संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 मंगलवार 9 नवम्बर 2021
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मंगलवार को जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्ट्रेट कार्यालय की सोन सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने दूरदराज से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल नगर के अनूप कुमार अग्निहोत्री ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उनके पिता स्वर्गीय रूद्र प्रसाद अग्निहोत्री सहायक शिक्षक ग्रेड 3 के स्थान पर पदस्थ थे तथा उनकी मृत्यु के उपरांत उनके जगह पर उन्हें अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाए। आवेदन को कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को देते हुए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन मंगलवार 9 नवम्बर 2021
इसी प्रकार सोहागपुर के राजेश सेन ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उनकी भूमि जिसका खसरा क्रमांक 231/4 तथा रकबा 0.086 हाय भूमि को हमारे बाबा द्वारा स्वतंत्र पटेवा स्वामित्व का आराजी था उनकी मृत्यु के पश्चात उक्त भूमि के बारिश धनीराम नाई ने अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने उक्त भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की बात कही जिस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर की ओर आवेदन को प्रस्तुत करते हुए जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई कार्यक्रम में वार्ड नंबर 15 माइकल चौक धनपुरी तहसील बुढार निवासी श्रीमती शारदा बानो पिता श्री मोहम्मद सुलेमान ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि वह काफी गरीब है तथा भूमिहीन महिला है और मजदूरी तथा चौका बर्तन करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में गुजर-बसर करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार बुढार से प्रकरण की जांच कर राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में निवासी ग्राम मुदरिया टोला बराती लाल महारा ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उनके भाई कुंज बिहारी महरा पिता मोहनलाल महरा का मृत्यु हो जाने से संबल योजना से लाभान्वित होकर 2 लाख रुपए प्राप्त हुआ था जिसे सचिव द्रविड़ कुमार सिंह द्वारा जबरदस्ती घर आकर 50 हजार रुपए मांग कर रहा था जिस पर मैंने 35 हजार रुपए रोज खाता से अपने खाता में फिंगर लगाकर ट्रांसफर करा लिया।
उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि उनका पैसा सचिव द्वारा दिलवाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को प्रकरण की जांच कर उन्हें पैसे वापस कराने के निर्देश दिए तथा सचिव पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 60 आवेदन प्राप्त हुए जिनकी सुनवाई की गई तथा उचित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेंद्र सिंह धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रणजीत सिंह, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने विधिक जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
शहडोल DRMS NEWS। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह की मार्गदर्शन में ’’आजादी के अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत आज जिला न्यायालय परिसर ए.डी.आर सेंटर शहडोल से विधिक जागरूकता रैली को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री अनूप त्रिपाठी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
विधिक जागरूकता रैली के माध्यम से मध्यस्थता जागरूकता, विधिक सेवा प्राधिकरण एक्ट 1987 पर विधिक जागरूकता, लोक अदालत योजना, विधिक सहायता क्लीनिक योजना, बच्चों के लिये निःशुक्ल शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, उत्तराधिकार एक्ट आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य, पैरालीगल वालेंटियर्स, पुलिस विभाग सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें। इसी प्रकार तहसील मुख्यालय धनपुरी और ब्यौहारी में भी विधिक जागरूकता रैली निकाली गई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु समन्वयकर्ता अधिकारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु समन्वयकर्ता अधिकारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति किया है। जारी आदेश में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोड़ल अधिकारी, सहायक नोड़ल अधिकारी को अपना ई-मेल,मोबाइल नम्बर, लैण्डलाइन नम्बर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है जिससे निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों से समय-समय पर नोड़ल अधिकारियों को प्रेषित किया जा सकें। कलेक्टर ने यह निर्देश दिए है कि, प्रभारी नोड़ल अधिकारी आवश्यकतानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डियूटी लगाकर उसका अनुमोदन भी निर्वाचन कार्यालय के कराएं।
जारी आदेशानुसार कम्यूनिकेशन प्लांन तैयार करने के लिए समन्वयकर्ता अधिकारी श्री दिलीप पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर शहडोल तथा श्री मदन त्रिपाठी समन्वयक जिला षिक्षा केन्द उनके सहायक होगें। कानून व्यवस्था हेतु समन्वयकर्ता श्री अर्पित वर्मा अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट नोड़ल एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री मुकेश वैश्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट जिला शहडोल समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जिला शहडोल होगे।
मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ हेतु समन्वयकर्ता श्री दिलीप पांडे संयुक्त कलेक्टर शहडोल आरएन सिंह जिला कोषालय अधिकारी शहडोल श्री अमर गुप्ता सहायक कोषालय अधिकारी शहडोल, नोड़ल एवं सहायक नोडल अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत सोहागपुर, बुढार, गोहपारू, जयसिंहनगर ब्यौहारी प्रूफ रीडिंग हेतु रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राधिकृत सहायक रिटर्निग ऑफिसर, शिकायत प्रकोष्ठ हेतु समन्वय कर्ता अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, नोड़ल एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री वेद प्रकाश सिंह सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शहडोल श्री अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा होंगे।
आईटी कंप्यूटराइजेशन प्रकोष्ठ हेतु समन्वयककर्ता अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा नोड़ल एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री स्वप्निल जैन, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस शहडोल श्री हरिकृष्ण सोनी वरिष्ठ प्रशिक्षक ई दक्ष केंद्र शहडोल, श्री संजय खरे कंप्यूटर प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल होंगे। प्रेक्षक व्यवस्था हेतु समन्वयक कर्ता से एस रजौरे जिला आबकारी अधिकारी शहडोल नोड़ल एवं सहायक नोडल अधिकारी मृत्युंजय सिंह सहायक आबकारी अधिकारी शहडोल होंगे। सांख्यिकी प्रकोष्ठ हेतु समन्वयक कर्ता डॉ डीके अहिरवार जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी शहडोल नोड़ल एवं सहायक नोडल अधिकारी सुभाष देवर्षि नोड़ल एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी शहडोल धीरज उनके खंड स्तर अन्वेषक जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी शहडोल होंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ