संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 रविवार 28 नवम्बर 2021
कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रान से लोगों को जागरूक करें पत्रकार- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रान के संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह वेरिएंट पुराना कोरोना वेरिएंट से बहुत ही अधिक घातक है। इसके संक्रमण के फैलाव के पूर्व हम सभी को सतर्क एवं सजग होना आवश्यक है। साथ ही विभिन्न जन जागरूकता एवं प्रचार माध्यमों से लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि देश एवं प्रदेश के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन रविवार 28 नवम्बर 2021
देश एवं प्रदेश के बाहर से आने वालों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं
साथ ही निकटतम थाना क्षेत्र को भी सूचित करें जिससे समय रहते संबंधित की जांच कॉन्ट्रैक्ट रेसिंग, आइसोलेशन तथा ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी कोरोना अनुकूल व्यवहार मास्क का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन तथा सैनिटाइजर से हाथ धोना अपनी दिनचर्या में शामिल अवश्य करें तथा दूसरों को भी समझाइश दें ।
कलेक्टर पत्रकारों से अपील किया कि जन जन तक पत्रकार बंधु यह संदेश पहुंचाएं की कोविड-19 वैक्सीनेशन के दोनों डोज कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए आवश्यक है। साथ ही आने वाले संभावित नए वैरीएंट से भी वैक्सीनेशन की दोनों खुराक तथा कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।
पेट्रोल पंप, सब्जी वाले, हेयर सैलून वाले, किराना दुकान वाले अन्य व्यवसायिक स्वयं कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें
कलेक्टर ने कहा कि पेट्रोल पंप, सब्जी वाले, हेयर सैलून वाले, किराना दुकान वाले अन्य व्यवसायिक स्वयं कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें तथा अपने प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में सैनिटाइजर एवं मास्क के की व्यवस्था रखें। स्कूलों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की शपथ दिलाई जाए। साथ ही स्कूल आंगनवाड़ी केंद्रों में सैनिटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था भी रखी जाए।
अब स्पोर्ट फाइन किया जाएगा
कलेक्टर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि साफ-सफाई एवं स्वच्छता जिले में कायम करने के लिए अब स्पोर्ट फाइन किया जाएगा। साफ सफाई एवं स्वच्छता के लिए सभी पत्रकार बंधु लोगों को जागरूक करें।
कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रान को दृष्टिगत रखते हुए हुई पत्रकार वार्ता
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर अब पूर्व की भांति कढ़ाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी मिलकर यह प्रयास कोरोना वैरीएंट का प्रसार जिले में ना होने पाए इसके लिए कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करते हुए कोविड-19 के दोनों डोज लगवाएं। अनावश्यक इधर-उधर ना घूमें। आवागमन करते समय कोविड-19 वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ में रखें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा सूदखोरी करने
वालों की अब खैर नही
पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों चर्चा करते हुए बताया कि अपंजीकृत सूदखोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जो व्यक्ति या समूह सूदखोरी का कार्य कर रहे हैं और लोगों का शोषण कर रहे हैं, इनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए अनुभाग स्तरीय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ सूदखोरी का मामला संज्ञान में आने पर तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।
नए संक्रमण से खुद को एवं समाज को बचाना हम सबका परम दायित्व
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रकारों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
पत्रकार अपने प्रचार प्रसार माध्यमों से लोगों को इस वायरस के संबंध में जानकारी प्रदान करें। साथ ही लोगों को कोविड-19 का दोनों टीका तथा कोरोना अनुकूल व्यवहार पालन करने के लिए प्रेरित करें।
अपर कलेक्टर ने कहा कि मीडिया प्रचार माध्यम कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए संजीवनी का कार्य कर सकते हैं। कोरोना वैरीएंट के नए संक्रमण से खुद को एवं समाज को बचाना हम सबका परम दायित्व है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक सच्चे नागरिक होने का दायित्व निभाए।
आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस.सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं जिले के विभिन्न प्रचार माध्यमों के मीडिया बंधु उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग सभी तैयारियां करें पूर्ण- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
शहडोल DRMS NEWS। कोरोना के नए वैरीएंट ओमिक्रोन के संभावित संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण के संभावित संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एवं सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही सूचना पाने पर आवश्यक जांच, संबंधित की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, आइसोलेशन एवं ट्रीटमेंट की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य मूलभूत सुविधाएं पूर्व से ही सुदृढ़ कर लें और यह सुनिश्चित करें कि जिले के समस्त ऑक्सीजन प्लांट विधिवत कार्य करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर जिले में ऑक्सीजन की कोई भी कमी महसूस ना हो।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड वार्ड बनाकर बेड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही जांच ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, आइसोलेशन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आइसोलेशन के लिए संबंधित एसडीएम से मिलकर आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें।
डिलिवरी अपडेशन की कार्यवाही कोई
कोताही बरदास्त नही
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि सभी यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि डिलीवरी अपडेशन की कार्यवाही में प्रगति सुनिश्चित किया जाए।
55 वर्ष के ऊपर की एएनएम प्रत्येक शनिवार को अपने सीएचसी एवं पीएचसी में बैठकर डिलीवरी ऑपरेशन करवाएं। अपर कलेक्टर ने कहा कि एएनएम की प्रमुख जिम्मेदारी है कि उनके क्षेत्र में डिलीवरी अनमोल एप पर अंकित किया जाए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सभी योजनाओं तथा सुविधाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके।
स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए बैठक आयोजित
बैठक में अपर कलेक्टर ने जनपद पंचायत बुढ़ार के उप स्वास्थ्य केंद्र भूमकार में डिलीवरी अपडेशन ना होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों सुनिश्चित करें कि डिलीवरी ऑपरेशन में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, जिला नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत कुमार श्रीवास्तव, जिले के समस्त बीएमओ, आईसी सलाहकार साजिद खान, बीपीएचएन सुश्री वंदना डोंगरे बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने ग्राम सरवारी के कुपोषित बच्चों से भेंट कर बच्चों को पोषण किट का किया वितरण
शहडोल DRMS NEWS। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम सरवारी का कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य कुपोषण की स्थिति की जानकारी हेतु भ्रमण किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरवारी कुपोषित बच्ची आंकशा सिंह पिता जगपाल सिंह के घर पहुंच कर बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने बच्चों के पोषण आहार स्वास्थ्य इत्यादि की जानकारी प्राप्त की तथा कुपोषित बच्चों के परिजनों को उनके स्वास्थ्य हेतु एनआरसी में भर्ती कराने की समझाइश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश का भविष्य उज्जवल हो इसके लिए हमारे बच्चों का स्वस्थ होना जरूरी है। सभी बच्चे स्वस्थ्य होए यदि कोई बच्चा कुपोषित है, तो कुपोषण से बाहर लाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करवाने हेतु कलेक्टर ने दी समझाइश
उन्होंने कहा कि बच्चों को आवश्यक रूप से एनआरसी में भर्ती कराएं तथा उन्हें कुपोषण मुक्त करें। एनआरसी में भर्ती कराने से बच्चों को पोषण आहार तथा उनके स्वास्थ्य में अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वह अन्य बच्चों के जैसे मजबूत एवं क्षमतावान बन सकेंगे।
कलेक्टर की बात सुनते ही कुपोषित बच्चों के परिजनों ने कलेक्टर को आश्वासन दिया कि वह कल ही अपने बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराएंगे तथा अपने बच्चों को जल्द से जल्द शासन द्वारा मुहैया कराई गई सुविधाओं का लाभ लेंगे तथा अपने बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाएंगे।
इस दौरान कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों के परिजनों को कुपोषण से बचाने हेतु घर में ही हरी सब्जियों का प्रयोग करने, सफाई अपनाने, लोहे की कढ़ाई में सब्जी पकाकर खाने तथा अन्य बातों की समझाइश दी।
इस दौरान कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की माताओं से भी चर्चा की तथा उनसे जानकारी ली कि बच्चों को क्या खिलाती हैं तथा खुद भी क्या पोषण आहार करती हैं। कलेक्टर ने पोषण सभी को पोषण किट का वितरण किया तथा उन्हें पोषण किट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, जिला नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्वत, तहसीलदार दीपक पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कोरोना महामारी संक्रमण से 21 मृतकों के वारिसों को अनुग्रह राशि स्वीकृत
शहडोल DRMS NEWS। मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशों के परिपालन में कोरोना महामारी संक्रमण से मृत्यु होने पर उनके वारिस को अनुग्रह राशि दिये जाने के लिए कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय टीम जिसमें अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल तथा एक विषय विशेषज्ञ को शामिल कर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कराने के पश्चात पात्रता एवं सम्पूर्ण वांछित दस्तावेज पूर्ण होने के पश्चात 21 मृतकों के वारिसों को 50 हजार रूपये प्रति व्यक्ति के मान से कुल 10 लाख 50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि जिला प्रशासन द्वारा स्वकृत कर राशि उनके खाते में डाली गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ