DRMS NEWS

DRMS NEWS

नये वैरिएंट ओमीक्रान संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने विधायक जयसिंह मरावी ने की अपील

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 बुधवार 1 दिसम्बर  2021

रोकों टोकों अभियान के तहत विधायक जयसिंह मरावी ने लोगों को मास्क लगाने की दी समझाइश

शहडोल DRMS NEWS। कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने हेतु जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक शहडोल में रोको टोको अभियान के तहत विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों को रोकवाकर उन्हें मास्क वितरित किया एवं कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने संबंधी जानकारी प्राप्त कर लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोने की समझाइश देकर मास्क लगाने के हेतु प्रेरित किया।

 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 1 दिसम्बर  2021

इस अवसर पर  जन अभियान परिषद के समन्वयक  विवेक पाण्डेय एवं तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला ने भी लोगों को मास्क के प्रति लोगों को जागरूक कर चेतावनी दी कि अगर बिना मास्क के पाये जाने पर 500 रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया जाएगा।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

खनिज विभाग के सहायक ग्रेड-2 रमेश तिवारी को 

24 लाख 85 हजार 9 सौ 18 रुपए राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में कलेक्टर ने किया निलंबित

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्टर कार्यालय के खनिज शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 रमेश तिवारी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-09 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी को मुख्यालय तहसील कार्यालय ब्यौहारी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 

ज्ञात हो कि,  राम प्रसन्न शर्मा निवासी जैतपुर ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत खनिज शाखा शहडोल द्वारा संचालित कालरी एवं अन्य विभागों द्वारा काटी गई  गौढ़ खनिजों रायल्टी राशि के चेक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सील अंकित चालान की सत्यापित प्रति चाही गई थी। जिसमें  33 नग चेक 8 जुलाई 2011 से 23 मार्च 2013 की अवधि के चाहे गए थें। 

यह चेक उनके द्वारा वर्तमान लिपिक को प्रभार में नही दिये गए है प्रकरण की जांच में उक्त चेकों की राशि 24 लाख 85 हजार 918 की मूल प्रतियां एवं रायल्टी राशि खनिज शीर्ष में जमा की गई चालानों की  मूल प्रतियां उपलब्ध कराने हेतु लेख किया गया था। 

श्री तिवारी द्वारा न तो  चेक उपलब्ध कराए न ही प्रति उत्तर दिया गया। जिससें यह प्रतीत होता है कि, उनके द्वारा शासन को  उक्त राशि की राजस्व हानि पहुंचाई गई, जिसके लिए वे पूर्ण रूप से उत्तरदायी है । उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम - 3 का स्पष्ट उल्लंघन है जो दण्डनीय है।

 सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

2 दिसंबर को जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह DRMS NEWS। प्रभारी अधिकारी जिला खनिज प्रतिष्ठान शहडोल ने जानकारी दी है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 2 दिसंबर 2021 को दोपहर 12:00 बजे से कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामों का भ्रमण कर लोगों को ओमिक्रॉन के प्रति किया जागरूक 

शहडोल विश्वास हलवाई DRMS NEWS।  जिले में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अन्तर्गत  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत बुढार के रूंगटा, जरवाही, नौगई,  देवरी वैक्सीनेशन सेंटर सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण किया। 

भ्रमण के दौरान मेहताब सिंह ने मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों जिस घर में पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन का दोनाें डोज पूर्ण हो चुका हो उस घर में वैक्सीनेटेड हाउस लिखना भी सुनिश्चित करें। 

ओमिक्रॉन वायरस से बचाव हेतु कोविड वैक्सीन 

के दोनों टीके जरूरी  

भ्रमण के दौरान मेहताब सिंह ने लोगों को कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन के प्रति जागरूक कर सावधानियां बरतने की समझाइश दी तथा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोने सहित कोविड अनुकूल व्यवहार करने की भी समझाइश लोगों को दी। उन्होने कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचाव हेतु कोविड-19 वैक्सीन का दोनों डोज लगवाकर स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित कर सकते है। 

भ्रमण के दौरान सीईओ ने मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि, दिव्यांग एवं वृद्वजन का टीकाकरण घर-घर दस्तक के दौरान मोबाइल यूनिट से किया जाए तथा रोको टोका अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण से वंचित व्यक्ति जो टीकाकरण नही कराएं है और आवागमन कर रहे है उनकी जांच कर उनका टीकाकरण कराया जाए व पोर्टल में वैक्सीनेशन की इंट्री भी सुनिश्चित करें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस 

शहडोल DRMS NEWS। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर 2021 को मनाया जाएगा। यह दिवस उन महान शहीद सैनिकों की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावार कर दिया है, ऐसे सैनिकों को स्मरण करने उन्हें सम्मान देने तथा देश की जनता को शहीदों के प्रति सेना के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रुप में मनाया जाता है। 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एकत्रित धन राशि जो आयकर मुक्त है से दिवंगत, अपाहिज, भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं तथा उनके आश्रितों के सहायता हेतु कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है इस पुनीत कार्य के लिए सभी सम्मानीय नागरिकों से अधिक से अधिक धनराशि देने की अपेक्षा की जाती है, जो सम्माननीय महानुभाव 01 लाख या अधिक राशि की दान  पुनीत कार्य सहयोग प्रदान करता है जो कि आयकर से मुक्त है उन्हें माननीय राज्यपाल द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि जिला सैनिक कल्याण शहडोल के बैंक खाता क्रमांक 10751755769 जो कि स्टेट बैंक शहडोल ऑफ इंडिया में अमलमेटेड एक्स सर्विसमेंन बेनवोलेंट फन्ड के नाम से संचालित है उसमें जमा कर जिला सैनिक कल्याण शहडोल से पावती अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।  

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

तहसीलदार एवं जन अभियान परिषद समन्वयक डोर-टू-डोर पहुंच कर वैक्सीन के प्रति कर रहे जागरूक

शहडोल DRMS NEWS। जिले में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अन्तर्गत  तहसीलदर  लवकुश प्रसाद शुक्ला एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पिपरिया में डोर-टू-डोर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया। 

अवलोकन के दौरान तहसीलदार ने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया और कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन केे बचाव हेतु कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज के फायदे बता रहें है व मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोने की समझाइश भी दे रहें है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

निर्माणाधीन पीएम आवासों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

शहडोल DRMS NEWS। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम जरवाही, नौगई जनपद पंचायत गोहपारू के धनगंवा भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन पीएम आवासों का अवलोकन किया। 

अवलोकन के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम आवास में उच्च गुणवत्ता का मटेरियल लगवाना सुनिश्चित करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाएं इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। 

उन्होंने हितग्राहियों से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की व कोरोना संक्रमण के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से बचने की भी समझाइश दी।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मोहम्मद सफीक को उपचारार्थ आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से  मोहम्मद सफीक पिता मो. रोफिक निवासी वार्ड नं. 8 एचएन110 इतवारी मोहल्ला सोहागपुर जिला शहडोल को उपचार हेतु 40 हजार रूपए  की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ