संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 गुरुवार 11 नवम्बर 2021
कलेक्टर ने ग्राम स्तरीय टीम को घर-घर एवं खेत खलिहान में जाकर वैक्सीनेशन करने के दिए निर्देश
शहडोल DRMS NEWS। जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने महावैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत गत दिवस सायं जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम अमझोर, गजनी एवं कौवा सरई एवं जनपद पंचायत गोहपारू के कर्री का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अमझोर के टीकाकरण की स्थिति के संबंध में बीएलओ से जानकारी ली।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन गुरुवार 11 नवम्बर 2021
उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 51 व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लग चुका है तथा 15 लोग अभी शेष है, टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों के घर-घर दस्तक देकर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करते हुए उनका वैक्सीनेशन कराया तथा कलेक्टर ने समझाते हुए लोगों को कहा कि कोरोना महामारी से जिंदगी की सुरक्षा कवच वैक्सीनेशन है और दोनों डोज लगवाना आवश्यक है, तभी पूर्ण सुरक्षा प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ साथ कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना भी आवश्यक है।
इस दौरान कलेक्टर ने अमझोर में यात्री वाहन को रोककर यात्रियों से टीकाकरण वैक्सीनेशन के संबंध में पूछताछ की तथा जिन्हें वैक्सीनेशन नहीं लगा था उन्हें मौके पर ही वैक्सीनेशन लगवाया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में सभी जनपदों में मुख्य मार्गों पर बिना वैक्सीनेशन कराए लोगों को रोको-टोको अभियान के अंतर्गत उनका वैक्सीनेशन चेक किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्री बस, मोटर साइकिल वाहन व अन्य वाहन बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आवाजाही ना करें।
जिंदगी की सुरक्षा कवच वैक्सीनेशन है ग्रामीणों को दी समझाइश
ग्राम गजनी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा तथा वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर को एएनएम ने अवगत कराया कि अभी तक ग्राम गजनी में कुल 23 टीकाकरण हो चुके हैं तथा 56 व्यक्ति टीकाकरण से अभी भी वंचित हैं।
उन्होंने बताया कि बाकी 56 व्यक्ति दूसरे गांव के खेत खलिहान में जाकर कार्य करते हैं, जिस कारण से वंचित हैं, जिस पर कलेक्टर ग्राम स्तरीय टीम को निर्देशित किया कि घर-घर दस्तक देकर साथ ही जो व्यक्ति खेत एवं खलिहान में कार्य कर रहे हैं वहां पहुंचकर वैक्सीनेशन के फायदे बताते हुए उनका वैक्सीनेशन करना सुनिश्चित करें।
घर-घर दस्तक देकर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन हेतु किया प्रेरित
इसी प्रकार कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कौवा सरई में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजन एवं वृद्धजन जो टीकाकरण स्थल पर नहीं आ पाते उनके घर जाकर वैक्सीनेशन किया जाए तथा उन्हें वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र भी दिया जाए, यह सचिव एवं रोजगार सहायक सुनिश्चित करें।
इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों को कलेक्टर ने टीकाकरण के महत्व के बारे में समझाया तथा उन्होंने कहा कि आप अपने चिर-परिचितों को भी टीकाकरण हेतु प्रेरित कर उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जाकर टीकाकरण के दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
इस दौरान कलेक्टर ने गोहपारू के ग्राम पंचायत कर्री के टीकाकरण कार्य की जानकारी ली तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू को वैक्सीनेशन कार्य की विधिवत मॉनिटरिंग कर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को समझाया कि कोविड-19 टीकाकरण के दोनों डोज आवश्यक हैं। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु कोविड-19 अनुकुल व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा साबुन अथवा सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोना आवश्यक है, आप सभी ग्रामीण जरूर अपनाएं।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि 25 दिसंबर तक कोविड-19 का दोनों टीका 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को लग जाना चाहिए तभी हम कोरोना महामारी के संक्रमण से बच सकते हैं। इसके लिए मिशन की तरह कार्य किया जाए। सबकी सहभागिता एवं सहयोग आवश्यक है।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, जिला नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, तहसीलदार दीपक कुमार पटेल एवं श्रीमती वेदवती सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित था।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पचगांव भ्रमण के दौरान लोगों के घर जाकर करवाया टीकाकरण
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। ग्राम पंचायत पचगांव जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने गुरूवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत पंचगांव में बनाए गए टीकाकरण स्थल का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान वैक्सीन के द्वितीय डोज से छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके घरो में मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन की द्वितीय डोज अपने समक्ष लगवाई तथा समझाइश दी कि, खुद टीका लगवाए एवं परिवार के सदस्यों को भी टीकाकरण करवा कर कोरोना संक्रमण की महामारी से बचें।
सीईओ जिला पंचायत ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे घर-घर दस्तक देकर कोरोना का टीका लगाएं तथा इस दौरान अगर लोग खेत खलिहान में भी हो और अपना कार्य कर रहे हैं वहां भी पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगाए व इस कार्य को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सांसद स्वेच्छानुदान मद से 5 मरीजों के उपचार हेतु 35 हजार रूपये की राशि स्वीकृत
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सांसद संसदीय क्षेत्र शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर सांसद स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत 05 मरीजों के उपचार के लिए 35 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की है।
कलेक्टर के द्वारा जारी स्वीकृत आदेश के अनुसार सांसद स्वेच्छानुदान निधि से जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत बेलहा निवासी ललिता सिंह के उपचार हेतु 10 हजार रूपये, ग्राम सालेबहरा निवासी राकेश सिंह परस्ते के उपचार हेतु 10 हजार रूपये,जनपद पंचायत बुढार के ग्राम खैरहनी निवासी बृजभान प्रजापति, पप्पू मेहरा के उपचार हेतु 5-5 हजार रूपए, शहडोल नगर के वार्ड नं. 14 निवासी रोहित वर्मा के उपचार हेतु 5 हजार रूप्ये की राशि स्वीकृत की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय गंज शहडोल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ’’आजादी के अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्री अनूप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शासकीय आदिवासी कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय गंज शहडोल में
भ्रुण हत्या के विषय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.व्ही सहित छात्राऐं उपस्थित रहीं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ जिला पंचायत ने टीकाकरण स्थलों का किया अवलोकन, टीकाकरण कार्य में प्रगति नही होने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी, दिये सख्त निर्देश
शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम सोनटोला, बटुरा, देवरी सहित अन्य टीकाकरण स्थलों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण कार्य में प्रगति नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सचिव, रोजगार सहायक, एएनएम,बीएलओ को निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नही बरतें अन्यथा संबंधितों के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी
व टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ वैक्सीन की द्वितीय डोज पात्र व्यक्तियों चिन्हित कर लगवाना सुनिश्चित करें तथा वैक्सीनेशन की इंट्री पोर्टल पर दर्ज कराना भी सुनिश्चित करें।
सीईओ जिला पंचायत ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि घर-घर दस्तक देकर कोरोना का टीका लगाएं। निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया व आए हुए लोगों से वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर वैक्सीन के दोनों डोज का महत्व बताया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर दीपा पटेल संविदा एएनएम,माया गुप्ता एएनएम व प्रेमवती कोल एएनएम कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एमएस सागर ने दीपा पटेल ग्राम बराछ विकासखंड जयसिंहनगर कोविड-19 टीकाकरण के कार्य में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर 07 दिन का अकार्य दिवस मनाते हुए उक्त अवधि का वेतन कटाने के आदेश जारी किया है।
ज्ञातव्य हो कि, कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत ग्राम बराछ विकासखंड जयसिंहनगर दीपा पटेल संविदा एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी।
इसी प्रकार कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत टीकाकरण कार्य में माया गुप्ता एएनएम ग्राम पड़मानिया खुर्द विकासखंड सोहागपुर द्वारा घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर 02 वेतन वृद्वि रोकने के आदेष जारी किया गया है।
विदित हो कि, कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत ग्राम पड़मानिया खुर्द विकासखंड सोहागपुर में माया गुप्ता एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी।
उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित
इसी तरह ग्राम चंदेला विकासखंड जयसिंहनगर कें प्रेमवती कोल एएनएम की टीकाकरण कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में प्रेमवती कोल एएनएम का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में नियत किया जाता है तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ग्राम स्तरीय अमला खेत खलिहानों में जाकर लोगों का कर रहे टीकाकरण
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत जिले के समस्त ग्रामों में स्वास्थ्य
विभाग तथा ग्राम स्तरीय अमलें द्वारा छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 की द्वितीय डोज लगाने हेतु घर-घर दस्तक देकर व जो लोग खेत खलिहानों में कार्य कर रहे हैं। ग्राम स्तरीय अमला वहां भी पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन का द्वितीय डोज व किसी कारण से वैक्सीन की प्रथम डोज से छूटे हुए लोगों को टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है तथा कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम डोज व द्वितीय डोज का महत्व बता रहे है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीएमएचओ ने डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य में लापरवाही बरतने पर 5 दिवस का वेतन काटा
शहडोल DRMS NEWS। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर कोविड वैक्सीननेशन महा अभियान के अंतर्गत जिले के भ्रमण के दौरान पाया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर राम राज सिंह अपने कार्य में अनुपस्थित हैं तथा पूछताछ के पश्चात डाटा एंट्री ऑपरेटर राम राज सिंह अपने ड्यूटी पर नहीं पाए गए तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भौतिक टीकाकरण तथा पोर्टल टीकाकरण का मिलान किया गया तब पाया कि 2 हितग्राहियों के भौतिक टीकाकरण हो चुके हैं तथा पोर्टल में इंट्री नहीं है। मौके पर ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एएनएम एवं अन्य स्टाफ से चर्चा किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से डाटा एंट्री ऑपरेटर के संबंध में जानकारी प्राप्त की जो उचित जानकारी नहीं बता सके तथा पोर्टल पर छूटे हुए 2 हितग्राहियों के क्या नाम है अर्थात भौतिक टीकाकरण होने के बावजूद पोर्टल पर इंट्री नहीं होने लक्ष्य प्राप्ति मंसा अनुरूप नहीं हो सकी।
यह अत्यंत गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता है। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दंड सरुप पांच दिवस कब वेतन कटौती किया है। तथा भविष्य में मानदेय आहरण किया जाता है तो इसे वित्तीय अनियमितता माना जाएगा।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ