संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 बुधवार 1 दिसम्बर 2021
राज्यपाल के संभावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शहडोल DRMS NEWS। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल के 18 दिसंबर 2021 को पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह हेतु प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम स्थल में उचित साफ-सफाई की जानकारी लेकर व्यवस्थित मंच बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन बुधवार 1 दिसम्बर 2021
हैली पैड विश्वविद्यालय के आसपास
बनाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हेलीपैड जमुई में स्थित है, जो लगभग यहां से 5 किलोमीटर की दूरी पर है जिस पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को विश्वविद्यालय के आसपास जगह चिन्हित करके हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए।
दीक्षांत समारोह में कोविड-19 प्रोटोकॉल
का किया जाए पालन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में बैठने व्यवस्था कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए किया जाए तथा अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा छात्रों के लिए अलग-अलग बेहतर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान कलेक्टर ने विश्वविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया तथा वहां झाड़ झंकार इत्यादि को हटवाने के निर्देश दिए तथा परिसर में साफ-सफाई एवं उचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात के बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा हेलीपैड से लेकर विश्वविद्यालय तक की सड़क इत्यादि की मरम्मत करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को भी निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने कुल सचिव विनय सिंह से दीक्षांत कार्यक्रम समारोह के प्रारूप के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अर्पित कुमार वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश कुमार तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनोज दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला आपदा प्रंधबन समिति के सदस्यों को किया संबोधित
शहडोल DRMS NEWS। नए कोरोना वैरिएंट ओमीक्रान को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलो के आपदा प्रंधबन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रान पूर्व के वैरिएंटों से 05 गुना अधिक घातक है। इसके संक्रमण प्रसार शक्ति को देखते हुए पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं।
उन्होंने कहा कि जिला, ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य, धर्म गुरू, स्वयं सेवी संस्था, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया सभी मिलकर संबंधित सहभागिता के साथ यह प्रयास करें कि कोरोना संक्रमण का प्रसार होने ही न पाएं, इसके लिए ऐसा वातावरण निर्मित करें कि 26 दिसम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को कोरोना का दोनो टीका लग जाएं। साथ ही जन-जन तक यह संदेश पहुंचे कि कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन आनिवार्य रूप से किया जाएं।
कोरोना के नए वैरीएंट से बचने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करें पूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व से समुचित व्यवस्था भी सभी जिले रखे, जिसमें जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का संचालन, ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं ऑक्सीजन कन्सेट्रेटर, दवाईयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था तथा आवश्यतानुसार स्वास्थ्य संस्थाओं एवं मेडिकल कॉलेज में बेडों की सुमचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के नये वेरियंट ओमिक्रॉन से लोगों को सावधान रहने के लिए प्रेरित करे इसका मुनादी एवं माइकिंग द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाए साथ ही रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में आवश्यकतानुसार कोविड टेस्ट किया जाए।
दुकानदारों को कोरोना अनुकूल व्यवहार, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोना की समझाइश दी जाए और दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पूर्व की भॉति की गोला बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिलों में कोरोना संभावित मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएं क्योकि प्रथम दृष्टया कोविड का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन भी इस जांच में पकड़ में आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच बढ़ाने के साथ-साथ जाच के लिए लोगो को प्रेरित किया जाएं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारेनटाइन व जिला अस्पताल में रखा जाएं तथा 14 दिनों तक लगातार देख भाल भी किया जाएं।
जिलों में कोरोना संभावित मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएं क्योकि प्रथम दृष्टया कोविड का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन भी इस जॉच में पकड़ में आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉच बढ़ाने के साथ-साथ जॉच के लिए लोगो को प्रेरित किया जाएं।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारेनटाइन व जिला अस्पताल में रखा जाएं तथा 14 दिनों तक लगातार देख भाल भी किया जाएं। वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल संचालित हो। शेष 50 प्रतिशत ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करें और दूसरे दिन ऑनलाइन क्लास वाले छात्रों को बुलाया जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भांति सभी तैयारियां व्यवस्थित रखें। आवश्यतानुसार पैरामेडिकल स्टॉफ का प्रशिक्षण एवं कोरोना मरीजो को आइलोशन में रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाएं तथा होम आइसोलेशन के मरीजों को छोटे-छोटे क्वारेनटीन बनाएं जाएं। कोरोना के मरीज जिस घर में होम आइसोलेशन में है, उन घरों में कन्टेनमेंट क्षेत्र का स्टीकर लगाया जाएं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं अधिकारी जिले में स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अमित कुमार वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, वन मंडलाधिकारी गौरव चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर, जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया, प्रभारी सीरियस डॉ० राजेश पांडेय, नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह मीनू, राजेश्वर उदानिया श्रीमती अमिता चपरा, चंद्रेश द्विवेदी, पदम खेमिका, राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं अधिकारी कलेक्ट्रेट के स्थानीय एनआईसी कक्ष में उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक
शहडोल DRMS NEWS। कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण के मददेनजर जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में की गई।
बैठक मे निर्णय लिया गया कि, पूर्व की भॉति रोको टोको अभियान को गति प्रदान की जाए चेक पोस्ट में सघन जांच कर लोगों को कोविड के दोनों टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए साथ ही आवागमन करने वालों को मास्क का उपयोग, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि की सलाह दी जाए एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाए इसकी समझाइश दी जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि, स्थानीय बस स्टेण्ड में यात्रियों की सघन जांच की जाए इसके लिए जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई जाए साथ ही पुलिस कर्मियों की डियूटी भी लगाई जाए, यात्री बसों में क्षमता से ज्यादा यात्री न जाए, यात्रियों, बस चालक एवं परिचालक के कोविड वैक्सीनेशन के सार्टिफिकेट की जांच किये जाए साथ ही बस स्टैण्ड में माइक द्वारा इसका पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए व आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रेल्वे स्टेशन में आने एवं जाने यात्रियों की कोरोना जांच की जाए।
बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार नगरपालिका के कचरा गाड़ियों में लोगों को टीका लगाने एवं कोविड अनुकूल व्यवहार करने के लिए संदेश प्रसारित किया जाए, नगर पालिका क्षेत्र में प्रचार रथ द्वारा सभी वार्डाें में कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचाव के संबंध में पूर्व सावधानियों के बारे में संदेश दिया जाए साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में मास्क का उपयोग एवं सेनेटाइजर रखने के संदेश के साथ-साथ यह भी समझाया जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के सामने गोले भी बनवाए जाए, स्वयं कोविड को दोनों टीका और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
बैठक में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अमित कुमार वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री गौरव चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर, जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया, प्रभारी सीरियस डॉ० राजेश पांडेय, नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह मीनू, राजेश्वर उदानिया श्रीमती अमिता चपरा, चंद्रेश द्विवेदी, पदम खेमिका, राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाज सेवी एवं अधिकारी कलेक्ट्रेट के स्थानीय एनआईसी कक्ष में उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
विश्व एड्स दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली
शहडोल DRMS NEWS। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली को विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ द्वारा एड्स बचाव के संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। यह जागरूकता रथ लोगों को एड्स की बीमारी से बचावं के लिए जागरूक करेंगे जिससे लोग जानलेवा बीमारी एड्स से अपनी सुरक्षा कर सकें।
इस अवसर परअपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, वन मंडलाधिकारी गौरव चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर, जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया, प्रभारी सीरियस डॉ० राजेश पांडेय, नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह मीनू, राजेश्वर उदानिया श्रीमती अमिता चपरा, चंद्रेश द्विवेदी, पदम खेमिका, राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों ने संचालित ऑक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण
शहडोल DRMS NEWS। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन के सदस्यों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का संचालन, ऑक्सीजन सिंलेण्डर, ऑक्सीमीटर कंस्ट्रेटर,आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज एवं स्वास्थ्य संस्थओं में कोरोना मरीजों के लिए बेडों की व्यवस्था का जायजा लें।
निर्देश के परिपालन में विधायक जयसिंहगर जयसिंह मरावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी तथा अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों द्वारा जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में संचालित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि, ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीमीटर कंसट्रेटर, आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं स्वास्थ्य संस्थओं में कोरोना मरीजों के लिए बेडों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने एक अतिरिक्त एलएमओ टैंंक लगवाने के निर्देश अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ. मिलिंद शिलारकर को दिए तथा कहा कि, मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ समय-समय पर मेडिकल कॉलेज परिसर सेनेटाइजिंग भी किया जाए।
ब्यौहारी सिविल अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण विधायक ब्यौहारी शरद कोल द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, वन मंडलाधिकारी गौरव चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर, जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया, प्रभारी सीरियस डॉ० राजेश पांडेय, नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह मीनू, राजेश्वर उदानिया श्रीमती अमिता चपरा, चंद्रेश द्विवेदी, पदम खेमिका, राजेश गुप्ता एवं मनोज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ