संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 सोमवार 6 दिसम्बर 2021
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रविण तोगड़िया 21 व 22 जनवरी 2022 को रहेंगे शहडोल प्रवास पर जिस पर हुई कार्यक्रम योजना बैठक
शहडोल DRMS NEWS। स्थानीय मोहनराम जानकी मंदिर में 05 दिसंबर 2021 को समय दोपहर 2 बजे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की संभाग योजना बैठक रखी गई, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रविण तोगड़िया का 21 जनवरी 2022 को शहडोल नगर आगमन होना है जिसकी रूपरेखा तय कर उनके स्वागत-सत्कार, अभिनंदन, सभा व कार्यक्रम के संबंध में शहडोल संभाग के पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की ।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन सोमवार 6 दिसम्बर 2021
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रविण भाई जी तोगड़िया का 21 जनवरी 2022 को शहडोल नगर आगमन होने पर प्रथम स्वागत व जलपान अमराह में अभय राज सिंह के निवास पर, रात्रि भोजन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी जी के निवास में होगा।
22 जनवरी 2022 प्रात: लगभग 8 बजे अंतरा माँ कंकाली के दर्शन, 9 बजे पुरानी बस्ती में राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र अनुरागी के निज निवास में अल्पाहार, कल्याणपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संभाग उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा के निवास में जलपान, हिंदू हैल्प लाईन के जिला अध्यक्ष दीपक साहू द्वारा स्वागत, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संभाग अध्यक्ष सुधीर सिंह के कार्य स्थल पर स्वागत एवं भेट, राष्ट्रीय बजरंग दल के संभाग अध्यक्ष शक्ति सिंह चंदेल के निवास पर स्वागत एवं दोपहर भोज, दोपहर 1 बजे त्रिशूल दिक्षा स्थल पर सभा एवं त्रिशूल दिक्षा उपरांत स्थानीय शुभचिंतकों से भेंट की जाएगी ऐसी योजना वर्तमान बैठक में निश्चित हुई है।
इस बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री प्रांत सह संगठन मंत्री ओम प्रकाश यादव ने की, बैठक संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के शहडोल संभाग अध्यक्ष शक्ति सिंह चंदेल, बैठक गीत राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर मंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी व नगर अध्यक्ष देवेंद्र अनुरागी ने गाया ।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी(बल्लू), संभाग मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल बिपिन तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद पुष्पेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल गणेश प्रजापति, राकेश कुमार पांडेय, हेमंत शुक्ला, राहुल प्रजापति सहित विभाग शहडोल संभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के मद्देनजर अधिकारियों की हुई बैठक
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों के साथ-साथ अनुभाग एवं जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु आचार संहिता 4 दिसंबर 2021 से लागू की गई है।
कोरोना प्रोटोकाल एवं आचार संहिता का पालन सभी अधिकारी सुनिश्चित करें
आचार संहिता में वर्णित दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए साथ ही कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना अनुकूल व्यवहार, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर का उपयोग निर्वाचन नामावली भरते समय कार्यालय में अनिवार्य रूप से किया जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्वाचन नामावली भरते समय अनावश्यक भीड़ भाड़ ना हो।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन सोमवार 6 दिसम्बर 2021
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने बताया कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत शहडोल जिले में तृतीय चरण 16 फरवरी 2022 को जनपद पंचायत सोहागपुर के 77 ग्राम पंचायतों में, जनपद पंचायत गोहपारू के 58 ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत बुढार के 101 ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के 87 ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायत ब्यौहारी के 67 ग्राम पंचायतों में इसी प्रकार कुल 390 ग्राम पंचायतों में त्रि-स्तरीय आम निर्वाचन होगा।
अपर कलेक्टर ने कहा कि नाम निर्देशन की सामग्री आज ही वितरित की जाए साथ ही सभी तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत यह सुनिश्चित करेंगे कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन निर्धारित समयावधि में नामावली भरे जाएं।
उन्होंने कहा कि तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अपने अधीनस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर सभी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा ले लें तथा ऑनलाइन निर्देशन नामावली भरने के लिए ब्लॉक स्तरीय एजीएम से कार्य लिया जाए और जहां एजीएम नहीं है, वहां कंप्यूटर कार्य में पारंगत व्यक्ति से कार्य लिया जाए।
निर्वाचन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से पालन सुनिश्चित करें अधिकारी एवं कर्मचारी
अपर कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में कोई त्रुटि एवं लापरवाही न हो यह सुनिश्चित किया जाए, डाटाबेस अपडेट कर लिया जाए, जिला स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का प्रशिक्षण एक बार दिया जा चुका है और पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी पारंगत हो जाएं।
अपर कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए, कोई नए समारोह न कोई नए कार्य हो, निर्वाचन समाप्त होने तक कोई भी अनुज्ञप्ति जारी न हो, नियुक्ति व स्थानांतरण भी न किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तरीय लोक कल्याण शिविर अब नहीं होंगे जो कार्य पूर्व से ही ग्राम पंचायतों में चल रहे हैं वही कार्य किए जाएं व नए कार्याें की स्वीकृत न दी जाए।
अपर कलेक्टर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निष्पक्षता एवं आचार संहिता के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर, कार्यपालन यंत्री पीएचपी एबी निगम, कार्यपालन यंत्री डब्ल्यू आर डी श्रीपति खरे, डीपीसी डॉ0 मदन त्रिपाठी, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, गोहपारू श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, पंचायत इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ