DRMS NEWS

DRMS NEWS

नल जल योजनाओ के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया है अथवा नही इसका परीक्षण कर प्रतिवेदन मुहैया करायें

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

जल जीवन मिशन के कार्य तेजी से पूर्ण कराएं ,जल जीवन के मिशन के कार्याें में गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें- कमिश्नर

शहडोल Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग में जल जीवन मिशन के कार्य तेजी  से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि, जल जीवन मिशन के निर्माण कार्याें में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएं।  

कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि, जल जीवन मिशन के निर्माण कार्याें के लिए जहां सड़कों का उत्खनन किया गया है वहां की सड़कों को तत्काल सुधारना सुनिश्चित किया जाएं।  कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने उक्त निर्देश बुधवार को जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा बैठक में दिए।  

समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, आगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्कूल भवनों में नल जल योजनाओ के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया है अथवा नही इसका परीक्षण कर प्रतिवेदन मुहैया कराना सुनिश्चित करें।  

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  शुक्रवार 10 सितंबर  2021

विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु  अक्टूबर माह में आयोजित होगें शिकायत निवारण  शिविर

कमिश्नर द्वारा बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा भी गई। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, ग्रामीण क्षेत्रों में बिगडे हुए ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के साथ सुधारा जाएं तथा सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिन स्कूलों में विद्युतीकरण हेतु  विद्युत वितरण लिमिटेड कम्पनी को राशि दी गई है ऐसे सभी स्कूलों में  विद्युतीकरण का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। 

कमिश्नर ने विद्युत वितरण लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देष दिए है कि, आगामी अक्टूबर माह में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की समस्याओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु शिविरो का आयोजन भी सुनिश्चित कराएं।  

बैठक में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, उमरिया अंशुल गुप्ता, अनूपपुर मिलिंद नागदेवे, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एच.एस. चौधरी, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण लिमिटेड कम्पनी के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- कमिश्नर

शहडोल Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने एक जिला एव उत्पाद योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। 

कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में चिन्हित फसलों के उत्पादन को निरंतर प्रोत्साहित करें तथा स्थानीय व्यापारियों से चर्चा कर फसलों की विपणन की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि, अनूपपुर जिले में स्व सहायता समूहो द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन हेतु अमरकंटक में प्रदर्शन स्टाल एवं शो-रूम स्थापित करें ताकि शहडोल संभाग में  स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री सुनिश्चित हो सकें।  

अमरकंटक में स्थानीय उत्पादों के विक्रय 

हेतु स्थापित होगा शो-रूम

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने यह निर्देश बुधवार को विकास कार्याें की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं एवं उत्पादों की स्थानीय स्तर पर आवश्यकताओं की संभावनाओं का भी अधिकारी आकलन करें तथा उनका उपयोग सुनिश्चित कराएं।  बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग में कराएं जा रहे पौधरोपण कार्य  की प्रगति की भी समीक्षा की। 

बैठक में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, उमरिया अंशुल गुप्ता, अनूपपुर मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाएं- कमिश्नर

शहडोल Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि, राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाएं। उन्होंने कहा है कि, उपभोक्ताओं को राशन दुकानों के माध्यम से समय पर राशन मिलें इसकी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराएं। 

कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निशुल्क राशन वितरण योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को इस योजना लाभ का दिलाना सुनिश्चित किया जाए।  

कमिश्नर ने कहा है कि, शहडोल संभाग में सक्रिय राशन माफियाओं के विरूद्व सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।  उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि राशन वितरण व्यवस्था से राषन माफियाओं का समूल खत्मा होना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा  बुधवार को कलेक्टर कान्फ्रेंस में  कलेक्टरो को निर्देशित कर रहे थें। 

कमिश्नर ने दिए निर्देश खनिज माफिया के 

विरूद्व करें सख्त कार्यवाही

कमिश्नर ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि शहडेाल संभाग में अवैध खनिज, उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में खनिज माफियाओ के विरूद्व सख्त कार्यवाही होना चाहिए। कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कृषि  विभाग  की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद बीज उपलब्ध हो यह सभी कलेक्टर्स सुनिष्चित कराएं। 

अमानक स्तर  के खाद और बीज बेचने वालों 

के विरूद्व करें सख्त कार्यवाही

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में अमानक स्तर का खाद बीज का विक्रय करने वालों  पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए।  कमिश्नर ने कृषि विभाग के मैदानी अमलें को सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि, कृषि विभाग का मैदानी अमला किसानों से जीवन्त सम्पर्क स्थापित करें, किसानों को आधुनिक तकनीकी के संबंध में जानकारी दें एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी किसानों तक पहुंचाएं। 

कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं

कमिश्नर ने कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कलेक्टरों को निर्देश दिए  कि वे कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। गणेश उत्सव में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराएं।  टेस्टिंग बढाएं, लोगों से  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, टीकाकरण करने तथा मास्क लगाकर बाहर निकलने के लिए समझाइश दी जाए।  कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कमिश्नर ने संवेदना अभियान की  भी जिलेवार समीक्षा की। 

बैठक में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, उमरिया  अंशुल गुप्ता, अनूपपुर मिलिंद नागदेवे, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व बीके पाण्डेय, संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेन्द्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

एसडीएम न्यायालय ने श्रीमती शांति पति उमेश कुमार को उपस्थित होने के दिए निर्देश 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री सिद्वार्थ पटेल ने राजस्व न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण हेतु श्रीमती शांति पति उमेष कुमार कुमार पाण्डेय  पिता शिव शंकर पाण्डेय  निवासी ग्राम निपनिया तहसील व थाना ब्यौहारी जिला शहडोल  को 14 सितम्बर 2021 को  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर के कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देष दिए है तथा उपस्थित नही होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शासकीय आवासीय कन्या शिक्षा परिसर शहडोल में अतिथि शिक्षकों हेतु आवेदन 17 सितम्बर तक

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News।  सचिव  एवं आयुक्त म.प्र. स्पेशल एकेडमिक सोसायटी भोपाल के निर्देशानुसार प्राचार्य शा. आवासीय शिक्षा परिसर शहडोल ने जानकारी दी है कि, शा. आवासीय कन्या शिक्षा परिसर शहडोल में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, वाणिज्य विषय के लिए अतिथि शिक्षकों हेतु 17 सितम्बर 2021 तक विद्यालय में प्रातः 8ः30 बजे से 3 बजे तक आवेदन स्वीकार किये जाएगें। अधिक जानकारी के लिए शा. आवासीय कन्या शिक्षा  परिसर शहडोल में सम्पर्क कर सकते है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कानूनी सहायता के लिये आवेदन ‘‘नालसा लीगल सर्विस एप‘‘ पर

शहडोल Drms News। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा ‘‘नालसा लीगल सर्विस एप‘‘ लॉन्च किया गया है कानूनी सेवा से जुडे़ इस एप के जरिये देश के किसी भी स्थान से कुछ ही सेंकेड में कानूनी सहायता के लिये आवेदन किया जा सकेगा। इस एप के जरिये लीगल सेवा और संस्थानों की जानकारी फीड की जायेगी। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह ऐप कानूनी सेवाओं एवं संस्थानों काम करने वाले लोगों के फोन मे अनिवार्य रूप से इन्स्टाल होना चाहिये साथ ही बताया कि कानूनी सहायता के संवैधानिक अधिकार और मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी का प्रसार आवश्यक है। 

इस एप के माध्यम से कानूनी सहायताओं के लिये आवेदन एवं कानूनी सहायता प्राप्त कर सकतेे है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है तथा इस ऐप के द्वारा विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, मीडिएशन हेतु घर बैठे आवेदन कर सकते है व आवेदन की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

कैसे करना होगा इन्स्टाल एवं अप्लाई

इस ऐप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लें। ओपन करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप किसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं।

आपको नालसा, हाई कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी, सुप्रीम कोर्ट लीगल कमेटी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी, तालुका लीगल सर्विस अथॉरिटी में से चूज करना होगा।

इसके बाद जो बेसिक डिटेल्स होंगी वो भरनी होंगी।

फिर मामला और अपोजिट पार्टी की डिटेल्स भी भरनी होगी।

फिलहाल ये ऐप एंड्रॉयड ऑपरेटिंग स्मार्टफोन में उपलब्ध है. लेकिन जल्द ही इसका विस्तार किया जायेगा. यह आईओएस ऑपरेटिंग फोन में भी चल सकेगा।

मुआवजे के लिए खुद लगा सकेंगे अर्जी

अभी अगर किसी को मुआवजे के लिए अर्जी देनी होती है तो कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन लीगल ऐड एप से पीड़ित मुआवजा के लिए भी खुद अर्जी दे सकते हैं, इसके लिए एफआईआर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 

अगर आपकी कोई क्वेरी( सवाल या जिज्ञासा) है, तो 15100 पर डायल कर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर सीधे बात भी कर सकते हैं। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के अलावा जिला और तालुका स्तर पर भी लीगल अथॉरिटी के नोटिफिकेशन इस पर उपलब्ध होंगे, देश के हर एक पोस्ट ऑफिस और पुलिस थाने में इस ऐप के बारे में बिलबोर्ड के जरिए जानकारी दी जाएगी।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

बदलते मौसम में डेंगू एवं वायरल फीवर से रहें सतर्क - सी.एम.एच.ओ.

शहडोल Drms News। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी संस्था प्रमुखों के साथ-साथ सभी पैरामेडिकल स्टाफ को डेंगू एवं वायरल फीवर के संबंध में सतर्क रहने की सलाह दी है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की संभावना जिले में बनी हुई है, इसके साथ-साथ बदलते मौसम में मौसमी बीमारी डेंगू, मलेरिया एवं विभिन्न प्रकार के वायरल फीवर के लिए अनुकूल समय है। इसके लिए सघन प्रचार प्रसार के साथ-साथ आम जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों को भी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समझाइश दिया जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि नवजात शिशुओं की मृत्यु की संभावना बदलते मौसम में बढ़ जाती है, इसके लिए उपचार प्रबंधन के साथ-साथ जन जागरूकता की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समस्त गर्भवती महिलाओं का वीएचएनडी एवं अन्य माध्यमों से एनीमिक महिलाओं के चिन्हाकन कर सूचित संधारित किया जाए। 

चिन्हांकित एनीमिक गर्भवती महिलाओं का प्रोटोकॉल अनुसार आयरन टेबलेट एवं आयरन सुक्रोज से अभियान के तौर पर इलाज किया जाए, लेबर रूम, एएमसी एवं पीएनसी वार्ड के आसपास टीवी लगाकर प्रसव के दौरान एवं प्रसव के बाद शिशु एवं माता दोनों की देखभाल हेतु आवश्यक जागरूक करने वाली फिल्में कार्टून निर्देश कराना सुनिश्चित करें तथा यदि संभव हो तो प्रत्येक गर्भवती महिला को उनके सुरक्षा एवं बचाव हेतु काउंसलिंग कराई जाए।

उन्होंने कहा कि आने वाले ठंड के मौसम हेतु पर्याप्त रूम हीटर एवं वार्मिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। अंचल में फैली भ्रांति से निपटने के लिए एएनसी के दौरान एएनएम, आशा एवं आशा सहयोगी द्वारा काउंसलिंग की जाए। प्रसव के दौरान अपने शिशु के लिए साबुन से जुड़े हुए कपड़े एवं बिछाने ओढ़ने के चद्दर कंबल रजाई आदि का ही प्रयोग किया जाए। 

नवजात को 1 माह तक कम से कम हैंडलिंग किया जाए, जो भी बच्चे को खिलाएं दुलार करें आदि के लिए आवश्यक है कि इससे पूर्व साबुन से हाथ धोने का प्रचार प्रसार किया जाए। अंचल में भर आती है कि प्रसव के बाद लगभग एक माह तक सामान्य भोजन, नमक, मिर्च, मसाले आदि का उपयोग नहीं किया जाता है जिससे माता को और एनीमिया होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए गर्भवती  महिला को प्रसव के बाद से सामान्य भोजन करना है अन्यथा मां एवं बच्चे दोनों पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी तक आयरन, जिंक एमोक्सिसिलिन, पेरासिटामोल आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे प्रसव के दौरान चिकित्सक की सावधानी बरती जाए जिससे शिशु की एक्सफिक्सियल बर्थ में कमी की जा सके तथा आवश्यक होने पर समय पर रेफर किया जाए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश


कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ