संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने 71 लाख रुपए की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय में स्थापित आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण
शहडोल Drms News। प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल द्वारा जिला चिकित्सालय शहडोल में पीएम केयर फंड से स्थापित लगभग 71 लाख रुपए की लागत से बनाए गए (1000 एलपीएम) क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 17 सितंबर 2021
आक्सीजन प्लांट स्थापित होने से मरीजों
को होगा सीधा लाभ
आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण मंत्रोच्चारण एवं फीता काटकर किया गया। प्रभारी मंत्री ने स्थापित आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया एवं प्लांट के कार्य प्रणाली प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
लोकार्पण अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों को सीधा लाभ होगा और कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
नेता द्वय ने किया जिला चिकित्सालय
परिसर में पौधरोपण
प्रभारी मंत्री एवं विधायक द्वय जयसिंह मरावी एवं श्रीमती मनीषा सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे द्वारा जिला चिकित्सालय शहडोल परिसर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में 71 हजार पौधों का रोपण आज किया जाएगा तथा पौधों के संरक्षण संवर्धन एवं रख-रखाव के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, श्रीमती अनीता चपरा, शत्रुघ्न सिंह पटेल, अरुण पटेल, संतोष लोहानी, सूर्यकांत निराला, अमन शुक्ला, सुर्यकांत मिश्रा, चंद्रेश द्विवेदी सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
प्रभारी मंत्री ने मरीजों को किया फलों का वितरण और स्वास्थ्य के संबंध में की चर्चा
शहडोल Drms News। प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार),पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती मरीजों को फलो का वितरण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, श्रीमती अनीता चपरा, शत्रुघ्न सिंह पटेल, अरुण पटेल, संतोष लोहानी, सूर्यकांत निराला, अमन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सभी नागरिक कोरोना का टीका लगवाएं-प्रभारी मंत्री
शहडोल Drms News। प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार),पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने आज जिला चिकित्सालय शहडोल में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके खुद लगवाएं तथा अपने परिजनों को भी लगवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन एवं वृद्धजन जो टीकाकरण स्थल तक नहीं आ पाते उन्हें टीकाकरण केंद्र स्थल पर लाकर उनका टीकाकरण कराएं। प्रभारी मंत्री ने नागरिकों से कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें, स्वयं भी टीका लगाएं तथा सभी लोगों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें। टीकाकरण के साथ-साथ लोगों लोगों को समझाइश दें।
उन्होंने कहा कि कोरोना अनुकूल व्यवहार का भी पालन करना आवश्यक है। मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तथा इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से शहडोल जिला टीकाकरण में प्रदेश स्तर पर अग्रणी हो ऐसा प्रयास किया जाए।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण महा-अभियान के अंतर्गत विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण कर समझाया कोरोना के दोनों डोज आवश्यक
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। आज जिले के भ्रमण के दौरान प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार),पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित टीकाकरण केंद्रों का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने मानस भवन शहडोल, वैक्सीनेशन सेंटर दिया पीपर, वैक्सीनेशन सेंटर गोहपारू एवं वैक्सीनेशन सेंटर करकी का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लाभ के बारे में बताया और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि जिनको कोवैक्सीन लगी है, उन्हें 28 दिन बाद द्वितीय डोज तथा जिनको कोविशील्ड लगी है, उन्हें 84 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जाए।
प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण स्थल पर टीका कृत व्यक्तियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उन्हें समझाया कि टीकाकरण के पश्चात भी कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करना आवश्यक है।
भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद पंचायत गोहपारू में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण भी किया। इस दौरान विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जनपद उपाध्यक्ष गोहपारू, श्रीमती नीलम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, शत्रुघ्न सिंह पटेल, अरुण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला पंचायत सीईओ ने वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण कर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। जिले में शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु टीकाकरण महा-अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जिले के जनपद पंचायत गोहपारू, बरेली, रामपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेहताब सिंह ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी कि टीका ही ऐसा ब्रम्हास्त्र है, जो हमें कोविड-19 से बचा सकता है। जिले की शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना के दोनों डोज के टीके लगवाकर कोरोना कोरोना महामारी का सुरक्षा प्रदान हो सकें।
उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को टीकाकरण स्थल पर ले आएं या मोबाइल वैन के माध्यम से उनका टीकाकरण करवाकर उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करें व सभी पात्र व्यक्तियों को शत प्रतिशत वैक्सीनेट कराएं तथा वैक्सीन लगवा चुके व्यक्तियों का नाम पोर्टल पर इंट्री भी करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीपीसी डॉ0 मदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु कोरोना वालेंटियर निभा रहें अपनी जिम्मेदारी लोंगों को दोंनों टीके के बता रहें फायदें
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। जन अभियान परिषद के समन्वयक विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि जिले में शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु टीकाकरण महा-अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में तहत जिलें में कोरोना वालेंटियरों द्वारा घर-घर दस्तक देकर वैक्सीनेशन से छूटे हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहें है, कोरोना वालेंटियर वैक्सीनेशन सेंटरों में अपनी सहभागिता निभा रहें, घर-घर दस्तक देते हुए वैक्सीन के दोंनों डोज के फायदें बता रहें है तथा लोगों को समझाइश दे रहे है कि कोरोना के दोनों डोज के टीके लगवाकर कोरोना महामारी का सुरक्षा कवच है। वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है।
उन्होंने बताया कि आज ग्राम बरेली, बासा, गिरवा, ब्यौहारी, जयसिंहनगर सहित अन्य ग्रामों में वैक्सीनेशन के प्रति लोगाें को जागरूक किया जा रहा है जिससे जिला शत-प्रतिशत वैक्सीनेट हो सकें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पी.एम. उज्ज्वला योजनान्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम 18 सितम्बर को
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल श्री कमलेश टांडेकर ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण का कार्यक्रम जिले की समस्त गैस एजेंसी निर्धारित स्थल पर संपन्न करेंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम 18 सितंबर 2021 को मानस भवन शहडोल में 2ः00 बजे से आयोजित किया गया है तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम 03 बजे से प्रसारण किया गया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री हितग्राहियों को सम्बोधित करेंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश का वैक्सीनेशन बना अन्य प्रदेशों के लिए रोल माडल- प्रभारी मंत्री
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार),पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने कहा है कि मध्य प्रदेश का वैक्सीनेशन अन्य प्रदेशों के लिए रोल माडल साबित हुआ है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सशक्त एवं सफल कार्य योजना के बदौलत और सभी के समन्वित प्रयासों से यह संभव हो सका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए 3 चरणों में वैक्सीनेशन महा-अभियान चलाया गया, जो बेहद सफल रहा और जन-जन का वैक्सीनेशन कराने का महा संकल्प पूरा हुआ।
प्रभारी मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण महा-अभियान में वे भागीदार बनें। स्वयं टीका कराएं तथा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल आज शहडोल जिले के सिविल अस्पताल ब्योहारी में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक ब्योहारी शरद कोल, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
36 लाख रुपए की लागत से निर्मित आक्सीजन
प्लांट का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण
प्रभारी मंत्री ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी में लगभग 36 लाख रुपए से निर्मित (200 एलपीएम) क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल ब्यौहारी में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट क्षेत्र के लोगों के लिए नई सौगात है, यह आक्सीजन प्लांट क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी तथा इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी को समूल नष्ट करने के लिए सभी टीकाकरण कराएं।
उन्होंने कहा कि सभी के जीवन की सुरक्षा आवश्यक है, जान है तो जहान है। जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए सभी नागरिक टीकाकरण महा-अभियान में भागीदार बनें।
जान है तो जहान है, सभी कराएं टीकाकरण
उन्होंने कहा कि सितंबर माह के अंत तक सभी को कोरोना का प्रथम टीका लगा दिया जाए तथा दिसंबर तक सभी को दूसरा टीका भी लगा दिया जाए इसके लिए सतत प्रयास करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए शहडोल जिले में टीकाकरण के लिए समन्वित प्रयास होने चाहिए।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ब्योहारी शरद कोल ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री से उन्होंने ब्योहारी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए अनुरोध किया था, जिसका यह सार्थक परिणाम सामने आया है कि आज हमारे सिविल अस्पताल ब्यौहारी में 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के प्रारंभ होने से ब्यौहारी क्षेत्र के लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी।
आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण मंत्रोच्चारण एवं फीता काटकर किया गया। प्रभारी मंत्री ने स्थापित आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया एवं प्लांट के कार्य प्रणाली प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं विधायक द्वारा सिविल अस्पताल ब्यौहारी परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, समाज सेवी ओमकार सोनी राम सुमिरन चतुर्वेदी संजय गुप्ता राजन गुप्ता आशीष गुप्ता शत्रुघ्न पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
20 सितंबर से पोर्टल पर उपलब्ध आनलाइन सेवाओं
के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने राजस्व विभाग में जारी नवीनतम नियम निर्देश तथा उनके अनुरूप विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध आनलाइन सेवाओं के प्रचार प्रसार हेतु जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में जन सामान्य, प्रबुद्ध जन, जन प्रतिनिधियों, एवं अधिवक्ता गण आदि जिनकी संख्या कम से कम 50 होना अनिवार्य होगा, को आमंत्रित कर विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में शासकीय नियम, अधिनियम, परिपत्रों, एवं निर्देशों में किए गए संशोधनों सरलीकरण एवं सुविधाओं के विषय में प्राप्त पीपीटी अनुसार प्रोजेक्ट के माध्यम से जानकारी/प्रस्तुतीकरण एकत्रित सभा के समक्ष में किया जाएं।
कार्यशाला का आयोजन जिला स्तर पर तहसील कार्यालय सोहागपुर में 22 सितम्बर 2021, तहसील कार्यालय बुढार में 21 सितम्बर को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण हेतु नियुक्त अधिकारी एवं ट्रेनर अधिकारी नरेंद्र सिंह धुर्वे अनुवभिागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर होगें।
इसी प्रकार तहसील कार्यालय ब्यौहारी में 20 सितम्बर 2021 को प्रस्तुतीकरण हेतु नियुक्त अधिकारी एवं टेªनर अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर, अनुवभिागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी होगें। इसी प्रकार तहसील कार्यालय जयसिंहनगर में 21 सितम्बर, 22 सितम्बर को तहसील कार्यालय गोहपारू एवं 23 सितम्बर 2021 को जैतपुर तहसील कार्यालय में प्रस्तुतीकरण हेतु नियुक्त अधिकारी एवं टेªनर अधिकारी श्री डीके पाण्डेय अनुवभिागीय अधिकारी राजस्व होगें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
महिला स्व सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही
मीरा यादव से की चर्चा
शहडोल Drms News। महिला स्व सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम का प्रसारण भोपाल से गत दिवस किया गया है। उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष सहित जिले में आजीविका मिशन में 25 संकुल स्तरीय संगठन 751 ग्राम संगठन व 11423 समूहों ने विभिन्न माध्यम से हितग्राहियों ने देखा एवं सुना।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही मीरा यादव से चर्चा की। चर्चा के दौरान मीरा यादव ने बताया कि, शहडोल जिले के विकासखण्ड सोहागपुर के बमुरा ग्राम में में रहती हूं, मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण मै अपनी शिक्षा पूर्ण नहीं कर पाई तथा सामाजिक दवाब के कारण मीरा विवाह कर दिया गया था, किन्तु मुझे ग्राम की सीआरपी दीदी द्वारा आजीविका मिशन व समूह के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, तो मुझेे डूबते को तिनके का सहारा जैसा लगा तथा मैं समूह के साथ बैठक प्रारंभ की एवं मैंने 2013 में प्रथम ऋण लेकर अब तक समूह से 40,000/- (चालीस हजार रूपये) प्राप्त कर चुकीं हूं।
इस ऋण की सहायता से सिलाई मशीन का कार्य किया अब ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही हूं। जिससे अब मैं अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर रही हूं। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन मेरे लिए वरदान साबि हुआ हैं इसके लिए मैं प्रदेश सरकार और अधिकारियों को धन्यवाद देती हूं। इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक हितग्राहियों से चर्चा की और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ