संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
परिवार के सदस्य ही निकले हत्यारे, मृतक के मारपीट प्रताड़ना से तंग थे परिवार जन
शहडोल Drms News। 30 सितंबर 2021 को प्रातः 10.30 बजे पुलिस थाना सोहागपुर को सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम कंचनपुर मे एक व्यक्ति लूटा उर्फ सच्चिदानन्द पटेल निवासी कंचनपुर का मर्डर हो गया है, उसका शव जंगल तरफ पड़ा हुआ है।
सूचना को थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया व कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त हुये। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण अति.पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 1 अक्टूबर 2021
मृतक का शव मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके सिर में कई गंभीर चोंट के निशान थे व शव से बदबू भी आ रही थी। अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मौके पर डाग स्क्वाड एवं अन्य टीमों के द्वारा निरीक्षण किया गया बाद अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल के कुशल मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल के निर्देशन में अंधी हत्या के खुलासे एवं आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरी. योगेन्द्र सिंह परिहार, उनि आनंद कुमार झारिया, उनि. एस.एन. मिश्रा, सउनि रजनीश तिवारी, सउनि रामानंद तिवारी, सउनि सुरेश कुमार, सउनि कन्हैयालाल, प्रआर राम निवास पाण्डेय, प्रआर लाला प्रसाद, प्र.आ. कुंवरलाल सिंह, आर. हीरालाल पुलिस टीम के विवेचना में मृतक के संबंध में प्राथमिक रूप से यह तथ्य सामने आये कि मृतक की शादी नही हुई थी। वह आसपास के क्रेशर मशीन खदान में घुमा - फिरा करता था, शराब पीने का आदी था, मृतक के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, उसका ग्राम खन्नाध के मामा पक्ष से भी जमीन का विवाद चलता था व मृतक का उसकी सौतली मां व भाई से भी पारिवारिक विवाद था।
पूछताछ के दौरान में मृतक के सौतेले छोटे नाबालिक भाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि, मृतक लूटा उसको कई वर्षों से बिना बात के अनावश्यक मारपीट करता आ रहा था जिसका गुस्सा उसके मन में बना रहता था और उसकी मां को भी बिना वजह गाली दिया करता था।
घटना दिनांक 28 सितंबर 2021 को शाम 05ः00 बजे करीबन मृतक लूटा जब अपने घर आया, तभी उसने अपने नाबालिक छोटे भाई को मारपीट किया औरर तगाड़ी से उसे मारा दिया, जिससे उसके हाथ में चोंट आई और खून बहने लगा मां बीच बचाव करने आई तो, उसने मां का सिर दीवाल पर पटक दिया, जिससे मां के सिर पर चोट आयी और खून निकलने लगा।
इसी बात से नाबालिक भाई बहुत गुस्सा हो गया और जिसके आधे घन्टे बाद जब मृतक सोने लगा तो मृतक के नाबालिक भाई ने हथौड़े से मृतक के सिर, ठुड्ढी, कान के पास व अंडकोष में जोर से वार किया, जिससे मृतक लूटा की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना स्थल खून खून हो गया था। उसके मां व पिता वहीं पर मौजूद थे। मां व पिता ने मिलकर मौके पर ही पूरे खून को साफ कर दिया। मृतक के शव को तीनों ने घर में ही रात तक छुपा कर रखा और रात 11.00 बजे सायकल से मृतक का पिता व सौतला भाई दोनों मिलकर शव को घर से घटना स्थल पर ले जाकर झाड़ियों मे छिपा आये।
अगले दिन 29 सितंबर 2021 को मृतक का शव वहीं पड़ा रहा, जिसकी मृत्यु की जानकारी किसी को नही लगी तो, 29/30 सितंबर 2021 की दरमियानी रात को अपचारी बालक द्वारा रात्रि में ही 04.00 बजे अकेले जाकर मृतक के शव को झाड़ी से निकाल कर करीबन 5 मीटर दूर सहज दृश्य स्थान में रख दिया, जिससे पास वाले रास्ते से आसानी से देखा जा सकें। फिर अगले दिन गांव के लोगों को मृतक के मर्डर की जानकारी मिली।
विवेचना में मृतक के भाई बाल अपचारी बालक की निशादेही से घटना मे प्रयुक्त हथौड़ा, मृतक के पिता अवधेश पटेल पिता स्व. विशाल पटेल उम्र 65 वर्ष निवासी कंचनपुर जिला शहडोल की निशादेही मे घटना मे प्रयुक्त सायकल व मृतक की मां गोमती पटेल पति अवधेश पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी निवासी कंचनपुर जिला शहडोल के निशानदेही से खून युक्त कपड़े जप्त किये गये।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है एवं 01 बाल अपचारी बालक को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। पुलिस द्वारा अंधी हत्या का पदार्फाश किया गया जो मृतक के परिवारजन द्वारा ही मृतक की हत्या की गयी थी और साक्ष्य को छिपाने की दृष्टि से मृतक के शव व घटना मे प्रयुक्त हथियार हथौड़ा व सायकल को छिपाकर रख दिया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 02 वाहनों को किया जप्त
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि झिरिया टोला में कुनक नदी से कुछ लोग ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रेत उत्खनित कर बिक्री हेतु ले जा रहे है। जिस पर थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में सउनि0 लाल दास, प्र0आर0 आर0 अशोक सिंह एवं आर0 नारेन्द्र सिंह जैतपुर पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कायर्वाही किया तो कुछ लोग कुनक नदी से ट्रैक्टर ट्राॅली में अवैध रेत लोड कर रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गए।
मौके पर एक बिना नम्बरी नीले रंग का पावर ट्रेक कम्पनी का ट्रेक्टर मय रेत लोड मिला, अवैध रेत उत्खनित एवं परिवनह करते पाये जाने से उक्त वाहन को जप्त कर थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। अज्ञात आरोपी चालक एवं मालिक के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग एक ट्रेक्टर में अवैध रेत लोड कर कंजिया से रिमार छपरा टोला तरफ जा रहा हैं। जिस पर थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में सउनि0 नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं आर0 गंगासागर गुप्ता सीधी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान छपरा टोला तिराहा पहुंचकर कुछ समय इन्तजार करने के वाद एक नीले रंग का पावर ट्रेक ट्रेक्टर क्रमांक Mp18 AB 1759 मय रेत लोड आते दिखा जो पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम नर्मदा सिंह गौंड पिता जवरसाह सिंह गौंड उम्र 35 वर्ष निवासी कंजिया थाना जनकपुर छ0ग0 का होना बताया।
चालक से रेत के परिवहन एवं वाहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज न होना बताया। जिस पर सीधी पुलिस द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
आरोपी चालक नर्मदा सिंह एवं वाहन मालिक खगेन्द्र सिंह गौंड निवासी छुहाई टोला के विरुद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की 05 कायर्वाही में 34 लीटर अवैध शराब की जब्त
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर अमलाई पुलिस ने ईंटा भट्टा के पास दबिश देकर आरोपिया सुदामा विश्वकर्मा की पत्नी निवासी ईंटा भट्टा थाना अमलाई के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं अमलाई में दबिश देकर आरोपिया बंटी केवट की पत्नी निवासी अमलाई के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है। उक्त कार्यवाही में उ0नि0 स्वाती गौतम एवं सउनि0 महेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर धनपुरी पुलिस ने धनपुरी में दबिश देकर अरोपिया मुकेश कोल की पत्नी निवासी धनपुरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं बेम्हौरी में दबिश देकर आरोपिया काशी बैगा की पत्नी उम्र 30 वर्ष निवासी बेम्हौरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपिओं के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है। उक्त कार्यवाही में उ0नि0 अंजना अहिरवार एवं स0उ0नि0 राजेन्द्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर जयसिंहनगर पुलिस ने ग्राम अमझोर में दबिश देकर अरोपिया लाला कोल की पत्नी निवासी अमझोर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1500 रुपये मौके पर जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है। उक्त कायर्वाही में स0उ0नि0 महेन्द्र पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)

0 टिप्पणियाँ