन महा-अभियान को सफल बनाएं। साथ ही अभियान को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों, प्रभुत्व नागरिकों, समाजसेवियों को भी जोड़ें तथा महा-अभियान में कोई भी व्यक्ति छूट ना पाएं इसके लिए घर-घर दस्तक देकर ड्यूलिस्ट लेकर टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर उनका टीकाकरण कराएं तथा द्वितीय खुराक टीकाकरण की समय अवधि पूरी हो चुकी है उन्हें द्वितीय टीका लगवाए इसके लिए डौंडी पिटवाकर सघन प्रचार-प्रसार किया जाए।

वैक्सीनेशन महा-अभियान के पूर्व तैयारियों की विभिन्न ग्रामों में की समीक्षा

बैठक में अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन महा-अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने तथा लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु सर्वे कर जहां वैक्सीनेशन हुई है, वहां की सूची तैयार करें तथा छूटे हुए लोगों की सूची बीएलओ, हेल्थ वर्कर, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि से मंगाकर वैक्सीनेशन कराएं तथा जो व्यक्ति कोविड-19 का प्रथम वैक्सीनेशन करा चुके हैं, उनका दूसरा डोज वैक्सीनेशन लगाने हेतु प्रेरित करें तथा उनका वैक्सीनेशन करवाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी ब्यौहारी को निर्देशित किया कि चिकित्सकीय अमला जिसकी ड्यूटी जिस कार्य के लिए वैक्सीनेशन हेतु लगाई गई है, वह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें।

इस दौरान नायब तहसीलदार श्री चंद्र कुमार बट्टे, बुड्ढा क्षेत्र के समस्त सेक्टर अधिकारी, आरसीसी, सीएसी, सेक्टर डॉक्टर्स, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने संभाग के सभी नागरिकों से अपील किया है कि 25 एवं 26 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाले टीकाकरण महा-अभियान में सहभागिता निभाते हुए टीकाकरण अवश्य कराएं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

संयुक्त सहभागिता निभाकर सभी ग्रामीण कराएं टीकाकरण- कलेक्टर

शहडोल Drms News। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ०  सतेन्द्र सिंह ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत ओदारी, निपानिया, तिखवा एवं खैरा का भ्रमण कर वहां हुए टीकाकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की। 

कलेक्टर को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत ओदारी में अभी लगभग 1500 लोग टीकाकरण से वंचित है। 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत निपानिया में लगभग 600 लोग एवं तिखवा में 944 तथा खैरा में 1200 लोग टीकाकरण से वंचित है। 

जनपद पंचायत ब्यौहारी के विभिन्न ग्रामों का  किया भ्रमण

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस तक सघन टीकाकरण अभियान चलाकर 18 वर्ष से ऊपर सभी पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण कराएं। इस कार्य के लिए ग्राम के उत्साही युवकों, स्वयंसेवी संस्था एवं कोरोना वॉलिंटियर्स तथा जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त करें।

ग्राम पंचायत तिखवा के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कजली (खुजुलू) ले जा रहे ग्रामीणों से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली और उन्हें समझाइश दी कि लगातार 2 दिवस 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण का महा अभियान चलाया जा रहा है, आप सभी स्वयं एवं अपने परिचितों को टीकाकरण कराकर कोरोना से सुरक्षित हो। 

टीकाकरण कराने हेतु ग्रामीणों को किया प्रेरित

इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को मास्क वितरित करते हुए उन्हें शासन के प्रोटोकॉल का पालन करने की समझाइश दी एवं ग्राम तिखवा के पंडित जी को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करें, जिससे मानव प्राण रक्षा का संकल्प पूरा हो सके।

  ग्राम भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सहकारी उचित मूल्य की दुकान खैरा में पर बने ओपन कैप का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्योहारी को निर्देशित किया कि ओपन कैप के आसपास साफ-सफाई एवं जीरा पत्थर आदि डालकर समतलीकरण कराएं। 

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

नगर में 10 वैक्सीनेशन सेंटर व 3 मोबाइल टीम करेंगे वैक्सीनेशन

शहडोल Drms News। नगर में वैक्सीनेशन सेंटर 24 अगस्त  2021 को 10 महा वैक्सीनेशन अभियान के सेंटर व 3  मोबाईल टीम बनाए गए है।

1. जिला अस्पताल, 2. पुरानी बस्ती (आंगनवाडी केन्द्र वार्ड 24), 3. रेल्वे अस्पताल, 4. पंचायती मंदिर, 5. मानस भवन,

6. गांधी स्टेडियम, 7. पुलिस लाईन अस्पताल, 8. कन्या स्कूल सोहागपुर, 9. न्यू बस स्टैण्ड परिसर, 10. आयुष अस्पताल, 11. मोबाईल टीम - 1, 12. मोबाईल टीम - 2, 13. मोबाईल टीम - 3  में वैक्सीनेशन होगा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

महा वैक्सीनेशन अभियान के द्वितीय  चरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक 24 अगस्त को

शहडोल Drms News। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 एवं 26 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाले कोविड-19 "महा-वैक्सीनेशन अभियान" के द्वितीय चरण की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक 24 अगस्त 2021 को  प्रातः 11.30 बजे से एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना है। 

उक्त बैठक में सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र शहडोल एवं सीधी, विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर, ब्योहारी एवं जैतपुर, अध्यक्ष मुख्य नगर पालिका परिषद जिला शहडोल, पुलिस अधीक्षक शहडोल, वन मंडलाधिकारी उत्तर एवं दक्षिण जिला शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला शहडोल, डीन मेडिकल कॉलेज शहडोल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला शहडोल, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल, कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला शहडोल, जिला संयोजक कोविड-19 शहडोल, अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, एनजीओ, फल एवं सब्जी विक्रेता, संघ व्यापारी संगठन शहडोल बैठक में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

जिले में 731.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल Drms News। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 23 अगस्त 2021 तक 731.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 747.0, बुढार में 638.5, गोहपारू में 730.0 जैतपुर में 815.0, चन्नौडी में 797.5 ब्यौहारी में 735.0, जयसिंहनगर में 654.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ