DRMS NEWS

DRMS NEWS

विद्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन इत्यादि आवश्यक

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालयों में 50% की क्षमता से कक्षाएं संचालित कराने का निर्णय 

शहडोल Drms News। जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति में निर्णय लिया गया कि जिले के समस्त विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 50% सुनिश्चित करते हुए छात्रों को क्रमबद्ध बदल बदल कर कक्षाएं संचालित कराई जाएं तथा विद्यालयों का जिनमें छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने जाएं उनकी सुविधा के अनुकूल समय भी परिवर्तित करें, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में असुविधा न हो। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज  DRMS NEWS  (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  शनिवार 18 सितंबर  2021

विद्यालयों में आने वाले छात्रों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन इत्यादि की व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से विद्यालयों में सुनिश्चित की जाएं साथ ही शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि छात्र एवं शिक्षक  कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन सुनिश्चित करें जिससे शिक्षक एवं छात्र कोरोना से प्रभावित न हो। 

कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्थाएं सुलभ कराई जाए तथा परिसरों में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव आवश्यक रूप से हो तथा शौचालयों में गंदगी बिल्कुल भी ना रहे। छात्रों के पेयजल आदि की शुद्धता एवं विद्यालयों में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराते रहें। 

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कोविड-19 से सुरक्षा के सभी आवश्यक पुख्ता इंतजाम किए जाएं।  कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणेश विसर्जन में भीड़भाड़ एवं चल समारोह आदि प्रतिबंधित रहेंगे तथा विसर्जन स्थलों में अलग से कुंड बनाकर प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए तथा सायं 6:00 बजे के पहले ही विसर्जन कराना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने कहा कि विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों को आवश्यक उपकरणों सहित तैनात किए जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। 

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में नगर पालिका द्वारा 5 विसर्जन रथ चलाए जाएंगे जिनमें घरों की स्थापित प्रतिमा विसर्जन रथों में ही रखें और मूर्ति को विसर्जन रथ में रखने से पूर्व पानी में अघुलनशील प्लास्टिक आदि की सजावट हटा दें जिससे विसर्जन करने के बाद वे अघुलनशील वस्तुएं मछली आदि की मौत का कारण ना बने। 

कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन रथों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखना सुनिश्चित करें। विसर्जन के समय आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता आवश्यक रूप से बढ़ती जाए तथा किसी भी व्यक्ति को गहरे पानी में उतरने की अनुमति ना दी जाए जिससे दुर्घटनाओं को रोका जाए। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि छात्रों या उनके परिवार के किसी सदस्य को बुखार, सर्दी या कोविड-19 के  लक्षण हो तो उनके अभिभावक छात्रों को विद्यालय में नहीं भेजें तथा उनकी तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें सभी शैक्षणिक स्टाफ का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का दोनों डोज सुनिश्चित हो।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ मिलिंद शिलारकर, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह सहित जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य प्रदीप सिंह, पदम खेमका, नीरज द्विवेदी, चंद्रेश द्विवेदी, सहित अन्य सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

त्योहार के मद्देनजर जिले में शांति व कानून व्यवस्था हेतु अधिकारियों की लगाई गई डयूटी

शहडोल Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने गणेश चतुर्थी एवं अनंत चतुर्दशी का त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी उपखंड मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत लगाई गई है। 

जिसमे दिलीप पांडे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्य क्षेत्र जैतपुर जयसिंहनगर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर  नरेंद्र सिंह धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर का कार्यक्षेत्र ब्यौहारी, लवकुश प्रसाद शुक्ला तहसीलदार सोहागपुर कार्य क्षेत्र तहसील क्षेत्र अंतर्गत, श्रीमती मीनाक्षी बंजारे तहसीलदार बुढार कार्यक्षेत्र बुढार, बी आर नेताम नायब तहसीलदार कार्यक्षेत्र खन्नोधी, केएल पनिका नायब तहसीलदार कार्य क्षेत्र अमरहा, अभया नंद शर्मा नायब तहसीलदार कार्य क्षेत्र सिंहपुर एवं सोहागपुर-02 श्री दीपक पटेल नायब तहसीलदार जयसिंह नगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत, राबिन जैन ब्यौहारी तहसील क्षेत्र अंतर्गत, अमित मिश्रा नायब तहसीलदार बुडवा पपौध क्षेत्र अंतर्गत चंद्र कुमार भट्टे जैतपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत, के एल टेकाम नायब तहसीलदार चन्नोडी, केशवाही क्षेत्र अंतर्गत भरत सोनी खन्नोधी क्षेत्र अंतर्गत एवं सुश्री साक्षी गौतम नायब तहसीलदार, धनपुरी खैरहा क्षेत्र अंतर्गत ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर ने लगाई गई ड्यूटी में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे एवं समय-समय पर जिला मजिस्ट्रेट अपर जिला मजिस्ट्रेट को स्थिति से अवगत  कराना सुनिश्चित करेंगे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

श्रद्धालुओं को नदी में उतरने एवं नाव से मूर्ति विसर्जन करने की नहीं होगी अनुमति- कलेक्टर

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। वर्तमान समय में लगातार बारिश होने के कारण स्थित सभी नदियां एवं तालाब अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर हैं साथ ही अनंत चतुर्दशी का त्यौहार भी है। ऐसी स्थिति में सभी श्रद्धालुगण विसर्जन हेतु नदी के किनारे स्थित स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विसर्जित करते हैं। जो कि वर्तमान समय में सभी नदियां, तालाब एवं अन्य विसर्जन स्थल लगातार बारिश के कारण अपने सामान्य स्तर से ऊपर हैं। 

विसर्जन हेतु श्रद्धालु रात्रि में मूर्ति विसर्जन करते हैं, विसर्जन उपरांत वह नदियों, तालाबों एवं अन्य विसर्जन स्थलों में स्नान भी करते हैं, जिससे दुर्घटना घटित होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 

कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

वर्तमान परिस्थितियों में आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सायं 6:00 बजे सूर्यास्त के बाद किन्ही भी श्रद्धालुओं को विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। 

सायं 6:00 बजे सूर्यास्त के बाद मूर्ति विसर्जित ना किए जाने पर समस्त श्रद्धालुगण अगले दिवस मूर्ति विसर्जन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा है कि किसी भी श्रद्धालु को नदी में उतरने एवं नाव से मूर्ति विसर्जन करने की अनुमति नहीं होगी। नदी के किनारे बनाए गए कृत्रिम विसर्जन स्थलों पर ही श्रद्धालुगण मूर्ति विसर्जित करना सुनिश्चित करेंगे।

गणेश प्रतिमाओं की झांकियां एवं ध्वनि 

विस्तारक यंत्र रहेंगे प्रतिबंधित

जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत विसर्जन जुलूस के रूप में नहीं किया जाएगा। व्यक्तिगत रूप में 10 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे। गणेश प्रतिमाओं की झांकियों का प्रदर्शन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्णतः प्रतिबंधित होगा, क्योंकि यह आदेश सर्व साधारण को संबोधित है तथा वर्तमान परिस्थितियों में सूचना की तालीम इस संबंध में समय में प्रत्येक संबंधित व्यक्ति को व्यक्तिश: सुनवाई किए जाना संभव नहीं है।

अतः उक्त आदेश दंड प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 के अंतर्गत एकपक्षीय रूप से पारित किया जाता है। उपरोक्त आदेश का पालन न किए जाने वाले व्यक्ति को दंड प्रक्रिया 1993 की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के अधीन कार्यवाही की जाएगी।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

उज्जवला 2.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ,

गैस के हितग्राहियों को उपयोग की विधियां भी समझाएं गैस एजेंसी संचालक- कलेक्टर

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। महिलाओं के जीवन में ईंधन की महती उपयोगिता होती है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उज्जवला योजना 2.0 के तहत अन्त्योदय हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन का आज जिले के स्थानीय मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में वितरण किया गया।

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि गैस के उपयोग से महिलाएं जहां सुगमता से भोजन बना सकेंगी, वही धुआं से उन्हें निजात मिलेंगी तथा पर्यावरण में भी प्रदूषण कम होगा। 

कार्यक्रम में गैस संचालकों को समझाइश दी की जिन हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, उन्हें गैस उपयोग के बारे में समझाइश दें और उज्जवला योजना के हितग्राही अपने आस-पड़ोस के अन्य पात्र लोगों को भी इससे लाभान्वित कराने की पहल करें। 

इस मौके पर समाज सेवी कमल प्रताप सिंह ने कहा कि घरेलू महिलाओं की चूल्हे में खाना बनाने की समस्या से निजात दिलाने तथा धुएं से मुक्त जीवन बनाने निःशुल्क उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान कराए जा रहे हैं। इसके साथ सिलेंडर, रेगुलेटर, सुरक्षा पाइप, चूल्हा एवं रिफिल भी दिया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस प्रदाय योजना से पेड़ों की कटाई कम होगी तथा पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जनहितकारी यह योजना लाकर निचले तबके की महिलाओं को नि:शुल्क गैस की सुविधा उपलब्ध कराई है और निरंतर आगे भी यह योजना चलती रहेगी। 

इस मौके पर श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि स्वस्थ ईंधन बेहतर जीवन बनाने में प्रधान मंत्री ने 1 मई 2016 से यह योजना प्रारंभ की, जिससे देश के आधी आबादी की कमजोर तबके की महिलाओं को लाभ मिलेगा तथा वे सशक्त बनेगी। 

16 महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत

गैस कनेक्शन के पत्र किए वितरित

कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप 16 महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत जिले के नगर पालिकाओं, जनपद पंचायतों तथा तहसीलों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 6427 लोगों को नि:शुल्क गैस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के अवसर पर जबलपुर से प्रायोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण भी उपभोक्ताओं सहित अन्य उपस्थित जनों ने देखा एवं सुना

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह, श्रीमती अमिता चपरा, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, नगर पालिका अधिकारी शहडोल सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय गैस संचालक एवं काफी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश 

कलेक्टर ने किया रोजगार मेले का निरीक्षण, स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया 

कराने के दिए निर्देश

शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में आयोजित रोजगार मेले का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान रोजगार मेले में आई हुई विभिन्न कंपनियों द्वारा स्थापित लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय लोगों को उनके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर प्रदान किए जाएं। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि रोजगार मेले के आयोजन के पूर्व इसका सघन प्रचार प्रसार किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग रोजगार मेले के आयोजन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि रोजगार मेले में कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन किया जाए। जिससे रोजगार मेले में आया कोई भी व्यक्ति को कोरोना महामारी से संक्रमित ना हो। रोजगार मेले में 465 शिक्षित बेरोजगारों का आवेदन पंजीकरण किया गया जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 404 आवेदकों का चयन किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल ए.के. पांडेय, प्राचार्य आईटीआई कॉलेज शहडोल एस.के. वर्मा, परियोजना अधिकारी एनआरएलएम पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News) 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ