DRMS NEWS

DRMS NEWS

ड्रग माफियाओं को पूरी तरह नेस्तनाबूद करें

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 सोमवार 29 नवम्बर  2021

खनन माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही और ठोस परिणाम चाहिए- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

शहडोल DRMS NEWS। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कमिश्नर, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए है कि, वे रेत और अन्य खनिजों के माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, मुझे रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही और ठोस परिणाम चाहिए। 

ड्रग माफियाओं को पूरी तरह नेस्तनाबूद करें

मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा है कि ड्रग माफिया युवा पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे है। प्रदेश में ड्रग माफियाओं को नेस्तनाबूद करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि मध्यप्रदेश में ड्रग माफियाओं के विरूद्ध परिणाममूलक कार्यवाही होना चाहिए। 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  सोमवार 29 नवम्बर  2021

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों,पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित कर रहे थे। 

सूदखोरों और चिटफंड कम्पनियों के 

विरूद्व सख्त कार्यवाही करें

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि, कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश के सूदखोरों और चिटफंड कम्पनियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करें, सायबर अपराधों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करें, नागरिकों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का लाभ दूर-दराज के ग्रामीण लोगों तक पहुंचाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें तथा नक्सल प्रभावित जिलों के दूर-दराज में रहने वाले लोगों तक शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ संवेदनशीलता के साथ पहुंचाएं। 

उन्होंने निर्देश दिए कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशील अधिकारियों की नियुक्ति होना चाहिए जो दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को योजना का लाभ संवेदनशीलता के साथ पहुंचाए। 

अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में  अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी और परिणाम मूलक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधों में कमी आए इसके लिए सतत कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए तथा उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लोगों को न्याय मिलना चाहिए इसके पुख्ता इंतजाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक करें। 

उन्होंने कहा कि,  प्रदेश में महिला अपराधों में कमी आना चाहिए। महिला अपराधों में कमी के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में कमजोर वर्गाें के खिलाफ अपराध होना  शर्मनाक है, कमजोर लोगों पर अत्याचार करने वालों के विरूद्व मध्य प्रदेश में सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाने की आवश्यकता है। 

वीडियों कान्फ्रेस में कमिश्नर शहडेाल संभाग  राजीव शर्मा, एडीजी  डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्ट्रीट चिल्ड्रन्स का किया गया चिन्हांकन

शहडोल DRMS NEWS। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एवं सर्वाेच्च न्याययालय के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जिलांतर्गत कलेक्टर के मार्ग दर्शन में  “स्ट्रीट चिल्ड्रन” सर्वे अंतर्गत वे बालक जो कूड़ा, पन्नी बीनने में संलग्न है अथवा बाल भिक्षावृत्ति का कार्य करते है आवश्यकता अनुसार उन्हें समाज की मुख्यधारा व विद्यालय से जोड़ने एवं परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर संचालित विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने की मंशा से उक्त़ सर्वेक्षण/चिन्हांनकन का कार्य किया जा रहा है । 

जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट जैसे बस स्टैण्ड, रेल्वे  स्टेशन, मंदिर, जुग्गी झोपड़ी वाले वार्ड, औधोगिक इकाई क्षेत्र बुढ़ार, अमलाई एवं गोहपारू, जयसिंहनगर, ब्यौहारी के बस स्टैण्डें आदि स्थानों में चिन्हांकन कार्य हेतु सक्रिय समाज सेवी सदस्य, श्रम विभाग, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, चाईल्ड लाईन सदस्यों  को सम्मलित करते हुए सर्वे दल गठन किया जाकर दिनांक 25 नवम्बर से 27 नवम्बर 2021 तक तीन दिवसीय गहन सर्वे अथवा चिन्हांकन का कार्य किया गया है। 

सर्वे के दौरान चिन्हित बालकों को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की बाल स्वराज पोर्टल पर प्रविष्ठि किया जाना है  साथ ही बालकों के पुनर्वास, संरक्षण एवं आवश्यकता अनुसार विद्यालय एवं मुख्यधारा से जोड़ने, आर्थिक सहायता जैसे लाभ उपलब्ध कराये हेतु जाने हेतु बालकों को रेस्यूश कर बाल कल्याण समिति शहडोल के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

वायुदूत एप डाउनलोड कर पौधरोपण की तस्वीर अपलोड करें- सीईओ जिला पंचायत

शहडोल DRMS NEWS।  पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अंकुर कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है इसके लिए सभी अधिकारी स्वय एवं अपने अधीनस्थों को पौधरोपण कर वायुदूत ऐप में तस्वीर अपलोड करें, इसके लिए वन विभाग, जन अभियान परिषद, सहकारिता विभाग, डब्लूआरडी, उच्च शिक्षा व अन्य विभाग मिशन की तरह अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन में अपना सहयोग प्रदान करें, विभागीय अधिकारियों को 01 हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया जिसकी आगामी समय-सीमा की बैठक में समीक्षा की जाएगी। 

एक दिसम्बर को होने वाले वैक्सीनेशन महा अभियान में सभी मिशन की तरह करें 

कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि, 1 दिसम्बर 2021 को होने वाले महा अभियान में पूर्व की भॉति सभी अधिकारी वैक्सीनेशन कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। 

कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के साथ-साथ कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना आवश्यक है, तभी हम जिले को कोरोना के नये वेरियंट ओम्रिकॉन से बच सकेगें। उक्त निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए। 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी 21 सेक्टरों में वाहन लोन संबंधित प्रकरण स्वीकृत कराए जिससे योजना में गति परिलक्षित हो। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि केसीसी में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एलडीएम ब्लाक वार बैकर्स व संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित कर प्रगति लाना सुनिश्चित करें।  

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि, कोई भी प्रकरण अनअटेंडेंट न रहे और समय-सीमा के अंदर प्रकरण का निराकरण किया जाए। बैठक में  लोकायुक्त के लंबित प्रकरणों की जानकारी तत्काल भिजवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में खाद्यान्न वितरण, उपार्जन की समीक्ष करते हुए सीईओ ने निर्देश दिए कि, समय पर खाद्यान्न का उठावं किया जाए जिससे समय पर उसका वितरण किया जा सकें। 

समय-सीमा की हुई बैठक 

खरीफ फसल उपार्जन के पूर्व उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यकताओं का आकलन किया जाए, बारदाने आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा उपार्जन केन्द्रों में कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन किया जाए तथा पेयजल व किसानों की बैठने की व्यवस्था तथा सेनेटाइजर आदि व्यवस्था रखी जाए जिससे फसल बेचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। 

बैठक में उज्जवला-2 की समीक्षा करते हुए सीईओ निर्देश दिए कि जिले के गैस एजेंसियों की बैठक लेकर उन्हें लक्ष्य आंवटित कर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। 

बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई एबी निगम, उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, जीएम सहकारी बैंक राजेश रैकवार, सहायक संचालक मत्स्य शिवेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री डब्लू आरडी प्रतीक खरे, तहसीलदार  लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित होगें सामर्थ्य कार्यक्रम,अधिकारियों को सौपें गए दायित्व

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर कहा है कि, विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर 2021 को निःशक्त व्यक्तियों के सामर्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम सहित विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किये जाएगें। 

जारी आदेश में कहा गया है कि, खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायकिलिंग, गोला फेक शतरंज, रंगोली एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा जिसमें जिले के इच्छुक प्रतिभागी भाग सकते है तथा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं सम्मान प्रमाण पत्र भी वितरित किये जाएगें।  

कलेक्टर ने कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु उप संचालक सामाजिक न्याय जिला शहडोल को नोडल अधिकारी, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र शहडोल को विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता सामर्थ्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उद्घोषक एवं बैठक व्यवस्था आमंत्रण पत्र एवं प्रमाण पत्र की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत शहरी ग्रामीण निशक्त बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता, सामर्थ्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कराना, खेलकूद के लिए मैदान की तैयारी एवं कार्यक्रम के लिए खेलकूद सामग्री की उपलब्धता एवं पीटीआई की व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शहडोल स्कूलों छात्रावासों में प्रवेशित निःशक्त बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल कराना वापस भिजवाना प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार एवं अतिथियों के स्वल्पाहार की व्यवस्था खेलकूद के लिए पीटीआई की व्यवस्था, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को स्कूलों में प्रवेशित नि:शक्त बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराना प्रतियोगिता में शामिल सभी निःशक्तों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराना,

मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जनपद पंचायत को ग्राम पंचायत क्षेत्र के नि:शक्तजनों को खेल प्रतियोगिता सामर्थ्य प्रतियोगिता में शामिल कराना क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर लाने व वापस ले जाने की व्यवस्था करना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम की उपलब्धता पानी के टैंकर की उपलब्धता साफ-सफाई आदि की व्यवस्था एवं जिला खेलकूद अधिकारी को विकलांग खेल प्रतियोगिता के लिए खेल सामग्री की व्यवस्था, सहयोगी कर्मचारियों की व्यवस्था के साथ खेलकूद सम्पन्न कराने का दायित्व सौपों गया है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित

शहडोल DRMS NEWS। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल संभाग श्री एलएन कण्डवाल ने जिला शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया के समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की विभागीय कार्याे की समीक्षा की गई। 

समीक्षा के दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत परियोजना अधिकारियों की प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा नवंबर 2021 के अनुवापातिक लक्ष्य से 50ः कम होने पर कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा परियोजना अधिकारी अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत परियोजना अधिकारी मानपुर को कारण बताओ सूचना पर जारी करने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। 

इसी तरह 18 पर्यवेक्षको  को लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्रगति 50ः कम होने की स्थिति पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।  

समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक महिला बाल विकास ने पोषण पुनर्वास केंद्र में शत-शत उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं निजी स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को लाभ दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ