DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रादेशिक घटनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 शनिवार 27 नवम्बर  2021

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई जी.जनार्दन के शहडोल आगमन पर सड़क दुघर्टना से

बचाव के संबंध हुई बैठक 

शहडोल DRMS NEWS। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई जी.जनार्दन ने शहडोल झोन के समस्त पुलिस अधीक्षकों, समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त यातायात प्रभारियों की सड़क दुघर्टना से बचाव के संबंध में मीटिंग ली और दिये निर्देश। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई जी.जनार्दन का आगमन शहडोल झोन में हुआ। 

कलेक्ट्रेट शहडोल के विराट सभागार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई द्वारा सड़क दुघर्टना एवं जागरूकता संबंधी मीटिंग ली गई।

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  शनिवार 27 नवम्बर  2021

मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा देश एवं प्रदेश में घटित सड़क दुघर्टनाओं की जानकारी दी गयी जिसमें सड़क दुघर्टनाओं का मूल कारण यह पाया कि अधिकतर दुघर्टनाएं ओवर स्पीड, हेलमेट न लगाने एवं सीट बेल्ट न लगाने, तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई हैं। इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए झोन के समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया। 

विश्लेषण पर यह पाया गया कि अधिकतर सड़क दुघर्टनाएं शाम 6ः00 से 9ः00 बजे के बीच में होती हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या दो पहिया वाहन चालकों की रहती है। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा बताया गया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर यातायात जागरूकता फैलाएं एवं बाइक चालक एवं आटो चालकों के बीच में जाकर जागरूकता एवं प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता बताई। 

कालेज के छात्रों के बीच भी जाकर सड़क दुघर्टनाओं को रोकथाम में उनकी क्या भूमिका है इसके बारे में अवगत कराया जाये। सीएसआर के अंतर्गत विभिन्न कापोर्रेट सेक्टर, पेट्रोल पंप एजेंसी की मदद से यातायात जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। 

सड़क सुरक्षा समिति की नियमित त्रैमासिक बैठक कराने के भी निदेर्श दिए। सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को यातायात प्रवर्तन की कारर्वाई बढ़ाने एवं दुघर्टना संभावित क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश भी दिए गए। 

शहडोल जिले को आवंटित इंटर सेप्टर वाहन का अधिक से अधिक उपयोग कर तीव्र गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कारर्वाई के निर्देश भी दिए गए एवं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर यातायात संबंधी एजेंसी से स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा मुख्य रोड में मिलने वाली सड़कों की t & junction पर भी स्पीड ब्रेकर बनवाने चेतावनी बोर्ड लगाने के निदेर्श दिए गए ताकि सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाई जा सके। 

सड़क दुघर्टनाओं में मृत्यु का कारण बाइक सवार द्वारा हेलमेट ना लगाना चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का इस्तेमाल ना करना तथा शराब पीकर वाहन चलाना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना प्रमुख कारण है सड़क दुघर्टना के दौरान मृत्यु होने वाले व्यक्तियों की औसतन उम्र 18 से 35 साल की पाई गई है। इस संबंध में समस्त युवाओं एवं नागरिकों से यह अनुरोध भी किया गया है कि सड़क पर वाहन चलाने के दौरान सड़क एवं यातायात के नियमों का अक्षरशः से पालन करें।

C:\Users\Admin\Downloads\WhatsApp Image 2021-11-27 at 4.04.01 PM.jpeg

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीटीआरआई) द्वारा गुड सेमिरीटन योजना का उद्घाटन किया गया इस योजना के अंतर्गत किसी नेक व्यक्ति द्वारा सड़क दुघर्टना में किसी घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर में तत्परता से पहुंचा कर जान बचाता है, उसे 5000/- रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा इसके तहत घायल व्यक्ति को पहुंचाने वाले व्यक्ति की जानकारी अस्पताल के डाॅक्टर द्वारा भरी जाएगी जिसकी जानकारी जिला अप्रेजल कमेटी के पास जाएगी पात्र उम्मीदवार 5000/- रूपये पाने के हकदार होंगे। 

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी शहडोल, पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल, पुलिस अधीक्षक डिंडौरी संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य एवं शहडोल झोन के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित उपुअ यातायात अखिलेश तिवारी एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे, उपुअ महिला प्रकोष्ठ सुश्री सोनाली गुप्ता, उपुअ अजाक सचिन धुर्वे, रक्षित निरीक्षक दिनेश मसर्कोले एवं चारों जिलों के यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

दर्शिला पुलिस ने गांजा सहित पकड़े गए दो युवकों पर की Ndps Act के तहत कार्यवाही

दर्शिला। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खाड़ा के दो व्यक्ति सुरेश उर्फ पप्पू सोनी निवासी खाड़ा एवं बारेलाल सिंह गोंड निवासी बरतर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 18 एम क्यू 6062 से एक सफेद रंग की बोरी में गांजा लेकर खाड़ा से भुमकार रोड होते हुए जनकपुर छ0ग0 विक्रय करने ले जा रहे है। 

मुखबिर सूचना पर चौकी प्रभारी दर्शिला उनि0 एल.बी.तिवारी के नेतृत्व में प्रआर0 ईश्वर खलको, आर0 इन्द्र बहादुर, राजीव प्रजापति एवं आर0 मो0 एजाज अहमद दर्शिला पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते जरहा टोला तिराहा पहुंचकर नाकाबंदी किया वाहन चेकिंग दौरान खांडा तरफ से एक मोटर सायकिल में बैठे दो व्यक्ति आते दिखे, जिन्हे रोकवाकर पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम सुरेश उर्फ पप्पू सोनी पिता रामदास सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम खाड़ा एवं दूसरे ने बारेलाल सिंह गोड़ पिता भोला सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बरतर का होना बताया। 

तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की बोरी में कुल 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिस पर दर्शिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा एवं मोटर सायकिल को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध Ndps Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों कोे गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।    

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मामा के घर से बस द्वारा अपने गाँव शंकरगढ़ आ रहे नन्हें मासूम बहन-भाई बीच रास्ते में बस से उतर जाने से रास्ता भटके                                         

रायसेन । थाना सुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ से एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके बच्चे उनके मामा के घर से अपने घर बापिस आ रहे थे लेकिन बच्चे बस में नहीं हैं ।  पुलिस सहायता के लिए घटना की सूचना डायल 100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल रायसेन जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.12 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। 

232323.jpeg

डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक ओमकार सिंह और पायलेट मोहर सिंह द्वारा परिजन से प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चों को बीच मे पड़ने वाले बस स्टैंड पर तलाश करने पर बच्चे करंजिया चौराहे बस स्टैंड पर बैठे मिले। जिन्हे डायल-100/112 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर शंकरगढ़ पहुँचकर परिजन से मिलाया । 

कॉलर मोहर सिंह का बेटा कृष्णा और बेटी तुलसा अपने नाना की रसोई में मामा के घर गए हुए थे, जहाँ से मामा ने घर जाने के लिए बस में बैठा दिया था जो रास्ते में उतरकर रास्ता भटक गए थे। परिजन द्वारा डायल-100/112 सेवा की प्रशंसा एवं स्टाफ का धन्यवाद किया।   

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

थाना पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में ट्रक और पिकअप के भिड़ंत में ड्राइवर घायल, डायल -100/112 सेवा ने घायल को छोड़ा अस्पताल                   

शिवपुरी । थाना पुरानी शिवपुरी क्षेत्र अंतर्गत मझेरा शिवपुरी बाईपास रोड पर ट्रक और पिकअप का एक्सिडेंट हो जाने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए घटना की सूचना कॉलर ने डायल-100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । 

c68ef2f2-e743-4778-8b71-6daae7cb3c26.jpg

सूचना प्राप्ति पर तत्काल शिवपुरी जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.07 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। 

b80dd72a-1102-4272-a8f4-6d37d4c73452.jpg

डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. में तैनात सैनिक रविकांत शर्मा और पायलेट समर खान द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाईपास रोड पर क्रॉसिंग के दौरान ट्रक और पिकअप दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से गंभीर रूप से घायल ट्रक ड्राईवर वीरेंद्र कटारे उम्र 40 वर्ष निवासी फैज़ाबाद उत्तर प्रदेश को डायल-100/112 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही.वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

थाना सुआतला क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में 02 महिलाएं को घायल उपचारार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली पहुंचे

नरसिंहपुर। थाना सुआतला क्षेत्र अंतर्गत सोसाइटी के पास ग्राम बिलहरा में दो मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो जाने से दो महिलाएँ घायल हो गयी थी । 

पुलिस सहायता के लिए घटना की सूचना कॉलर ने  रात्रि 21:00 बजे डायल-100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल नरसिंहपुर जिले की डायल-100/112 वाहन क्रमांक 06 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। 

212.jpg

डायल-100 /112 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक अखिलेश पटेल और पायलेट प्रीतेश यादव द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो जाने से घायल दो महिलाओं भागवती बाई उम्र 70 वर्ष एवं मुन्नी बाई उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी खैरी को डायल-100/112 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही.वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों उपचार किया जा रहा है।अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।  

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

घर से निकलकर रास्ता भटका 04 वर्षीय बालक फाटे पर मिला, डायल-100/112 सेवा ने 2-3 घंटे क्षेत्र में तलाश कर परिजन से मिलाया                   

बड़वानी । थाना बड़वानी क्षेत्र अंतर्गत सलून फाटे पर एक 04 वर्षीय बालक मिला है जो घर का रास्ता भटक गया था। पुलिस सहायता के लिए घटना की सूचना कॉलर ने  डायल 100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल बड़वानी जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.02 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । 

bwn.jpg

डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात सउनि किशोर जैसवाल और पायलेट शैलेंद्र खेड़े द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लेकर आस-पास लगे गाँवों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर 2 से 3 घंटे के बाद बालक के गाँव की जानकारी मिली। 

जहाँ डायल-100/112 स्टाफ बालक तरुण पिता बीनु बारेला उम्र 04 साल निवासी साँवरिया पानी को एफ.आर.व्ही.वाहन से लेकर पहुँचे। जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
थाना भानगढ़ क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर हुआ घायल 35 वर्षीय व्यक्ति                              

सागर। थाना भानगढ़ के अंतर्गत करोंदा से आगे मोहासा तरफ रेल्वे स्टेशन के पास एक 35 वर्षीय युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है,पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100/112 भोपाल में दिनाँक 27-11-2021 को प्राप्त हुई ।  

C:\Users\PRO\Downloads\WhatsApp Image 2021-10-28 at 16.57.06.jpeg

सूचना प्राप्ति पर सागर जिले के डायल-100 वाहन क्र. 18 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक मंजीत सिंह और पायलेट प्रशांत सोनी ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की एक 35 वर्षीय व्यक्ति अचानक ट्रेन से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है । डायल-100/112 सेवा द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति सुदेश पिता गिरधारी लाल उम्र 35 साल को तत्काल शासकीय अस्पताल बीना पहुँचाया गया जहाँ घायल व्यक्ति को उपचार मिला  ।अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

65 वर्षीय बीमार बुजुर्ग व्यक्ति को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर सिविल अस्पताल पिपरिया में भर्ती करवाया 

होशंगाबाद । थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत शनि मंदिर के पास बस स्टैंड पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब है उन्हे अस्पताल पहुँचने हेतु पुलिस सहायता की आवश्यकता है। घटना की सूचना कॉलर ने रात्रि 20:00 बजे डायल-100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । 

pi2502_2416593_835x547-m.jpg

सूचना प्राप्ति पर तत्काल होशंगाबाद जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.16 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. में तैनात प्रधान आरक्षक रोहित भारती और पायलेट नर्मदा पटेल द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बस स्टैंड पर मिले 65 वर्षीय बीमार बुजुर्ग व्यक्ति को डायल-100/112 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर सिविल अस्पताल पिपरिया में भर्ती करवाया। जहाँ बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

✍️ 💐👆🌹👆🌲👆🌴✍️ 

                       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ