DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाला ग्रे वाटर एवं ब्लैक वाटर का निपटान व दुष्परिणामों पर प्रशिक्षण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 बुधवार 10 नवम्बर  2021

दो दिवसीय आवासीय संभाग स्तरीय

तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह के निर्देशन में शहडोल जिले में तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शुभम पैलेस शहडोल में उपायुक्त विकास एमपी सिंह ने भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। 

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाला ग्रे वाटर एवं ब्लैक वाटर का निपटान तथा ग्रे एवं ब्लैक वाटर से होने वाले दुष्परिणामों सहित अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 10 नवम्बर  2021

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तरल अपशिष्ट प्रबंधन में प्रावधान कार्यों के तकनीकी मापदंडों एवं जिलों को क्रियान्वयन में आ रहे तकनीकी समस्याओं के निवारण संबंधी जानकारी भी दी गई। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीईओ बुढार मुद्रिका सिंह,एसबीएम जिला पंचायत शहडोल मंगेश्वर सिंह, राम नरेश वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता सहित संभाग के उमरिया, अनूपपुर, शहडोल जिले के सहायक यंत्री ब्लॉक समन्वयक एवं उपयंत्री उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 11 नवंबर 2021 तक जारी रहेगा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किया वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत छतवई एवं दियापीपर टीकाकरण स्थल का निरीक्षण

शहडोल DRMS NEWS। जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन स्थल छतवई एवं दियापीपर का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान छतवई में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि दोपहर 2.00 बजे तक कुल 10 लोग तथा दियापीपर में 21 लोगों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

इस दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन कराने आए हुए ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन जिंदगी का वैक्सीनेशन है। जितनी जल्दी आप वैक्सीनेशन लेंगे इतनी जल्दी ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो सकेंगे। 

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु समझाइश दी तथा वैक्सीनेशन कराने हेतु वैक्सीनेशन सेंटर पर अवश्य भिजवाना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने टीकारण केन्द्र पर उपस्थित व्यक्तियों से समझाया कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने के साथ-साथ कोविड को दोनांे टीका लगवाना आवश्यक है। 

घर-घर दस्तक देकर कराएं टीकाकरण- कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे घर-घर दस्तक देकर कोरोना का टीका लगाएं तथा इस दौरान अगर लोग खेत खलिहान में भी हो और अपना कार्य कर रहे हैं वहां भी पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगाएं। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कराने आए हुए व्यक्तियों के स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन पंजी का भी अवलोकन किया तथा पंजी को व्यवस्थित संधारित करने के भी निर्देश दिए।  

      इस दौरान कलेक्टर ने छतवई वैक्सीनेशन सेंटर में  कोविड वैक्सीनेशन द्वितीय डोज के लिए ड्यू लिस्ट का निरीक्षण किया तथा ड्यू लिस्ट व्यवस्थित नहीं पाए जाने पर एएनएम श्रीमती अंजली सोनवानी को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें निर्देषित किया कि व्यवस्थिति ड्यू लिस्ट संधारित करें और घर घर दस्तक देकर टीका लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने टीकाकरण स्थलों का किया अवलोकन, टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही 

शहडोल DRMS NEWS।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह ने कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम झगरहा, पंचगांव, बधवाबडा, केलमानिया, सिंहपुर सहित अन्य टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान मेहताब सिंह ने टीकाकरण स्थल में टीकाकरण कराने आए हुए लोगों को टीकाकरण का महत्व को समझाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है। इस टीकाकरण महाअभियान में कोविड-19 की द्वितीय डोज आवश्य रूप से लगवाकर अपने-आप को तथा दूसरों को वैक्सीन के प्रति जागरूक कर कोरोना महामारी से सुरक्षित करें। 

उन्होंने लोगों को समझाइश दी कि खुद टीका लगवाए एवं परिवार के सदस्यों को भी टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे घर-घर दस्तक देकर कोरोना का टीका लगाएं तथा इस दौरान अगर लोग खेत खलिहान में भी हो और अपना कार्य कर रहे हैं वहां भी पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगाए। 

उन्होंने वैक्सीनेंशन सेंटरों की व्यवस्थाओं के संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की एवं वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा कहा कि टीकाकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाए यदि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने किया गोहपारू क्षेत्र के विभिन्न टीकाकरण स्थल का निरीक्षण

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर बरमनिया, लेदरा एवं चुहिरी सहित अन्य वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि ग्राम बरमनिया में 3.00 बजे तक 21 लोगों को, लेदरा में 3.30 बजे तक 13 तथा चुहिरी में 3.45 बजे 11 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्यू लिस्ट का निरीक्षण किया तथा नाराजगी व्यक्त करते हुए घर घर दस्तक देकर टीकाकरण करने के निर्देश एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए। उन्होंने कहा कि अगर लोग खेत खलिहान में भी हो और अपना कार्य कर रहे हैं वहां भी पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाना सुनिश्चित करें। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व समझाते हुए कहा कि मानवता के इस पुनीत कार्य पर सभी की सहभागिता आवश्यक है।  

ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगवाने का समझाया महत्व

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही समाज एवं परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण ही इसका सुरक्षा कवच है, यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से जिलेवासियों को बचाने के लिये टीकाकरण महाअभियान चलाया गया है। इससे न केवल गांव बल्कि पूरा जिला कोरोना संक्रमण से बच सकेगा। 

कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण के लिये जो जन-भागीदारी दिख रही है, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर कलेक्टर के साथ स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य अमला खेत खलिहानों में जाकर लोगों का कर रहे टीकाकरण 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन में आज कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी, रमपुरवा विजयसोता, खड्डा सकरा, गोहपारू, जयसिहंनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के अमलें द्वारा छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 की द्वितीय डोज लगाने हेतु घर-घर दस्तक देकर व जो लोग खेत खलिहानों में कार्य कर रहे हैं

वहां भी स्वास्थ्य अमला पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन का द्वितीय डोज व किसी कारण से वैक्सीन की प्रथम डोज से छूटे हुए लोगों को टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है तथा कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम डोज व द्वितीय डोज का महत्व बता रहे है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

ग्राम बरा में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा ’नालसा द्वारा संचालित विधिक सेवा योजना’ के संबंध में प्रधान एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री व्ही.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर एवं मेला कार्यक्रम मंगलवार को ग्राम बरा तहसील ब्यौहारी में आयोजित किया गया। 

शिविर में विधिक जागरुकता दल ने नालसा की संचालित मध्यस्थता जागरूकता, विधिक सेवा प्राधिकरण एक्ट 1987 पर विधिक जागरूकता, लोक अदालत योजना, विधिक सहायता क्लीनिक योजना, बच्चों के लिये निःशुल्क शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, उत्तराधिकार एक्ट आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। 

आयोजित शिविर में जिला विधिक सहायता पैनल अधिवक्ता  कुंज बिहारी द्विवेदी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शशिधर सिंह ने ग्रामवासियों को विधिक जागरूकता, लोक अदालत योजना, विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। 

मेला कार्यक्रम में राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पैरालीगल वालेंटियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायक वर्ग 03 भानू प्रताप सिंह एवं जनपद विभाग द्वारा स्टाल लगााकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय शहडोल में आयोजित  निबंध प्रतियोगिता

शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ’’आजादी के अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अनूप कुमार त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई   विद्यालय शहडोल में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के विषय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें कुल 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राचार्य,षिक्षक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी.एल.व्ही सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किया खन्नौधी टीकाकरण स्थल का निरीक्षण

शहडोल DRMS NEWS। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर खन्नौधी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि ग्राम बरमनिया में 5.00 बजे तक 32 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्यू लिस्ट का निरीक्षण किया तथा घर दस्तक देकर टीकाकरण करने के निर्देश एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए। उन्होंने कहा कि अगर लोग खेत खलिहान में भी हो और अपना कार्य कर रहे हैं वहां भी पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व समझाया।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने जमुई टीकाकरण स्थल का किया निरीक्षण

शहडोल DRMS NEWS। जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने आज कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत जमुई टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घर घर दस्तक देकर टीकाकरण करने के निर्देश एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए। 

उन्होंने कहा कि अगर लोग खेत खलिहान में भी हो और अपना कार्य कर रहे हैं वहां भी पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाना सुनिश्चित करें तथा वैक्सीन के द्वितीय डोज लगाने के कार्य मेें गति लाएं तथा वैक्सीनेशन की इंट्री पोर्टल पर दर्ज कराना भी सुनिश्चित करें व इस कार्य में लापरवाही किसी भी प्रकार की न करें। निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने वैक्सीनेशन कक्ष, आब्जरवेशन कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु समन्वयकर्ता अधिकारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु समन्वयकर्ता अधिकारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति किया है। 

जारी आदेश में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारी, सहायक नोड़ल अधिकारी को अपना ई-मेल,मोबाइल नम्बर, लैण्ड लाइन नम्बर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है जिससे निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों से समय-समय पर नोड़ल अधिकारियों को प्रेषित किया जा सकें। 

कलेक्टर ने यह निर्देश दिए है कि, प्रभारी नोड़ल अधिकारी आवश्यकतानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डियूटी लगाकर उसका अनुमोदन भी निर्वाचन कार्यालय के कराएं। 

जारी आदेशानुसार निर्वाचन संबंधी विवरण तथा वापसी के लिए रिटर्निंग आफिसर जनपद पंचायत बुढार, गोहपारू, सोहागपुर, जयसिंहनगर व ब्यौहारी नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी होगें। 

निर्वाचन कार्यक्र्रम में लगे शासकीय सेवकों का मानदेय भुगतान वितरण का कार्य के लिए समन्वयक अधिकारी सोहेल मोहम्मद सिद्दी जिला पेंशन अधिकारी एवं आरएन सिंह जिला कोषालय अधिकारी शहडोल तथा नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी  दिवाकर मिश्रा लेखा अधिकारी जिला पंचायत एवं अमर गुप्ता सहायक कोषालय अधिकारी होगें। 

सारणीकरण कार्य के लिए श्री अर्पित वर्मा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी समन्वयकर्ता अधिकारी तथा दिलीप पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर शहडोल, विवेक महावर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, स्वप्निल जैन जिला ई-गवर्नेंश  संजय खरे कम्प्यूटर प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल को नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार सिलिंग प्रकोष्ठ कार्य के लिए अपने क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समन्वयकर्ता अधिकारी होंगे तथा अपने क्षेत्रातंर्गत रिटर्निंग आफिसर जनपद पंचायत गोहपारू, सोहागपुर, ब्यौहारी, बुढार, जयसिंहनगर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी होगें, स्वल्पाहार  भोजन, पानी की व्यवस्था प्रकोष्ठ मतदान सामग्री वितरण के समय के लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर समन्वयकर्ता अधिकारी, राम नरेश जाटव सहायक आपूर्ति अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अपने क्षेत्रातंर्गत सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। 

    जारी आदेश में कहा गया है कि, प्रभारी अधिकारी समस्त पत्राचार या नस्ती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करेगें तथा कोविड-19 संक्रमण से बचावं के हेतु  जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित किया जाए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

नाली निर्माण हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत

शहडोल DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बिजहा के ग्राम भैसहा में सूखन यादव के घर से राम कुशल यादव के घर तक (606 मीटर) नाली निर्माण कार्य हेतु 14.89 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है तथा उसकी प्रथम किश्त की 7 लाख 45 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत बिजहा  जनपद पंचायत जयसिंहनगर को बनाया गया है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत सीधी में रामहित के घर से मेन रोड़ तक (606 मीटर) नाली निर्माण कार्य हेतु 14.89 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है तथा उसकी प्रथम किश्त की 7 लाख 45 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत सीधी जनपद पंचायत जयसिंहनगर को बनाया गया है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ