संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
वृद्धजनों के लिए सम्मान एवं सेवा भाव रखें परिवार के सदस्य- एडीजे अनूप त्रिपाठी
शहडोल Drms News। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर आज वृद्वाश्रम कल्याणपुर में वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में वृद्धजनों का माला पहनाकर तिलक लगाकर सम्मान किया गया तथा उनके दैनिक उपयोग के लिए बर्तनों का सेट प्रदान किया गया साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का वितरण भी किया गया।
सम्मान समारोह में एडीजे श्री अनूप त्रिपाठी ने कहा कि, वृद्वाश्रम उस निवास स्थान का नाम है जहां पर असहाय, असक्त, निर्बल अथवा परिवार से विरक्त हो चुके वृद्वों का आश्रय देता है, उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सामूहिक स्तर पर सामाजिक संगठनों द्वारा पूर्ति की जाती है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 1 अक्टूबर 2021
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों
का किया गया सम्मान
भारत विकास परिषद एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धजनों के सुख-दुख का ख्याल रखते हुए उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्हें सम्मान और स्नेह प्रदान करते है। त्रिपाठी ने कहा कि, परमात्मा के बाद यदि कोई आत्मा हमारे भले के लिए है तो वो है हमारे मॉ-बाप, इनकी आत्मा को दुखाकर हम सुखी नही रह सकते इनकी पूजा हमारा कर्तव्य है और इनका आशीष हमारी पूंजी है, इनको प्यार से रखें और इनके सानिध्य में रहकर सम्मान और सेवाभाव के साथ उनकी सेवा करें साथ ही अपने बच्चों को भी इसकी शिक्षा और संस्कार दें।
उन्होंने कहा कि, परिवार के सदस्य ऐसी स्थिति न आने दें कि उनके मॉ-बाप वृद्वाश्रम आएं उन्हें घर पर ही मान-सम्मान देते हुए उनकी भावनाओं को समझते हुए उनका आदर करें क्योंकि उनका सम्मान, आदर ईश्वर के सम्मान के समान है।
हमारे माता-पिता हमारे खुशियों की पूंजी है
इन्हें हमें सहेज कर रखना होगा
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथ्यि संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, हमारे माता-पिता हमारे खुशियों की पूंजी है इन्हें हमें सहेज कर रखना होगा और हमें जन्म देने वाला पालन-पोषण, अच्छी शिक्षा दिलवाकर कुछ करने लायक बनाने वाला हमारे मॉ-बाप ही है, बुढापे में हमें उन्हें उसी तरह सहारा देना होगा जिस प्रकार बचपन में उन्होंने हमें सहारा देकर चलना सिखाया।
आज अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर आनंद सिंह अध्यक्ष भारत विकास परिषद, श्रीमती मेघा पवार, बृजेन्द्र गुप्ता ने वृद्वजनों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किये। आयोजित कार्यक्रम में वृद्वजनों ने अपने अनुभव साझा किये। सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के सदस्यों के द्वारा वृद्धजनों के सम्मान में कौमी एकता एवं प्यार पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
आज आयोजित कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय शिवेन्द्र सिंह परिहार, अखिलेश नामदेव सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित थें। कार्यक्रम का सफल संचालन विनय तिवारी ने किया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
वृद्धजनों के कल्याण एवं सहयोग के लिए राष्ट्रीय वरिष्ठ हेल्पलाइन नम्बर 14567 पर पाई जा सकती है जानकारी
शहडोल Drms News। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा वृद्धजनों के कल्याण एवं सहयोग के लिए राष्ट्रीय वरिष्ठ हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 14567 जारी किया गया है।
यह राष्ट्रीय वरिष्ठ हेल्पलाइन नम्बर वरिष्ठ नागरिकों के स्थापित एक योजना है जिसके द्वारा वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं रख-रखावं के अधिनियम 2007 के बारे में और पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।
यदि किसी वरिष्ठजन के साथ शारीरिक या भावनात्मक रूप से दुर्व्यहार किया जा रहा है, तो वे हमें रिपोर्ट कर सकते है। कोई भी वरिष्ठजन अकेला हो या भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहा हो, हमें फोन करके बात कर सकते है, हम भावनात्मक परामर्श प्रदान करते है, हम परित्यक्त वृद्ध लोगों को अस्थायी आश्रय प्रदान करके, उन्हें फिर से उनके परिवार के साथ मिलाने में मदद करते है।
इन सभी सेवाओं के साथ,हम वृद्धाश्रम, देखभाल करने वाली संस्थाओं, अस्पतालों आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं।
इस हेल्पलाइन के माध्यम से- जानकारी-
स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित जागरूकता, निदान, इलाज, आश्रय, वृद्धाश्रम संबंधी जानकारी, डे केयर सेंटर संबंधित जानकारी, वरिष्ठजन सहायक उपकरण व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा, आदि से संबंधित जानकारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी।
भावनात्मक सहयोग-
चिंता समाधान, आपसी संबंध प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा, मृत्यु एवं शोक संबंधित भावनात्मक सहयोग एवं सरल जीवन प्रबंधन (समय, तनाव, क्रोध प्रबंधन) संबंधित जानकारी।
मार्गदर्शनः-
कानून संबंधित, विवाद समाधान (संपत्ति, पडोसी, परिवार), वित्तीय मार्गदर्शन, पेंशन- वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन से संबंधित सरकारी योजनाएं संबंधित जानकारी।
दुर्व्यवहार रोकने एवं बचाव हेतु-
दुर्व्यवहार से बचाव, लापता और परित्यक्त वरिष्ठ नागरिकों को सहायता, आपातकाल एवं संकट से बचाव, विकलांग वरिष्ठजन के लिए विशेष सहायता, विभिन्न स्तर पर भागीदारी के अवसर खोजना एवं आवश्यक सेवा संबंधित (संचार, यात्रा, खरीदारी, बैंकिंग आदि) की जानकारी दी जाएगी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अस्पृश्यता निवारण सह सद्भावना शिविर का आयोजन
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। जनजातीय कार्य विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि, गांधी जयंती के सुअवसर पर अस्पृश्यता निवारण सह सद्भावना शिविर का आयेाजन 02 अक्टूबर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास मढ़ीटोला, विचारपुर, विकासखण्ड सोहागपुर किया गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं को बक्शा नही जाएगा- कलेक्टर
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह Drms News। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि प्रदेश के सभी जिलों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी मार्ग दर्शन में जिले के राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका के अमले के संयुक्त कार्यवाही से कल्याणपुर में मिंटू उर्फ जयंत सिंह पिता दुष्यंत सिंह निवासी कल्याणपुर द्वारा कल्याणपुर में स्थित आराजी खसरा क्रंमाक 87/1 के अंश भाग 7950 वर्गफिट की शासकीय भूमि जिसमें कब्जाधारी द्वारा मकान भी निर्मित कराया गया था उसे गिराकर लगभग 90 लाख रूपये की कीमत की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कल्याणपुर में लगभग 90 लाख की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त
इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत में बक्शा नही जाएगा।
इस अभियान में एसडीएम सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगपालिका अधिकारी अमित तिवारी तथा राजस्व, नगपालिका एवं पुलिस के अमले ने अपनी सहभागिता निभाई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना शासन की अहम मंशा- विधायक जयसिंहनगर
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। महिलाओं को आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाना शासन की अहम मंशा है तथा जनकल्याण और सुराज अभियान के अंतर्गत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का सपना साकार हो रहा है। अब महिलाएं शून्य से शिखर तक का रास्ता खुद ब खुद तय कर रही हैं और किसी भी कार्य क्षेत्र में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है।
आजकल की महिलाएं आजीविका समूह के माध्यम से सशक्त व आत्मनिर्भर बन देश में उन्नति एवं प्रगति का मार्ग भी लोगों को सिखा रही हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ की जानकारी भी लोगों तक जन जागरूकता के माध्यम से पहुंचा रही हैं एवं शासन की योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं यह भी बता रही हैं।
उक्त उद्गार आज विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह को क्रेडिट लिंक के माध्यम से बैंक ऋण वितरण कार्यक्रम में दिए।
महिला स्व-सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से बैंक ऋण का वितरण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा “जन कल्याण और सुराज अभियान” के अंतर्गत शिवपुरी जिले से 20 हजार महिला स्व-सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से 250 करोड़ रूपए का बैंक ऋण का वितरण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निर्देशक शर्मा, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन विष्णु कांत विश्वकर्मा, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह सहित आजीविका मिशन के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं ने देखा एवं सुना।
कार्यक्रम में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गुलाब स्व-सहायता समूह कोटमा को 2 लाख 65 हजार रूपए तथा आरती स्व सहायता समूह उधिया को 1 लाख रुपए का क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से बैंक ऋण का चेक प्रतीक स्वरूप वितरण किया तथा स्व सहायता समूह के सदस्यों से उनके द्वारा तैयार की गई वस्तु तथा व्यापार के संबंध में जानकारी लिया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
एडीआर सेंटर शहडोल से कल प्रारंभ होगी प्रभात फेरी
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता हेतु आयोजित होंगे शिविर
शहडोल विश्वास हलवाई Drms News। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल ने जानकारी दी है कि राज्य प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता एवं रैली प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2021 को प्रभात फेरी एडीआर सेंटर शहडोल व समस्त तहसील मुख्यालयों से प्रारंभ होगी, शहडोल मुख्यालय एवं जामुड़ी तहसील जयसिंहनगर में मेला कार्यक्रम स्टाल में मध्यस्था जागरूकता, कार्यक्रम, विवाद विहीन, ग्राम योजना, कन्या भ्रुण हत्या, किशोर शिक्षा एवं यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी जायेगी,
इसी प्रकार 4 अक्टूबर 2021 को टेटका तहसील जयसिंहनगर में गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में,
5 अक्टूबर को एडीआर सेंटर शहडोल में मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना नालसा की मानव तस्करी एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना ट्रांसजेंडर अधिकार आपदा प्रबंधन के संबंध में,
7 अक्टूबर 2021 को सोहागपुर गढ़ी में नालसा की आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में, 8 अक्टूबर को मझौली तहसील गोहपारू में नालसा की मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
9 अक्टूबर को बुढ़वा तहसील ब्यौहारी में नालसा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
10 अक्टूबर 2021 को बनासी तहसील ब्यौहारी में मानसिक दिवस, मानसिक रोगियों के संबंध में नालसा की योजनाओं नशा मुक्ति अभियान एनडीपीएस एक्ट के संबंध में,
11 अक्टूबर को बरहाटोला तहसील ब्यौहारी में मेला कार्यक्रम एवं मेगा शिविर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम दहेज अधिनियम पीएनडीटी के संबंध में,
12 अक्टूबर को कुबरा तहसील जयसिंहनगर में नालसा की एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं के संबंध, 15 अक्टूबर को खैरहा शहडोल में शिक्षा का अधिकार, किशोर शिक्षा एवं यौन उत्पीड़न महिला सशक्तिकरण लैंगिक की समानता कन्या भ्रुण हत्या विधिक साक्षरता क्लब,
20 अक्टूबर को आदिवासी छात्रावास शहडोल में नालसा कि बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
21 अक्टूबर 2021 को गिरवा तहसील बुढार में नालसा की आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
22 अक्टूबर 2021 को मऊ ब्योहारी नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक की योजनाओं के संबंध में, 23 अक्टूबर को कठौतिया तहसील सोहागपुर मे नालसा की नशा पीड़ितों को विधिक सेवाओं एवं नशा उन्मूलन के संबंध में, 24 अक्टूबर कल्याणपुर तहसील सोहागपुर में नागरिकों के मूल अधिकार एवं कर्तव्य समानता का अधिकार बालश्रम आदि के संबंध में
25 अक्टूबर को शाहपुर तहसील जैतपुर में नालसा की आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
26 अक्टूबर को चांपा तहसील सोहागपुर नालसा की असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
27 अक्टूबर को करकटी तहसील सोहागपुर में नालसा की तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण के विधिक सेवाओं के संबंध में,
28 अक्टूबर को पिपरिया तहसील सोहागपुर नालसा कि बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
29 अक्टूबर दियापीपर तहसील गोहपारू नालसा की गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में, 30 अक्टूबर को जमुई तहसील सोहागपुर में नालसा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाओं के संबंध में,
1 नवंबर को खम्हारिया कला तहसील सोहागपुर में आदिवासी जागरूकता पर विशेष बल देते हुए शासन की योजनाओं लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में,
2 नवंबर को तहसील जैतपुर में, 3 नवम्बर को खड्डा में, 4 नवम्बर को पड़मनिया सोहागपुर में, 5 नवम्बर को भोलहरा ब्यौहारी में 6 नवंबर को ओढ़की तहसील गोहपारू में, 7 नवंबर को जिला जेल शहडोल में जेल विधिक सहायता बंदियों के अधिकार सहित अन्य अधिकारों के संबंध में, 8 नवंबर को उप जेल बुढार में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार रैली एवं मेला कार्यक्रम 9 नवंबर को ब्यौहारी, धनपुरी एवं शहडोल में विधिक सेवा प्राधिकरण पर जागरूकता, लोक अदालत योजना सहित अन्य अधिनियम के संबंध में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता 10 नवंबर को एमएलबी शासकीय विद्यालय शहडोल में मौलिक अधिकार के संबंध में, चित्रकला प्रतियोगिता 11 नवंबर को आदिवासी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गंज रोड में भु्रण हत्या के संबंध में, विधिक सेवा प्राधिकरण पर कार्यशाला,
12 नवंबर 2021 को एडीआर सेंटर शहडोल में, वाद विवाद प्रतियोगिता, 13 नवंबर 2021 को शिवानी पैरामेडिकल में, मेला कार्यक्रम, 14 नवंबर को ग्राम गोपालपुर तहसील जयसिंहनगर नालसा के बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक योजनाओं के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
4 अक्टूबर को एक दिवसीय अपरेंटिस मेले का आयोजन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्राचार्य संभागीय आईटीआई शहडोल ने जानकारी दी है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शहडोल में एकदिवसीय अपरेंटिस मेले का आयोजन 4 अक्टूबर 2021 को प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा।
एक दिवसीय अप्रेंटिस मेले में ओरिएंट पेपर मिल अमलाई, बालाजी बेफर्स, प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य विभिन्न कंपनियां सम्मिलित होगी।
उन्होंने बताया कि अप्रेंटिस मेले में शामिल होने हेतु https://forms.gle/nwhQjc4tnskprj1x5 पर पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शहडोल में संपर्क कर सकते हैं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
4 अक्टूबर को होगा संवेदना अभियान के प्रगति एवं आगामी रणनीति बनाने हेतु संभागीय समीक्षा बैठक
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की अध्यक्षता में 4 अक्टूबर 2021 को शाम 4ः30 बजे से कुपोषण को दूर करने हेतु संवेदना अभियान के प्रगति की समीक्षा एवं आगामी रणनीति बनाने हेतु संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन कमिश्नर कार्यालय के सभागार में किया गया है।
बैठक में शहडोल संभाग के संभागीय उपायुक्त आदिवासी विकास, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, जिला आयुष अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, खंड चिकित्सा अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद शहडोल संभाग, कृषि विज्ञान केंद्र जिला शहडोल, उमरिया अनूपपुर को बैठक में एजेंडा के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज DRMS NEWS पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज(Drms News)
0 टिप्पणियाँ