संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
गणेश उत्सव संबंधी शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय 4 फीट से बड़ी मूर्तियां एवं चल समारोह रहेगा प्रतिबंधित
शहडोल Drms News। नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैध की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में गणेश उत्सव के विषय में शांति समिति की हुई बैठक ।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों सहित जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि राज्य शासन के द्वारा जारी 14 व 19 जुलाई को दिशा-निर्देशों के परिपालन में जिले में गणेश उत्सव के अवसर पर निर्धारित 30x45 फिट का पंडाल एवं 4 फीट से ऊपर की मूर्तिया नहीं रखी जा सकेंगी तथा किसी भी प्रकार का चल समारोह प्रतिबंधित रहेगा।
सभी आयोजन स्थलों पर आवश्यक रूप से मास्क एवं सैनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा, विसर्जन स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुलभ रहेंगी तथा सायं 6:00 बजे के पहले सभी मूर्तियों का विसर्जन अनंत चतुर्थी के दिन आवश्यक होगा।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 10 सितंबर 2021
प्रतिमा पूजा पंडालों में मास्क, सैनिटाइजर एवं समिति के दो दो सदस्य 24 घंटे पंडाल में उपस्थित रहेंगे तथा जनहितकारी संदेशों का प्रसारण भी करते रहेंगे। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि जिले के सभी मार्गों में साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए तथा पंडालों के आसपास भी पर्याप्त स्वच्छता करने का इंतजाम किए जाएं। जिला मुख्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पानी का जमाव कतई न हो इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर ने विसर्जन स्थलों में किसी भी प्रकार की दुर्घटनाएं ना हो, इसका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने विसर्जन हेतु दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पानी में अघुलनशील वस्तुओं को विसर्जन के पूर्व मूर्ति से अलग कर केवल घुलनशील वस्तुओं को ही पानी में विसर्जित करें जिससे जल जीवो को खतरा उत्पन्न ना हो।
अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि सभी पंडालों में अस्थाई विद्युत कनेक्शन आवश्यक रूप से लिए जाएं तथा अवैध रूप से किसी भी पंडाल में विद्युत का उपयोग न किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि निर्धारित पंडाल स्थल के अलावा अन्य पंडाल नहीं लगाए जाएं तथा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित यह आयोजन समितियों के प्रमुख एवं सदस्यगण ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि पंडालों में दो दो व्यक्ति हर समय उपस्थित रहे तथा विसर्जन स्थलों पर गोताखोर, वोट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखें, विसर्जन नदी या सार्वजनिक तालाबों में ना कर उनके आसपास कुंड बनाकर अलग से विसर्जन करें तथा सायं 6:00 बजे के पूर्व आवश्यक रूप से सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराना समिति के सदस्य सुनिश्चित करें एवं विसर्जन में पुलिस बल का सहयोग एवं साथ भी ले।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय में 5 विशेष विसर्जन रथ वार्डो में तैनात किए जाएंगे, जिसमें नगर पालिका के दल रहेंगे इन रथों में अपने अपने घरों में स्थापित छोटी मूर्तियां इन रथों में रखवाना सुनिश्चित करें जिससे यह विसर्जन रथ इन मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थान में ले जाकर कर सके।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एपी निगम, शांति समिति के सदस्यगण आजाद बहादुर, सूर्यकांत निराला, राजेश्वर उदानिया, लक्ष्मण गुप्ता, राहुल सिंह राणा एवं मनोज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपा उनके दायित्व
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने गणेश चतुर्थी एवं अनंत चतुर्थी का त्योहार के संबंध में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेश में अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर एवं जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय अपने अनुविभागीय क्षेत्र अंतर्गत दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर अपने अनुभाग क्षेत्र अंतर्गत अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गोहपारू बी.आर. नेताम, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर के.एल. पनिका, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर अभयानंद शर्मा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जयसिंहनगर दीपक पटेल, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ब्यौहारी रविंद्र जैन, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ब्योहारी अमित मिश्रा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैतपुर श्री चंद्र कुमार बट्टे, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैतपुर श्री के.एल टेकाम, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गोहपारू भारत सोनी, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सुश्री साक्षी गौतम, अपने तहसील क्षेत्र अंतर्गत अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
2009 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पदभार संभाला
शहडोल Drms News। शहडोल जिले में नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने गुरुवार को दोपहर अपने पद का प्रभार ग्रहण किया। श्रीमती वैद्य प्रदेश की 2009 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। जिन्होंने प्रदेश के जबलपुर, सिवनी तथा इंदौर में विभिन्न पदों का दायित्व भली-भांति निर्वहन करते हुए वर्तमान में इंदौर के लोक सेवा आयोग की सचिव पद से स्थानांतरित होकर कलेक्टर शहडोल के पद का भार ग्रहण किया है।
कलेक्टर श्रीमती वैद्य की प्राथमिक कार्य योजनाओं में प्रमुख रूप से शासकीय योजनाओं को मैदानी स्तर पर क्रियान्वित करना, शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन को पूर्ण कराना, कोविड-19 संक्रमण से निजात दिलाने हर स्तर पर प्रयास करना, जिले के वृद्धजन, दिव्यांगजन बुजुर्गजन तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के कार्यों को प्राथमिकता से लिया जाएगा।
वहीं टीम भावना से कार्य करते हुए जिले की प्रमुख समस्याओं तथा प्राथमिकता वाली योजनाओं को लागू कर पूर्ण करने का भी प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार जिले के अन्य आवश्यक कार्यों सहित जिले को स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कराने का भी प्राथमिकता से प्रयास किया जाएगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य प्रशासक केंद्रीय सहकारी बैंक का लिया प्रभार
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। शहडोल जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक के पद का प्रभार ग्रहण किया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी केंद्रीय सहकारी बैंक श्री राजेश रायकवार से जानकारियां हासिल की।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिले की महत्वपूर्ण संपत्तियां जिले वासियों की धरोहर- डॉ० सतेन्द्र सिंह
स्थानांतरित कलेक्टर डा. सत्येन्द्र सिंह की गरिमामई विदाई समारोह और हुआ नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य का स्वागत
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। जिले के स्थानांतरित कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कहा है कि जिले की शासकीय परिसंपत्तियों जिले वासियों की धरोहर होती हैं, चाहे वह कलेक्टर कार्यालय, जिले की सड़कें, शासकीय कार्यालय, स्वास्थ्य या सार्वजनिक संपदा क्यों ना हो उनका संरक्षण सभी शासकीय अमले सहित जिले वासियों की भी जवाबदारी है।
उन्होंने कहा है कि जिलावासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता वाली चीजों का आंकलन कर उसकी पूर्ति कराना सभी शासकीय अमले का दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि मेरे शहडोल जिले में डेढ़ वर्ष का कार्यकाल बेहद अच्छा रहा और सभी के सहयोग से मेरे द्वारा कोविड-19 संक्रमण से निपटने हेतु यथासंभव प्रयास किया गया जिसके लिए सभी को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने शहडोल जिले में आपदा के समय किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में जो कार्य किए गए वे टीम भावना से पूरा करने का परिणाम है। उन्होंने अपने सम्मान में सभी लोगों द्वारा किए गए कार्यों को हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिले को और आगे सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल करने की कामना की। इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल देकर विदाई दी गई।
नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य दिया निर्देश सभी शासकीय अमला कर्मठता एवं निर्भयता
से करें अच्छा कार्य
कार्यक्रम में नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि मुझे एक जुझारू एवं कर्मठ कलेक्टर के बाद दायित्व निर्वहन करने का मौका मिला है, जिसे मैं पूरी तन्मयता, कर्मठता एवं टीम भावना से पूरा करने का एवं सभी शासकीय अमले एवं जिलेवासियों का साथ लेकर आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय अमला निर्भय होकर, कर्मठता एवं कर्तव्य परायणता से अच्छा कार्य करें। इसके लिए मैं सभी का हर संभव मदद करने में तत्पर रहूंगी।
विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि स्थानांतरित कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिले में आदर्श को ऑर्डिनेशन की परंपरा की शुरुआत कर कठिन दौर में धैर्य, दृढ़ता एवं कर्तव्य परायणता से कार्य करने की जो परंपरा डाली है, उससे सभी शासकीय अमले को सीख लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि डॉ० सिंह में पद का अहंकार नहीं होने तथा बेहद लीडरशिप की योग्यता ऑर्गेनाइज का तरीका कार्यों को प्राथमिकता में लाकर उसे परिणित कराना तथा दूसरों का हित कर उनके दिल में जगह बना लेना एक विशिष्ट पहचान है, जो हर प्रशासनिक अधिकारी में यदा-कदा ही होता है।
उन्होंने कहा कि चाहे एंटी माफिया मुहिम हो, सूदखोरी को समाप्त करना, ड्रग माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करना या अपराधियों के जिला बदर एवं बंधक पत्र या अर्थदंड हो सभी में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बेहतर ढंग से निष्पक्ष रुप से कार्यों को अंजाम दिलाने में सहयोग किया है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि सभी शासकीय अमले को साथ लेकर शासकीय कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने का कार्य कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिले में किया है। उनकी निचले स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों तक सतत संपर्क बना कर हर आम व्यक्ति से भी सतत संपर्क में रहकर बड़ी गंभीरता से एवं सहज रूप से उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराना उनकी जेहन में था।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस.सागर, अशोक उपाध्याय, श्रीमती ललिता कोल, तथा एम.एस. अंसारी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।
विदाई समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह धुर्वे, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, कार्यपालन यंत्री पीआईयू रमाकांत पांडेय, उपसंचालक सामाजिक न्याय शिवेंद्र सिंह परिहार, मेडिकल कॉलेज के डॉ० आकाश रंजन सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विवेक पांडेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन दिलीप पांडेय संयुक्त कलेक्टर ने किया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 13 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रवेश
शहडोल Drms News। सहायक श्रम आयुक्त संभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।
परीक्षा परिणाम www.shramodayvidyalay.mp.gov.in
पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया है कि चयनित अभ्यर्थी विद्यालय स्तर से प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित 13 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नेशनल लोक अदालत में विद्युत संबंधी प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण, होगी छूट
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। कार्यपालन अभियंता संचार म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.क.लि. शहडोल ने जानकारी दी है कि 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली नेषनल लोक अदालत मेें मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा न्यायालय शहडोल में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु सिविल दायित्व की राशि में 20 प्रतिषत की छूट के साथ ही ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी यह छूट समस्त घरेलू, कृषि एवं 5 किलोवाट भार तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्वशक्ति भार तक औद्योगिक कनेक्शनों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लंबित प्रिलिटिगेषन के प्रकरणों में सिविल दायित्व की राशि में 30 प्रतिषत एवं ब्याज में 100 प्रतिष् की छूट दी जाएगी यह छूट समस्त घरेलू कृषि एवं 5 किलो वाट भार तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्वशक्ति भारत तक औद्योगिक कनेक्शनों में दी जाएगी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ